मंदसौर में नागरिक मंच का शुभारंभ, संभाग बनाने के लिए 11 लाख पोस्टकार्ड अभियान
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर में आज गांधी चौराहे पर नागरिक मंच का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्देश्य मंदसौर को संभाग बनाने की मांग को बढ़ावा देना है। इस मंच के तहत नागरिकों से अधिक से अधिक पोस्टकार्ड लिखवाए जा रहे हैं, जिसमें मंदसौर को संभाग बनाने की अपील की जा रही है। नीमच, जावरा और पूरे मंदसौर जिले से 11 लाख पोस्टकार्ड लिखवाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि मंदसौर को जल्द ही संभाग का दर्जा मिल सके।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ललितपुर अपर पुलिस अधीक्षक के द्वारा परामर्श केंद्र द्वारा जागृति के तहत 23 दम्पत्ती को किया सम्मानित
Lalitpur, Uttar Pradesh:मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ललितपुर व परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा मिशन जागृति के तहत सफलतापूर्वक निस्तारित कराये गये पारिवारिक प्रकरणों से संबंधित 23 दम्पत्ती को किया गया सम्मानित ललितपुर मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद ललितपुर कालू सिंह एवं परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा मिशन जागृति के तहत सफलतापूर्वक निस्तारित कराये गये पारिवारिक प्रकरणों से संबंधित कुल 23 दम्पत्ती को रिजर्व पुलिस लाइन्स, ललितपुर में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संबंधित जोड़ों एवं उनके परिजनों से पारिवारिक प्रकरणों के निस्तारण के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया गया तथा उनकी कुशलक्षेम पूछी गई। परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा सफलतापूर्वक निस्तारित कराये गये प्रकरणों से संबंधित परिवारों से संवाद स्थापित कर उनकी स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई।पति की हत्या के बाद बिस्तर पर छोड़ा था सांप, पत्नी और बॉयफ्रेंड को मिली फांसी की सजा
Meerut, Uttar Pradesh:मेरठ में पति की हत्या के बाद सांप बिस्तर पर छोड़कर बड़ी साजिश रचने वाली पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को मेरठ कोर्ट ने सुनाई फांसी की सज़ा...
मृतक अमित की पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड अमरदीप की जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई थी पेशी...
13 महीनों में आया मेरठ कोर्ट में सनसनीखेज हत्या के मामले में बड़ा जजमेंट
