नालछा माता मंदिर मे एक अनोखा स्थल, भक्तों की भारी भीड़ ने की पूजा
Mandsaur, Madhya Pradesh:नालछा माता मंदिर, दुनिया का एकमात्र ऐसा स्थान है जहां बाबा भैरव और भवानी एक ही गादी पर विराजमान हैं। माता नालछा की प्रतिमा दिनभर तीन रूपों - बाल्यवस्था, युवावस्था, और वृद्धावस्था - में दिखाई देती है। मंदसौर की आराध्य देवी मानी जाने वाली मां नालछा के दरबार में नवरात्रि के अवसर पर रविवार को बड़ी संख्या में भक्तों ने आरती में भाग लिया और सुख-समृद्धि की कामना की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
