481776
भैंसवाही का नाम बदलकर गोकुलधाम रखने की मांग
Nainpur, Madhya Pradesh:अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने ग्राम भैंसवाही का नाम बदलकर गोकुलधाम रखने की मांग की है। नैनपुर के एसडीएम कार्यालय में दिए गए ज्ञापन में इन संगठनों ने ग्राम के नाम परिवर्तन की अनुशंसा की है। उनका कहना है कि यह कदम स्थानीय संस्कृति और धार्मिक भावना के अनुरूप होगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झीरम हमले के दोषियों की सजा पर पुनर्विचार मांग: ग्रामीणों ने विरोध की चेतावनी दी
Vijayapura, Karnataka:झीरम घाटी हमले के मामले में विशेष NIA अदालत के फैसले के बाद बीजापुर में तीन ग्रामीणों के परिजनों ने सजा पर पुनर्विचार की मांग उठाई है। मनकेली पंचायत की सरपंच कमला कोरसा के नेतृत्व में ग्रामीणों और परिजनों ने मीडिया के सामने अपनी पीड़ा रखी। परिजनों के अनुसार सुमित्रा मोडियाम, चेतु लेकम और प्रमिला मोडियाम लंबे समय से जेल में बंद हैं और उन्हें झीरम मामले में मृत्युदंड की सजा सुनाई गई है। परिजनों का कहना है कि उस समय बस्तर में नक्सलवाद के प्रभाव के कारण ग्रामीण भय और दबाव की परिस्थितियों में थे। उनका आग्रह है कि प्रत्येक आरोपी की भूमिका और तत्कालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उपलब्ध कानूनी विकल्पों के तहत मामले पर पुनर्विचार किया जाए। परिजनों ने जेल और अदालत की लगातार यात्राओं से आर्थिक और मानसिक परेशानी की बात भी कही। उन्होंने सरकार से सजा में राहत की अपील करते हुए कहा कि मांग पर विचार नहीं हुआ तो रायपुर और जगदलपुर में विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।0
0
Report
हाईकोर्ट ने आदेश की पालना के लिए दो सप्ताह की डेडलाइन तय की
Jaipur, Rajasthan:इंट्रो- राजस्थान हाईकोर्ट ने 12 साल पहले दिए आदेश की पालना नहीं करने पर नाराजगी जताई है। इसके साथ ही अदालत ने दो सप्ताह में राज्य सरकार को पालना रिपोर्ट पेश करने को कहा है। अदालत ने कहा है कि यदि इस दौरान आदेश की पालना नहीं होती है तो पंचायती राज सचिव हाजिर होकर इस संबंध में जवाब दें। जस्टिस अनुरूप सिंघी की एकलपीठ ने यह आदेश भगवान की अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। बॉडी- अवमानना याचिका में अधिवक्ता विजय पाठक ने बताया कि प्रार्थी पूर्व में ग्राम सेवक पद पर कार्यरत था। उसकी प्रथम नियुक्ति एवं ज्वाइनिंग तिथि 9 जनवरी 1997 थी, लेकिन विभाग ने वरिष्ठता सूची में उसकी ज्वाइनिंग एक सितंबर 1997 कर दी। इसके चलते प्रार्थी से जूनियर ग्राम सेवक सीनियर हो गए और उन्हें उसी आधार पर पदोन्नति दी गई। इसे याचिकाकर्ता ने साल 2013 में सिविल सेवा अपीलीय अधिकरण में चुनौती दी। अधिकरण ने उसकी अपील मंजूर कर 8 मार्च 2014 को आदेश जारी कर विभाग को याचिकाकर्ता की वरिष्ठता को संशोधित करते हुए पदोन्नति आदेश जारी करने को कहा। इस आदेश की पालना नहीं होने पर अधिकरण ने इसे अवमानना मानते हुए साल 2023 में मामला हाईकोर्ट को रेफर कर दिया। इस दौरान राज्य सरकार ने उसकी सीनियरिटी तो निर्धारित कर दी, लेकिन पदोन्नति नहीं दी। याचिकाकर्ता ने ने कहा कि उससे जूनियर कई कर्मचारी पदोन्नत होकर विकास अधिकारी बन गए हैं, लेकिन 12 साल से आदेश की पालना नहीं होने पर उसे पदोन्नति नहीं मिल पाई है। इसलिए आदेश का पालन कराया जाए। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने दो सप्ताह में आदेश की पालना नहीं होने पर पंचायती राज सचिव को हाजिर होने को कहा है।0
0
Report
ऊँचाहार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 288 दंपतियों को आशीर्वाद
Raebareli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग ऊँचाहार-विधानसभा स्तरीय मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक दूसरे के हुए 288 जोड़े मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक व मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने नवदम्पति पर पुष्पवर्षा कर दिया आशीर्वाद समाज कल्याण विभाग द्वारा किया गया था कार्यक्रम का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता समेत अन्य अधिकारी रहे मौजूद ऊँचाहार कस्बे के डॉ भीमराव अंबेडकर पीजी कॉलेज में हुआ कार्यक्रम का आयोजन0
0
Report
Advertisement
यूपी STF ने मड़िहान में 2 कुंतल गांजे की खेप पकड़ी, बरामदगी डेढ़ करोड़
Ukhdand, Uttar Pradesh:यूपी एसटीएफ और सीओ ऑपरेशन मड़िहान ने किया सफल ऑपरेशन कोयले की ट्रक में पकड़ा गया गांजा गांजा तस्करी में तस्कर अपना रहे नए नए हथकंडे 2 कुंतल के आसपास बताया जा रहा है गांजा डेढ़ करोड़ बताई जा रही है बरामद गांजे की कीमत मड़िहान क्षेत्र के बेला जंगल में एसटीएफ और मड़िहान पुलिस ने घेरकर पकड़ी गांजे की खेप0
0
Report
पिकअप की भिड़ंत से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत, गांव में मातम
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. पिकअप की टक्कर से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत, बहराइच। नानपारा थाना क्षेत्र के मोतीपुरवा रजवापुर गांव निवासी 70 वर्षीय लीला शनिवार को पैदल शौच के लिए जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों व स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार शाम को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।0
0
Report
बालिका के कपड़े बदलते समय सिपाही पर झांकने का आरोप, वीडियो वायरल
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले के मूरतगंज चौकी में तैनात सिपाही सोनू यादव पर आरोप है कि उन्होंने एक बालिका के कपड़े बदलते समय कथित तौर पर जंगले से झांकने की कोशिश की. घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है. मामला संदीपन घाट थाना इलाके के मूरतगंज चौकी क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है. आरोप है कि एक बालिका कपड़े बदल रही थी, इसी दौरान सिपाही सोनू यादव ने कथित तौर पर जंगले से झांकने की कोशिश की. घटना में मनोज यादव नाम का सिपाही ने उसका साथ दिया. घटना को लेकर बालिका की ओर से शिकायत किए जाने की बात सामने आई है. शिकायत के बाद बालिका के भाई के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है. मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर नाराजगी की बात सामने आ रही है. आरोप गंभीर होने के चलते अब वायरल वीडियो और शिकायत की जांच महत्वपूर्ण हो गई है. हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है. लगाए गए आरोपों की भी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है. पुलिसकर्मियों का पक्ष सामने आने और जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी.0
0
Report
Advertisement
बाराबंकी में चंद्रShेखर आजाद पर फूलों के साथ चप्पल फेंकने का वीडियो वायरल
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- चंद्रशेखर आजाद पर फूलों के साथ चप्पल फेंकने का वीडियो वायरल, पार्टी जिलाध्यक्ष ने किया अनजान होने का दावा आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद शनिवार को लखनऊ-अयोध्या हाईवे से होकर अयोध्या जा रहे थे। बाराबंकी के सफदरगंज कस्बे में रामनगर विधानसभा से दावेदारी कर रहे देवेंद्र चौधरी की ओर से उनका स्वागत किया गया। इसी दौरान जेसीबी से पुष्पवर्षा के बीच चप्पल हवा में उड़ती दिखाई देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में जेसीबी से फूल बरसाए जा रहे हैं। इसी दौरान फूलों के साथ एक चप्पल भी हवा में जाती दिखाई देती है। चप्पल सांसद से दूर जाकर गिरती नजर आ रही है। मौके पर मौजूद लोगों का ध्यान भी इस ओर जाता नहीं दिख रहा है। इसके बाद चंद्रशेखर आजाद अयोध्या के लिए रवाना हो गए। वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गईं। मामले में आसपा जिलाध्यक्ष देशराज गौतम से जानकारी ली गई तो उन्होंने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इनकार किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का जगह-जगह स्वागत हुआ और इसके बाद वह अयोध्या के लिए रवाना हो गए। वहीं पार्टी के मंडल संयोजक वसी हैदर ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है। रामनगर मामले से अब तक प्रशासन चेता नही है। उन्होने मांग की कि घटना की जांच कराकर दोषी पर कार्रवाई की जाए। बाइट- वसी हैदर, मंडल संयोजक, आसपा।0
0
Report
कटिहार पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
Katihar, Bihar:कटिहार जिला के नगर पुलिस की कार्रवाई, करीब 8 लाख का 102 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार. जब्त स्मैक 102 ग्राम की कीमत करीब 8 लाख रुपए का. पकड़े गये व्यक्ति से नाम व पता बिट्टू कुमार पासवान, सा0 ललियाही थाना नगर, जिला कटिहार. मुख्यमंत्री बिहार सरकार के आगमन के पूर्व 18 सितंबर की रात्रि में कटिहार जिला के डी0एस0ओपी अध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा है. उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु डी0एस0ओपी अध्यक्ष द्वारा अपने पुलिस बल के साथ खनका चौक के पास वाहन जाँच अभियान चलाया गया. वाहन जॉच के क्रम में एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस बल के सहायोग से पकड़ा गया तथा पकड़े गये व्यक्ति से नाम व पता पूछने पर बिट्टू कुमार पासवान उम्र-28 वर्ष, सा0 ललियाही थाना नगर, जिला कटिहार बताया। जिनका विधिवत तलाशी लिया गया तो तलाशी के क्रम में 102 ग्राम स्मैक एवं एक मोबाईल बरामद किया गया।0
0
Report
रंजय सिंह हत्याकांड: पीड़ितों ने हाईकोर्ट में चुनौती देने का फैसला किया
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के चर्चित रंजय सिंह हत्याकांड में निचली अदालत के फैसले के बाद पीड़ित पक्ष ने अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने का ऐलान किया है। नौ साल पुराने इस चर्चित हत्याकांड में नंदकिशोर सिंह उर्फ मामा और हर्ष सिंह को साक्ष्य के अभाव में बरी किए जाने के फैसले से पीड़ित पक्ष असंतुष्ट है। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता मोहम्मद जावेद ने कहा कि न्यायालय सर्वोपरि है और उसके फैसले का सम्मान है, लेकिन उन्हें इतने निराशाजनक निर्णय की उम्मीद नहीं थी। अधिवक्ता का दावा है कि जिन साक्ष्यों के आधार पर निचली अदालत ने आरोपियों को बरी किया, उन्हीं साक्ष्यों के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने नंदकिशोर सिंह उर्फ मामा को जमानत देने से इनकार किया था। ऐसे में पीड़ित पक्ष अब इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देगा। अधिवक्ता मोहम्मद जावेद ने साफ कहा कि यह अंतिम अदालत नहीं है और न्याय की लड़ाई अभी बाकी है। अब देखना होगा कि हाईकोर्ट में इस फैसले को चुनौती देने के बाद मामले की कानूनी दिशा क्या करवट लेती है0
0
Report
Advertisement
खबर उपलब्ध नहीं है
Panna, Madhya Pradesh:0
0
Report
सीलिंग फैन गिरने से दो छात्राओं को गंभीर चोट, कॉलेज में हड़कंप
Singrauli, Madhya Pradesh:डिग्री कॉलेज की क्लास में बड़ा हादसा पढ़ाई के दौरान अचानक छत से गिरा सीलिंग फैन पंखा गिरने से दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल दोनों छात्राओं के सिर में आई गंभीर चोट हादसे के बाद कॉलेज में मचा हड़कंप घायल छात्राओं को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया मेंटेनेंस की कमी को लेकर छात्रों में आक्रोश कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर छात्रों ने उठाए सवाल प्राथमिक उपचार के बाद छात्र वापस लौटे अपने घर0
0
Report
बिलासपुर: 23 संदेहास्पद दस्तावेज सत्यापन में 19 भारतीय नागरिक रिहा, 4 की जांच जारी
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के सिरगिट्टी इलाके में संदिग्ध पहचान और दस्तावेजों को लेकर पुलिस की जांच में बड़ा अपडेट सामने आया है। संदेह में पकड़े गए 23 लोगों में से 19 भारतीय नागरिक निकले हैं, जिन्हें 15 दिन बाद होल्डिंग डिटेंशन सेंटर से रिहा कर दिया गया। 4 लोगों के दस्तावेजों की जांच अभी जारी है। बताने के लिए कि देश के बाहर से आकर यहां रहने वाले लोगों की पुलिस ने करीब दो महीने तक विशेष सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान जिले में लगभग 1162 लोगों की जांच की, जिनमें 23 लोगों के दस्तावेज और पहचान को लेकर संदेह सामने आया। जांच के बाद इन 23 लोगों को पहचान और दस्तावेजों के अंतिम सत्यापन के लिए 4 सितंबर को रायपुर स्थित होल्डिंग डिटेंशन सेंटर भेजा गया था। पुलिस ने संबंधित राज्यों, थाना क्षेत्रों से रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जानकारी जुटाई। सत्यापन के बाद 19 लोगों की भारतीय नागरिकता की पुष्टि हो चुकी है। पुष्टि के बाद उन्हें करीब 15 दिन में होल्डिंग डिटेंशन सेंटर से रिहा कर दिया गया। वहीं, बाकी 4 लोगों के दस्तावेजों की जांच अभी जारी है। पुलिस उनके पहचान पत्र, निवास से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों का संबंधित स्थानों से मिलान कर रही है। जांच के दौरान कुछ दस्तावेजों में विसंगतियां सामने आने की बात भी कही गई है। पुलिस के मुताबिक, इन 4 लोगों के संबंध में अंतिम निर्णय दस्तावेजों और पहचान के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही लिया जाएगा। इधर इस मामले मे उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से कार्रवाई तय होंगी।0
0
Report
Advertisement
जोधपुर महापौर चुनाव: भाजपा ने मेहता को उम्मीदवार बनाया, सोलंकी कांग्रेस से मैदान में
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। नगर निगम जोधपुर के महापौर चुनाव को लेकर सियासी तस्वीर अब साफ हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रसन्न चंद मेहता को महापौर पद का प्रत्याशी घोषित किया है, वहीं कांग्रेस ने राजेंद्र सोलंकी के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है। कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सोलंकी ने शनिवार को अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया। दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशी सामने आने के बाद अब महापौर चुनाव को लेकर जोड़-तोड़ और समर्थन जुटाने की कवायद तेज हो गई है। नगर निगम के चुनावी गणित पर नजर डालें तो भाजपा के पास 45 निर्वाचित पार्षद हैं। इसके अलावा 7 निर्दलीय पार्षदों के समर्थन का दावा है। इस तरह भाजपा का आंकड़ा 52 तक पहुंचता है। दूसरी ओर कांग्रेस के पास 44 पार्षद हैं और 4 निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से उसका आंकड़ा 48 बताया जा रहा है। महापौर चुनाव में बहुमत के लिए 51 वोट जरूरी हैं। ऐसे में मौजूदा आंकड़ों में भाजपा बहुमत के आंकड़े से एक वोट ऊपर नजर आ रही है, लेकिन चुनावी समीकरणों में अंतिम समय तक बदलाव की संभावना बनी हुई है। भाजपा प्रत्याशी मेहता ने नाम की घोषणा के बाद कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरी तरह संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि जोधपुर की जनता की सेवा और शहर की समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं, सहयोगियों, जनता और मीडिया के साथ मिलकर काम किया जाएगा। मेहता ने शहर की मूलभूत समस्याओं को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सड़कें और बेहतर सफाई व्यवस्था, पर्याप्त रोशनी तथा लोगों को समय पर पानी उपलब्ध कराना प्रमुख प्राथमिकताएं रहेंगी। उनका कहना है कि इन बुनियादी सुविधाओं में सुधार के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाएगा। इधर कांग्रेस ने भी प्रत्याशी के नाम को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। कांग्रेस ने राजेंद्र सोलंकी को महापौर पद का उम्मीदवार बनाया है। नामांकन दाखिल करने से पहले सोलंकी ने पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि सभी की भावना है कि मिलकर कांग्रेस का नगर निगम बोर्ड बनाया जाए। सोलंकी ने टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत हासिल करने वाले कांग्रेस से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी वापस पार्टी की मुख्यधारा में आने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी कार्यकर्ताओं के साथ न्याय करने का प्रयास करती है, लेकिन टिकट एक ही व्यक्ति को दिया जा सकता है। जनता से जीतकर आए कई पार्षदों की पहचान कांग्रेस से जुड़ी रही है और उन्हें उम्मीद है कि वे कांग्रेस की विचारधारा के साथ वापस जुड़ेंगे। भाजपा के बहुमत के दावे पर सोलंकी ने कहा कि भाजपा की ओर से किए जा रहे दावे सही नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस विचारधारा से जुड़े कई नाराज साथी उनके साथ खड़े हैं और आने वाले दिनों में कई पार्षद वापस कांग्रेस की मुख्यधारा में आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर तक महापौर चुनाव की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। अब दोनों दलों की नजरें पार्षदों के समर्थन पर हैं। एक तरफ भाजपा अपने 52 के आंकड़े को मजबूत करने में जुटी है, तो कांग्रेस 48 के मौजूदा आंकड़े से आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है। ऐसे में क्रॉस वोटिंग, निर्दलीय पार्षदों की भूमिका और अंतिम समय के राजनीतिक समीकरण महापौर चुनाव में महत्वपूर्ण हो सकते हैं।0
0
Report
दिल्ली में राहुल गांधी की चात्रों की गूंज पर बीजेपी का दावा: भ्रम या वास्तविकता?
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: On Congress MP and LoP Rahul Gandhi's 'Chhatron Ki Goonj' event, BJP National Spokesperson RP Singh says, "See, when he talks about 'Chhatron Ki Goonj,' people understand. and students also understand. People do come, and a crowd does gather, but it is managed... However, the main point is that people understand what kind of deception he is creating. The real 'Chhatron Ki Goonj' was shown in the student union elections, where the Vidyarthi Parishad won in Delhi."0
0
Report
कटिहार: डकैती की योजना बनाने वाले छह अपराधी गिरफ्तार, हथियार-नकदी बरामद
Katihar, Bihar:कटिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डकैती की योजना बना रहे छह अपराधी गिरफ्तार एवं एक विधि-विरूद्ध बालक को निरूद्ध किया गया मनिहारी अनुमंडल थाना के महियारपुर ईंट-भट्ठे के पास बड़ी वारदात की तैयारी हुई नाकाम, हथियार-स्मैक और नकदी के साथ गिरफ्तार, अवैध हथियार सहित अन्य सामान बरामद शुक्रवार की मध्य रात्रि में मुख्यमंत्री, बिहार के संभावित कटिहार जिला आगमन के मद्देनजर मनिहारी अनुमंडल अंतर्गत मनिहारी थाना पुलिस द्वारा वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेशानुसार आसूचना संकलन एवं विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा था बरामद पिस्टल एवं मादक पदार्थ के संबंध में विधिसम्मत कार्रवाई की जा कटिहार जिला के मनिहारी पुलिस ने शुक्रवार की रात गुप्त सूचना को सत्यापन करने के बाद कुछ युवकों को हथियारों के साथ किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे स्थान पर पहुंची । जहां सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ महियारपुर ईंट-भट्ठे के पास मौजूद युवकों से पूछताछ की। संदेह के आधार पर पुलिस ने सभी की तलाशी ली। वहीं पुलिस की आहट पाकर वहाँ मौजूद व्यक्ति भागने लगे, जिन्हें पुलिस बल द्वारा खदेड़कर पकड़ लिया प्रभारी मनिहारी पुलिस अनुमंडल सह पुलिस उपाधीक्षक , यातायात सद्दाम हुसैन ने बताया कि पुलिस ने तलाशी के दौरान एक पिस्टल, मैगजीन में लोड एक जिंदा कारतूस, 9.06 ग्राम स्मैक, 2,311 रुपये नकद, एक लाइटर, बाइक की एक चाबी और दो बाइक को बरामद किया। बरामद पिस्टल एवं मादक पदार्थ के संबंध में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा बरामद मादक पदार्थ को विधिवत जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई हेतु भेजा जा रहा है। इस संबंध में BNS एवं 8(C)/21 (b)/29 NDPS ACT & 27 Arms Act के अंतर्गत दर्ज कर विधि-सम्मत् कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
