Back
11 लाख की साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: नोएडा से गिरफ्तार दो ठग
VMVimlesh Mishra
Feb 03, 2026 14:16:20
Mandla, Madhya Pradesh
इंश्योरेंस फ्रॉड का बड़ा खुलासा । 11 लाख की ठगी का पर्दाफाश । मण्डला - जिले की महाराजपुर पुलिस ने लगभग 11 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में एक बड़ा खुलासा किया है । पुलिस ने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी की मैच्योरिटी के नाम पर करीब 11 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो साइबर ठगों को नोएडा, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है । दरअसल, यह पूरा मामला ऑनलाइन NCRP 1930 पोर्टल पर दर्ज एक शिकायत से सामने आया । महाराजपुर गौकुलधाम कॉलोनी की रहने वाली प्रमिला तेकाम ने महाराजपुर थाने ने वर्ष 2015 में मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी ली थी, जिसकी सिर्फ पहली किस्त ही जमा की गई थी, इसके बाद दिसंबर 2025 में अज्ञात नंबरों से कॉल कर खुद को इंश्योरेंस कंपनी का मैनेजर बताने वाले ठगों ने पॉलिसी री-ओपन, एनओसी और मैच्योरिटी दिलाने का झांसा दिया । फोन-पे के जरिए येस बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक खातों में अलग-अलग तारीखों में ₹10,95,840 रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए । मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में थाना महाराजपुर और साइबर सेल ने तकनीकी विश्लेषण, बैंक डिटेल्स और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की लोकेशन नोएडा में ट्रेस की । नोएडा साइबर थाना की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर मण्डला लाया गया है । फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गिरोह ने और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है । मण्डला पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। बाइट - 1 - प्रमिला तेकाम - पीड़ित महिला । बाइट - 2 - रजत सकलेचा - एसपी - मंडला ।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 11, 2026 12:51:090
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 11, 2026 12:50:240
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 11, 2026 12:50:14Noida, Uttar Pradesh:उचाना रिकाउंटिंग मामला: हाईकोर्ट द्वारा चुनाव अधिकारी तलब, 7 मार्च को होगी अगली सुनवाई
0
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowFeb 11, 2026 12:50:070
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 11, 2026 12:49:300
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 11, 2026 12:48:560
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 11, 2026 12:48:390
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 11, 2026 12:48:250
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 11, 2026 12:47:520
Report
DSDevendra Singh
FollowFeb 11, 2026 12:47:230
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 11, 2026 12:47:080
Report
KJKunal Jamdade
FollowFeb 11, 2026 12:46:550
Report
0
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowFeb 11, 2026 12:45:560
Report