Back
मैहर में कलेक्ट्रेट स्थान को लेकर बड़ा आंदोलन, अमरपाटन-रामनगर का गुस्सा फूटा
NSNAJEEM SAUDAGAR
Oct 10, 2025 11:16:19
Maihar, Patehra, Madhya Pradesh
मैहर जिले के संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन को लेकर अब बड़ा जनआंदोलन खड़ा हो गया है। पौड़ी धतूरा में कलेक्ट्रेट भवन के भूमि पूजन के बाद से ही इस विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। रामनगर और अमरपाटन क्षेत्र के लोगों में प्रशासन के फैसले को लेकर गहरा आक्रोश है.
अमरपाटन और रामनगर के सर्वसमाज अब एकजुट होकर कलेक्ट्रेट भवन और उसके स्थान के विरोध में खुलकर सामने आ गए हैं। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने मैहर कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और सरकार से मांग की कि कलेक्ट्रेट भवन अमरपाटन रोड में ही स्थापित किया जाए इसी मांग को लेकर अमरपाटन अधिवक्ता संघ पिछले चार दिनों से भूख हड़ताल पर बैठा है। अब इस आंदोलन को क्षेत्र के सभी संगठन, सामाजिक संघ और व्यापारी वर्ग का समर्थन प्राप्त हो गया है। अधिवक्ताओं का आमरण अनशन अब जनता के आंदोलन में तब्दील हो गया है। नगर में “मैहर चलो – कलेक्ट्रेट घेराव करो” के नारे लग रहे हैं। जगह-जगह पर्चे बांटे जा रहे हैं और दीवारों पर पोस्टर चिपकाए गए हैं। आमजन का कहना है कि जिला बनने के बाद अमरपाटन और रामनगर को नज़रअंदाज करना किसी भी तरह न्यायसंगत नहीं है。
लोगों का आरोप है कि प्रशासनिक फैसले में राजनीतिक दबाव और पक्षपात साफ दिखाई दे रहा है। जनता का कहना है कि अमरपाटन भौगोलिक और जनसंख्या दृष्टि से जिले का केंद्र है, इसलिए कलेक्ट्रेट भवन वहीं स्थापित होना चाहिए।
अमरपाटन के स्थानीय नागरिक ने कहा की हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति या पार्टी से नहीं, अपने हक से है। अगर हमारी आवाज नहीं सुनी गई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।”
आज करीब सैकड़ो लोग अपनी मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुचे ओर अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा साथ ही उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VVvirendra vasinde
FollowOct 10, 2025 15:51:200
Report
SKSundram Kumar
FollowOct 10, 2025 15:50:580
Report
BDBabulal Dhayal
FollowOct 10, 2025 15:50:420
Report
AGAdarsh Gautam
FollowOct 10, 2025 15:50:280
Report
RSRahul shukla
FollowOct 10, 2025 15:50:100
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowOct 10, 2025 15:49:572
Report
SKSundram Kumar
FollowOct 10, 2025 15:49:400
Report
MKManitosh Kumar
FollowOct 10, 2025 15:49:240
Report
PKPrashant Kumar
FollowOct 10, 2025 15:49:080
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowOct 10, 2025 15:48:530
Report
MGMohd Gufran
FollowOct 10, 2025 15:48:320
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowOct 10, 2025 15:48:22Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में महिला चोर गिरोह सक्रिय है
0
Report
MGMohd Gufran
FollowOct 10, 2025 15:48:120
Report
AKAshok Kumar1
FollowOct 10, 2025 15:48:04Noida, Uttar Pradesh:DELHI: DELHI CM REKHA GUPTA PARTICIPATES IN KARWA CHAUTH PROGRAM
0
Report
MKMohammad Khan
FollowOct 10, 2025 15:47:540
Report