icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बाढ़ में ओला-रैपिडो चालकों से हथियार के दम पर लूटपाट: चार गिरफ्तार

Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में ओला और रैपिडो बाइक चालकों से हथियार के दम पर लूटपाट करने वाले गिरोह के चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ रामकृष्ण ने बताया कि यह गिरोह कुछ महीनों से बाढ़ थाना क्षेत्र में सक्रिय था। इस गिरोह के लोग बख्तियारपुर और आस पास से ओला और रैपिडो बाइक बुक कराते थे। गिरोह के लोग राइडर के पहुंचने पर उसे लालच देकर राइड कैंसिल करा लेते थे और बाढ़ थाना क्षेत्र में किसी सुनसान जगह पर जाने के लिए कहते थे। वहां गिरोह के चार, पांच लोग पहले से मौजूद होते थे और उसे ले जाकर लूट लेते थे। 3 और 5 जून को बाढ थाने की पुलिस को इस गिरोह द्वारा हथियार के दम पर लूटपाट किए जाने की सूचना मिली। डीएसपी रामकृष्ण ने तुरंत एसआईटी का गठन कर छापेमारी शुरू कर दी। टीम ने लूटपाट में शामिल चार लुटेरों को मौके पर हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के लोग राइडर से बाइक, नगदी और मोबाइल भी लूट लेते थे। इस टीम में पांच लोग शामिल थे। टीम के मुख्य सरगना रौनक की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
0
0
Report

नीमकाथाना के मंढोली ग्राम सभा: लीज रद्दीकरण और अवैध खनन पर ग्रामीण एकजुट

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के नीमकाथाना क्षेत्र के मंढोली गांव में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने गांव की पहाड़ी में प्रस्तावित लीज आवंटन का जोरदार विरोध जताया। ग्राम सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और सर्वसम्मत्ति से लीज आवंटन को निरस्त करने की मांग की गई। सभा में मुख्य रूप से दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। पहला प्रस्ताव गांव की पहाड़ी पर लीज आवंटन के पूर्ण विरोध में तथा दूसरा प्रस्ताव वर्तमान में चल रही लीज की आड़ में किए जा रहे कथित भारी अवैध खनन के खिलाफ पारित किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्र में खनन गतिविधियों से पर्यावरण, जल स्रोतों और ग्रामीणों के जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से तत्काल प्रभाव से लीज आवंटन रद्द करने और अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। साथ ही कुछ ग्रामीणों ने आत्मदाह तक की चेतावनी देते हुए प्रशासन से जनभावनाओं का सम्मान करने और गांव की पहाड़ी को खनन से बचाने की अपील की। ग्रामीण भगवान सिंह ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में लीज को निरस्त करने की मांग को लेकर ग्रामीणों को जहां तक जाने की आवश्यकता है वहां तक जाएंगे अगर आवश्यकता पड़ी तो आत्मदाह करने के लिए भी तैयार हैं लेकिन पहाड़ी क्षेत्र में लीज नहीं होने देंगे।
0
0
Report
Advertisement

पूर्वोत्तर रेलवे की स्पेशल ट्रेनों से यूपी पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों को मिली राहत

Gorakhpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे ने परीक्षार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था की है। परीक्षा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा 7 जोड़ी अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ये ट्रेनें 8, 9 और 10 जून 2026 तक विभिन्न महत्वपूर्ण मार्गों पर चलाई जा रही हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार परीक्षा स्पेशल ट्रेनों में सामान्य श्रेणी और एसएलआरडी कोच लगाए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को यात्रा की सुविधा मिल सके। रेलवे द्वारा गोरखपुर-लखनऊ, वाराणसी-बलिया-गोरखपुर, कासगंज-कानपुर और बरेली-मथुरा जैसे प्रमुख रूटों पर इन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेलवे की इस पहल से परीक्षार्थियों को काफी राहत मिली है। दूर-दराज के जिलों से परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों का कहना है कि स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रा आसान हुई है और समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में मदद मिली है। साथ ही ट्रेनों में व्यवस्थाएं भी संतोषजनक हैं। रेलवे प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे टिकट और ट्रेनों की जानकारी के लिए रेल वन ऐप, आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट और एनटीईएस ऐप का उपयोग करें। परीक्षा अवधि के दौरान रेलवे स्टेशनों पर भी अतिरिक्त व्यवस्था और निगरानी की जा रही है ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे की यह पहल हजारों अभ्यर्थियों के लिए राहत लेकर आई है। स्पेशल ट्रेनों के संचालन से न केवल भीड़ का दबाव कम होगा, बल्कि परीक्षार्थियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा की सुविधा भी मिल सकेगी।
0
0
Report

इस बार नीमकाठाना के एसएनकेपी कॉलेज में प्रवेश के लिए छात्रों की भारी भीड़

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के नीमकाथाना राजकीय एसएनकेपी स्नातकोत्तर कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश प्रक्रिया के दौरान कॉलेज स्टूडेंट्स की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। आवेदन पत्र और दस्तावेज जमा कराने के लिए छात्र-छात्राएं कॉलेज परिसर में लंबी कतारों में खड़े नजर आए। कॉलेज प्रशासन की ओर से फॉर्म नंबर के अनुसार आवेदन जमा कराए जा रहे हैं, ताकि व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य संतोष वर्मा ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के चलते कॉलेज में लगातार विद्यार्थियों की भीड़ बनी हुई है। आवेदन पत्रों को क्रमवार फॉर्म नंबर के आधार पर जमा कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्टाफ की कमी के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है, क्योंकि आधे से अधिक कर्मचारी और शिक्षक बोर्ड एवं विश्वविद्यालय परीक्षाओं की ड्यूटी में लगे हुए हैं। इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परिणाम के कारण कॉलेजों में प्रवेश के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। जिले में विज्ञान वर्ग का परिणाम 98.85 प्रतिशत, कला वर्ग का 98.14 प्रतिशत तथा वाणिज्य वर्ग का 85.82 प्रतिशत रहा है। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने के कारण इस बार कॉलेजों की मेरिट सूची पिछले वर्षों की तुलना में अधिक ऊंची रहने की संभावना है।
0
0
Report
Advertisement

बीज निगम रिश्वत कांड पर सियासी उबाल, किरोड़ी मीणा ने मंत्री पद छोड़ने तक कहा

Jaipur, Rajasthan:बीज निगम रिश्वत कांड पर सियासी उबाल, डॉ किरोड़ी बोले - तिल मात्र भी कनेक्शन तो छोड़ देंगे मंत्री पद ! राजस्थान की राजनीति में बीज निगम रिश्वतनिरोधी ब्यूरो (ACB) के दबाव के बाद राज्य की सत्ता और विपक्ष के बीच तनाव बढ़ गया है। कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाए हैं कि विभागीय स्तर पर भ्रष्टाचार नियंत्रण नहीं हो रहा, और उच्च स्तरीय जाँच की जरूरत है। कृषि विभाग के मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने जवाब दिया कि यदि उनके नाम पर कोई रिश्वत-घोटाला साबित होता है, तो वे मंत्री पद छोड़ने और गिरफ्तारी के लिए तैयार हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इनपुट देने वाला भी शामिल हो सकता है, इस پر एसीबी ने दोनों पक्षों को शामिल कर कार्रवाई की है। मीणा ने कांग्रेस पर पलटवार किया कि अगर डोटासरा के पास कोई प्रमाण है तो उसे एसीबी को सौंपना चाहिए। उन्होंने रीट पेपर लीक मामले के पुराने आरोपों का हवाला देते हुए कहा कि यह राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है और उनका उद्देश्य उनकी इमेज खराब करना है। मीणा ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार किसान-हित में काम कर रही है और नकली बीजों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। बाइट - डाॅ किरोड़ीलाल मीणा
0
0
Report

BHAVYA पोर्टल लॉन्च: भारत 2047 तक शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं की राह पर

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ''भारत औद्योगिक विकास योजना'' (BHAVYA) पोर्टल लॉन्च किया。 केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल कहते हैं, "हमने आज सुबह ही सरकार के 12 साल पूरे होने का जश्न मनाना शुरू किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ये 12 साल भारत के इतिहास में एक अहम दौर रहे हैं। हम ''फ्रैजाइल फाइव'' (कमज़ोर अर्थव्यवस्थाओं के समूह) से निकलकर आज दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं - और यह स्थिति पिछले कई सालों से बनी हुई है और भविष्य के कई दशकों तक बनी रहेगी। मुझे नहीं लगता कि आपमें से किसी ने सोचा होगा कि पिछला साल 7.7% GDP ग्रोथ (स्थिर कीमतों पर) के साथ खत्म होगा। यह कोई इत्तेफ़ाक नहीं है। यह रणनीतिक सोच, साफ़ इरादे और ''विकसित भारत 2047'' के विज़न के साथ किए गए स्ट्रक्चरल रिफ़ॉर्म (ढांचागत सुधार) का दशक है। इसमें पूरी सरकार ने एक टीम के तौर पर काम किया है और सरकार को आर्थिक विकास और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने वाला बनाने पर फ़ोकस किया है। साथ ही, एक ऐसा आधार बनाने की कोशिश की गई है जिससे भारत 2047 या उससे भी पहले दुनिया की टॉप तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने का सपना देख सके। चाहे इंफ्रास्ट्रक्चर हो, स्मार्ट सिटी, सड़कें, हाईवे, रेलवे, मेट्रो, एयरपोर्ट, पोर्ट, पावर ग्रिड, पानी की उपलब्धता या डिजिटल कनेक्टिविटी हो। चाहे ज़्यादा नौकरियां पैदा करके कंज्यूमर डिमांड बढ़ाना हो, स्टार्टअप्स को बढ़ावा देना हो, अर्थव्यवस्था में निवेश बढ़ाने के लिए मदद देना हो, या फिर एक अच्छा, स्थिर और अनुमान लगाने योग्य टैक्स सिस्टम, नए लेबर कोड या 29 कानूनों को चार कानूनों में बदलना हो। ''एक देश, एक टैक्स'' - GST, इनसॉल्वेंसी और बैंकरप्सी कोड। देश के दूर-दराज़ इलाकों तक 5G कनेक्टिविटी के साथ भविष्य के लिए तैयार होना, और साथ ही बड़े पैमाने पर डेटा सेंटर्स को सपोर्ट करने के लिए बड़े स्तर का नेशनल ग्रिड बनाना, जो AI क्वांटम कंप्यूटिंग को पावर देगा और दुनिया को क्लाउड सर्विसेज़ देगा...
0
0
Report
Advertisement

संदना में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर से टकराई बाइक, बाइक सवार गंभीर घायल

Mohammad AsimMohammad AsimFollow5m ago
Sandana, Uttar Pradesh:संदना थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहड़ा गांव में सोमवार को तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक अनियंत्रित होकर सामने जा रहे ट्रैक्टर से सीधी टकरा गई। टक्कर के बाद युवक सड़क पर जा गिरा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी। संदना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस उसकी पहचान में जुटी है। हादसे के चलते कुछ देर मार्ग पर जाम लगा, जिसे पुलिस ने खुलवाया। मामले की जांच जारी है।
0
0
Report

दीवार में सेंध लगाकर घर से नगदी व जेवरात चोरी

Mohammad AsimMohammad AsimFollow12m ago
Sandana, Uttar Pradesh:थाना क्षेत्र के रालामऊ गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए दीवार में सेंध लगाकर नगदी व सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम रालामऊ निवासी रामू सिंह पुत्र स्वर्गीय महाबीर सिंह ने थाना संदना में दर्ज कराई गई तहरीर में बताया कि सात जून की रात अज्ञात लोग उनके घर की पश्चिमी दीवार में सेंध लगाकर भीतर घुस गए। आरोप है कि चोर घर में रखी नगदी तथा सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह परिवार के लोगों की नींद खुली तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा मिला। दीवार में सेंध देखकर चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद परिवार के होश उड़ गए। पीड़ित ने अपनी तहरीर में गांव के ही नन्हू धोबी पुत्र सूखे, समर सिंह पुत्र दिनेश सिंह, करूणाशंकर तथा कंटू पर घटना में शामिल होने का संदेह जताया है। साथ ही अन्य अज्ञात लोगों की संलिप्तता की आशंका भी व्यक्त की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। उन्होंने पुलिस से जल्द घटना का खुलासा कर चोरी गए सामान की बरामदगी और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। थानाध्यक्ष मान सिंह पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

चंदौली के पहाड़ी इलाके में रंगदारी-लूट, मुंशी घायल; जांच जारी

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - सुदूर पहाड़ी इलाके में रंगदारी और लूट की सनसनीखेज वारदात... - वर्किंग साइट पर पहुंचे पांच बदमाशों पर रंगदारी मांगने का आरोप... - रंगदारी से इनकार करने पर मुंशी प्रदीप कुमार से मारपीट... - पिस्टल सटाकर ₹75 हजार नकदी और सोने की चेन लूटने का आरोप... - मारपीट में मुंशी गंभीर घायल, अंगुली में फ्रैक्चर... - घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर... - सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का किया मुआयना... - थाना प्रभारी बोले- मामला संदिग्ध, जांच जारी... - चकरघट्टा थाना क्षेत्र के धनकुवारी महादेवा के पास की घटना...
0
0
Report

गोंडा में प्रेमी के लिए 125 फीट ऊँचे टावर पर चढ़ी काजल सिंह, पुलिस के साथ ड्रामा जारी

Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा जिले में इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दिखलौल ग्राम पंचायत के मर्दन पुरवा गांव में आज सोमवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया। जब अपनी मांगों को लेकर सोशल मीडिया क्रिएटर काजल सिंह 125 फ़ीट ऊंचे जियो टावर पर चढ़कर क100 फीट ऊँचे बैठी हुई है और अपने प्रेमी के साथ रहने की मांग कर रही है काजल सिंह की मांग है कि उसके प्रेमी जो जेल में बंद हैं उसे वहां से छुड़ा करके लाया जाए और उसके साथ रहने दिया जाए। जबकि काजल सिंह द्वारा ही अपने प्रेमी पर मुकदमा लिखवा करके उसे जेल भेज गया है वर्तमान समय में काजल सिंह का प्रेमी गोंडा मंडलीय कारागार में बंद है। काजल सिंह के 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर बैठने की सूचना मिलते ही मौके पर क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा और इटियाथोक कोतवाल कमलाकांत त्रिपाठी भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे हुए हैं। काजल सिंह के फोन पर फोन करके घंटे से बार-बार नीचे उतरने को लेकर के कहा जा रहा है। लेकिन काजल सिंह नीचे उतरने को तैयार नहीं है उसकी मांग है कि उसके प्रेमी को जेल से छोड़ जाए और वह उसके साथ रहे। बीते 1 घंटे से लगातार पुलिस कर्मियों द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से लाउडस्पीकर के माध्यम से कार्रवाई का आश्वासन देकर के नीचे उतरने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन 1 घंटे से 100 फीट ऊंचे चढ़कर टावर पर बैठी हुई है। यह काजल सिंह का ससुराल बताया गया है इसी गांव में काजल सिंह की शादी हुई थी। ससुराल के ही रहने वाले एक युवक के साथ काजल सिंह का अफेयर हुआ इसके बाद काजल सिंह के पति ने छोड़ दिया था। पति के छोड़ने के बाद काजल सिंह ने अपने प्रेमी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करवाया था और पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top