450001
अब डाकघर भी देगा होम व्हीकल लोन की सुविधा
Khandwa, Madhya Pradesh:केंद्र सरकार का उपक्रम डाकघर भी अब उपभोक्ता को कई प्रकार के लोन उपलब्ध कराएगी इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से डाकघर द्वारा होम लोन कर लोन टू व्हीलर लोन पर्सनल लोन गोल्ड लोन शासकीय और निजी बैंकों की तर्ज पर सभी लोन दिए जाएंगे इसका शुभारंभ शुक्रवार को लोन मेले के तहत किया जाएगा0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिहार ने रिकॉर्ड विद्युत मांग के साथ बिजली आपूर्ति में नया इतिहास लिखा
Patna, Bihar:पटना। बिहार ने विद्युत खपत के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 18 जून 2026 को रात्रि 9:05 बजे राज्य की अधिकतम विद्युत मांग 8,874 मेगावाट दर्ज की गई, जिसे बिहार विद्युत क्षेत्र की सभी इकाइयों द्वारा सफलतापूर्वक पूरा किया गया। 15 जून को 8838 मेगावाट खपत हुई थी जो अबतक का रिकॉर्ड था... रिकॉर्ड स्तर की मांग के बावजूद राज्य के सभी क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को बिजली मिल रहीं है.., गुणवत्तूर्ण एवं विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई। विभाग द्वारा विद्युत उत्पादन, ट्रांसमिशन एवं वितरण नेटवर्क के सुदृढ़ीकरण के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों का यह सकारात्मक परिणाम है। यह उपलब्धि राज्य में तेजी से बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं, आर्थिक प्रगति और हर घर तक विश्वसनीय बिजली पहुंचाने की मजबूत व्यवस्था को दर्शाती है। रिकॉर्ड मांग के बावजूद उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई।0
0
Report
दिल्ली में भीषण गर्मी और जल संकट: लोगों के घर पानी के टैंकर पर निर्भर
Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली में इन दोनों भीषण गर्मी पड़ रही है इस भीषण गर्मी के साथ ही दिल्लीवासी जल संकट से जूझ रहे हैं पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में इस समय पानी की समस्या गंभीर होती जा रही है दिल्ली जल बोर्ड की पाइपलाइन से पानी या तो आता नहीं आता है तो कुछ देर के लिए वह भी बदबूदार जो पीने लायक तो छोड़ो रोजमर्रा के काम के लिए भी उपयुक्त नहीं है लिहाजा लोग या तो दिल्ली जल बोर्ड के टैंकर पर निर्भर है या फिर उन्हें खरीद कर पानी लेना पड़ रहा है बात करें पूर्वी दिल्ली की तो पूरी दिल्ली के कहीं इलाके इस समय जल संकट से जूझ रहे हैं त्रिलोकपुरी कल्याणपुरी खिचड़ीपुर विनोद नगर गाजीपुर कोंडली न्यू अशोक नगर के आलावा भी कई जगह पानी की भारी समस्या है इस बीच पूर्वी दिल्ली के कई गाँवों में भी जल संकट है लोग रोज़ सुबह पानी के इंतज़ाम के लिए जद्दोजहद करते हैं प्रवासी मजदूर और स्थानीय निवासियों की दिनचर्या पानी मिलने पर निर्भर हो जाती है।0
0
Report
सिग्नल केबल चोरी से सतना-मैहर रेललाइन तीन घंटे तक बाधित, गिरफ्तार दो महिलाएं
Satna, Madhya Pradesh:सतना। मुंबई-हावड़ा रेलखंड पर सतना-मैहर के बीच लगरगवां स्टेशन के पास गुरुवार को सिग्नल की 7 मीटर केबल चोरी होने से रेल संचालन करीब तीन घंटे तक प्रभावित रहा। सिग्नल फेल होने के कारण अप और डाउन की 19 ट्रेनों को अथॉरिटी के आधार पर चलाया गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए केबल लेकर भाग रही दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। सिग्नल विभाग के कर्मचारियों ने केबल काटकर ले जा रही महिलाओं को देखा और तत्काल आरपीएफ को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने पीछा कर दोनों आरोपियों को चोरी की गई केबल के साथ पकड़ लिया। गिरफ्तार महिला आरोपियों की पहचान कल्ली उर्फ सुखमंती (55) निवासी उतैली और चिद्दी उर्फ चिंतामणि निवासी संग्राम कॉलोनी, थाना कोलगवां के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ रेल संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। बाद में रेलवे के इंजीनियरों ने क्षतिगस्त केबल जोड़कर रेल संचालन सामान्य कराया।0
0
Report
Advertisement
बाढ़ क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने राहुल राज को गोली मारी, हालत गंभीर
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र के ग्वासा शेखपुरा गांव में देर रात अज्ञात बदमाशों ने राहुल राज नामक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली लगने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पंडारक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल गोली मारने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।0
0
Report
मुरैना: छात्राओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, बाउंड्री वॉल क्यों नहीं बनी?
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। शहर के वीआईपी रोड स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय छात्रावास और शासकीय कन्या कस्तूरबा छात्रावास में अब तक बाउंड्रीवॉल का निर्माण नहीं हो सका है। इसके चलते छात्राओं और हॉस्टल प्रबंधन को सुरक्षा संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के वीआईपी रोड पर संचालित शासकीय कन्या महाविद्यालय छात्रावास और शासकीय कन्या कस्तूरबा छात्रावास में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है। दोनों छात्रावासों में बाउंड्रीवॉल नहीं होने के कारण बाहरी लोगों की आवाजाही और सुरक्षा संबंधी खतरे लगातार बने रहते हैं। हॉस्टल अधीक्षिका और छात्राओं द्वारा कई बार लिखित और मौखिक रूप से वरिष्ठ अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। छात्राओं का कहना है कि बाउंड्रीवॉल नहीं होने से उन्हें असुरक्षा का माहौल महसूस होता है और हमेशा किसी अप्रिय घटना का डर बना रहता है। अब देखना होगा कि अधिकारियों का यह आश्वासन कब तक जमीन पर उतरता है और छात्राओं को सुरक्षित वातावरण कब तक मिल पाता है।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में नाबालिग से छेड़छाड़: समुदाय में आक्रोश, सुरक्षा पर सवाल
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र की रक्षा अड़ेला सोसायटी में बुधवार को एक छोटी बच्ची से रास्ता पूछने के बहाने बेड टच और छेड़छाड़ का निवासियों ने आरोप लगाया है। इस घटना से आक्रोशित निवासियों ने बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे को उठाते हुए को लेकर हंगामा किया। साथ ही गंभीर घटना को ध्यान में रखते हुए इसे बड़ी लापरवाही बताया। इस घटना के बाद पीड़ित परिजनों ने शिकायत दी है, पुलिस ने शिकायत पर संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। सोसायटी के निवासी राहुल यादव ने बताया कि बुधवार को एच टावर में रहने वाले एक परिवार की नाबालिग बच्ची से पता और रास्ता पूछने के बहाने एक व्यक्ति उसके साथ अंदर आया और बच्ची को लिफ्ट में 14 वी मंजिल तक ले गया।आरोप है उसने बच्ची के साथ बेड टच भी किया। किसी अन्य निवासी के आने पर वह वहा से फरार हो गया।बच्ची ने पूरी बात परिजनों को बताई ,जिसके बाद अन्य लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने इस घटना को लेकर रोष जाहिर किया। आरोप है कि घटना के बाद उन्होंने सीसीटीवी देखने की बात कही तो वह नहीं दिखाए गए,लोगों में एओए के खिलाफ भी रोष है। लोगों का कहना है कि सभी सीसीटीवी फुटेज चालू नहीं है और कई जगह पर गार्ड भी मौजूद नहीं रहते। उधर,एओए के अध्यक्ष एमसी शर्मा ने बताया कि इस मामले में पीड़ित के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है। परिजनों ने फुटेज मुहैया कराए गए है। सभी निवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा गार्ड को सतर्क कर दिया है,साथ ही बी 2 वाले एरिया में ताले लगाए जा रहे है। वही इस मामले पर बिसरख पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराए गए। उसके आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
लोनी बॉर्डर के संगम विहार में शॉर्ट सर्किट से आग, लाखों का नुकसान
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी बार्डर थाना क्षेत्र के संगम विहार कालोनी में एक मकान में शार्ट सर्किट से ऊपरी मंजिल में आग लग गई। आग ने थोड़ी ही देर में पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से मकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। कुछ दिन बाद लड़की की शादी होनी थी। आग लगने से घर में रखे करीब साढ़े पाँच लाख रूपये और आभूषण सहित जरूरी सामान जल गए। स्थानीय लोगों और दमकल विभाग की टीम ने मिलकर आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया है।0
0
Report
जालौन में प्राइवेट अस्पताल के बाहर दबंगों ने गाली-गलौज कर की मारपीट,सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में प्राइवेट अस्पताल के बाहर दबंगों ने गाली-गलौज कर की मारपीट, दबंग युवक पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर गाली गलौज और विरोध करने पर मारपीट का आरोप, गाली गलौज और मारपीट की लाइव वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस, जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर का मामला।0
0
Report
लातेहार में पुलिस-जनता संवाद से दूरी मिटाने की पहल, उग्रवाद मुक्त बनने की उम्मीद
Latehar, Jharkhand:लातेहार पुलिस और जनता के बीच की दूरी मिटाने की एक बड़ी पहल हुई है। आज लातेहार थाना क्षेत्र के डूरूवा में डीआईजी कौशल किशोर और एसपी कुमार गौरव ने जन संवाद कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों से सीधी बात की। ग्रामीण ने बेहिचक अपनी समस्या पुलिस के अधिकारियों से रखी इस पर पुलिस ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि ग्रामीणों की समस्या का निदान किया जाएगा। वही ग्रामीणों ने कहा यह पुलिस की अच्छी पहल है ग्रामीण अपनी समस्या थाना जाकर अपनी बात को रखने में परेशानी होती थी। लेकिन पुलिस के जनता दरबार अपनी समस्या रखी पुलिस के पदाधिकारी गांव - गाव में जनता दरबार लगा रही है जिससे ग्रामीण अपनी बात रख रहे है। वही डीआईजी कौशल किशोर ने बताया कि पुलिस पदाधिकारी ग्रामीण, सुदूरवर्ती और शहरी क्षेत्रों में जाकर लोगों से सीधा संवाद करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और व्यवस्था को बेहतर बनाएंगे। यह रेंज और जिले की ओर से एक छोटा सा प्रयास है। आगे भी हमारे पदाधिकारी लोगों से रूबरू होते रहेंगे।0
0
Report
Advertisement
रांची में निवारणपुर RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने के तीन आरोपी गिरफ्तार
Ranchi, Jharkhand:रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित निवारणपुर में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। हालांकि गिरफ्तारी के बाद एक आरोपी कोतवाली थाना की हाजत से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे मांडर के पास फिर से पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर भागने और फायरिंग करने की कोशिश की, जिसके जवाब में पुलिस की ओर से की गई नियंत्रित फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। मामले को लेकर रांची एसएसपी राकेश रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 16 जून की रात निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय पर अज्ञात अपराधियों द्वारा पेट्रोल बम फेंका गया था। घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इसकी संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया। तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई, जिसमें पता चला कि आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के लिए रैपिडो बाइक सेवा का इस्तेमाल किया था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और बोकारो तथा कोडरमा पुलिस के सहयोग से उन्हें कोडरमा के गझंडी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान कुछ महत्वपूर्ण और अंतरराष्ट्रीय कड़ियां भी सामने आई हैं, जिनकी जांच जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसके आगे की जांच अब एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) को सौंप दी गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सैफ अंसारी, अमन अंसारी और सैम सुजान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सैफ अंसारी ने पेट्रोल बम फेंका था, जबकि अमन अंसारी पूरी साजिश का मुख्य योजनाकार था। वहीं सैम सुजान ने स्थानीय स्तर पर दोनों की मदद की थी। एसएसपी ने कहा कि इस तरह की घटनाओं का उद्देश्य समाज में दहशत फैलाना और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाना होता है, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया गया है।0
0
Report
नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की मुहर, 21 जून की बैठक अहम
Patna, Bihar:जदयू सांगठनिक चुनाव के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक नहीं हुईं थी...लेकिन अब 21 जून को नीतीश कुमार ने बैठक बुला ली है. मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के बाद नीतीश पहली बार बैठक करने जा रहे हैं. दो दशक में ऐसा पहली बार हो रहा है. इस बैठक में नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मोहर लगेगी. इसके साथ ही आगे की रणनीति पार्टी की क्या होगी उस पर भी फैसला होगा. अगले 3 साल के लिए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश रहेंगे इस पर मुहर लगेगी. पटना के कर्पूरी सभागार में होने वाली बैठक के लिए तैयारी शुरू हो गई है. राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों और सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष को निमंत्रण भेजा जा रहा है. सभी सांसद और बिहार सरकार के सभी मंत्री भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे. 10:00 बजे से राष्ट्रीय पदाधिकारी की बैठक....10:30 बजे से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक....11:45 बजे से नवनिर्वाचित राज्य परिषद की बैठक......3:00 से 4:00 तक नवनिर्वाचित राष्ट्रीय परिषद की बैठक....4:00 से 5:00 के बीच खुला अधिवेशन.... पार्टी आगे संगठन में निशांत की भूमिका को लेकर भी बड़ा निर्णय ले सकती है....0
0
Report
बालाघाट में बाड़ी विवाद पर महिला पर हमला, वीडियो वायरल
Raebareli, Uttar Pradesh:बालाघाट– बाड़ी विवाद को लेकर महिला से जमकर मारपीट... महिला से मारपीट का वीडियो आया सामने, घायल महिला के बेटे ने ही बनाया वीडियो... बाड़ी विवाद को लेकर महिला से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा वायरल... रामपायली थाना अंतर्गत तीनटोला नवेगांव की यह घटना... घायल महिला का जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती इलाज जारी... घायल महिला की पांच लोगो ने लाठी डंडे से जमकर कर दी पिटाई जिसमें तीन महिला और दो पुरुष शामिल... घायल महिला का नाम सुनीता दमाहे है0
0
Report
Advertisement
खरसावां के बंद प्लांट से लोहे की चोरी गिरोह गिरफ्तार, छह आरोपी गिरफ्तार
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां थाना क्षेत्र में खरसावां पुलिस ने बंद पड़े अभिजीत कंपनी के प्लांट से लोहे की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के साथ बड़ी मात्रा में लोहे का सामान भी बरामद किया है। सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने प्रेस वार्ता में बताया कि, 17 जून की शाम बुरुडीह गांव स्थित बंद पड़े अभिजीत प्लांट में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से घुसकर लोहे की कटाई किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और तत्काल छापेमारी की गई। पुलिस की कार्रवाई के दौरान प्लांट परिसर से छह लोगों को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर दो ऑक्सीजन सिलेंडर, दो गैस रेगुलेटर, गैस कटर, कटर पाइप, वेल्डिंग रॉड, नोजल समेत अन्य उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में खरसावां थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे अभियान में खरसावां थाना पुलिस और विशेष टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय चोरी गिरोहों में हड़कंप मच गया है।0
0
Report
पाकुड़ पुलिस ने पॉक्सो मामलों में ढील नहीं; 60 दिन में गिरफ्तारी के निर्देश
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पाकुड़ एसपी अनुदीप सिंह ने पुलिस अधिकारियों को साफ संदेश दिया है कि पॉक्सो और लैंगिक अपराध से जुड़े मामलों में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी... एसपी ने निर्देश दिया है कि ऐसे मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को हर हाल में 60 दिनों के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए... यह बातें उन्होंने अपने कार्यालय में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी की बैठक के दौरान कही... जिले के सभी थानेदार और पुलिस अधिकारियों के साथ लंबित मामलों की समीक्षा की गई... और अपराध नियंत्रण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए... साथ ही फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करने को कहा... एसपी ने थानेदारों को निर्देश दिया कि पॉक्सो और लैंगिक अपराध से जुड़े मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी को प्राथमिकता दी जाए... जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए भी सख्त कदम उठाने को कहा गया... पुलिस ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी... उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा... वही आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट है... जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई है... एसपी ने बताया कि पर्व के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की मांग पुलिस मुख्यालय से की गई है... इसके अलावा होमगार्ड जवानों को भी ड्यूटी के लिए बुलाया जा रहा है... सभी थानेदारों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जल्द से जल्द शांति समिति की बैठक आयोजित करें और स्थानीय लोगों के साथ समन्वय बनाकर रखें... एसपी ने कहा कि मुहर्रम के दौरान निकलने वाले जुलूसों के मार्गों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा... संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जाएगी और शरारती तत्वों के खिलाफ पहले से निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके... उन्होंने बताया कि जल्द ही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से संयुक्त आदेश जारी कर विभिन्न स्थानों पर पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी...0
0
Report
पातूर नगरपालिका चुनाव: विकास बनाम आरोपों की भिड़ंत, सत्ता का नया चेहरा?
Akola, Maharashtra:सोन्याच्या नाण्यांचे शहर" , म्हणून ओळखल्या जाणाऱ्या अकोला जिल्ह्यातील पातूर नगरपरिषदेची निवडणूक यंदा अनेक राजकीय समीकरणांमुळे चर्चेचा विषय ठरली आहे. राज्यातील महायुती आणि महाविकास आघाडीच्या पारंपरिक समीकरणांना छेद देत विविध पक्षांनी स्थानिक पातळीवर वेगळ्या आघाड्या उभारल्या आहेत. एकमेकांच्या विरोधात असणारे राष्ट्रवादी काँग्रेस अजित पवार पक्ष , वंचित बहुजन आघाडी आणि एमआयएमची या ठिकाणी अभद्र आघाडी आहे, तर दुसरी कडे राज्यात मित्रपक्ष असलेले भाजप आणि शिवसेना एकनाथ शिंदे एकमेकांच्या विरोधात आहे. विकास, पाणीटंचाई, स्वच्छता आणि मूलभूत सुविधांच्या मुद्द्यांवर ही निवडणूक लढवली जात असली तरी उमेदवारांमधील आरोप-प्रत्यारोपांनी वातावरण अधिकच तापले आहे. पाहूया पातूर नगरपरिषदेच्या निवडणुकीचा हा विशेष आढावा...0
0
Report
Advertisement
