Back
किशोर कुमार की पुण्यतिथि: खंडवा में समाधि पर प्रशंसकों की श्रद्धांजलि
PSPramod Sinha
Oct 13, 2025 01:18:14
Khandwa, Madhya Pradesh
आज भारतीय फिल्म जगत के हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार की पुण्यतिथि है। किशोर कुमार गायक के साथ एक संगीतकार, एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर भी थे। आज उनकी पुण्यतिथि पर देशभर में फैले उनके प्रशंसक खंडवा में उनकी समाधि पर पहुंचकर उन्हें याद कर रहे हैं। 14 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान प्रदान करेंगे। किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा के बंगाली परिवार में हुआ था। किशोर कुमार चार भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। किशोर कुमार का असली नाम आभास कुमार गांगुली था। खंडवा में आज भी उनका पुश्तैनी मकान है जो जर्जर हालत में है। खंडवा में शुरूआती पढ़ाई करने के बाद किशोर कुमार ने कॉलेज की पढ़ाई इंदौर के क्रिश्चियन कॉलेज में की। वी ओ, किशोर कुमार ने कॉलेज की कई यादों को अपने गानों में भी सहेजा है। फिल्म चलती का नाम गाड़ी का गीत पांच रुपए बारह आना भी किशोर की कॉलेज की यादों से ही जुड़ा है। कॉलेज में किशोर पर कैंटीन वाले के 5 रुपए 12 आने उधार थे। किशोर कुमार ने अपने गाने में भी यही रकम शामिल की। किशोर कुमार के गाए हुए गाने आज भी लोगों की जुबान पर गुनगुनाए जाते हैं। उनकी आवाज और गायकी अनेक गायक कलाकारों की आजीविका का साधन बनी हुई है। वी ओ, किशोर कुमार के फिल्मी करियर की शुरुआत एक अभिनेता के रूप में वर्ष 1946 में फिल्म शिकारी से हुई। किशोर कुमार की आवाज राजेश खन्ना पर बेहद जमती थी। राजेश खन्ना फिल्म निर्माताओं से किशोर से ही अपने लिए गीत गंवाने की गुजारिश किया करते थे। किशोर कुमार 1970 से 1987 के बीच सबसे महंगे गायक थे। किशोर कुमार ने अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, जीतेन्द्र जैसे बड़े-बड़े दिग्गज कलाकारों के लिए आवाज दी। किशोर दा ने जिस अभिनेता को अपनी आवाज दी वह सुपर स्टार बन गया। वी ओ, किशोर कुमार ने कई सम्मान प्राप्त किए, उन्हें पद्म भूषण से भी उन्हें नवाजा गया। मध्य प्रदेश सरकार ने उन्हें लता मंगेशकर पुरस्कार भी दिया। किशोर कुमार ने सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक के लिए 8 फिल्मफेयर पुरस्कार जीते, जो इस श्रेणी में एक रिकॉर्ड है। उनका पहला फिल्मफेयर पुरस्कार 1969 में फिल्म अराधना के गीत रूप तेरा मस्ताना के लिए मिला। वी ओ, किशोर कुमार अपने आखरी समय मे मुंबई की चकाचोंध छोड़कर खंडवा में ही बस जाना चाहते थे। पर यह हो ना सका और वह 13 अक्टूबर 1987 को दुनिया को अलविदा कह गए। उनकी इच्छा अनुसार उनका पार्थिव शरीर खंडवा लाया गया था और खंडवा में ही उनका अंतिम संस्कार हुआ था। उसी स्थान पर किशोर कुमार के प्रशंसकों ने उनकी समाधि बना दी। बाद में मध्य प्रदेश सरकार ने समाधि के आसपास स्मारक बनाकर उसे यादगार बना दिया। किशोर कुमार का जन्म दिवस 4 अगस्त हो या फिर 13 अक्टूबर को उनकी पुण्यतिथि देशभर से उनके फैंस इस दिन खंडवा आते हैं, समाधि पर दूध जलेबी का भोग लगाते हैं और किशोर कुमार के गाए हुए गीत गाकर उन्हें याद करते हैं। वी ओ, किशोर कुमार की मृत्यु के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने उनके नाम पर राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान घोषित किया। 13 अक्टूबर किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर मध्य प्रदेश सरकार हर साल राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण सम्मान देती आई है। जो सिनेमा में निर्देशन, अभिनय, पटकथा लेखन और गीत लेखन के लिए दिया जाता है। वी ओ, वर्ष 2024 का किशोर कुमार अलंकरण सम्मान इस बार बॉलीवुड के मशहूर गीतकार प्रसून जोशी दिया जायेगा। इस बार किशोर कुमार की पुण्यतिथि को लेकर दो दिवसीय आयोजन होगा। 13 अक्टूबर को स्थानीय कलाकारों के द्वारा सुर संगीत की आर्केस्ट्रा होगी और 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बॉलीवुड के गीतकार प्रसून जोशी को वर्ष 2024 के किशोर कुमार अलंकरण सम्मान से सम्मानित करेंगे। इस दिन मुंबई के गायक हेमंत कुमार अपनी आर्केस्ट्रा टीम के साथ परफॉर्मेंस देंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVISHAL SINGH
FollowOct 13, 2025 03:50:510
Report
RSRandhir Singh
FollowOct 13, 2025 03:50:460
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowOct 13, 2025 03:49:551
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowOct 13, 2025 03:48:453
Report
NKNished Kumar
FollowOct 13, 2025 03:48:340
Report
KJKamran Jalili
FollowOct 13, 2025 03:48:260
Report
ASArvind Singh
FollowOct 13, 2025 03:47:250
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowOct 13, 2025 03:47:010
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowOct 13, 2025 03:46:090
Report
PCPranay Chakraborty
FollowOct 13, 2025 03:45:500
Report
PGPiyush Gaur
FollowOct 13, 2025 03:45:350
Report
DSdevendra sharma2
FollowOct 13, 2025 03:45:130
Report
PCPranay Chakraborty
FollowOct 13, 2025 03:34:083
Report
KJKamran Jalili
FollowOct 13, 2025 03:34:000
Report
MDMahendra Dubey
FollowOct 13, 2025 03:33:480
Report