icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
450001
Nitin JhawarNitin JhawarFollow30 Apr 2025, 07:10 pm

Khandwa - छह दिवसीय ब्रह्मोत्सव का आगाज, भगवान परशुराम जी की जयंती मनाई गई

Khandwa, Madhya Pradesh:

छह दिवसीय ब्रह्मोत्सव का आयोजन विश्व ब्राह्मण संघ के बैनर तले भगवान परशुराम जी की जयंती के उपलक्ष में छेद इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में 29 तारीख से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल शास्त्री ने बताया कि भगवान परशुराम जी की जयंती के अवसर पर 6 दिसंबर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है इसके अंतर्गत प्रथम दिवस सुंदरकांड मुख्य पर्व अक्षय तृतीया के दिन भगवान का पूजा अभिषेक के पश्चात भंडारा आयोजित किया गया है वहीं 1 तारीख से लगातार 4 तारीख तक सतत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

BJP-NC clash over AAY gas cylinders; six free cylinders spark heated debate

Chaka, जम्मू कश्मीर विधानसभा में AAY सिलेंडर को लेकर BJP और NC आमने-सामने; विपक्ष ने घोषणापत्र का वादा पूरा न करने पर विरोध जताया। गुरुवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा में काफी हंगामा और नारेबाज़ी हुई। यह सब तब हुआ जब सरकार ने अंत्योदय अन्न योजना (AAY) परिवारों के लिए हर साल छह मुफ्त LPG सिलेंडर देने की मंजूरी की घोषणा की, जिससे सत्ताधारी नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच तीखी बहस छिड़ गई। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री सतीश शर्मा ने सदन को बताया कि सक्षम अधिकारी ने केंद्र शासित प्रदेश में AAY-श्रेणी के परिवारों के लिए छह मुफ्त गैस सिलेंडर की योजना को मंजूरी दे दी है और इसके लिए जरूरी आदेश जल्द ही जारी किए जाएंगे। इस घोषणा पर सत्ता पक्ष की ओर से मेजें थपथपाकर स्वागत किया गया, लेकिन तुरंत ही BJP विधायकों ने इसका कड़ा विरोध किया। उन्होंने NC पर 2024 के चुनावी घोषणापत्र में किए गए हर साल 12 मुफ्त सिलेंडर देने के वादे से मुكرने का आरोप लगाया। BJP विधायक अपनी सीटों से उठ खड़े हुए और "झूठी सरकार हाय-हाय", "2 साल के 24 सिलेंडर कहां गए, कहां गए" और "सिलेंडर चोर" जैसे नारे लगाए, जिससे तीखी बहस हुई। विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने इसे जनता के साथ धोखा बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने चुनाव के दौरान परिवारों को 12 मुफ्त सिलेंडर देने का वादा किया था, लेकिन अब इस फायदे को सिर्फ AAY परिवारों के लिए छह सिलेंडर तक सीमित कर दिया है। उन्होंने इसे नौकरियों और मुफ्त बिजली से जुड़े अन्य अधूरे वादों से जोड़ते हुए योजना के लागू होने पर सवाल उठाए और जवाबदेही की मांग की। व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्पीकर अब्दुल रहीम राथर को हस्तक्षेप करना पड़ा। BYTE उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने सिलेंडर की संख्या को लेकर विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा, "हमने 5 साल के समय में इसे पूरा करने का वादा किया था और दो साल में ही 6 सिलेंडर दे दिए हैं, जबकि अभी तीन साल बाकी हैं; मेनिफेस्टो प्रेस कॉन्फ्रेंस में देखा जा सकता है कि हमने क्या वादा किया था।" राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर BJP को चुनौती देते हुए चौधरी ने कहा कि हमसे सवाल करने के बजाय, लोगों को BJP से उन वादों के बारे में पूछना चाहिए जो उन्होंने भारतीय संसद और सुप्रीम कोर्ट में किए थे—कि चुनाव के बाद और परिसीमन (delimitation) के बाद जम्मू-कश्मीर को तुरंत राज्य का दर्जा दिया जाएगा। दो साल बीत चुके हैं, और आरोप है कि BJP ने सुप्रीम कोर्ट और संसद, दोनों जगहों पर अपने वादे तोड़े हैं। चौधरी ने BJP के अन्य वादों का भी ज़िक्र किया, जैसे 2014 में देश भर में 2 करोड़ नौकरियाँ देने का वादा, और पूछा कि इसमें जम्मू-कश्मीर का 12 साल का हिस्सा कितना बनता है; साथ ही हर नागरिक के लिए 15 लाख रुपये का काला धन वापस लाने के अधूरे वादे की भी बात की। नेशनल कॉन्फ्रेंस की विरासत पर ज़ोर देते हुए चौधरी ने कहा कि पार्टी ने 1947 से ही जम्मू-कश्मीर के लोगों से किए गए अपने वादे हमेशा पूरे किए हैं, और इस क्षेत्र के विकास का श्रेय 'शेर-ए-कश्मीर', डॉ. फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला जैसे नेताओं को जाता है। उन्होंने चुनाव आयोग से जुड़े विवाद की ओर भी इशारा किया और कहा कि भारत के चुनाव आयोग के दो सदस्यों ने आयोग पर ही सवाल उठाए हैं; ये आरोप किसी विपक्षी राजनीतिक दल ने नहीं लगाए थे, फिर भी संबंधित लोग इस पर चुप रहे। BYTE सदन में हंगामे के बाद, BJP विधायक भरत भूषण ने नपे-तुले अंदाज़ में प्रतिक्रिया दी, लेकिन साथ ही कमी की ओर भी इशारा किया। उन्होंने कहा: "इसमें खुशी तो है, लेकिन यह अधूरी खुशी है। क्योंकि नेशनल कॉन्फ्रेंस के चुनावी घोषणा-पत्र में कहा गया था कि हर साल बारह सिलेंडर दिए जाएंगे, और अब दो साल बीतने वाले हैं। इसलिए, अगर आज उन्होंने 24 सिलेंडर देने की घोषणा की होती, तो ज़्यादा खुशी होती। फिर भी, उन्होंने कम से कम शुरुआत तो की है, और मुझे लगता है कि आने वाले दिनों में उनका बाकी बकाया भी पूरा किया जाएगा; और मेरा कहना है कि इस कदम का स्वागत किया जाना चाहिए।" विपक्ष के नेता सुनील शर्मा (BJP) ने अपने MLA साथी से अलग और ज़्यादा कड़े शब्दों में कहा: “पहले उनसे पूछिए, पिछले साल हमारी सरकार के मुखिया ने खड़े होकर कहा था कि मेरी तरफ़ से 200 यूनिट बिजली मुफ़्त दी जाएगी। 2025 के बजट सत्र में उन्होंने 200 यूनिट बिजली की बात की, लेकिन 2026 के बजट सत्र में चालाकी दिखाते हुए कहा, ‘मैंने यह नहीं कहा था कि मैं हवा या पानी से बनी बिजली दूंगा।’ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना के तहत वे सोलर पैनल देंगे, लेकिन अभी तक उन्होंने वे भी नहीं दिए हैं। शर्मा ने आगे कहा, ‘मैं मीडिया के सामने आपको चुनौती देता हूँ, आप जाकर पता करें कि क्या किसी AAY लाभार्थी को 200 यूनिट बिजली मिली।’ उन्हें यह नहीं मिली। पहले उनसे हिसाब मांगिए; दो साल बीत चुके हैं। अगर आप 200 यूनिट नहीं दे पाए, तो छह सिलेंडर कहाँ से देंगे? मैं पूरे यकीन के साथ कहता हूँ कि पाँच साल बाद इस सरकार के पास हर मुद्दे का यही जवाब होगा कि हमारे पास राज्य का दर्जा (statehood) नहीं है। मैं फिर से, बहुत गंभीरता और पूरे यकीन के साथ कहता हूँ कि अगर उनमें ज़रा भी नैतिकता या ज़मीर बचा है, तो उन्हें पाँच साल का इंतज़ार नहीं करना चाहिए; उन्हें आज ही कह देना चाहिए कि हम कुछ नहीं कर पा रहे हैं और सरकार भंग कर देनी चाहिए। राज्य के दर्जे के नाम पर उन्हें बस लोगों को बेवकूफ़ बनाना है। वरना, अभी पाँच दिन पहले ही वे गृह मंत्री साहब से मिलने गए थे और वहाँ राज्य के दर्जे के बारे में बात की थी। क्या उन्हें मीडिया में यह बताना चाहिए कि मुख्यमंत्री साहब और गृह मंत्री के बीच क्या बातचीत हुई? वे राज्य के दर्जे के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं; अब हम भी राज्य का दर्जा, राज्य का दर्जा, राज्य का दर्जा सुनकर तंग आ चुके हैं; कुछ भी मांगो तो वे राज्य का दर्जा कहते रहते हैं।” यह टकराव केंद्र शासित प्रदेश में NC की सरकार बनने के लगभग दो साल बाद चल रही बड़ी राजनीतिक लड़ाई को दिखाता है। NC के घोषणापत्र में आर्थिक रूप से कमजोर उपभोक्ताओं को हर साल 12 मुफ्त सिलेंडर देने का वादा किया गया था। BJP ने बार-बार सरकार पर सिलेंडर, बिजली और नौकरियों से जुड़े अहम वादों को कमजोर करने या उनमें देरी करने का आरोप लगाया है, जबकि NC नेता केंद्र सरकार द्वारा राज्य का दर्जा बहाल करने में देरी का मुद्दा उठाते हैं - उनका कहना है कि परिसीमन और चुनावों के बाद संसद और सुप्रीम कोर्ट के सामने यह वादा किया गया था। सिलेंडर को लेकर की गई घोषणा दोनों पक्षों के बीच विधानसभा में चल रहे टकराव का नया मुद्दा बन गई है।
0
0
Report

लिव-इन प्रेमी पर शादी का दबाव बनाकर आत्महत्या के लिए प्रेरित: महिला गिरफ्तार

Kawardha, Chhattisgarh:शादी का दबाव और धमकी का आरोप, लिव-इन पार्टनर की आत्महत्या मामले में महिला गिरफ्तार कवर्धा। लिव-इन पार्टनर पर शादी के लिए दबाव बनाने और मानसिक प्रताड़ना देकर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में सिटी कोतवाली पुलिस ने अमीना ताज (36) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मृतक आलोक दुबे करीब चार वर्षों से अमीना के साथ लिव-इन में रह रहा था। जांच में आरोप है कि अमीना उस पर धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी करने का दबाव बनाती थी और शादी नहीं करने पर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देती थी। 29 जुलाई को आलोक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मर्ग जांच के बाद पुलिस ने धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी महिला को 24 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
0
0
Report

दिल्ली के कश्मीरी गेट में युवक की हत्या: चाकू से हमला, दो घायल

New Delhi, Delhi:दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में सरेआम युवक की चाकू मारकर हत्या । प्रभात नाम के युवक की हत्या , दो व्यक्ति घायल । घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया । जानकारी के मुताबिक कश्मीरी गेट थाना क्षेत्र के यमुना बाजार अंडर पास में चलती ई रिक्शा को रोक कर वारदात को अंजाम दिया गया । बताया जा रहा है कि प्रभात व उनके परिवार के दो अन्य लोगों के साथ गांधीनगर मार्केट से खारी बावली की तरफ जा रहे थे । बदमाश ने चाकू से हमला किया । अंडरपास में रिक्शा रोककर लूटपाट की कोशिश के विरोध में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया । वारदात के समय रिक्शे में ड्राइवर समेत चार लोग सवार थे ।
0
0
Report
Advertisement

समस्तीपुर में लड़की से छेड़खानी का वायरल वीडियो: 4 आरोपी गिरफ्तार

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में लड़की से छेड़खानी का वायरल वीडियो, 6 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार. मुख्य आरोपी पर पहले से छह केस, शराब कारोबार से भी जुड़ा कनेक्शन. समस्तीपुर में एक लड़की से स्थानीय मनचले ने रोक कर छेड़खानी का वायरल वीडियो सामने आया. घटना कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव स्थित बांध बाइपास रोड की होने के पुष्टि के साथ ही समस्तीपुर पुलिस हरकत में आ गई है. घटना में शामिल चार आरोपी को पुलिस ने देर रात ही छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. इन्हें कर्पूरीग्राम थाना में 117/26, पॉस्को और IT की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. अभियुक्तों की पहचान स्थापित की गई है और छह घंटों के अंदर सभी अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए गए हैं. इनमें विकास कुमार, पिता सुन्दर शर्मा, ग्राम जगतसिंहपुर; राहुल कुमार, पिता अरुण पासवान, जगतसिंहपुर; राम बाबु सहनी, पिता महेश्वर सहनी, जगतसिंहपुर; अवधेश पासवान, पिता नेवालाल पासवान, ग्राम बिजौलिया, थाना कर्पूरीग्राम के रहने वाले हैं. गिरफ्तार चारों आरोपी बालिग हैं. गिरफ्तार आरोपी विकास कुमार शर्मा और राहुल कुमार दोनों ही शराब कारोबार से जुड़े हैं. विकास कुमार शर्मा 15 हजार महीने पर राहुल कुमार को अपने साथ रखता था. शराब का मास्टरमाइंड विकास कुमार शर्मा बताया जा रहा है, जिस पर समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना, सरायरंजन थाना, कर्पूरी ग्राम थाना में कुल छह मामले दर्ज हैं, जिसमें उत्पाद विभाग का मामला भी शामिल है. विकास कुमार शर्मा का परिवार शुरू से ही अपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है; इसका बड़ा भाई तेलंगाना में एक हत्या मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा है. वहीं आरोपी विकास कुमार शर्मा के घर पर जी मीडिया की टीम पहुंची. दरवाजे पर उसकी मां खड़ी थी लेकिन उन्होंने विकास से जुड़े मामले पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. स्थानीय सूत्रों के अनुसार उसकी मां भी शराब मामले में जेल जा चुकी है.
0
0
Report

विदिशा: राष्ट्र सेविका समिति के शिक्षक सम्मान से बच्चों में उत्साह का उफान!

Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में राष्ट्र सेविका समिति की ओर से शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शिक्षकों के सम्मान के साथ स्कूली विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं. राष्ट्र सेविका समिति के अन्नपूर्णा आयाम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अलग-अलग स्कूलों के दर्जनों विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. विविध आयु वर्ग के बच्चों ने प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया.
0
0
Report

धौलपुर के पुराने इलाके में पाइपलाइन फटी, सड़कों पर पानी और घरों में जलमग्न

Dholpur, Rajasthan:महात्मा नंद की बगीची के पास फूटी पाइपलाइन, सड़कों पर सैलाब और घरों में आफत धौलपुर। शहर के पुराने इलाके में महात्मा नंद की बगीची के पास आखिरकार उस पाइपलाइन ने दम तोड़ ही दिया, जो पिछले कई दिनों से फूटने की कगार पर थी। पाइपलाइन फटते ही सड़क तालाब में बदल गई और पानी आसपास की दुकानों और घरों में घुस गया। स्थानीय लोगों की मानें तो यह पाइपलाइन कोई आज नहीं, पिछले 10-15 दिनों से लीक हो रही थी। विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, शायद इंतजार कर रहे थे कि पानी खुद ही रास्ता बदल ले। आखिर जब शिकायतें बढ़ीं तो 15 दिन बाद मरम्मत का शुभारंभ हुआ। मरम्मत भी ऐसी कि आफत और बढ़ गई। बड़ी पाइपलाइन को खोलकर ऐसे छोड़ दिया गया जैसे सावन का महीना हो। देखते ही देखते तेज बहाव के साथ पानी सड़क पर बह निकला। दुकानदार अपनी दुकानों से पानी निकालते दिखे तो कुछ घरों में रखा सामान भी भीग गया。 लोग बताते हैं कि जब से पाइपलाइन खराब हुई थी, तब से घरों में पानी की सप्लाई भी भगवान भरोसे थी। कहीं नलों में पानी कम आ रहा था तो कहीं गंदा पानी आ रहा था। लोग पीने के पानी के लिए भी परेशान रहे。 स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर मरम्मत के दौरान थोड़ी सी प्लानिंग कर ली जाती, पानी के बहाव को रोक दिया जाता और सुरक्षा के इंतजाम किए जाते तो यह नौबत नहीं आती। लेकिन विभाग की कार्यशैली में जल्दबाजी ज्यादा और सावधानी कम दिखी。 अब लोगों ने विभाग से मांग की है कि इस पाइपलाइन की अस्थायी नहीं, बल्कि पक्की मरम्मत की जाए, ताकि हर 15 दिन में सड़क पर यही नजारा देखने को न मिले
0
0
Report
Advertisement

शराब के नशे में स्कूल पहुंचे प्रधान पाठक, शिक्षिका व ग्रामीणों से विवाद का वीडियो वायरल

Durg, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले अंतर्गत भाटापारा भुईगांव स्थित शासकीय स्कूल में प्रधान पाठक पर शराब के नशे में ड्यूटी पर पहुंचने का गंभीर आरोप लगा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल परिसर में प्रधान पाठक ने पहले एक शिक्षिका के साथ दुर्व्यवहार और विवाद किया। शोर सुनकर जब स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और विरोध जताया, तो वह उनसे भी उलझ पड़े। ग्रामीणों द्वारा बनाए गए इस बहस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से आरोपी प्रधान पाठक के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report

UP NEWS : पुलिस ने अंतर्जनपदीय गैंग के चोरों को पकड़ा,ट्रैक्टर ट्राली और बाइक बरामद

Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत की बिलसंडा पुलिस ने चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गैंग के दो सदस्यों को पकड़ा है जिनके कब्जे से एक नया ट्रैक्टर और ट्राली घटना में उपयोग की गई बाइक बरामद कर आरोपियों का चालान कर दिया है। पकड़े गए आरोपी जनपद बरेली और पीलीभीत के रहने वाले है जिनके ऊपर एक दर्जन से अधिक गंभीर धाराओं के मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। वहीं घटना की जानकारी बिलसंडा पुलिस ने प्रेस नोट के माध्यम से दी है। गौरतलब है थाना बिलसंडा क्षेत्र के रामपुर अमृत गांव के रहने वाले ध्रुव मिश्रा का कहना है कि 18/19 सितंबर की रात गांव के बाहर रोड किनारे ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ा था जिसे अज्ञात चोर ने चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर घटना की जांच शुरूकर की। जिसके खुलासे के लिए पीलीभीत के एसपी सुकीर्ति माधव ने तीन टीमों को लगाया था। सीसीटीवी फुटेज सहित तमाम साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी किए गए ट्रैक्टर ट्राली सहित घटना में उपयोग की गई एक बाइक भी बरामद कर ली। थाना अध्यक्ष जगदीप मलिक ने बताया कि आरोपी दिन में रैकी कर रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के बाद बहन को हटाने के बाद लिंक रोड के माध्यम से फरार हो जाते थे और सुरक्षित जगहों पर वाहनों को खड़ा कर जिसके बाद चोरी के वाहन को बेचने के लिए ग्राहक तलाशते थे। वहीं उनका कहना है पकड़े गए आरोपी राहुल पुत्र पप्पू जनपद बरेली के थाना हाफिजगंज क्षेत्र के गांव बीजामऊ का रहने वाला है जिसके ऊपर रामपुर,पीलीभीत और बरेली जनपदों के थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। वहीं दूसरा आरोपी अरविंद कुमार पुत्र सत्यप्रकाश जनपद पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र की ईटगांव का रहने वाला है जिसके ऊपर तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
0
0
Report

सहारनपुर में पारिवारिक विवाद से पत्नी की हत्या, पति ने धारदार हथियार से हमला

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जनपद के थाना नानौता क्षेत्र के मोहल्ला चाह मंजिली कोट में हड़कम मच गया जब पति ने पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी। हत्यारे पति ने खुदका भी गला काट लिया। घटना की सूचना पर आस-पास के लोग जमा हो गए और दोनों को उपचार हेतु सीएचसी ले जाया गया। मौके पर पहुंची थाना नानौता पुलिस ने घायल पति को जिला अस्पताल भेजा और पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इरफान पुत्र उम्रदराज निवासी कैराना जनपद शामली ने अपनी पत्नी गजाला पुत्री इस्लाम का गला रेत कर हत्या कर दी। घटना मोहल्ला चाह मंजिली कोट में घटी, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इरफान की ससुराल थी शादी, दोनों पति-पत्नी शादी में आए हुए थे। सूत्रों के अनुसार छोटी लड़की पर समान ज्यादा और अपनी पत्नी को कम समान मिलने से नाराज इरफान ने गुस्से में पत्नी गजाला का गला रेत कर हत्या कर दी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और नगर में सकते की स्थिति है। क्षेत्राधिकार गंगोह शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि शाम के समय थाने नानौता क्षेत्रान्तर्गत मोहल्ला चाह मंजली कोर्ट में इरफान अपने ससुराल आ रहा था। पारिवारिक विवाद के चलते इरफान ने अपनी पत्नी श्रीमती गजाला पर धारदार हथियार से हमला कर दीघ रूप से घायल कर दिया। घायल गजाला को तत्काल उपचार हेतु सीएचसी नानौता ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। अभियुक्त इरफान ने अपने गले पर भी चोटें पहुंचाई थीं जिन्हें गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया। मौके पर पुलिस बल मौजूद है और शांति-व्यवस्था सामान्य है। तहरीर प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली छावनी में हिंदी पखवाड़ा: हास्य कवि अरुण जैमिनी का कवितात्मक पाठ

New Delhi, Delhi:दिल्ली छावनी में रक्षा संपदा संगठन में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत सुप्रसिद्ध हास्य कवि श्री अरुण जैमिनी का हास्य काव्य पाठ आयोजित हुआ. हास्य कवि जैमनी ने सब को हस्ते हस्ते लौट पोट कर दीये. हास्य कवि जैमनी ने कहा हिन्दी को बोले हिन्दी अपने हस्ताक्षर करें. एंकर... दिल्ली छावनी में रक्षा संपदा संगठन में हिंदी पखवाड़ा खुशियों के साथ मना रहा है राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता, रुचि एवं सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत रक्षा संपदा कार्यालय, दिल्ली मंडल एवं राष्ट्रीय रक्षा संपदा प्रबंधन संस्थान (निडेम), दिल्ली छावनी के संयुक्त तत्वावधान में चाणक्य सभागार, निडेम, दिल्ली छावनी में सुप्रसिद्ध हास्य कवि श्री अरुण जैमिनी का हास्य काव्य पाठ आयोजित किया गया. हास्य कवि जैमनी ने कहा हिन्दी को बोले हिन्दी अपने हस्ताक्षर करें. इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री ए के जैन, महानिदेशक (कार्मिक) सैन्य अभियंता सेवाएं, सेना के वरिष्ठ अधिकारियों, रक्षा मंत्रालय एवं महानिदेeshालय, रक्षा संपदा के वरिष्ठ अधिकारियों सहित रक्षा संपदा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हास्य काव्य पाठ का भरपूर आनंद लिया। हास्य काव्य पाठ के दौरान सुप्रसिद्ध कवि श्री अरुण जैमिनी ने अपनी विशिष्ट हास्य शैली, चुटीली प्रस्तुतियों और सामाजिक जीवन से जुड़े रोचक प्रसंगों पर आधारित कविताओं से पूरे सभागार को हंसी और ठहाकों से गुंजायमान कर दिया।
0
0
Report

गणेश विसर्जन से लौटते ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से राजसमंद में 4 की मौत, 14 घायल

Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद जिले के रेलमगरा क्षेत्र के तुर्किया खेड़ा गांव आज दोपहर गणेश विसर्जन से लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। हादसा दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि गणेश विसर्जन के बाद ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक मोड़ आने से ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। ट्रॉली के नीचे कई लोग दब गए और मदद के लिए चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से ट्रॉली को हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को रेलमगरा हॉस्पिटल पहुंचाया गया। हादसे में 12 साल के मासूम हरीश लोहार, ललित, पुष्पा कंवर निवासी तकडिया का गुड़ा पाखंड और शंकर सिंह निवासी तुर्किया खेड़ा की मौत हुई है। गंभीर घायलों को राजसमंद के आरके हॉस्पिटल रेफर किया गया। यहां भर्ती अनीता कंवर और ट्रैक्टर ड्राइवर अर्जुन की हालत गंभीर होने पर उन्हें उदयपुर रेफर किया गया है। वहीं घायल आशा कंवर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे की सूचना पर जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा और एसपी हेमंत कलाल आरके हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
0
0
Report
Advertisement

UP NEWS : करेली पुलिस ने ट्रक चालक पर केस दर्ज किया,बिजली विभाग ने 4 लाख का जुर्माना ठोका

Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में ट्रांसफार्मर पर मोरंग भरा ओवरलोड ट्रक पलटने के मामले में बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी यशवीर सिंह के निर्देश पर अवर अभियंता राजेश कुमार ने ट्रक और उसके अज्ञात चालक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है आरोप है कि चालक ने तेजी और लापरवाही से ट्रक चलाते हुए पोल में टक्कर मार दी जिससे ट्रांसफार्मर,खंभे और बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही हादसे के समय कोई इंसान मौके पर नहीं था और 11000 की लाइन बंद थी जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। वहीं एसडीओ यशवीर सिंह का कहना है बिजली यंत्रों की 4 लाख 12 हजार रुपए की क्षतिपूर्ति हुई है। वहीं करेली थाना अध्यक्ष विपिन शुक्ला ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top