450001
खंडवा में भाजपा महिला मोर्चा ने कैंडल मार्च निकाला, मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन रैली
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा भाजपा महिला मोर्चा ने शहर में कैंडल मार्च निकालते हुए मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन रैली निकाली। यह रैली शहरभर से होते हुए नगर निगम में समाप्त हुई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रधान मंत्री मोदी ने युवाओं से खेलो इंडिया संवाद में की प्रेरणा भरी बात
Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन: नाहन( सिरमौर) खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम, बड़ी संख्या में युवाओं ने सुना प्रधानमंत्री का संवाद, सिरमौर के कालाअम्ब में आयोजित हुआ कार्यक्रम, सांसद सुरेश कश्यप रहे कार्यक्रम में मौजूद, मेरा युवा भारत द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम, सांसद सुरेश कश्यप बोले युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेगा पीएम का संबोधन, खेलों के लिए प्रेरित करने का काम करेगा पीएम का संबोधन, प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में खेलों के क्षेत्र में की अभूतपूर्व प्रगति: सांसद बोले देश के युवाओं ने विभिन्न राष्ट्रीय अंतरைத்த्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन। सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश ने खेलों के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। आज भारतीय खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संबोधन युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेगा और अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को बेहतर मंच उपलब्ध करवाने के लिए काम कर रही है। ऐसे संवाद कार्यक्रम युवाओं में नई ऊर्जा और खेलों के प्रति रुचि पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।0
0
Report
अलीगढ़ के भाजपा विधायक अनिल पाराशर के विवादित बयान पर राजनीति गर्म
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग अलीगढ़ के भारतीय जनता पार्टी के कोल विधायक अनिल पाराशर का विवादित बयान, BJP विधायक अनिल पाराशर का विवादित भाषण—“टोपी वालों” का ज़िक्र, बुलडोज़र पर भी बड़ा बयान अनिल पाराशर बोले—“आज अलीगढ़ में चैन मिला है तो मोदी-योगी की वजह से” दावा—पहले इंसान तो छोड़िए, जानवर भी सुरक्षित नहीं थे, भैंस-भैंसे खोलकर कट्टीघर पहुंचा दिए जाते थे कानून-व्यवस्था पर बोले—“कोई चुनौती देता है तो योगी जी का बुलडोज़र या तो उसे आधा कर देता है या पूरी तरह ऊपर पहुंचा देता है” विधायक ने सनातन धर्म और हिंदुत्व के name पर योगी सरकार और अपने लिए फिर मांगा समर्थन,0
0
Report
कानपुर देहात में पुलिस ऑफिस की छत से सिपाही ने छलांग लगाई, इलाज जारी
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात में पुलिस ऑफिस की छत से पुलिस लाइन में तैनात सिपाही अंकित देशवाल ने छलांग लगा दी। घटना के बाद पुलिस ऑफिस में हड़कंप मच गया। सभी अधिकारी अपने दफ्तरों से बाहर निकल आए। घायल सिपाही को ई-रिक्शा से करीब तीन किलोमीटर दूर मेडिकल कॉलेज के trama सेंटर ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सिपाही के एक हाथ और पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। उसका एक्स-रे और सीटी स्कैन भी कराया गया है। घटना से करीब 16 घंटे पहले सिपाही अंकित ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा था— ‘आप लोग सुसाइड करने पर मजबूर कर रहे हैं, अरे अधिकारी तो न्याय दिलाते हैं न।’ पोस्ट में उसने कानपुर देहात पुलिस समेत कई पुलिस अधिकारियों को टैग किया था। बताया जा रहा है कि फिरोजाबाद निवासी अंकित देशवाल की बहन कुछ साल पहले लापता हुई थी। इस मामले में फिरोजाबाद में एफआईआर दर्ज हुई थी। अंकित का आरोप है कि पुलिस ने मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं की। उसका यह भी आरोप है कि उसकी बहन के नाम करीब एक लाख रुपये की एफडी भी निकाल ली गई। इसी मामले को लेकर वह लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट करता रहा और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता रहा। इस वजह से वह कई बार लाइन हाजिर भी हुआ, लेकिन उसने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखना नहीं छोड़ा। मामला फिलहाल फिरोजाबाद जिला न्यायालय में चल रहा है। बताया जा रहा है कि अदालत के निर्देश पर अंकित के बयान के लिए कानपुर देहात पुलिस को कहा गया था और सदर सीओ संजय सिंह के कार्यालय से उसे बयान के लिए नोटिस भी जारी हुआ था। इसी नोटिस के सिलसिले में वह पुलिस ऑफिस आया था या किसी दूसरे काम से, इसे लेकर अधिकारी फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे हैं। वहीं, कानपुर देहात के एएसपी आलोक प्रसाद का कहना है कि अंकित छत से झांक रहा था और इसी दौरान नीचे गिर गया। हालांकि, घटना से पहले उसकी सोशल मीडिया पोस्ट ने पूरे मामले को गंभीर सवालों के घेरे में ला दिया है। एएसपी के मुताबिक अंकित ने कुछ दिन पहले भी पुलिस लाइन में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था, जिसके बाद उन्होंने खुद मौके पर पहुंचकर उसे समझाया था। एएसपी ने बताया कि अंकित की बहन के लापता होने के मामले की विवेचना फिरोजाबाद पुलिस कर रही है और इसी मामले को लेकर वह अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता रहता है। फिलहाल पुलिस ऑफिस की छत से हुई इस घटना की जांच की जा रही है। अंकित के बयान के मुताबिक उसने खुद छत से छलांग लगाई है। मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज जारी है और वहां सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है.0
0
Report
Advertisement
जयपुर: JDA ने अवैध कोचिंग और लाइब्रेरी पर सीलिंग तेज की
Jaipur, Rajasthan:जयपुर जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से अवैध रूप से संचालित कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरियों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई लगातार जारी है। पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से चल रही इस कार्रवाई में अब तक करीब तीन दर्जन कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरियों को सील किया जा चुका है। JDA की टीम ने गोपालपुरा और महेश नगर क्षेत्र में विशेष रूप से सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण ने पूर्व में इस क्षेत्र में संचालित करीब 116 कोचिंग संस्थानों को नोटिस जारी किए थे। इसके बाद अब नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जा रही है। अभियान के पहले चरण में बेसमेंट में संचालित कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरियों को निशाने पर लिया गया है। JDA का कहना है कि नियमों के विपरीत बेसमेंट में संचालित गतिविधियों को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है।कल भी JDA की टीम ने करीब एक दर्जन कोचिंग संस्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की थी। वहीं गुरुवार सुबह से ही टीम ने फिर कार्रवाई शुरू कर दी। आज की कार्रवाई में अब तक दो कोचिंग संस्थानों और दो लाइब्रेरियों को सील किया गया है। JDA ने 116 कोचिंग संस्थानो को नोटिस देने के बाद पिछले एक सप्ताह से लगातार सीलिंग की कार्रवाई जारी कर रखी है,,, और पिछले एक सप्ताह में जेडीए ने तकरीबन तीन दर्जन से ज्यादा कोचिंग संस्थान व लाइब्रेरी को सील किया है विकास प्राधिकरण के डीआईजी आनंद शर्मा का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी。0
0
Report
भिवाड़ी में नगर निकाय चुनाव और लख्खी मेले के लिए सुरक्षा चाकचौबंद: 1000 से अधिक पुलिस तैनात
Bagheri Kalan, Rajasthan:भिवाड़ी में नगर निकाय चुनाव के नामांकन के साथ ही बाबा मोहनराम के लख्खी मेले को लेकर पुलिस प्रशासन के सामने कानून व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दोहरी चुनौती खड़ी हो गई है। भिवाड़ी अपनी औद्योगिक पहचान के साथ साथ बाबा मोहनराम की आस्था के प्रमुख केंद्र के रूप में भी देशभर में प्रसिद्ध है, होली और रक्षाबंधन के मौके पर लगने वाले इस लख्खी मेले में राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से लाखों श्रद्धालु बाबा मोहनराम की ज्योत के दर्शन करने भिवाड़ी पहुंचते हैं। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मेले की सुरक्षा व्यवस्था में करीब एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मंदिर जाने वाले रूट पर बैरिकेडिंग की गई है, ताकि बड़े वाहनों को मंदिर परिसर तक पहुंचने से रोका जा सके और श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारू बनी रहे। यानि भिवाड़ी में एक तरफ नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है, तो दूसरी तरफ बाबा मोहनराम के लख्खी मेले में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने वाली है।0
0
Report
हनुमनगर में DST टीम की कार्रवाई: पिता‑पुत्र समेत 805 ग्राम अफीम गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : डीएसटी टिम की मदद से संगरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 805 ग्राम अवैध अफीम के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, अफीम बिक्री के 2 लाख रुपए भी किए बरामद, गिरफ्तार आरोपी संदीप कुमार और जयंत कुमार आपस में हैं पिता-पुत्र, आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग वाहनों की नंबर प्लेट भी मिलीं, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही है मामले की गहन जांच0
0
Report
Advertisement
खेलो इंडिया संवाद: मोदी ने युवाओं को खेलों से जोड़े रखने की प्रेरणा दी
Kishanganj, Bihar:राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय, बांदरसिंदरी में गुरुवार को ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन, प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जुड़े और देशभर के युवाओं से संवाद किया। प्रधानमंत्री ने युवाओं को खेलों से जुड़ने, फिटनेस को जीवनशैली का हिस्सा बनाने और खेलों के माध्यम से देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानमंत्री के संवाद ने विश्वविद्यालय परिसर में मौजूद युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री का संबोधन ध्यानपूर्वक सुना और खेलों के क्षेत्र में भारत की बढ़ती भूमिका को लेकर अपने विचार भी साझा किए। केंद्रीयState मंत्री भागीरथ चौधरी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनसे अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और संघर्ष करने का जज्बा भी विकसित होता है। उन्होंने युवाओं से खेल और फिटनेस को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश की युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं को शिक्षा के साथ खेलों में भी आगे बढ़ना चाहिए, ताकि स्वस्थ, अनुशासित और मजबूत समाज का निर्माण हो सके।कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में खेल भावना, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण का संदेश गूंजता नजर आया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खासा प्रभावी बना दिया0
0
Report
हाईवे हादसे में भगवान लाल डांगी के शव का पोस्टमार्टम शुरू, मुआवजे पर समझौता
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे पर बस और ट्रेलर की भिड़ंत में हुई भगवान लाल की मौत के मामले में आज एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी के जम कर हंगामा हुआ। मृतक के आश्रितो को मुआवजा देने की मांग पर परिजनो के साथ डांगी समाज के लोगों ने एमबी अस्पताल की मोर्चरी में धरने पर बैठ गए। इस दौरान नारेबाजी करते हुए समाज के लोगो ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार ओर दिया। बताया जा रहा है कि भगवान लाल डांगी पिछले कई वर्षों से बड़ाला हुंडई, शोभागपुरा में ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था। वह एक गाड़ी छोड़ने के बाद बस से उदयपुर लौट रहे थे। इसी दौरान बस हादसे का शिकार हो गई, जिसमें भगवान लाल डांगी की मौत हो गई। मुआवजे की मांग को लेकर काफी देर तक प्रदर्शन किया। इस दौरान बडोला हुंडई के संचालक और परिजनों के बीच मुआवजे को लेकर बातचीत का दौर चला। काफी देर की बातचीत के बाद कंपनी संचालक और परिजनों के बीच आर्थिक मुआवजे को लेकर सहमति बन गई। सहमति बनने के बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए राजी हुए। परिजनों की ओर से आवश्यक रिपोर्ट देने के बाद अब एमबी अस्पताल की मोर्चरी में भगवान लाल डांगी के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है0
0
Report
टीकमगढ़ में बारिश से बांध के गेट खुले, धसान नदी जलस्तर बढ़ा
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले में पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते बानसुजारा बांध में लगातार पानी की आवक बढ़ने से बांध के 2 गेट खोले, जिससे बांध के नीचे धसान नदी के निचले हिस्से में जलस्तर 2 से 3 फीट तक बढ़ गया है, बांध प्रबंधन ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था, वही जिला प्रशासन ने लोगों से नदी क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर रक्षा बंधन से पहले सुरक्षा चौकसी तेज
Noida, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में रक्षाबंधन से पहले रेलवे स्टेशन पर पुलिस का चेकिंग अभियान Location - Farrukhabad Location - 27-08-2026 एंकर - फर्रुखाबाद में रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जीआरपी, आरपीएफ और शहर कोतवाली पुलिस ने बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन पर संदिग्ध लोगों और सामान की तलाशी ली गई। वीओ - फर्रुखाबाद के रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ थाना प्रभारी ओमप्रकाश मीणा, जीआरपी थाना प्रभारी दिनेश प्रकाश शर्मा और शहर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह गहलोत ने पुलिस फोर्स के साथ रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। कन्नौज से बुलाए गए डॉग स्क्वॉड की मदद से स्टेशन परिसर और ट्रेनों में यात्रियों के सामान की जांच की गई। पुलिस टीम ने यात्री के झोलों और ट्रॉली बैग की तलाशी ली। इसके अलावा प्लेटफार्म, पार्किंग, बुकिंग हॉल, ओवरब्रिज, वेटिंग रूम समेत अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने यात्रियों को अपने सामान की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही अपील की गई कि अगर किसी यात्री को कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देती है तो इसकी सूचना तत्काल जीआरपी या पुलिस को दें। आरपीएफ थाना प्रभारी ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए शहर कोतवाली पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा जांच अभियान चलाया है। त्योहार के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार सतर्क रहेगी।0
0
Report
नेपाल त्रासदी के पीछे ग्लोबल क्लाइमेट मुख्य कारण: दून यूनिवर्सिटी के जियोलॉजिस्ट
Noida, Uttar Pradesh:दून विश्वविद्यालय के जियोलॉजिस्ट डिपार्टमेंट के एचओडी राजीव शरण अहलूवालिया का कहना है कि इस नेपाल में जिस तरह की त्रासदी हुई है उसके पीछे ग्लोबल क्लाइमेट भी एक मुख्य वजह है और जिसकी वजह से भारी मात्रा में पानी निकला है और मलबे को लेकर के वह एक त्रासदी में तब्दील हो गया है उनका कहना इसके पीछे कई कारण भी हो सकते हैं लेकिन एक वजह यह भी है कि ग्लोबल क्लाइमेट बदल रहा है और जिसका इंपैक्ट ग्लेशियर पर पड़ा रहा है राजीव शरण आहुवालिया HOD जियोलॉजिस्ट डिपार्टमेंट दून विश्वविद्यालय0
0
Report
नेपाल के फ्लैश फ्लड के बावजूद अररिया में नदियाँ स्थिर, अफवाहों पर प्रशासन की अपील
Forbesganj, Bihar:नेपाल ने आए फ्लैश फ्लड के बाद नेपाल से सटे भारतीय क्षेत्र में लोग अफवाहों के कारण परेशान हैं जबकि अररिया जिले में नेपाल से आने वाली नदियों का जलस्तर बिल्कुल स्थिर है। नेपाल के पहाड़ों से आने वाली कई नदियों का पानी अररिया जिले में प्रवेश करता है लेकिन नेपाल के आए फ्लैश फ्लड का असर इन नदियों पर नहीं दिख रहा है। परमान नदी,नूना नदी और सुरसर नदी का जलस्तर थोड़ा भी नहीं है और इस मामले में प्रशासन और सरकार ने भी लोगो से अपील की है कि किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दे । नदियों का जायजा लिया जी मीडिया रिपोर्टर कुमार नितेश ने0
0
Report
Advertisement
गिरिडीह-देवघर मार्ग पर ट्रक में आग, पिकअप वैन भी चपेट में
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह-देवघर मुख्य मार्ग पर बेंगाबाद चौक में आज बीच सड़क पर खड़ी एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते आग ने पास में खड़ी एक पिकअप वैन को भी अपनी चपेट में ले लिया. सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. गिरिडीह, झारखण्ड0
0
Report
ट्रेनी विमान दुर्घटना ग्रस्त दो क़ी मौत
Unnao, Uttar Pradesh:कानपुर चकेरी से उड़ान भरने के बाद गंगा बैराज के पास नाथूपुरवा गांव के खेत में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया ट्रेनी पायलट अभिषेक पुजारी और ट्रेनर सचिन भाटिया की मौत हो गई बताया जा रहा है कि 4 सीटर ट्रेन इंजन विमान ने करीब 11:30 बजे ट्रेनिंग के लिए उड़ान भरी थी कुछ ही देर बाद तेज धमाके के साथ विमान खेत में जा गिरा0
0
Report
बिहार में महिला विश्वविद्यालय: बेटियों के सपनों को नया आयाम देने वाला कदम
Patna, Bihar:रक्षाबंधन की बहनों को शुभकामनाएं。 बिहार की बहनों के लिए एक "महिला विश्वविद्यालय" का निर्माण किया जाएगा, जहाँ हमारी बेटियाँ उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगी तथा महिला विश्वविद्यालय में प्राध्यापक से लेकर कुलपति एवं सभी पदों पर सिर्फ महिलाएँ ही जिम्मेदारी निभाएँगी。 यह विश्वविद्यालय बिहार की बेटियों के सपनों को नया आकाश देगा, जहाँ शिक्षा के साथ नेतृत्व, कौशल के साथ आत्मविश्वास और ज्ञान के साथ आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा。0
0
Report
Advertisement
