450001
आनंद नगर के संदीप ने कबड्डी में किया कमाल, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन!
Khandwa, Madhya Pradesh:आनंद नगर के सीएम राइस स्कूल के छात्र संदीप पिता दिनेश मोरे का 68वीं राज्य स्तरीय खेलकूद कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। कबड्डी बालक वर्ग के अंडर-19 में जिले से केवल संदीप का चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर स्कूल के खेल प्रशिक्षक नेहा यादव और अन्य स्टाफ ने उसे बधाई दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हाई कोर्ट ने नेहा पच्चीसिया की याचिका खारिज कर FIR रद्द करने से इनकार दिया
Jabalpur, Madhya Pradesh:सीएसपी नेहा पच्चीसिया की याचिका खारिज, हाई कोर्ट ने FIR रद्द करने से किया इनकार जबलपुर हाई कोर्ट ने कटनी की सस्पेंड CSP नेहा पच्चीसिया को बड़ा झटका दिया है। जमीन की रजिस्ट्री से जुड़े मामले में दर्ज FIR रद्द कराने के लिए दायर उनकी याचिका हाई कोर्ट ने खारिज कर दी। जस्टिस आनंद पाठक और जस्टिस रामकुमार चौबे की डिवीजन बेंच ने 28 अक्टूबर को इस मामले में सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा था। आदेश 16 नवंबर को हाई कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड हुआ। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस स्तर पर यह तय करना उसका काम नहीं है कि आरोप सही हैं या गलत। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर एजेंसी को आगे कार्रवाई करनी होगी。 मामला कटनी के कुठला थाने में 19 अगस्त 2026 को दर्ज FIR से जुड़ा है। इसमें आरोप है कि नेहा पच्चीसिया ने छब्बू कोल की मौत के मामले की जांच के दौरान रमेश लोधी पर दबाव बनाकर उसकी जमीन की रजिस्ट्री मरूफ अहमद हनफी के पक्ष में कराई। इस रजिस्ट्री में क्षितिज राज बरापत्रे सहित अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। नेहा ने हाई कोर्ट में दलील दी थी कि यह FIR छब्बू कोल मौत मामले में उनकी जांच से नाराज होकर दर्ज कराई गई है। उन्होंने बैंक लेनदेन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों को अपने पक्ष में बताया था। वहीं, सरकार ने कहा कि जमीन सौदे, वित्तीय लेनदेन और संबंधित लोगों के बीच संपर्क की कड़ियों की जांच जरूरी है。 हाई कोर्ट ने माना कि बैंक खातों के लेनदेन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, टावर लोकेशन, रजिस्ट्री और अन्य परिस्थितियों को अलग-अलग देखकर अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता। इन सभी पहलुओं की जांच जरूरी है। कोर्ट ने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17A हर मामले में जांच से छूट नहीं देती। FIR दर्ज करने से पहले प्रारम्भिक जांच की गई थी और उसकी रिपोर्ट के बाद मामला दर्ज हुआ। कोर्ट ने टिप्पणी की कि छब्बू कोल की मौत से जुड़े मामले में मृतक के हित और निष्पक्ष जांच को आपसी विवाद के कारण नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। हालांकि, हाई कोर्ट ने साफ किया कि उसकी टिप्पणियां किसी की दोषसिद्धि या निर्दोषता पर फैसला नहीं हैं। अब जांच एजेंसी स्वतंत्र रूप से साक्ष्यों का परीक्षण कर आगे की कार्रवाई kar सकेगी।0
0
Report
खंडवा नगर निगम का नया भवन: सभी विभाग एक जगह, 14 करोड़ लागत
Khandwa, Madhya Pradesh:एंकर... खंडवा नगर निगम को मिलेगा आज नया भवन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव नवनिर्मित नगर पालिक निगम खंडवा के भवन का लोकार्पण करेंगे। यह नया भवन 65 हजार स्क्वायर फीट में बना है। ग्राउंड के ऊपर 4 मंजिल तक बने इस भवन में नगर निगम के सारे विभाग एक ही स्थान पर संचालित होंगे। खास बात यह है कि नगर निगम ने हर एक कक्ष को सनातन भारतीय संस्कृति से जोड़ा है। हर कक्ष को 12 ज्योतिर्लिंगो और वीर महापुरुषों के नाम दिए गए हैं। VO,खंडवा नगर निगम आजादी के पूर्व बने अंग्रेजों के जमाने के टाउन हॉल में संचालित होता था। पहले शहर की आबादी कम थी और यहां नगर पालिका संचालित होती थी। बाद में शहर का विकास हुआ और नगर निगम का दर्जा मिला। तब यह भवन छोटा पढ़ने लगा और शहर के अलग अलग क्षेत्र में जोन कार्यालय और विभाग संचालित होते थे। नगर निगम में मूलभूत आवश्यकताओं के लिए शहर वासियों को अलग-अलग विभाग के कार्यालयों में जाना पड़ता था जिससे समय भी खराब होता था और समन्वय की कमी के कारण काम भी देरी से होते थे। VO,महापौर अमृता यादव ने 3 साल पहले नगर निगम के लिए के नए भवन के लिए भूमि चिन्हित की और मध्य प्रदेश शासन से इसे स्वीकृत कराया। लगभग 14 करोड़ की लागत से यह चार मंजिला भवन तैयार हुआ है जिसमें सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। शहर के सभी कार्यालय अब एक ही स्थान पर संचालित होंगे। इस भवन में 80 से ज्यादा कक्षा और हाल तैयार किए गए हैं। सभी कक्षों को सनातन धर्म संस्कृति से जोड़ते हुए उनका नामकरण किया गया है। प्रमुख बैठक कक्षों को देश के बाहर ज्योतिर्लिंगों के नाम दिए गए और अन्य कक्ष को देश के स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के नाम दिए गए। बाइट, अमृता अमर यादव महापौर नगर निगम खंडवा Mahapoor अमृता यादव ने बताया कि दो महीने में नगर निगम इस भवन से संचालित होगा। साथ ही शहर के मध्य स्थित पुराने भवन को तोड़कर बड़ा शॉपिंग मॉल बनाया जाएगा जिससे नगर निगम की आय में वृद्धि हो सकेगी।0
0
Report
इटावा में ऑटो में पर्स लूट के अभियुक्त की मुठभेड़ में गिरफ्तारी
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में पुलिस ने चलते ऑटो में महिला से पर्स लूटने वाले अभियुक्त को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया, गोली लगने से अभियुक्त घायल हुआ है जिसके पास से तमंचा, कारतूस, मोबाइल और नगदी बरामद की गई है। इटावा जनपद के थाना फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में चलते ऑटो में महिला से पर्स छीनने वाले अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है बताया गया कि 8 नवंबर को कुनैरा में चलते ऑटो से महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए थे जिनको पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है पुलिस की गिरफ्त में आए अभियुक्त कल्लू कोकपुरा निवासी के पैर में गोली लगने के बाद ही गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस, मोबाइल, बाइक, 10 हजार रुपए नगद बरामद किया है।0
0
Report
Advertisement
अवैध मिट्टी खनन के डंपर ने मां-बेटे की मौत, पुलिस पर सवाल
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी जिले में अवैध मिट्टी खनन और मिट्टी लदे डंपरों के बेलगाम संचालन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोठी थाना क्षेत्र में मिट्टी लदे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सबसे दुखद पहलू यह है कि महज आठ दिन पहले ही परिवार के मुखिया की मौत हुआ था। मां-बेटे उन्हीं की अस्थियां विसर्जित करने के लिए हैदरगढ़ स्थित औसानेश्वर घाट जा रहे थे। रास्ते में हुए हादसे ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, जैदपुर थाना क्षेत्र के पारादीपू गांव निवासी शर्मावती (60) पत्नी शिव कुमार वर्मा अपने बेटे सर्वेश चंद्र वर्मा (36) के साथ बाइक से औसानेश्वर घाट जा रही थीं। आठ दिन पहले सर्वेश के पिता शिव कुमार वर्मा का निधन हो गया था। सोमवार को मां-बेटे उनकी अस्थियां विसर्जित करने के लिए घर से निकले थे। दोनों अभी कोठी थाना क्षेत्र के भानमऊ चौराहे के पास पहुंचे थे कि इसी दौरान मिट्टी लदे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मां-बेटे सड़क पर गिरड़े और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने डंपरों के संचालन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। मृतका के बेटे महेश चंद्र वर्मा ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन के संरक्षण में अवैध मिट्टी खनन का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। दिन-रात मिट्टी लदे डंपर सड़कों पर दौड़ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर अंकुश नहीं लगा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हादसे के बाद एक के बाद एक तीन डंपर शवों के ऊपर से निकल गए, जबकि पुलिस मौके पर मौजूद होकर भी मूकदर्शक बनी रही। परिजनों ने इस पूरे मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय स्तर पर मिट्टी लदे डंपरों से होने वाले हादसों को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। क्षेत्र में पूर्व में भी डंपरों की चपेट में आने से कई लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद डंपरों की तेज रफ्तार और अवैध खनन पर प्रभावी रोक नहीं लगने से लोगों में नाराजगी है। ताजा हादसे ने एक बार फिर खनन गतिविधियों की निगरानी और सड़क सुरक्षा के इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन और उसके चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। बाइट- महेश चंद्र वर्मा, मृतका के पुत्र, बाइट- भूपेंद्र विक्रम सिंह, तहसीलदार, नवाबगंज, बाइट- गौरव रावत, सपा विधायक, जैदपुर विधानसभा。0
0
Report
बहराइच-नानपारा NH पर बाइक-ट्रेक्टर भिड़ंत, 3 मौत
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर। बहराइच में हुआ सड़क हादसा, बाइक और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर। हादसे में तीन लोगों की मौत, बहराइच-नानपारा NH highway पर भयानक टक्कर। पुलिस चौकी हाईवे के पास घटना। पुलिस जांच में जुटी। यातायात माह पखवाड़े के बीच सामने आई बड़ी सड़क दुर्घटना。0
0
Report
नक्सलवाद खत्म: बस्तर से सुरक्षाबलों की वापसी शुरू, 1000 से अधिक जवान मणिपुर रवाना
Kawardha, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में मिली सफलता के बाद बस्तर से सुरक्षाबलों की वापसी शुरू हो गई है। बस्तर में तैनात CRPF के जवानों को दूसरे राज्यों में भेजा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक एक हजार से अधिक जवानों को मणिपुर भेजा जा रहा है। आने वाले एक महीने में कुछ और बटालियनों की वापसी हो सकती है। इस पूरे मामले पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि अब छत्तीसगढ़ में इन बलों की पहले जैसी आवश्यकता नहीं है। परिस्थितियों के अनुसार बस्तर से फोर्स दूसरे स्थानों पर भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी बस्तर से जवानों को अलग-अलग स्थानों पर भेजा जा चुका है।0
0
Report
Advertisement
झाडली बूथ पर मतदान कर्मियों की तबीयत बिगड़ी; डॉक्टरों ने दी उपचारendiz
Kota, Rajasthan:टोंक जिले के झाडली बूथ पर मतदान कर्मियों की मतदान के दौरान तबीयत बिगड़ गई। सूचना पर मालपुरा बीसीएमएचओ संजीव चौधरी के नेतृत्व में चिकित्सक दल ने जांच कर उपचार करवाया। लाम्या जुनरदार तिलाजू, कलमंडा टोरडी मोरला प्रतापपुर में कार्यरत मतदान कर्मियों के भी तबीयत बिगड़ने के कारण उपचार करवाया गया।0
0
Report
शाहजहांपुर: सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 का हुआ आगाज, जागरूकता रथ और बाइक रैली रवाना की गई
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहाँपुर। जनपद में यातायात नियमों के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को 'सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026' का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ने फीता काटकर अभियान की शुरुआत की और सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ व बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शुभारंभ के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करें और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। मुख्य अतिथि द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किए गए जागरूकता रथ और बाइक रैली के माध्यम से जिले के विभिन्न शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को सुरक्षित वाहन संचालन और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित तमाम जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।0
0
Report
मदारपुर माइनर ओवरफ्लो होने से किसानों की करीब 100 बीघा रबी फसल जल मग्न
Sisolar, Uttar Pradesh:हमीरपुर : मदारपुर माइनर ओवरफ्लो होने से किसानों की करीब 100 बीघा रबी फसल जलमग्न,छिरका गांव में माइनर का पानी खेतों में भरने से मचा हड़कंप,12 से अधिक किसानों की चना, मसूर, राई और अलसी की फसल पानी में डूबी,सुबह खेतों में पानी भरा देख किसानों के उड़े होश, लाखों के नुकसान की आशंका,किसानों ने नहर विभाग पर लापरवाही और सफाई के नाम पर खानापूर्ति करने का लगाया आरोप,ग्राम प्रधान की शिकायत के बाद माइनर में पानी की आपूर्ति कराई गई कम, किसानों ने फसल नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा देने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की उठाई मांग,मामला मौदहा तहसील क्षेत्र का..!!0
0
Report
Advertisement
घाटशिला में आदिवासी महोत्सव का तीन दिवसीय उद्घाटन, सांस्कृतिक विरासत का समागम
Ghatshila, Jharkhand:झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला स्थित मऊभंडार के ताम्र प्रतिभा मैदान में तीन दिवसीय आदिवासी महोत्सव का भव्य आगाज हुआ। परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया। इस महोत्सव का उद्देश्य आदिवासी समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक मूल्यों को संरक्षित करना है। खास बात यह है कि इस आयोजन की शुरुआत पूर्व विधायक एवं तत्कालीन शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन ने की थी, जिसे अब उनके पुत्र और घाटशिला विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन आगे बढ़ा रहे हैं। असल में आदिवासी समाज को एक सूत्र में पिरोने और उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से वर्ष 2024 में आदिवासी संगठन रासा की अगुवाई में इस महोत्सव की शुरुआत की गई थी। वर्ष 2025 में स्वर्गीय रामदास सोरेन के निधन के कारण इसका आयोजन नहीं हो सका। लेकिन उनके विचारों और प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने इस वर्ष फिर से तीन दिवसीय आदिवासी महोत्सव का आयोजन कराया है। महोत्सव का उद्घाटन झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों की मौजूदगी में किया। कार्यक्रम की शुरुआत वीर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर मंत्री दीपक बिरुआ और विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने अलग झारखंड राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले घाटशिला और मुसाबनी क्षेत्र के आंदोलनकारियों को सम्मानित किया। महोत्सव में आदिवासी संस्कृति की रंगीन छटा देखने को मिली। स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य और संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। वहीं, मैदान में आदिवासी खान-पान, पहनावा, ओढ़ावा, साहित्य और पारंपरिक रीति-रिवाजों से जुड़े विभिन्न स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों के माध्यम से आदिवासी समाज की जीवनशैली, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जा रहा है। महोत्सव में कहा गया कि स्वर्गीय रामदास सोरेन ने आदिवासी समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से जिस पहल की शुरुआत की थी, उसे उनके पुत्र और विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन आगे बढ़ा रहे हैं। इस तरह के आयोजन समाज में एकजुटता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने कहा कि उनके बाबा का सपना था कि आदिवासी समाज के सभी वर्ग एकजुट रहें और एक मंच पर आकर अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं पारंपरिक मूल्यों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाएं। इसी सपने को साकार करने के उद्देश्य से इस महोत्सव की परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है। तीन दिनों तक चलने वाले इस आदिवासी महोत्सव के अंतिम दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे। कुल मिलाकर, यह महोत्सव केवल सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि आदिवासी एकता, अस्मिता, परंपरा और पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के विचारों को आगे बढ़ाने का एक साझा मंच बनकर उभरा है। बाइट: 01.परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ 02. विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन0
0
Report
मथुरा चिंतन शिविर: 2027 चुनाव के लिए भाजपा की रणनीति और मुद्दों पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:मथुरा | उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने मथुरा में भाजपा के दो दिवसीय चिंतन शिविर के आयोजन पर कहा, "हमारे सभी वरिष्ठ नेता यहां एकत्रित हो रहे हैं। 2027 का चुनाव हमारे सामने है। उसकी योजना रचना करके हम चुनाव लड़ेंगे। हमारा क्या मुद्दा होगा, हमें कैसे चुनाव लड़ना है, इन सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी."0
0
Report
लखनऊ के पारा में शराब दुकान पर डकैती: CCTV में कैद चोर नकदी लेकर फरार
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के पारा में बेखौफ चोर, शराब की दुकान से उड़ाई पूरी नकदी CCTV में कैद हुई वारदात लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक शराब की दुकान को निशाना बनाते हुए गल्ले में रखी पूरी नकदी पार कर दी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कपड़े में नकदी समेटकर फरार होता हुआ कैद हुआ है,0
0
Report
Advertisement
हरिश रावत: बेरोजगारी-पलायन के साथ भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा उत्तराखंड के प्रमुख मुद्दे
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | कांग्रेस नेता हरिश रावत ने कहा, "मैं राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने आया था। हमारी यात्राएं चल रही हैं और दूसरे कार्यक्रम चल रहे हैं। उस पर हमारी बातचीत हुई... उत्तराखंड के जो मुद्दे हैं, उन पर बातचीत हुई। हमने कहा कि बेरोजगारी और पलायन पहले प्रमुख मुद्दे थे लेकिन इसके साथ अब भ्रष्टाचार और महिलाओं के लिए असुरक्षा का भी मुद्दा जुड़ गया है... नारी सुरक्षा का बड़ा मामला है जो हमारे राज्य को, यहां के लोगों को प्रभावित कर रहा है..."0
0
Report
फलोदी में पुष्करणा प्रतिभा सम्मान: 123 मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह
Jodhpur, Rajasthan:पुष्करणा प्रतिभा सम्मान समारोह में 123 प्रतिभाओं का किया सम्मान। फलोदी में फलवृद्धिका शैक्षणिक विकास समिति के तत्वावधान में पुष्करणा प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज की शैक्षणिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए 123 मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।0
0
Report
गंगानगर ब्लास्ट: रेलवे स्टेशन के पास दो बम मिले, एक डिफ्यूज, आरोपी हिरासत में
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्री गंगानगर ब्लास्ट मामले से जुड़ी बड़ी खबर रामसिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास 2 बम मिले एक बम लाइव मोड़ में और एक बम डिफ्यूज मोड़ में मिला दोनों आरोपियों को मौके पर ले जाया गया आरोपी महक दीप और देवेंद्र सिंह ने दोनों बम की जानकारी दी0
0
Report
Advertisement
