कटनी में आटो पलटने से एक महिला की गई जान, चार घायल
Rithi, Madhya Pradesh:कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र में सलैया के पास एक दुर्घटना में आटो वाहन पलट गया। घटना में एक महिला की जान चली गई, जबकि चार अन्य महिलाएं घायल हुईं। जानकारी के अनुसार, सभी महिलाएं ग्राम पंचायत वसुधा की निवासी थीं और बहोरीबंद के पास एक गांव में रिश्तेदारी से लौट रही थीं। सलैया के निकट एक चार पहिया वाहन से टक्कर के कारण आटो पलट गया। एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि घायलों को रीठी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
