icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बीकानेर एक्सप्रेस जेवर चोरी मामले में रेलवे पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, 2.25 करोड़ बरामद

Ambala, Haryana:अंबाला रेलवे पुलिस ने बीकानेर एक्सप्रेस में हुई करोड़ों रुपये के जेवर चोरी मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 2 करोड़ 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर भी बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, 10 जून 2026 को दिल्ली सराय रोहिल्ला से बठिंडा जा रही बीकानेर एक्सप्रेस में एक पार्सल कर्मचारी के बैग से करीब तीन करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए थे। इस मामले की जांच रेलवे पुलिस ने विशेष जांच टीम (SIT) बनाकर शुरू की। साइबर सर्विलांस और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर राजस्थान के जंगलों में छापेमारी कर करीब 2.25 करोड़ रुपये के चोरी किए गए जेवर बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और चोरी के बाकी माल की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी जारी है。 रेलवे पुलिस की इस कार्रवाई को हाल के समय की बड़ी सफलता माना जा रहा है। करोड़ों रुपये के जेवर बरामद होने के साथ ही इस हाई-प्रोफाइल चोरी की गुत्थी काफी हद तक सुलझ गई है। अब पुलिस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी है।
0
0
Report

कपासन में एक रात में पांच घरों पर चोरों का धावा, दहशत फैल गई

Begun, Rajasthan:कपासन, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन में चोरों ने एक ही रात पांच घरों को निशाना बनाकर क्षेत्र में दहशत फैला दी। वारदात कृषि उपज मंडी की कच्ची बस्ती और धमाणा रोड स्थित गाडोलिया बस्ती में देर रात 12 से 2 बजे के बीच हुई। बदमाश दो घरों में चोरी करने के साथ ही घर के बाहर सो रही एक बच्ची और एक महिला के गले से सोने के मंदलिया भी चोरी कर ले गए। इस दौरान घरों की अलमारियों और लॉकरों के ताले तोड़कर सामान बिखेर दिया गया। चोरी का विरोध करने पर स्थानीय लोगों और चोरों के बीच लाठी-पत्थर चले, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। लोगों के जाग जाने और बिजली गुल होने से बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

आगरा कैंट में डिप्टी एसएस के परिजन धरना, शताब्दी एक्सप्रेस रोकने की चेतावनी

Agra, Uttar Pradesh:रेलवे ट्रैक पर एक महिला दौड़ती हुई पहुंची... सामने से ट्रेन आने का खतरा था... और उसे बचाने के लिए आरपीएफ व स्थानीय पुलिस के जवान भी पटरी की ओर दौड़ पड़े। यह सनसनीखेज नज़ारा आगरा कैंट रेलवे स्टेशन का है, जहां डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट के साथ हुई मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज़ परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। डिप्टी एसएस की बहन रेलवे ट्रैक पर उतर गई और प्रदर्शनकारियों ने शताब्दी एक्सप्रेस रोककर रेल चक्का जाम करने का ऐलान कर दिया। वीओ-1: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट और आरपीएफ जवानों के बीच हुई मारपीट का मामला अब और गंभीर हो गया है। आरोपी आरपीएफ जवानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर डिप्टी एसएस के परिजन और रेलवे कर्मचारी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि केवल निलंबन से न्याय नहीं मिलेगा, दोषियों की गिरफ्तारी और जेल भेजना भी जरूरी है। वीओ-2: प्रदर्शन के दौरान हालात उस समय बेकाबू हो गए, जब डिप्टी एसएस की बहन अचानक रेलवे पटरी पर कूद गई। महिला को ट्रैक पर देख मौके पर मौजूद आरपीएफ और स्थानीय पुलिसकर्मियों ने तुरंत दौड़ लगाई और समय रहते उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस घटना से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। वीओ-3: प्रदर्शनकारियों ने पहले ही चेतावनी दी थी कि यदि तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो शताब्दी एक्सप्रेस को रोककर रेल चक्का जाम किया जाएगा। इस बीच डीआरएम ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर कार्रवाई के लिए एक घंटे का समय मांगा था। लेकिन समय सीमा पूरी होने के बाद भी जब मांगें पूरी नहीं हुईं, तो प्रदर्शनकारियों का गुस्सा और बढ़ गया। वीओ-4: डिप्टी एसएस के परिजन आरोपी आरपीएफ जवानों की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक दोषी जवानों को जेल नहीं भेजा जाता और विभागीय कार्रवाई पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं रेलवे प्रशासन लगातार प्रदर्शनकारियों को समझाने और हालात सामान्य करने की कोशिश कर रहा है।
0
0
Report
Advertisement

बांका के पवई चौक पर ट्रक की टक्कर, देवर-भाभी घायल — अस्पताल में प्राथमिक उपचार

Banka, Bihar:बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के पवई चौक पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार देवर-भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ओडैय जानकीपुर गांव निवासी कैली देवी अपने रिश्ते के देवर बाल्मीकि यादव के साथ बाइक से जा रही थीं। तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों ट्रक के नीचे फंस गए। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला और अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
0
0
Report
Advertisement

खूंटाघाट बांध में चौकीदार की हत्या, तीन गिरफ्तार

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। खूंटाघाट बांध में तैनात एक चौकीदार की योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर दी गई। घटना की शुरुआत तब हुई जब कुछ दिन पहले बांध से मछली चोरी करते हुए दो लोगों को चौकीदार ने रंगे हाथों पकड़ा था और उनका वीडियो बना लिया था। इस दौरान विवाद होने पर आरोपियों का मोबाइल टूट गया था।हालांकि मामला सुलझा लिया गया था, लेकिन मोबाइल न बनवाने और लगातार दबाव बनाने की बात को लेकर आरोपी चौकीदार से रंजिश रखने लगे। बदला लेने की नीयत से आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से घात लगाकर हमला किया। 11 जुलाई 2026 की रात जब चौकीदार अपने साथी के साथ मोटर सायकल से बांध की ओर जा रहे थे, तब आरोपियों ने अपनी स्कार्पियो से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गिरने के बाद हमलावरों ने डंडों से बुरी तरह मारपीट की। इस हमले में एक व्यक्ति किसी तरह जान बचाकर वहां से भागने में सफल रहा, जबकि दूसरे चौकीदार की मौके पर ही निर्मम हत्या कर दी गई। मामले में तीन आरोपियों- कान्हा धीवर उर्फ गोलू, अनिश धीवर उर्फ छोटू और शुभम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
0
0
Report

पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सहयोग शिविर पर सियासी घमासान शुरू; विपक्ष सवाल

Patna, Bihar:पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा राज्य स्तरीय सहयोग शिविर की शुरुआत के साथ ही इस पर सियासी घमासान भी शुरू हो गया है। सरकार ने घोषणा की है कि अब हर महीने के दूसरे मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री स्वयं जनता की लंबित शिकायतें सुनेंगे और उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई करेंगे। हालांकि, विपक्ष ने इस पहल पर सवाल उठाए हैं बाइट - शक्ति सिंह यादव, राजद मुख्य प्रवक्ता राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने सरकार पर वित्तीय बदहाली, बढ़ते अपराध और विकास कार्यों में ठहराव का आरोप लगाते हुए कहा कि जब ठेकेदारों का भुगतान नहीं हो रहा और राज्य कर्ज के बोझ तले दबा है, तब सहयोग शिविर महज दिखावा है। बाइट - नवल शर्मा, जेडीयू प्रवक्ता वहीं जेडीयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दरबार की परंपरा को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल सरकार की जनता के प्रति संवेदनशीलता का प्रमाण है और इससे लंबित समस्याओं का समाधान सुनिश्चित होगा। बाइट - स्नेहाशीष वर्धन, कांग्रेस प्रवक्ता इधर कांग्रेस प्रवक्ता स्नेहाशीष वर्धन ने कहा कि सिर्फ सहयोग शिविर लगाने से जनता की समस्याएं हल नहीं होंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में अफसरशाही और भ्रष्टाचार चरम पर है। ऐसे में पहले अधिकारियों की कार्यशैली में सुधार जरूरी है, तभी जनता को वास्तविक राहत मिल सकेगी।
0
0
Report
Advertisement

अलीराजपुर में निर्भया जैसी वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों का जुलूस और उठक-बैठक करवाया

Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर में अपराधियों का 'ऑन द स्पॉट' इंसाफ! आलीराजपुर में निर्भया जैसी हैवानियत करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस! बोरी थाना क्षेत्र में विधवा महिला से गैंगरेप करने वाले आरोपियों की सरेआम उठक-बैठक! बीच बाजार पुलिस ने लठ से की धुलाई, पुलिस का संदेश: अपराधियों में खौफ, आम जनता में विश्वास; अलीराजपुर पुलिस का बड़ा एक्शन। रूह कंपा देने वाली वारदात के बाद पुलिस का कड़ा प्रहार, बीच बाजार में कराया तौबा। कानून व्यवस्था की नजीर पेश करने वाली खबर मध्य प्रदेश के अलीराजपुर से आ रही है। जहां बोरी थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ निर्भया जैसी हैवानियत और गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाले दरिंदों का पुलिस ने बीच बाजार में जुलूस निकाला है। जी हाँ, जिन अपराधियों ने मानवता को शर्मसार किया था, आज कानून ने उनका गुरूर बीच चौराहे पर तोड़ दिया। पुलिस ने न सिर्फ इन आरोपियों का पैदल जुलूस निकाला, बल्कि बीच बाजार में उनसे उठक-बैठक भी लगवाई।
0
0
Report

बेमेतरा के स्कूल में 1–25 पहाड़ा न याद, शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे

Bemetara, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ सरकार और शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर सच्चाई कुछ और ही बयां कर रही है। हाल ही में शिक्षा मंत्री के एक विशेष आदेश के बाद, ज़मीनी हकीकत जानने के लिए जी मीडिया की टीम बेमेतरा जिले के बीजाभाट स्कूल पहुंची जहां शिक्षा व्यवस्था बदहाल मिली। गौरलतब है कि शिक्षा मंत्री द्वारा एक निर्देश जारी किया गया था जिसमें स्कूली बच्चों को 1 से 25 तक के पहाड़े (Tables) अनिवार्य रूप से याद करने के लिए कहा गया था। इसी आदेश की पड़ताल करने जब ग्राउंड ज़ीरो पर टीम पहुंची, तो स्कूल की कक्षा 8वीं में एक चौंकाने वाली स्थिति देखने को मिली। कक्षा में मौजूद दर्जनों छात्र-छात्राओं से जब रिपोर्टर ने पूछा कि कितने बच्चों को 1 से 25 तक के पहाड़े याद हैं, तो पूरी क्लास में सन्नाटा पसर गया। किसी भी बच्चे ने हाथ ऊपर नहीं उठाया। हालांकि, कुछ इक्का-दुक्का छात्राओं ने 18 और 19 का पहाड़ा सुनाया, लेकिन मंत्री जी के निर्देशानुसार 25 तक का पहाड़ा पूरी क्लास में किसी को भी याद नहीं था। वही संस्था के शिक्षक को राष्ट्रीय गीत याद नहीं था और वे मीडिया से बचते नजर आए। वही स्कूल की खुलती पोल को लेकर संस्था की एक शिक्षिका ने मीडिया पर ठीकरा फोड़ने लगी और रिपोर्टर से ही बत्तमीजी शुरू कर दिया। सरकार की तरफ से शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए हर साल करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर पढ़ाई का यह लचर ढर्रा व्यवस्था की पोल खोलता है। अगर बुनियादी गणित (पहाड़े) ही बच्चों को ठीक से याद नहीं होंगे, तो आगे चलकर वे बड़ी कक्षाओं में कैसे मुकाबला कर पाएंगे? यह बेमेतरा के बीजाभाट स्कूल की घटना महज़ एक बानगी है, जो यह सोचने पर मजबूर करती है कि क्या आने वाले समय में प्रदेश की यह लचर शिक्षा व्यवस्था सुधरेगी या फिर नौनिहालों का भविष्य इसी तरह अंधकार में रहेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top