Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhabua457661

झाबुआ के भैंसाकरई तालाब: घटिया निर्माण से पानी की कमी, भ्रष्टाचार पर सवाल

UCUmesh Chouhan
Nov 07, 2025 05:20:48
Jhabua, Madhya Pradesh
झाबुआ जिले के रामा विकासखंड के ग्राम पंचायत आंबा अंतर्गत ग्राम भैंसाकरई में तालाब निर्माण कार्य जल संसाधन विभाग द्वारा किया गया। करीब 2.90 करोड़ की लागत से इसका निर्माण किया गया। तालाब का निर्माण संभवत वर्ष 2024 में ही पूर्ण हुआ है इसका निर्माण कार्य रतलाम की फर्म प्रजापति इंटरप्राइजेस द्वारा किया गया। तालाब निर्माण के प्रथम बारिश में ही घटिया निर्माण की पोल खुल गई और वेस्ट वेयर की कांक्रीट का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इस कांक्रीट को देखा तो नजर आया कि बड़े बड़े पत्थरों में रेत सीमेंट का माल डाला गया है और कांक्रीट में सरीये का उपयोग भी नहीं किया गया है। इस कांक्रीट में नियमानुसार कांक्रीट हुआ है या नहीं जांच का विषय है। बहुत ही कम मात्रा में गिट्टी का उपयोग हुआ है जिससे गुणवत्ता हीन निर्माण कार्य के कारण यह हिस्सा भरभरा कर गिर गया है। वही वेस्ट वेयर के नीचले हिस्से से भी पानी का रिसाव हो रहा है जिससे आने वाले समय में यह रिसाव बढ़ न जाए और तालाब फिर खाली न हो जाए। वही कुछ ग्रामीणजन ने बताया कि आपातकाल स्थिति में तालाब को खाली करने के लिए लगाया वाल या गेट खराब होने पर तालाब का पानी लगातार खाली हो रहा है और संभवतः 4-5 दिन में यह पूर्ण रूप से खाली हो जायेगा और गर्मी के दिनों में इस क्षेत्र के ग्रामीणजन को पानी के लिए परेशान होना पड़ेगा। तस्वीरों में आप देख सकते हैं किस तरह तालाब का यह हिस्सा धराशाई हो चुका है। क्या आदिवासी अंचल झाबुआ में भ्रटाचार की इस तरह इबादत लिखी जा रही है
14
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RSRajendra sharma
Nov 07, 2025 07:32:33
Kota, Rajasthan:सांगोद (कोटा) मोईकलां PHC लम्बे समय से जनता को नही मिल रही चिकित्सक की सेवाएं, करीब 15 माह से प्रतिनियुक्ति पर मोईकलां PHC पर कार्यरत चिकित्सक, जबकी विभागीय पोर्टल पर बता रखी है चिकित्सक की नियुक्ति। एंकर- सांगोद तहसील के मोईकलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर करीब 15 माह से डॉक्टर नहीं होने के कारण मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। मोईकलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत चिकित्सक को करीब 15 माह पूर्व प्रतिनियुक्ति पर सीमलिया लगा दिया गया। इसके बाद से लगातार यहां डॉक्टर की कमी महसूस की जाती रही हैं। सबसे बड़ी समस्या यह आ गई की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर की नियुक्ति बात रखी है। जबकी सीमलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर का पद रिक्त बता रखा है। ऐसे में अगर विभाग भविष्य में डॉक्टर की नियुक्ति भी करता है तो पहले सीमलिया PHC का नम्बर आना तय है। छोटी मोटी बीमारियों का तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नियुक्त कर्मचारी बखूबी इलाज कर रहे हैं। परंतु डॉक्टर के स्तर की बीमारी का इलाज करवाने के लिए मरीजो को खानपुर या बारां जाना पड़ रहा है। 15 माह के पहले की भी बात करे तो कुछ समय को छोड़कर कई साल से चिकित्सक की सेवाओं के लिए जनता परेशान हो रही है। बाइट एक- सुमेर सिंह तंवर, प्रभारी ,PHC मोईकलां बाइट दो- योगेंद्र मेरोठा पूर्व उपसरपंच मोईकलां
0
comment0
Report
AMALI MUKTA
Nov 07, 2025 07:31:43
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले के मंझनपुर तहसील के डेढ़ावल गांव में ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार और अनियमितता के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा से मुलाकात कर लिखित शिकायत दी है। डीएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मंझनपुर तहसील क्षेत्र के डेढ़ावल गांव के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में विकास कार्यों के नाम पर सिर्फ कागज़ों में काम दिखाया गया है। गांव के निवासी अरुण सिंह ने बताया कि प्रधान की जगह हर काम में अमित पाल का नाम हस्ताक्षर करता है। कई विकास योजनाओं का पैसा निकाला गया, लेकिन ज़मीनी स्तर पर काम नहीं हुआ। गांव में हर तरफ भ्रष्टाचार है, स्ट्रीट लाइट और नलकूप जैसी योजनाओं में पैसा तो निकाला गया लेकिन काम कहीं हुआ नहीं है। करोड़ों रुपये का आपस में बंदरबांट कर लिया गया है। गांव के ही महिला जहरी ने आरोप लगाया कि वह पात्र है लेकिन उसको आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर शिकायत सौंपी है। जिलाधिकारी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है。
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Nov 07, 2025 07:31:28
0
comment0
Report
PDPradyut Das
Nov 07, 2025 07:30:40
Jalpaiguri, West Bengal:বিনামূল্যে রেজিস্ট্রেশনের দাবিতে জলপাইগুড়িতে টোটো ধর্মঘট। সিটু প্রভাবিত ই রিকশ চালক ইউনিয়নের ডাকে আজ সকাল থেকে ওই ধর্মঘট শুরু হয়েছে। যদিও আইএনটিটিইউসির অধীন টোটো চালকরা টোটো চালাচ্ছেন। জলপাইগুড়ি শহর এবং সংলগ্ন এলাকায় টোটো ধর্মঘটের ফলে কিছুটা হলেও সমস্যায় নিত্য যাত্রীরা। জলপাইগুড়িতে সিটুর ডাকা টোটো ধর্মঘটের দিনে, ময়নাগুড়ির মৌলানি থেকে আসা সন্তানসম্ভবা মহিলাকে রায়কতপাড়া শনি মন্দিরের সামনে বাস থেকে নামার পর বাইকে করে জলপাইগুড়ি মেডিকেল কলেজ ও হাসপাতালে পৌঁছে দেওয়া হল। পৌঁছে দিলেন সিটু প্রভাবিত ই রিকশ চালক ইউনিয়নের জেলা সাধারণ সম্পাদক শুভাশিস সরকার。
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Nov 07, 2025 07:23:21
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा , धौलपुर सरमथुरा उपखंड के सुनकई गांव में डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन हुआ। जिला परिषद सीईओ आव्हाद निवृति सोमनाथ ने फीता काटकर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। जिला परिषद सीईओ की दूरदर्शी सोच और समर्पित कार्यप्रणाली के चलते जिसने डिजिटल लाइब्रेरी जैसी ऐतिहासिक योजना को जमीं पर उतारा गया है। डिजिटल लाइब्रेरी में हाई-स्पीड इंटरनेट, कंप्यूटर, टैबलेट,प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए डिजिटल सामग्री, ज्ञानवर्धक पुस्तकें, स्वच्छ पेयजल, बालक-बालिका के लिए पृथक शौचालय, सीसीटीवी कैमरे जैसी आधुनिक सुविधा शामिल हैं। जिला परिषद सीईओ की निगरानी में में इस योजना को लेकर ग्राम पंचायतों के सरपंचों और ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जिसमे प्रत्येक पंचायत में 'लाइब्रेरी प्रबंधन समिति' का गठन किया जाएगा।
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Nov 07, 2025 07:22:53
Pratapgarh, Rajasthan:बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत का पीपलखूंट क्षेत्र में जोरदार स्वागत हुआ। भारत आदिवासी पार्टी के कार्यकर्ताओं और युवाओं ने पारंपरिक नृत्य, ढोल-डीजे और नारों के साथ जगह-जगह उनका अभिनंदन किया। माही स्टेडियम से लेकर केलामेला तक पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा। ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश निनामा ने बताया कि सांसद का काफिला आंबेडकर चौराहा पहुंचने पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद माही स्टेडियम में आयोजित स्वागत समारोह में पारंपरिक परिधान और नृत्यों के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। सांसद रोत ने कहा कि भारत आदिवासी पार्टी आमजन के हक, सम्मान और अस्तित्व की लड़ाई के लिए समर्पित है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी राजनीति धर्म के नाम पर लोगों को भटकाने वाली है, जबकि बाप पार्टी समाज के वास्तविक मुद्दों पर संघर्षरत है। उन्होंने पीपलखूंट में सार्वजनिक लाइब्रेरी खोलने की घोषणा करते हुए कहा कि बड़े उद्योगपतियों द्वारा आदिवासी भूमि अधिग्रहण और खदानों के विस्तार का विरोध जरूरी है। दिनभर सांसद के स्वागत कार्यक्रमों का सिलसिला लम्बाडाबरा, घंटाली, रोहनिया और केलामेला तक जारी रहा, जहां स्थानीय मंडलों ने पारंपरिक अंदाज में अभिनंदन किया और विभिन्न जनहित मुद्दों पर ज्ञापन भी सौंपे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top