icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
482003
Sunil SenSunil SenFollow1 Oct 2024, 05:57 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शाहजहांपुर: यूपी के वित्त मंत्री बोले, कांग्रेस और सपा का होगा सूपड़ा साफ, तीसरी बार बनेगी योग सरकार

SHIV KUMARSHIV KUMARFollow3m ago
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना आज शाहजहांपुर पहुंचे। यहां उन्होंने जी मीडिया से खास बातचीत की। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने इस दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा जुबानी हमला किया। वित्त मंत्री ने हाल ही में एमएलसी चुनाव में सपा की पांच सीटें जीते जाने पर कहां की यह जीत समाजवादी पार्टी की नहीं बल्कि उनके उम्मीदवारों चेहरे पर जीत हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी को खुश होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि एमएलसी के चुनाव में कांग्रेस पार्टी का उत्तर प्रदेश से सुपड़ा साफ हो गया है। कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में अपना उम्मीदवार खड़े करने की स्थिति में नहीं है क्योंकि कांग्रेस पार्टी एक कंफ्यूज पार्टी है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को एक अराजकतावादी पार्टी भी बताया। हाल ही में चुनाव आयुक्त को हटाने को लेकर हुए धरना प्रदर्शन के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी संवैधानिक तरीके से चुनी गई सरकार के सामने चुनौती खड़ा करने की कोशिश कर रही है। लेकिन जनता और आम इंसान उनके साथ नहीं है। उन्होंने धरना प्रदर्शन के नाम पर अराजकता फैलाने को लेकर कहा कि यह जनमानस के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में धरने की अनुमति है लेकिन अराजकता फैलाने की नहीं। वित्त मंत्री ने कहा कि कल बरेली में भारतीय जनता पार्टी एक रैली करने जा रही है जिसे लोकतंत्र बचाओ और अराजकता हटाओ नारा दिया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकारे अराजकता से नहीं बदली जाती। आज मोदी का पूरे देश में कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी PDA के नाम पर लोगों को भ्रमित कर रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि यूपी में आज योगी मोदी की डबल इंजन की सरकार है। वित्त मंत्री ने दावा किया कि योगी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी यूपी में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। उनमें सपा और कांग्रेस के बारे में कहा कि यह लोग हमेशा सत्ता से दूर रहेंगे।
0
0
Report

बेटी के अपहरण के बाद मां की मौत, पुलिस पर सख्त कार्रवाई की मांग तेज

Sagar, Madhya Pradesh:खबर सागर से है जहां बेटी का अपहरण करने आये बदमाशों से एक माँ भिड़ गई जो इस मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गयी और अंततः उसकी जान चली गयी, दूसरी तरफ इस मामले में पुलिस का रवैया भी हैरान कर देने वाला सामने आया है,इस अपहरण और मौत के गंभीर मामले में अभी तक प्राथमिकी भी दर्ज नहीं की गयी है,पुलिस अधिकारी जांच और बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं, मृतिका भारती सेन के बेटे अनिकेत सेन ने घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि बीते 24 अक्टूबर को दो बाइकों पर सवार सौरभ यादव सहित 4 बदमाश आये और घर के बाहर से उसकी बहन का अपहरण कर ले जाने लगे। चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां जो पड़ोस में बैठी थी उन्होंने आकर देखा तो वह बदमाशों से भिड़ गई। बदमाशों ने मोटरसाईकिल से टक्कर मारी और मारपीट कर उसकी बहन को ले गये। इस मुठभेड़ में महिला भारती सेन के सिर, हाथ-पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें होने के कारण परिजनों ने उन्हें सागर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां राहत नहीं मिलने पर भारती को भोपाल रैफर किया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। परिजनों की मांग है कि आरोपियों को सख्त सजा मिले। बताया जा रहा है कि जिस बेटी का अपहरण हुआ था वह घर वापिस आ गयी थी और पुलिस द्वारा बताया गया कि लड़की ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है। बहरहाल महिला की मौत के बाद इस मामले में सेन समाज में भारी आक्रोश है, घटना की सूचना मिलते ही जिले भर से सेन समाज के लोग एकत्र हो गये। प्रदेश और जिला पदाधिकारी भी खुरई पहुंचे। उन्होंने शहरी थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह से मिलकर आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की है। सेन समाज के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जल्दी ही यदि आरोपियों पर एफआईआर नहीं हुई तो पूरा सेन समाज आंदोलन और चक्काजाम करेगा। खुरई शहरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह जांच के बाद कार्यवाही की बात कह रहे हैं, युवती का अपहरण और इस घटना में हुई महिला की मौत की गंभीर घटना के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किये जाने से पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं, बाइट- 1 योगेंद्र सिंह- टीआई, थाना खुरई 2 अनिकेत सेन- मृतिका का पुत्र
0
0
Report

बांका में अमरपुर में गोलीबारी: अशोक सिंह घायल, इलाके में दहशत

Banka, Bihar:बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ पर रविवार की देर रात्रि अपराधियों ने घर में घुसकर अशोक सिंह को गोली मार दी। पैर में गोली लगने से वह जख्मी हो गए। घटना के बाद हमलावर वहां से भाग गया। जख्मी को इलाज के लिए अमरपुर अस्पताल लाया गया मामला को गंभीर देख बेहतर उपचार के लिए भागलपुर रेफर किया गया। बताया गया कि अशोक सिंह घर में सो रहे थे। इसी दौरान दो-three की संख्या में अज्ञात युवक घर में घुसा और उन पर गोली चला दी। सूचना पर अमरपुर और सजौर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। मालूम हो कि बीते 25 मार्च को अशोक सिंह के पुत्र प्रीतम कुमार को भी गोली मारकर जख्मी कर दिया था। करीब छह महीने बाद उसी परिवार में दोबारा गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत है।
0
0
Report
Advertisement

देर रात अज्ञात ने शिक्षक की आई-टेन कार में आग लगा दी, कार जलकर राख

Makhdun pur Kabir, Bihar:अरवल जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओझा बिगहा गांव में देर रात असामाजिक तत्वों ने एक शिक्षक के दरवाजे पर खड़ी कार को आग के हवाले कर दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक पूरी कार जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार, ओझा बिगहा गांव निवासी शिक्षक अरविंद कुमार की आई टेन कार उनके दरवाजे पर खड़ी थी। देर रात अज्ञात लोगों ने कार में आग लगा दी। आग की लपटें देखकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल आग लगाने वालों की पहचान नहीं हो सकी है।
0
0
Report

हसनपुर भाजपा के भीतर दूरियां तेज, तंवर के बयान से खड़गवंशी की मुश्किलें बढ़ीं

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर और हसनपुर विधायक महेंद्र खड़कवंशी की सियासी दूरियां अराजकता हटाओ लोकतंत्र बचाओ जनसभा में आईं सामने! सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर के बयान से हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में बढ़ी हलचल, विधायक महेंद्र खड़गवंशी की बड़ी मुश्किलें, सांसद ने ये भी ऐलान किया कि उनका बेटा लोकसभा क्षेत्र की किसी भी विधानसभा से नहीं लड़ेगा चुनाव अमरोहा जनपद की हसनपुर विधानसभा में भाजपा की अंदरूनी सियासत अब खुलकर चर्चा में आ गई है। लंबे समय से सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर और मौजूदा भाजपा विधायक महेंद्र खड़गवंशी के बीच चल रही राजनीतिक दूरियों की झलक सांसद के ताजा बयान में दिखाई दी। हालांकि सांसद चौधरी कंवर सिंह ने विधायक का नाम नहीं लिया, लेकिन गलत काम करने वालों को मौका न देने, किसी एक व्यक्ति की जागीर सीट न होने और पार्टी में टिकट बदलने की बात कहकर कई सियासी संकेत दे दिए। इतना ही नहीं, सांसद ने हसनपुर सीट से खड़गवंशी समाज के व्यक्ति को टिकट देने की मांग भी उठा दी। वहीं अपने बेटे के चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगाते हुए साफ कहा कि उनका बेटा लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभा सीटों में से कहीं से भी चुनाव नहीं लड़ेगा। सांसद के इस बयान के बाद हसनपुर भाजपा की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं और मौजूदा विधायक महेंद्र खड़गवंशी की राजनीतिक मुश्किलों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
0
0
Report

चित्रकूट में चुनावी चाय, आपकी राय: शिक्षा, रोजगार और महंगाई पर जनता की तैयारी

Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:चुनावी चाय पर आपकी राय चित्रकूट से जनता की प्रक्रिया टॉपलीड-चित्रकूट में ‘चुनावी चाय, आपकी राय’ पर चर्चा: स्थानीय मुद्दों के साथ शिक्षा, रोजगार और महंगाई पर जनता की नजर तहसील परिसर के सामने अहमदाबादि चाय की दुकान पर जुटे लोग, 2027 के चुनाव को लेकर रखी अपनी राय चित्रकूट। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक चर्चाएँ तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में जी न्यूज उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के कार्यक्रम ‘चुनावी चाय, आपकी राय’ के तहत चित्रकूट जिला मुख्यालय स्थित तहसील परिसर के सामने अहमदाबादि चाय की दुकान पर लोगों से संवाद किया गया। चाय की चुस्कियों के बीच हुई इस चर्चा में लोगों ने स्थानीय समस्याओं से लेकर शिक्षा, रोजगार, बेरोजगारी और महंगाई तक के मुद्दों पर अपनी राय रखी। स्थानीय मुद्दे बन सकते हैं चुनावी चर्चा का केंद्र कार्यक्रम के दौरान लोगों ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में स्थानीय समस्याओं की अहम भूमिका हो सकती है। क्षेत्र की जरूरतों, विकास कार्यों और आमजन से जुड़े सवालों पर जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही भी चर्चा का विषय रहेगी। लोगों का मानना है कि चुनाव के दौरान केवल राजनीतिक दावों और वादों के बजाय जनता से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से बात होनी चाहिए। शिक्षा और रोजगार पर रहेगी खास नजर चर्चा में शिक्षा और रोजगार के सवाल भी प्रमुखता से सामने आए। लोगों के मुताबिक, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और बेरोजगारी की समस्या ऐसे विषय हैं, जिन पर राजनीतिक दलों को अपना स्पष्ट दृष्टिकोण जनता के सामने रखना होगा। महंगाई भी रहेगा अहम मुद्दा आम आदमी के बजट से जुड़ी महंगाई को लेकर भी लोगों ने अपनी राय रखी। दैनिक जरूरतों की वस्तुओं की कीमतें और परिवारों पर बढ़ते आर्थिक दबाव जैसे विषय चुनावी चर्चा को प्रभावित कर सकते हैं। लोगों का मानना है कि राजनीतिक दलों को इन समस्याओं के समाधान के लिए ठोस योजनाओं के साथ जनता के बीच आना चाहिए। चाय की दुकान से चुनावी माहौल का जायजा ‘चुनावी चाय, आपकी राय’ कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों के बीच पहुंचकर उनकी सोच, अपेक्षाओं और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। चित्रकूट में हुई इस चर्चा से संकेत मिलता है कि 2027 के चुनाव को लेकर जनता की अपेक्षाएं स्थानीय विकास के साथ शिक्षा, रोजगार और महंगाई जैसे व्यापक मुद्दों से भी जुड़ी हैं। अब सवाल यह है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दल जनता के इन सवालों का जवाब किस तरह देंगे और मतदाताओं का भरो्सा जीतने के लिए क्या रोडमैप पेश करेंगे?
0
0
Report
Advertisement

नोएडा में लिफ्ट देने के बहाने लूट करने वाले गैंग का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल समेत चार गिर

PBParveen BehlFollow9m ago
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में लिफ्ट देने के बहाने लूट करने वाले गैंग का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल समेत चार गिरफ्तार नोएडा के थाना सेक्टर-63 पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके दो अन्य साथियों को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, चाकू और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। दरअसल, 1 और 2 नवंबर की रात सेक्टर-62 गोलचक्कर के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बहलोलपुर अंडरपास से ग्रीन बेल्ट सर्विस रोड पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में विकास उर्फ कालू और राजेश उर्फ ढेड़ा घायल हो गए। वहीं शंकर शर्मा और कपिल कश्यप को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लिफ्ट देने के बहाने लोगों को अपनी गाड़ी पर बैठाते थे और सुनसान रास्तों पर ले जाकर उनके साथ लूटपाट करते थे। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, दो चाकू और चोरी की बुलेट व अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार, चारों आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास भी है। फिलहाल पुलिस इनके अन्य आपराधिक मामलों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।
0
0
Report

जंगल से भटककर नहर में फँसा सांभर बच गया, ग्रामीणों ने मदद की

Satna, Madhya Pradesh:सतना। जंगल से भटककर आबादी वाले इलाके में पहुंचे एक सांभर की जान उस समय आफत में पड़ गई, जब वह नहर में गिर गया। घटना वन मंडल सतना के मझगवां रेंज अंतर्गत अंबेर गांव की है। नहर में सांभर को गिरा देखकर ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद सांभर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के मुताबिक, जंगल से भटककर आया सांभर अंबेर गांव के पास पहुंच गया था। इसी दौरान वह नहर में जा गिरा। नहर में फंसे वन्यजीव को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा था। सांभर को संघर्ष करते देख ग्रामीणों ने बिना देर किए मझगवां रेंजर रंजन सिंह परिहार को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही रेंजर के निर्देश पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने हालात का जायजा लेने के बाद ग्रामीणों के सहयोग से सांभर को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद उसे सुरक्षित नहर से बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के बाद सांभर को उसके प्राकृतिक रहवास यानी जंगल में छोड़ दिया गया। वन्यजीव के सुरक्षित जंगल पहुंचने पर वन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली। समय रहते सूचना मिलने और ग्रामीणों के सहयोग से एक वन्यजीव की जान बचाई जा सकी।
0
0
Report
Advertisement

जमुई में अवैध खनन-परिवहन के खिलाफ ट्रक कब्जा, उपचालक गिरफ्तार

Jamui, Bihar:जमुई जिले के गिद्धौर अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिद्धौर पुलिस ने अवैध गिट्टी लदा एक ट्रक जब्त किया है। वहीं, ट्रक के उपचालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जमुई पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर इसकी पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के सबलबीघा निवासी गनौरी यादव के 21 वर्षीय पुत्र अवधेश कुमार के रूप में हुई है। इस मामले में गिद्धौर थाना कांड संख्या 220/26, दिनांक 31 अक्टूबर 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जमुई पुलिस की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर अवैध गिट्टी लदे ट्रक को पकड़ा गया। जांच के दौरान ट्रक के वैध कागजात नहीं मिले। इसके बाद ट्रक को जब्त कर थाना परिसर में रखा गया। मामले में शराब से संबंधित पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 303(2)/317(2), एमएमडीआर एक्ट 1957 तथा संबंधित खनन एवं परिवहन नियमों के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तार उपचालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष राशि मलिक ने कहा कि अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा。
0
0
Report

बलिया में हत्या के प्रयास: पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल, असलहा बरामद

Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में हत्या के प्रयास का आरोपी असलहा बरामदगी के दौरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा कारतूस बारामद आरोपी ने पुलिस टीम पर अचानक फायर कर दिया जबकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी सत्यपाल उर्फ अश्वनी कुमार के दाहिने पैर में गोली लग गई ।अभियुक्त को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है वही उसके पास से पुलिस ने तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है।सीओ नगर सतीश शर्मा ने बताया कि गाजीपुर निवासी अभियुक्त सत्यपाल उर्फ अश्वनी कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर 28 अक्टूबर को चंदवक गांव के पास एक व्यक्ति पर फायर कर फरार हो गया था। अभियुक्त सत्यपाल के ऊपर पहले से ही आधा दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं।
0
0
Report

दीपावली-छठ के बीच ट्रेनों में भीड़ से यात्रियों को भारी परेशानी

Koderma, Jharkhand:दीपावली और छठ को लेकर ट्रेनों में भीड़ ज्यादा बढ़ गई है। एक तरफ ट्रेनों में खचाखच भीड़ है, तो दूसरी तरफ लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोडरमा स्टेशन पर दिख रही ये तस्वीरें बयां कर रही हैं उस दर्द को, जो हर साल त्योहारों के वक्त आम आदमी को झेलना पड़ता है। दिल्ली, मुंबई, सूरत और कोलकाता जैसे बड़े शहरों से बिहार-झारखंड आने वाली हर ट्रेन हाउसफुल है। तत्काल टिकट के बावजूद के टिकट कंफर्म नहीं हो पा रहे हैं, जिसके कारण यात्रा में अचानक बदलाव करने से भी यात्री परेशान है। इसके अलावा तकरीबन सभी ट्रेनों के जनरल बोगी में भीड़ खचाखच भरा है और पांव रखने तक की जगह नहीं है। रेल यात्रियों ने बताया कि स्पेशल ट्रेन जरूर चलाई जा रही है, लेकिन अत्यधिक भीड़ के कारण लंबी वेटिंग लिस्ट है और अत्यधिक भीड़ के कारण ट्रेनों में चढ़ने में भी परेशानी हो रही है।
0
0
Report
Advertisement

धनबाद के निरसा में पिकअप टक्कर: शिक्षक अशरफ अली की मौत, पत्नी घायल

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालगंज मोड़ के पास रविवार को तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से एक बाइक सवार सरकारी शिक्षक अशरफ अली (36) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी जाह्नवी खातून घायल हो गईं। हादसे के बाद भागने के दौरान पिकअप चालक ने एक अन्य बाइक सवार अक्षय चक्रवर्ती को भी टक्कर मार दी। इस घटना में अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, अशरफ अली और उनकी पत्नी जाह्नवी खातून रविवार को धनबाद के सिटी पब्लिक स्कूल में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) देने आए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों बाइक से बराकर लौट रहे थे। इसी दौरान गोपालगंज मोड़ के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अशरफ अली गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अशरफ अली को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि अशरफ अली मूल रूप से पश्चिम बंगाल के 24 परगना के रहने वाले थे। उनकी पोस्टिंग निरसा में थी, जबकि पत्नी जाह्नवी की पोस्टिंग पश्चिम बंगाल में थी। दोनों बराकर में किराये के मकान में रहते थे। पदोन्नति के उद्देश्य से दोनों जेटेट की परीक्षा देने धनबाद आए थे। वहीं हादसे के बाद भाग रहे पिकअप चालक ने रास्ते में बाइक सवार अक्षय चक्रवर्ती को भी अपनी चपेट में ले लिया। अक्षय टाइल्स और मार्बल का काम करते हैं। वह खाना खाने घर लौट रहे थे। इस दौरान उनके सिर और कमर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें भी एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है.
0
0
Report

सिदगोड़ा में फायरिंग, रंगदारी मांगने के आरोपी प्रमोद दुबे गिरफ्तार; एयर राइफल बरामद

Jamshedpur, Jharkhand:सिदगोड़ा में दुकान पर फायरिंग और रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, एयर राइफल बरामद जमशेदपूर सिदगोड़ा थाना पुलिस ने दुकान पर फायरिंग कर दहशत फैलाने और रंगदारी मांगने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रमोद दुबे (48 वर्ष), पिता स्वर्गीय रमाकांत दुबे, निवासी भुइयांडीह नाला बस्ती, ब्राह्मण टोला, सिदगोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11 बजे आरोपी प्रमोद दुबे अपने साथियों के साथ वादी की दुकान के पास पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थर चलाए। इस दौरान दुकान के शीशे को नुकसान पहुंचा। साथ ही फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि घटना के बाद आरोपी द्वारा हथियार के बल पर रंगदारी की मांग की जा रही थी。 मामले में सिदगोड़ा थाना कांड संख्या 135/26, दिनांक 27.10.2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। इसी क्रम में पुलिस ने आरोपी प्रमोद दुबे को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार किया。 पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त एक एयर राइफल बरामद की है。 छापेमारी दल में सिदगोड़ा थाना प्रभारी मो. फैज अहमद सहित पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top