Back
Jabalpur483113blurImage

MP News- पाटन में दो पक्षों में खूनी झड़प, महिला की गई जान

PINEWZ
May 30, 2025 09:54:31
Patan, Madhya Pradesh

पाटन के ग्राम मढपीपरिया में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस झगड़े में एक महिला, प्रीति बाई, की मौत हो गई। वह झगड़ा शांत कराने गई थीं लेकिन उनकी जान चली गई। घटना में छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें भारत, जीवन सिंह, कालू सिंह सहित अन्य शामिल हैं। सभी घायलों को पाटन के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह झगड़ा भागवत सिंह और गिरन सिंह के बीच चल रही पुरानी दुश्मनी की वजह से हुआ। पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन आरोपी फरार हो गए। एसडीओपी लोकेश डाबर ने मामले की जानकारी दी है।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|