482001
रायसेन में महिला से हुआ सामूहिक दुष्कर्म, जबलपुर में दर्ज हुआ केस
Jabalpur, Madhya Pradesh:रायसेन के सिलवानी में एक जबलपुर निवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पति के साथ मजदूरी करने आई महिला को खेत मालिक और एक युवक ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने पति को बाजार भेजकर महिला से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर दंपति को धमकी दी गई। डर के मारे पीड़ित दंपति ने जबलपुर लौटकर 26 जुलाई को माढोताल थाने में शिकायत दर्ज कराई। डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। पीड़िता के रिश्तेदारों को भी धमकाया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रायपुर: नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:रायपुर में नशे के सौदागरों के खिलाफ सरस्वती नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.. पुलिस ने कोटा के वाटिका नगर रोड के पास तीन आरोपियों को प्रतिबंधित नशीली टैबलेट और सिरप के साथ गिरफ्तार किया है.. आरोपियों के कब्जे से 900 नग निट्रोसन टैबलेट, 77 शीशी ऑनरेक्स सिरप, 4 हजार 200 रुपये नगद और घटना में इस्तेमाल बुलेट वाहन जब्त किया गया है.. जब्त सामान और वाहन की कुल कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है.. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय आर्यन खान उर्फ रूशान खान, 19 वर्षीय सलमान खान और 40 वर्षीय शेख युसुफ के रूप में हुई है.. पुलिस के मुताबिक तीनों ग्राहक की तलाश में थे, इसी दौरान घेराबंदी कर पकड़ा गया.. मामले में नारकोटिक एक्ट की धारा 21(सी), 22(ग) और 29 के तहत अपराध दर्ज किया गया है.. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर सप्लायर और पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है..0
0
Report
दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस में पहली बार वोट डालने वालों ने बदली राजनीतिक धार
New Delhi, Delhi:दिल्ली छात्र संघ का चुनाव चल रहा है। सुबह की शिफ्ट में वोटर छात्र वोट डालने घरों से पीजी से निकले, पहली बार डीयू चुनाव में अपना वोट दिया। पंजाब और केरल से आई छात्राओं ने कहा वोट के बदले विकास कार्य चाहिए। डीयू कॉलेज में हॉस्टल PG बने। ABVP नेता ने कहा चारो सीट जीतेंगे। मोतीलाल नेहरू महाविद्यालय ने अध्यक्ष पद चुनाव उतरे नुकूल राठी ने कहा जीते तो खेल बढ़ावा देंगे।0
0
Report
पटना: मंत्री ने तीन राजस्व अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने तीन पदाधिकारी ऊपर कार्रवाई की है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 3 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। रविकांत कुमार, अंचल अधिकारी, चांदन बांका, ₹20000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुए थे। गिरफ्तारी की तिथि से निलंबित किया गया। रामउदगार चौपाल, राजस्व अधिकारी, नरपतगंज अररिया गलत एवं भ्रामक प्रतिवेदन के आधार पर और स्वीकृत किए थे जिसको लेकर मंत्री ने सचयी प्रभाव के बिना दो वेतन वृद्धि पर रोक लगाई गई है। जयशंकर प्रसाद तत्कालीन राजस्व कर्मचारी धोरैया, बांका , संप्रति सेवानिवृत्ति अंचल अधिकारी लहलादपुर, सारण ने पारित आदेश की ओरहेला कर विक्रेता के नाम से जमाबंदी का नहीं रहने के बावजूद नामतरण हेतु अनुशंसा करना किया हां जिसके वजह से मंत्री ने 15% पेंशन कटौती 5 वर्षों के लिए करने का आदेश दिया है।0
0
Report
Advertisement
ब्रूनेई के सुल्तान के बारे में ताजा अपडेट: क्या बदलेगा क्षेत्र
Noida, Uttar Pradesh:Brunei sultan0
0
Report
मैनपुरी: करहल रोड स्थित मकान गिरा, छह लोग दबे, चार घायल
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी में दो मंजिल मकान भरभराकर गिर गया, आधा दर्जन लोग दबे, 4 घायल. बड़ा हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के करहल रोड स्थित सरदार चक्की वाली गली में हुआ। मकान की निचली मंजिल पर पति-पत्नी रहते थे, ऊपरी मंजिल पर किराएदार रह रहे थे। हादसे के समय लगभग आधा दर्जन लोग मलबे में दब गए। सभी घायल को मलवे से निकालकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मकान पुराना था और बरसात के कारण गिरने की संभावना बताई गई है।0
0
Report
दुमका विश्वविद्यालय के छात्र भूख हड़ताल: परीक्षा नियंत्रक हटाने की मांग तेज
Dumka, Jharkhand:दुमका के सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के सामने छात्रहित में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दो छात्र नेता भूख हड़ताल पर चार दिनों से बैठे हैं. वहीं अन्य सैकड़ों छात्र समर्थन में लगातार धरना दे रहे हैं लेकिन सिदो कान्हू विश्वविद्यालय प्रबंधन अब तक किसी प्रकार के वार्ता के लिए नहीं पहुंची है. भूख हड़ताल पर होने के कारण दोनों छात्र नेताओं की स्थिति थोड़ा गंभीर होने के कारण मेडिकल टीम ने दोनों छात्र नेताओं की स्वास्थ्य जाँच किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, दुमका द्वारा सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में छात्रों की विभिन्न समस्याओं एवं परीक्षा विभाग की अनियमितताओं को लेकर चौथे दिन भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेताओं ने कहा कि विद्यार्थी परिषद् हमेशा छात्रों की आवाज बनकर उनके अधिकारों और भविष्य की लड़ाई लड़ती रही है. इसी क्रम में इस बार भी परिषद छात्रहित में आंदोलनरत है. विश्वविद्यालय के प्रभारी परीक्षा नियंत्रक को हटाने तथा छात्रों की मांगों का समाधान होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी. यदि विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द सभी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेता है, तो आगे विश्वविद्यालय परिसर में तालाबंदी जैसे आंदोलनात्मक कार्यक्रम का आह्वान किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर इस आंदोलन को पूरे संथाल परगना के छात्रों तक ले जाया जाएगा. आंदोलन के कारण उत्पन्न होने वाली स्थिति की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। ए बि वी पी ने विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सभी मांगों पर तत्काल कार्रवाई करने तथा NCCF से संबंधित मामले की निष्पक्ष जांच कर दोष पाए जाने पर उचित कार्रवाई एवं आवश्यकतानुसार ब्लैकलिस्ट करने की मांग की। वही डॉक्टर की टीम ने दोनों छात्र नेताओं की स्वास्थ्य जाँच किया तो ब्लड प्रेशर गिरता हुआ बताया और स्वास्थ्य दृष्टिकोण से जल्द मांगों पर विचार करने की बात डॉक्टर द्वारा किया गया।0
0
Report
Advertisement
अमरौहा में मानकजुड़ी गांव में युवक की मौत: फांसी लगाकर खुदकुशी की आशंका, पुलिस जांच जारी
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव मानकजुड़ी में घर के कमरे के अंदर अनेश पुत्र हुकम सिंह का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अनेश नशा करने का आदी था और गुरुवार से घर से बाहर नहीं निकला था। घर से बदबू आने पर परिजनों और आसपास के लोगों को शक हुआ। कमरे में जाकर देखा गया तो अनेश का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मानकजुड़ी गांव में हुई इस घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है0
0
Report
रीता बहुगुणा जोशी ने BJP छोड़ने से इनकार किया, कांग्रेस में नहीं जा रहीं
Noida, Uttar Pradesh:रीता बहुगुणा जोशी ने BJP छोड़ने से इनकार किया, कांग्रेस में नहीं जा रहीं। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी जानकारी।0
0
Report
Advertisement
जांजगीर चांपा में तेज वाहन ने व्यक्ति को कुचला; शरीर बरामद, मौत
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर चांपा खोखरा जेल चौक के पास फोर लाइन सड़क पर दर्दनाक हादसा. तेज रफ्तार अज्ञात बड़े वाहन ने व्यक्ति को कुचला. हादसे में करीब 35 से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर मौत. सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंची, शव जिला अस्पताल भेजा गया. मृतक की पहचान नहीं हुई, पुलिस जांच में जुटी。0
0
Report
घाट कुसुम्भा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग तेज, महिलाओं का प्रदर्शन
Sheikhpura, Bihar:बाढ़ की विभीषिका झेल रहे टाल क्षेत्र के लोगों के सब्र का बांध टूट गया और बड़ी संख्या में महिलाएं अपनी हक की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है। शेखपुरा जिले के घाट कुसुंभा प्रखंड में बहने वाली हरुहर नदी के बढ़ते जलस्तर से जान माल के नुकसान के बाद भी राज्य सरकार प्रखंड को जल जमाव की श्रेणी में रखे हैं ऐसे में पीड़ित परिवारों को सरकार द्वारा मिलने वाले योजनाओं का लाभ नहीं मिलता है। ऐसे में महिलाओं ने घाट कुसुंभा प्रखंड को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित किए जाने की मांग को लेकर प्रखंड सह अंचल मुख्यालय का घेराव किया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने हाथ में झाड़ू लेकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंची और कार्यालय में तालाबंदी कर विरोध जताया। पिछले चार दिनों से बाढ़ क्षेत्र घोषित किए जाने की मांग को लेकर आमरण अनशन स्थल पर वीडियो, सीओ और आरो को जबरन बैठाया गया है। महिलाओं के प्रदर्शन को देखते हुए एसडीएम और एसडीपीओ घाट कुम्भा आमरण अनशन स्थल पर पहुंचे लोगों को समझाने बुझाने में जुटे हैं। हालांकि अनशनकारी के समर्थन समर्थक अधिकारियों के स्तर से राज्य सरकार को स्थिति को अवगत कराने के साथ क्षेत्र को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित किए जाने की मांग पर अड़े हैं। सुरक्षा को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस वालों को लगाया गया है। वहीं एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के समक्ष परेशानी है, जिसे लेकर जिला प्रशासन और सरकार लगातार मदद की दिशा में काम कर रही है। जबकि उनके मांग को लेकर जिला प्रशासन देख रही है और उनके मांग को लेकर सरकार को पत्र भेजने की मांग किया है। वहीं एसडीएम प्रियंका कुमारी ने कहा कि डीएम के स्तर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित किए जाने को लेकर जो मानक है उनके तहत पत्र राज्य सरकार और आपदा विभाग को भेजा गया है। राज्य सरकार से पत्र के आलोक में आदेश के तहत करवाई की बात कही है। जो भी बीडीओ सीओ को बंदी बना कानून को अपने हाथ में लिया है, उनकी पहचान कर करवाई की बात जरूर कही है।0
0
Report
पुंछ के आंगनवाड़ी वर्कर्स मानदेय बढ़ाने की मांग पर विरोध; 24 सितम्बर तक संभावित हड़ताल
Chikri Ban, पुंछ में आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मासिक मानदेय 5 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये करने की मांग की है। पुंछ के कृष्णा चंदर पार्क में मंडी पुंछ की आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स की ओर से एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और सरकार के सामने अपनी मांगें रखीं। प्रदर्शन कर रही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे लंबे समय से पूरी जिम्मेदारी और मेहनत के साथ अपनी सेवाएं दे रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें मात्र 5 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा महंगाई के दौर में 5 हजार रुपये में घरेलू खर्च चलाना बेहद मुश्किल है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार से उनका मासिक मानदेय बढ़ाकर 20 हजार रुपये करने की मांग की। कार्यकर्ताओं के मुताबिक, वे बच्चों और महिलाओं से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियां जमीनी स्तर पर निभाती हैं और सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती हैं। प्रदर्शन के दौरान आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर 24 सितंबर तक उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया, तो इसके बाद वे काम छोड़ हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगी। उन्होंने सरकार और संबंधित विभाग से अपील की कि हड़ताल की स्थिति पैदा होने से पहले उनके साथ बातचीत की जाए और मानदेय बढ़ाने सहित उनकी अन्य मांगों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।0
0
Report
Advertisement
भोपाल में बाइक सावर महिला के साथ युवकों की बदसलूकी; पुलिस कार्रवाई की मांग
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल *राजधानी भोपाल में दिल्ली जैसी घटना सामने आई है, जहां एक 23 वर्षीय महिला बाइकर का कार सवार मनचलों ने बीच सड़क पर रास्ता रोका, पीछा किया और बदसलूकी की।* पीड़िता आबिदा राने ने बताया कि 2 अगस्त को वह अपनी बाइक से जा रही थीं, तभी बलेनो कार सवार कुछ युवकों ने बिना कारण उनकी गाड़ी रोककर गालियां दीं। पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने कई बार उनकी बाइक के आगे कार लगाकर रास्ता ब्लॉक किया और पुलिस की धमकी देने के बावजूद डराया-धमकाया। आबिदा ने अन्य महिला राइडर्स से अपील की है कि वे ऐसी घटनाओं से न डरें, पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं और सुरक्षा व सबूत के लिए कैमरे का इस्तेमाल जरूर करें। 121- आबिदा राने ( बाइकर )0
0
Report
गोटखिंडी की मस्जिद में गणपति की प्रतिष्ठापना से हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश
Sangli, Maharashtra:स्लग - मंदिरात नाही...मंडपात नाही...चक्क मशिदीत होतात गणराज विराजमान.. अँकर - मंदिरात नाही...मंडपात नाही...तर चक्क मशिदीत विराजमान झालाय गणराया ! सांगलीच्या वाळवा तालुक्यातलं गोटखिंडी इथे अनोख्या भक्तीची किनार पाहायला मिळते, त्यामुळे धर्माच्या भिंती ओलांडून,माणुसकीचा सेतू उभा करणाऱ्या गोटखिंडीतल्या मशिदीतील गणपती ऐक्याचा प्रतीक बनला आहे,पाहिल्या,गोटखिंडीत गावातील मशिदीतील गणेशोत्सवाचा स्पेशल रिपोर्ट... मशिदीत विराजमान झाला गणराया! हिंदू-मुस्लिम एकोप्याचा अनोखा गणेशोत्सव ४५ वर्षांपासून होतेय,मशिदीत गणपतीची प्रतिष्ठापना मुस्लिम बांधवांच्या पुढाकाराने गणरायाची प्रतिष्ठापणा गणरायाच्या आरतीत हिंदू-मुस्लिम बांधव एकत्र मुस्लिम बांधवांनी गणेश मूर्ती सुरक्षित आसरा दिला...0
0
Report
सांभरलेक से शाकंभरी माता की पदयात्रा शुरू, वार्षिक मेले की तैयारी तेज
Dudu, Rajasthan:सांभरलेक(जयपुर)- सांभारलेक से शाकंभरी माता की पदयात्रा रवाना, शाकंभरी माता का वार्षिक मेला 19 सितंबर को, मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया, रात्रि में मंदिर परिसर में होगा विशाल जागरण, जयपुर, डीडवाना-कुचामन सहित अन्य जिलों से पदयात्राएं पहुंचेगी, श्रद्धालु मंदिर में पूजा अर्चना कर लेंगे आशीर्वाद, शनिवार को वार्षिक मेले में हजारों श्रद्धालु पहुंचेंगे जहां मंदिर में पूजा अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद लेंगे, रात्रि में भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित होगा, वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस जाप्ता भी तैनात रहेगा。0
0
Report
Advertisement
