Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jabalpur482002

फर्जी इंस्टाग्राम के ज़रिये युवतियों को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी नागपुर से गिरफ्तार

KBKuldeep Babele
Mar 16, 2026 08:22:53
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh
जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए युवतियों को ब्लैकमेल करने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना कर सैकड़ों युवतियों को अपने जाल में फंसाता था और उनकी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे और शारीरिक संबंध की मांग करता था। मामले बरगी थाना क्षेत्र का है, जहां 11 मार्च को 23 वर्षीय युवती ने थाना बरगी में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि साहिल विश्वकर्मा नाम का युवक उसकी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मौके पर एक विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर कई युवतियों को ब्लैकमेल करता था और वारदात के बाद नागपुर में छिपा हुआ था। बरगी पुलिस की टीम नागपुर पहुंची और आरोपी साहिल विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह सैकड़ों युवतियों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन, पेन ड्राइव, ओटीजी और कई सिम कार्ड भी जब्त किए हैं। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AKAMAN KAPOOR
Mar 16, 2026 09:48:23
Ambala, Haryana:एंकर- मार्किट कमेटी बोर्ड के चेयरमैन जसविंदर सिंह ने आज अंबाला शहर की सब्जी एवं फल मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मंडी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी की। बैठक के दौरान मंडी में होने वाले विभिन्न विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। वीओ- सब्जी एवं फल मंडी पहुंचे चेयरमैन जसविंदर सिंह ने मंडी में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। मंडी परिसर में गंदगी देख उन्होंने नाराजगी व्यक्त कर संबंधित अधिकारियों को कड़े शब्दों में सफाई व्यवस्था तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मंडी में बनने वाली कैंटीन, बाथरूम और बूथ के लिए उपयुक्त स्थान भी निर्धारित किए गए, ताकि व्यापारियों और मंडी में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। चेयरमैन जसविंदर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व और पूर्व मंत्री असीम गोयल के प्रयासों से अंबाला की मंडी में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। आने वाले समय में मंडी में विकास कार्यों के माध्यम से व्यापारियों और किसानों को और अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। बाईट- जसविंदर सिंह, चेयरमैन
0
comment0
Report
Mar 16, 2026 09:48:02
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। जनपद के थाना माखी क्षेत्र के पवई गांव में ज़मीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित धीरू मिश्रा पुत्र रमेश मिश्रा, निवासी ग्राम पवई थाना माखी, तहसील सदर उन्नाव के अनुसार 13 मार्च को वह अपनी जमीन पर ट्रैक्टर-ट्रॉली का कल्टीवेटर और रोटावेटर रख रहा था। इसी दौरान गांव के ही लालजी पुत्र लक्ष्मी नारायण, महेश पुत्र लक्ष्मी नारायण तथा उदय पुत्र लालजी वहां पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आ गईं। धीरू मिश्रा का कहना है कि आरोपियों से उसका पहले से ज़मीनी विवाद चल रहा है और इसी को लेकर आए दिन विवाद व झगड़ा होता रहता है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष उस पर सुलह करने का दबाव बना रहा है। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने एसडीएम को गुमराह कर जमीन के मामले में गलत रिपोर्ट लगवाई है, जबकि उक्त मामला कोर्ट में विचाराधीन है। फिलहाल पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
0
comment0
Report
SASHAKIL AHMAD
Mar 16, 2026 09:47:32
Agra, Uttar Pradesh:आगरा के एत्मादपुर में कंस मेले के दौरान कुश्ती दंगल का आखिरी मुकाबला अचानक हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया। दो पहलवानों के बीच हुई जबरदस्त कुश्ती बराबरी पर खत्म हुई… लेकिन फैसला आते ही एक पहलवान इतना नाराज़ हो गया कि अर्धनग्न हालत में ही भीड़ के साथ थाने की ओर चल पड़ा।दरअसल एत्मादपुर में चल रहे कंस मेले के कुश्ती दंगल में आखिरी मुकाबला करुआ पहलवान और होशियार पहलवान के बीच हुआ। दोनों पहलवानों ने अखाड़े में जबरदस्त दांव-पेंच दिखाए और मुकाबला काफी देर तक चलता रहा। आखिर में जब मुकाबला खत्म हुआ तो निर्णायकों ने इसे बराबरी का मुकाबला बताया। लेकिन करुआ पहलवान इस फैसले से बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं हुआ। गुस्से में करुआ पहलवान अर्धनग्न हालत में ही भीड़ के साथ सीधे एत्मादपुर थाने की ओर चल पड़ा। करुआ पहलवान के पीछे-पीछे दूसरा पहलवान होशियार पहलवान भी थाने पहुंच गया। कुछ ही देर में थाने में पहलवानों और समर्थकों की भीड़ लग गई और माहौल काफी गर्म हो गया। मामले को बढ़ता देख थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पहलवानों को काफी देर तक समझाया। इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से एक समाधान निकाला गया। आखिरकार फैसला लिया गया कि करुआ पहलवान और होशियार पहलवान दोनों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा। दोनों पहलवानों को 2100-2100 रुपये की सम्मान राशि देकर सम्मानित किया गया। कुश्ती के अखाड़े में शुरू हुआ मुकाबला थाने तक पहुंच गया… लेकिन आखिरकार पुलिस की समझदारी से मामला शांत हो गया और दोनों विजेता घोषित कर दिया गया।
0
comment0
Report
VKVIJAY KUMAR
Mar 16, 2026 09:46:54
Sirsa, Haryana:सिरसा । बादशाह का गाना टटीरी मामला। शिकायतकर्ता सविता आर्या हुई मीडिया से रूबरू। टटीरी गाने के वीडियो में गांव की नाबालिग बेटियों को स्कूल बैग फेंक कर डांस करते हुए दिखाया गया है। सविता का बयान जींद डिपो की बस व हरियाणा का स्कूल भी वीडियो में बिना परमिशन दिखाया गया। गायक बादशाह की माफी की वीडियो के बाद सविता आर्या का बयान। बादशाह द्वारा अपने हरियाणा की बेटी, बहन व माता के लिए गलत बोलना अफसोस की बात। सविता का बयान मैंने गाना देखा और सरकार व महिला आयोग को अवगत करवाया। महिला आयोग की अध्यक्षा रेनू भाटिया ने तुरंत संज्ञान लिया और कार्रवाई शुरू की और समन जारी किये। सरकार ने संज्ञान लेकर गाने को बैन करके बादशाह पर मुकदमा दर्ज किया। सविता आर्या का बयान मुझे महिला आयोग व हरियाणा सरकार पर पूरा भरोसा। महिला आयोग और हरियाणा सरकार जल्द से जल्द बादशाह के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Mar 16, 2026 09:46:23
New Delhi, Delhi:मिलावटी मिल्क प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी पर ED का शिकंजा, किशन मोदी को ED ने किया गिरफ्तार... ED के भोपाल ज़ोनल ऑफिस ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में किशन मोदी को 13 मार्च 2026 को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत की गई है। यह मामला M/s जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (JGFPPL) और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ चल रही जांच से जुड़ा है। गिरफ्तारी के बाद किशन मोदी को 14 मार्च 2026 को भोपाल की विशेष PMLA अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने आगे की जांच के लिए उसे 18 मार्च 2026 तक ED की हिरासत में भेज दिया। ED की जांच की शुरुआत भोपाल के हबीबगंज थाने में 29 अगस्त 2023 को दर्ज FIR और EOW भोपाल द्वारा 22 जुलाई 2024 को दर्ज एक अन्य FIR के आधार पर हुई थी। इन मामलों में कंपनी के निदेशकों और अधिकारियों के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता (IPC) की विविध धाराओं में केस दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, जो ‘मिल्क मैजिक’ ब्रांड के नाम से डेयरी उत्पाद बेचती थी, कथित तौर पर मिलावटी डेयरी प्रोडक्ट बना रही थी। आरोप है कि कंपनी दूध के फैट की जगह पाम ऑयल और अन्य हानिकारक केमिकल मिलाकर उत्पाद तैयार करती थी। ये मिलावटी उत्पाद न सिर्फ घरेलू बाजार में बेचे गए, बल्कि इन्हें कई देशों में एक्सपोर्ट भी किया गया। एक्सपोर्ट की अनुमति पाने के लिए कंपनी ने प्रसिद्ध लैबोरेटरी की फर्जी टेस्ट रिपोर्ट बनाकर एक्सपोर्ट इंस्पेक्शन एजेंसी (EIA), इंदौर को जमा कराई। बाद में संबंधित लैब से जांच करने पर पता चला कि कई रिपोर्ट फर्जी थीं और उन लैब ने जारी ही नहीं की थीं। ED के मुताबिक, इन्हीं फर्जी लैब रिपोर्ट के आधार पर कंपनी ने मिलावटी डेयरी उत्पाद विदेश भेजे और इसके बदले करीब 20.59 करोड़ रुपये की एक्सपोर्ट रकम अपने Axis Bank और HDFC Bank के खातों में प्राप्त की। जांच एजेंसी ने इस रकम को अपराध से अर्जित आय (Proceeds of Crime) माना है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Mar 16, 2026 09:46:15
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र के नकुट रोड पर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया तेज आंधी और बारिश के दौरान टीन का शेड गिरने से दो बाइक सवार उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई मृतको र्में गांव भटपुरा के पूर्व प्रधान जयपाल सैनी(56) और नवादा निवासी रामकेश सैनी (55) शामिल है।दोनों लोग उत्तराखंड में एक पंचायत कार्यक्रम से लौटकर अपने घर जा रहे थे। जब वे नकुड रोड स्थित गुरुकुल ज्ञान गंगा इंटरनेशनल स्कूल के पास महान एंटरप्राइजेज स्कूटी शोरूम के निकट पहुंचे, तभी अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई बारिश सड़क किनारे रोक दी और शोरुम के बाहर लगे टीन शेड के नीचे खड़े हो गये।अभी ठीक से खड़े भी नहीं हो पायेंगे कि तेज हवा के झोंके से शेड टूट कर सीधे उनके ऊपर आ गिरा भरी शेर के नीचे दबने से दोनों की गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही मौत हो गई देर रात पुलिस गश्त के दौरान वहां से गुजर रही थी सड़क किनारे खड़ी बाइक देखकर पुलिस को संदेह हुआ तब पुलिस ने आसपास की जांच की तो शेड के नीचे दो लोग दबे हुए मिले काफी मशक्कत के बाद पुलिस कर्मियों ने दोनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी घटना की सूचना तत्काल स्कूटी शोरूम के मालिक को दी गई मालिक मौके पर पहुंचा और मर्द को की पहचान की उसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिएभेज दिया
0
comment0
Report
JPJitendra Panwar
Mar 16, 2026 09:44:38
Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर/ पहाड़ो में भी अब घरेलू गैस की किल्लत होने लगी है जिससे गैस एजेंसी संचालको ने गोदामो पर ताला लगा दिया है । जब आज लोग खाली सिलेंडर लेकर थराली के गोदाम में पहुचे तो लोगो को मायूस मौटना पड़ रहा है । उपजिलाधिकारी थराली पंकज भट्ट ने गैस गोदाम का ओचक निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने एजेंसी संचालको से वार्ता करने के बाद कहा कि ओटीपी आने के बाद सभी को कल से सिलेंडर दिए जायेंगे । बीओ 1 / घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत और अफवाहों पर जिला प्रशासन के 'पर्याप्त स्टॉक' के दावों के बीच पिछले तीन दिनों से थराली के इंडेन गैस गोदाम के बाहर दूर-दराज इलाकों से लोग खाली सिलेंडर लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन ज्यादातर को मायूस लौटना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे गाड़ियां बुक कराकर दूर-दराज क्षेत्रों से आ रहे हैं, लेकिन गोदाम पर लंबा इंतजार करने के बाद भी उन्हें खाली सिलेंडर लेकर ही वापस जाना पड़ रहा है। कारण—गैस की पर्याप्त आपूर्ति न होने के चलते गोदाम पर ताला लगा हुआ है।स्थानीय लोगों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए सोमवार को उपजिलाधिकारी थराली पंकज भट्ट ने इंडेन गैस गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गैस एजेंसी के कर्मचारियों से स्टॉक की स्थिति, बुकिंग स्टेटस और वितरण प्रणाली की विस्तृत जानकारी ली।उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट ने बताया कि उन्होंने गैस एजेंसी के प्रबंधक से वार्ता की। प्रबंधक ने उन्हें अवगत कराया कि घरेलू सिलेंडरों की कोई किल्लत नहीं है। उपभोक्ताओं को ओटीपी आधारित बुकिंग करने के बाद सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं। साथ ही, थराली गैस एजेंसी ने आवश्यक डिमांड भेज दी है और बुकिंग की प्राथमिकता के आधार पर मंगलवार सुबह से घरेलू गैस सिलेंडरों का वितरण शुरू किया जाएगा।
0
comment0
Report
GZGAURAV ZEE
Mar 16, 2026 09:44:23
Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज में मथुरा बरेली हाईवे पर गैस से भरा कैप्सूल टैंकर पलटा, प्रशासन ने आवागमन रोका कासगंज यूपी के कासगंज में मथुरा बरेली हाईवे पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गैस से भरा एक कैप्सूल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और एहतियात के तौर पर प्रशासन ने हाईवे पर आवागमन अस्थायी रूप से बंद करा दिया। जानकारी के अनुसार गैस से भरा यह कैप्सूल टैंकर राजस्थान से बरेली की ओर जा रहा था। टैंकर में करीब 18 टन गैस भरी हुई थी। रास्ते में अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिसके चलते टैंकर सड़क पर पलट गया। टैंकर पलटते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। मौके पर एसडीएम संजीव सिंह , पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां तत्काल पहुंच गईं। किसी भी तरह की अनहोनी की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने हाईवे पर दोनों ओर से यातायात रोक दिया और इलाके को सुरक्षित कर लिया। प्रशासन ने गैस सेफ्टी विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया है, ताकि टैंकर की स्थिति का आकलन कर सुरक्षित तरीके से गैस को नियंत्रित किया जा सके। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर हालात पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल राहत की बात यह है कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि प्रशासन एहतियात के तौर पर पूरी सतर्कता बरत रहा है और आसपास के लोगों को भी टैंकर से दूर रहने की सलाह दी गई है。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top