452001
इंदौर में पुलिस ने आरोपियों पर चलाया चेकिंग अभियान
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर पुलिस ने अपराधों पर नियंत्रण और अवैध नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया। एडिशनल डीसीपी जोन-01 आलोक शर्मा के नेतृत्व में, एसीपी आजाद नगर और थाना प्रभारी सहित पुलिस फोर्स ने आजाद नगर क्षेत्र के मूसाखेड़ी चौराहे पर संदिग्धों और गुंडे-बदमाशों की जांच की। इस दौरान संदिग्ध वाहनों, असामाजिक तत्वों, नशे में वाहन चलाने वालों और बदमाशों पर विशेष नजर रखी गई। यह अभियान देर रात तक चलता रहा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सावन के तीसरे सोमवार को विष्णु नगर में हुआ विशेष रुद्राभिषेक
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। विष्णु नगर जमालपुर स्थित निर्माणाधीन 12 ज्योतिर्लिंग एवं लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में सावन के तीसरे सोमवार को भगवान शिव का विशेष रुद्राभिषेक एवं नाग पंचमी पूजन श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्री विष्णु मंदिर चरित्तर ट्रस्ट के संस्थापक लालमती यादव, अध्यक्ष मनोज यादव महाराज, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र प्रजापति सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी व श्रद्धालु मौजूद रहे।0
0
Report
संभल में मिलावटी रसगुल्ले फैक्ट्री छापेमारी, 4 कारीगर हिरासत में
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल संभल । मिलावटी रसगुल्ले बनाए जाने की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर सिंह की फूड सेफ्टी विभाग की टीम के साथ ग्राम प्रधान के घर पर छापेमारी । ग्राम प्रधान अनीसा वेगम के घर के अंदर चलाई जा रही रसगुल्ला फैक्ट्री से साढ़े 4 हजार किलो रसगुल्ले बरामद , मिलावटी रसगुल्ले तैयार कर मिठाई की दुकानों पर खपाए जा रहे थे । बड़े पैमाने पर बनाए जा रहे रसगुळलो के लिए इस्तेमाल किए गए दूध का ब्यौरा नहीं मिला .. सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर सिंह ने निर्देश पर फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने रसगुल्ले जब्त कर छेना और कच्चे माल के सैंपल लिये । मार्केट में रसगुल्ले सप्लाई करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे E रिक्शा , स्कूटर और छोटा हाथी वाहन के परमिट भी जांच में एक्सपायर मिले । सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर सिंह ने निर्देश पर ग्राम प्रधान के घर पर चलाई जा रसगुल्ला फेक्ट्री के 4 कारीगरों को हिरासत में लिया गया । गाँव में 2 अन्य घरों में भी टीम ने छापेमारी कर रसगुललो के सेंपल लिये । फूड सेफ्टी विभाग रसगुललो के सेम्पल को जांच के लिए मेरठ भेजेगा ..कल ही आएगी जांच रिपोर्ट । जांच रिपोर्ट के अनुसार फूड सेफ्टी विभाग करेगा कार्यवाही । हजारत नगर गढ़ी थाना इलाके के मंगन पुर गाँव का मामला ।0
0
Report
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सीधे हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल करने का आदेश सुना दिया
Prayagraj, Uttar Pradesh: प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, विशेष परस्थितियों में सत्र न्यायालय के बजाय सीधे हाईकोर्ट में दाखिल की जा सकती है जमानत याचिका, 64 वर्षीय पोनरु श्री निवासालु की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश, शिकायतकर्ता की आपत्ति को भी हाईकोर्ट ने खारिज करते हुए याची को दी जमानत, याची के खिलाफ ललितपुर कोतवाली में धोखाधड़ी और साजिश के आरोप में दर्ज है एफआईआर, याची अधिवक्ता ने हाईकोर्ट में कहा कि शिकायतकर्ता और याची दोनों आंध्रप्रदेश के रहने वाले हैं, मामले के शिकायतकर्ता की ललितपुर में मजबूत पकड़ है, शिकायतकर्ता ने याची को परेशान करने के उद्देश्य से ललितपुर में एफआईआर दर्ज कराई है, याची के वकील ने हाईकोर्ट में कहा कि उसके पैरोकारों को भी स्थानीय भाषा की समझ नहीं है, याची अधिवक्ता ने कहा कि शिकायतकर्ता पूर्व विधायक रहा है, उसकी राजनैतिक पहुंच और प्रभाव की बात भी कोर्ट में रखी गई, याची अधिवक्ता ने कहा इसी लिए उसने सत्र न्यायालय के बजाय सीधे हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है, हाईकोर्ट के सामने बताया गया कि प्रकरण 2014 से 2016 के बीच का है, जबकि याची के खिलाफ एफआईआर 2025 में दर्ज कराई गई है, हाईकोर्ट ने मामले में सभी पक्षों और पहलुओं को समझने के बाद याचिका को मंजूर कर लिया।0
0
Report
Advertisement
मॉनसून ट्रफ इन इलाकों से होकर बंगाल की खाड़ी तक, करवट ले सकता है
Noida, Uttar Pradesh:• समुद्र तल पर मॉनसून ट्रफ़ अब फ़िरोज़पुर, मुज़फ़्फ़रनगर, गोरखपुर, भागलपुर, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों और आस-पास के इलाकों में बने डिप्रेशन के केंद्र से होकर गुज़र रही है और वहाँ से दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।• समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर, उत्तरी हरियाणा और आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) बना हुआ है। • समुद्र तल से 3.1 से 4.5 किमी ऊपर, राजस्थान के मध्य भागों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। • समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर जम्मू डिवीज़न और आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिसके अक्ष पर 7.6 किमी की ऊँचाई पर एक ट्रफ़ है जो लगभग 70°E देशांतर (longitude) के साथ 30°N अक्षांश (latitude) के उत्तर की ओर है। • समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊँचाई तक पूर्वी उत्तर प्रदेश और आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। Weather Report • अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। बीता हुआ मौसम • पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। • पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24-28°C और अधिकतम तापमान 35-36°C के बीच रहा। • दिल्ली के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक (1.6°C से 3.0°C) और बाकी हिस्सों में सामान्य (-1.5°C से 1.5°C) रहा। • दिल्ली के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक (1.6°C से 3.0°C) और बाकी हिस्सों में सामान्य (-1.5°C से 1.5°C) रहा। • दिन के दौरान दिल्ली में 15-20 किमी/घंटा की गति से पश्चिमी हवाएँ चलीं।0
0
Report
नाशिक के पेठ की प्राथमिक शाला के क्लासरूम खतरे में, 267 बच्चे प्रभावित
Nashik, Maharashtra:नाशिक जिल्ह्यातील पेठ तालुक्यातील जिल्हा परिषद प्राथमिक शाळा पाहूचीबारी येथील शाळेच्या इमारतीची अत्यंत दयनीय अवस्था समोर आली आहे. इयत्ता पहिली ते सातवीपर्यंत तब्बल २६७ विद्यार्थी या शाळेत शिक्षण घेत असून, जीर्ण झालेल्या वर्गखोल्यांमध्ये जीव मुठीत धरून शिक्षण घेण्याची वेळ विद्यार्थ्यांवर आली आहे. शाळेच्या इमारतीला ठिकठिकाणी तडे गेले असून, अनेक वर्गखोल्यांची अवस्था चिंताजनक आहे. सध्या पावसाळ्याचे दिवस असल्याने विद्यार्थ्यांना मोठ्या गैरसोयीला सामोरे जावे लागत आहे. त्यातच गेल्या काही दिवसांपासून पेठ तालुक्यात भूकंपाचे धक्के जाणवत असल्याने शाळेच्या इमारतीवरील तडे अधिक गंभीर झाल्याचे ग्रामस्थांचे म्हणणे आहे.0
0
Report
Eco Village-1 residents protest CAM hike on 15th day
Noida, Uttar Pradesh:इको विलेज-1, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में निवासियों का धरना 15वें दिन भी जारी इको विलेज-1 सोसाइटी के निवासी पिछले 2 अगस्त से भीषण गर्मी और बारिश के बीच YG फैसिलिटी प्रबंधन की कथित कुव्यवस्था, मनमानी CAM वृद्धि और बिजली मीटर के माध्यम से की जा रही बढ़ी हुई कटौती के विरोध में शांतिपूर्ण धरने पर बैठे हैं। निवासियों का कहना है कि बिना निवासियों की सहमति और बिना Apex Committee की स्वीकृति के YG एजेंसी द्वारा 1 जून 2026 से ₹0.89 प्रति वर्गफुट CAM में वृद्धि की गई और उसी के अनुसार कटौती भी की जा रही है। उनका कहना है कि जब निवासियों को पहले से ही अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, तो CAM वृद्धि का औचित्य क्या है? निवासियों का दावा है कि इस वृद्धि को लेकर Apex Committee की ओर से भी आपत्ति दर्ज की गई है, बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हुआ है। निवासियों का कहना है कि जब तक समाधान नहीं मिलता, वे लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जारी रखेंगे। बेसमेंट में कूड़े और सीवर के पानी का जमाव है। यहाँ तक की पानी भी भरा हुआ है जिससे कई बिमारिया भी हुई है बिल्डिंगों की हालत जर्जर है,कई बार प्लास्टर और कंक्रीट का टुकड़ा ओपन पार्किंग पर गिरकर क्षतिग्रस्त कर चुकी है। लोगो को इससे चोट भी पहुची है एओए गठन के लिए डिप्टी रजिस्ट्रार की अधिसूचना मिलने के बाबजूद फैसिलिटी प्रबंधन सहयोग नहीं कर रहा है।आए दिन लिफ्ट खराब हो रही है,कई दुर्घटनाएं हो रही है।0
0
Report
Advertisement
पूर्व मंत्री भाया की कावड़ यात्रा ने अंता में भक्तिमय माहौल बनाया
Baran, Rajasthan:पूर्व मंत्री भाया ने श्रद्धालुओं के साथ निकाली कावड़ यात्रा ,कावड़ यात्रा सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग ,कावड़ यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा से किया स्वागत बारां जिले के अंता में पूर्व मंत्री एवं अंता विधायक प्रमोद जैन भाया द्वारा नागदा शिव मंदिर से सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ कस्बे में कावड़ यात्रा निकाली गई जिसका जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत सत्कार किया गया । बता दे कि नाग पंचमी तथा सावन के तीसरे सोमवार को लेकर भाया दंपत्ति द्वारा विद्वान आचार्यों की उपस्थिति में नागदा के मंदिर में भोले नाथ का रुद्राभिषेक सहित कावड़ की विधिवत पूजा अर्चना करते हुए देश प्रदेश सहित जिले वासियों की सुख समृद्धि की मंगल कामना की गई बाद में नागदा में स्थित पवित्र सरोवर से गंगाजल कावड़ में भर कर अंता के लिए पैदल यात्रा प्रारंभ की गई इस दौरान कावड़ यात्रा का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय ओर उत्साहपूर्ण बना रहा । इस मौके पर भाया ने कहा कि कावड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं हे बल्कि समाज को एकता,सेवा, सदभाव ओर संस्कारों से जोड़ने का माध्यम भी हे ।0
0
Report
बारां के अंता में लाखों की चोरी: पारदी गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार
Baran, Rajasthan:लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने 2 ओर आरोपीयो को किया गिरफ्तार, गिरफ्तार एक आरोपी पर 10 हजार का इनाम था घोषित, चोरी के मामले में अब तक 4 आरोपी हो चुके हे गिरफ्तार बारां जिले के अंता में लाखों की नकदी सहित जेवरात चोरी के सनसनी खेज मामले में पुलिस द्वारा पारदी गिरोह के 2 ओर आरोपी पिता पुत्र विनोद तथा अभिषेक पारदी को गिरफ्तार किया गया हे जिसमें आरोपी अभिषेक पारदी पर 10 हजार का इनाम घोषित हे साथ ही वह बारां जिले के छबड़ा तथा बापचा थाना का स्थाई वारंटी सहित मध्यप्रदेश एवं दिल्ली में वांछित बताया गया हे । थानाधिकारी भूपेश शर्मा ने बताया कि 6 जुलाई को पंजाबी कॉलोनी में हुई तिजोरी चोरी के मामले में मध्यप्रदेश के गुना जिले से अब तक 4 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हे जिनसे माल बरामदगी सहित वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अनुसंधान लगातार जारी हे ।0
0
Report
झांसी में पुलिस एनकाउंटर के बाद चेन स्नैचिंग के दो आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:Jhansi, Uttar Pradesh: 17 अगस्त को नवाबाद पुलिस को 'डायल 112' पर सूचना मिली कि मोटरसाइकिल सवार दो अनजान युवकों ने एक महिला का मंगलसूत्र छीना है. महिला के खिलाफ इस अपराध को प्राथमिकता देते हुए, नवाबाद पुलिस और SWAT टीम ने CCTV फुटेज की जाँच की, जिससे चिरगांव के रहने वाले Brijendra की पहचान एक संदिग्ध के तौर पर हुई. जब पुलिस को खबर मिली कि Brijendra और उसका एक साथी Kalash रेजिडेंसी के पास किसी और अपराध की योजना बना रहे हैं, तो पुलिस ने घेराबंदी की. आमना-सामना होने पर दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया—Brijendra के पैर में गोली लगी और उसके साथी Ashish को पकड़ लिया गया. उन्होंने उसी दिन पहली मंगलसूत्र छीनने की बात कबूल की. चोरी की मोटरसाइकिल, दो हथियार (12 बोर और 315 बोर) और मंगलसूत्र बरामद कर लिए गए. यह मामला लगभग 10 घंटों में सुलझा लिया गया और दोनों संदिग्धों के साथ-साथ चोरी का सारा सामान भी 100% बरामद कर लिया गया. फोरेंसिक टीमें सबूत इकट्ठा कर रही हैं और पीड़िता के परिवार की शिकायत पर FIR दर्ज करने के बाद कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
तलाक़ विवाद में पति की गोलीबारी, मसौढ़ी में गिरफ्तार आरोपी
Masaurhi, Bihar:तलाक के विवाद में पति ने पत्नी को मारी गोली। पत्नी अस्पताल में भर्ती। आरोपी पति देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार। मसौढ़ी के पीपरा थाना के सैदपुर लोदीपुर गांव में कोर्ट में चल रहे तलाक के विवाद में पति ने पत्नी को गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पीपरा पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के परिजनों की मदद से उसे आनन फानन में प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा। घटना बीते देर शाम की है। आरोपी सूरज पिपलावा थाना क्षेत्र के बेला तरहारी गांव का रहने वाला है। उसकी शादी वर्ष 2021 में पीपरा के सैदपुर लोदीपुर निवासी स्व रामबली सिंह की पुत्री रंजू कुमारी के साथ हुई थी। शादी के एक साल तो सबकुछ ठीक रहा लेकिन बाद में रंजू के साथ उसका पति अक्सर झगड़ा करता था। झगड़े में मारपीट की नौबत भी आती थी। झगड़े के कारण रंजू मायके में ही रहने लगी। इस दौरान आरोपी ने दूसरी शादी कर ली। मामला कोर्ट तक पहुंच गया। सूरज को अक्सर कोर्ट का चक्कर लग रहा था। उसपर से उसे रंजू को कोर्ट के आदेश पर मासिक खर्च देने की भी चिंता सता रही थी। इस बात पर भी झगड़ा बढ़ गया। सूरज बीते रविवार की शाम बाइक से अपने ससुराल पीपरा पहुंचा और अपनी पत्नी से झगड़ा करने लगा। इस दौरान उसने देशी कट्टा से उसपर फायर किया। गोली रंजू के हाथ में लगी वह जख्मी होकर गिर पड़ी। आसपास के लोगों को जमा होते देखकर आरोपी फरार हो गया। बाद में तकनीकी अनुसंधान की मदद से आरोपी को खगौल स्टेशन के समीप से गिरफ्तार किया गया। आरोपी बिहार से बाहर भागने की फिराक में था।0
0
Report
दमोह के इनामी दंगल ने अखाड़ों को बचाने की मुहिम का संकल्प लिया
Damoh, Madhya Pradesh:बुंदेलखंड के प्रसिद्ध इनामी दंगल में पहलवानों ने दिखाए करतब, अखाड़ों को बचाने का लिया गया संकल्प... दमोह का इनामी दंगल इस बार भी पूरे उत्साह के साथ संपन्न हुआ, करीब एक सदी पुरानी इस परम्परा को एक ही जगह पर बीते 70 सालों से पूरा करने वाला ये आयोजन अपने आप में विशिष्ट आयोजनों में से एक है। दरअसल 100 साल पहले देश के जाने माने पहलवान पंडित चंद्रशेखर पाठक की स्मृति में शुरू हुए नागपंचमी के इनामी दंगल को उनकी तीसरी पीढ़ी अब आयोजित कर रही है, और खास बात ये है कि 70 सालों से प्रसिद्ध जटाशंकर धाम में ही ये दंगल किया जा रहा है, पहले ये दंगल हफ्ते भर चलने वाला दंगल हुआ करता था लेकिन समय के साथ अब एक दिन के इस आयोजन में न केवल दमोह और आसपास के जिलों के बल्कि देश के अलग अलग राज्यों के पहलवान यहां आकर अपने करतब दिखाते है और साल भर इस दंगल का इंतजार करते हुए अपनी तैयारी करते है। अखाड़ों की पुरानी परम्परा को आज भी जीवंत बनाए हुए जटाशंकर अखाड़े से हर साल कई पहलवान तैयार होते हैं और ये पहलवान अलग अलग राज्यों में जाकर दमोह और बुंदेलखंड का नाम रोशन करते है। इस बार करीब 15 घंटों तक चले दंगल में 100 से ज्यादा नामी पहलवानों में कुश्ती लड़ी और हजारों का इनाम जीतने के बाद उन्होंने विदा ली। आयोजकों की माने तो ये परम्परा लगातार चलती रहे इसके लिए इस बार चिंतन भी हुआ और पहलवानों ने अखाड़ों को बचाने जागरूकता अभियान चलाने के साथ सरकार से अखाड़ों को सहेजने की मांग के साथ सहयोग की अपील का अभियान भी चलाने का संकल्प लिया गया और इसे देशव्यापी मुहिम बनाया जाएगा।0
0
Report
जयपुर में 53 RAS अधिकारियों के तबादले: सूची जारी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर - 53 RAS अधिकारियों के तबादले। संजय कुमार खेदड-सहायक कलेक्टर (मुख्यालय), दौसा。 विष्णु बंसल-उपखंड अधिकारी, कुम्हेर (डीग)。 मनस्वी नरेश-सहायक कलेक्टर, निवाई (टोंक)。 संजय कुमार वर्मा-उपखंड अधिकारी, कोटकासिम。 निरमा बिश्नोई-उपखंड अधिकारी, सुहागपुरा (प्रतापगढ़)。 पंकज कुमार-प्रोटोकॉल अधिकारी, GAD, जोधपुर सुशील कुमार सैनी-उपखंड अधिकारी, नोहर。 सविता शर्मा-उपखंड अधिकारी, खंडार。 राजीव बड़गूजर-उपखंड अधिकारी, पीसांगन (अजमेर) रामलाल मीणा-उपखंड अधिकारी, भीनमाल (जालोर)。 रणछोड़ लाल-उपखंड अधिकारी, जायल (नागौर)。 रेखा यादव-सहायक कलेक्टर, बांदीकुई (दौसा)。 मोहन चौधरी-उपखंड अधिकारी, प्रतापगढ़。 रजत-उपखंड अधिकारी, हिंडौन (करौली)。 भागचंद रैगर-SDM, बांसवाड़ा。 अमृता खंडेलवाल-उपखंड अधिकारी, दांतारामगढ़。 अरविन्द कविया-उपखंड अधिकारी, थानागाजी。 श्याम सुंदर बेनीवाल- उपखंड अधिकारी, बदनोर (ब्यावर) अल्का श्रीवास्तव- उपखंड अधिकारी, बयाना (भरतपुर) हर्षित वर्मा-उपखंड अधिकारी, रामगंजमंडी。 सुखा राम पिंडेल-उपखंड अधिकारी, रामसर (बाड़मेर) अशोक कुमार-उप सचिव, राजस्थान आवासन मंडल。 देवेंद्र सिंह परमार-ADM, डीग。 दिपांशु सांगवान-उपखंड अधिकारी, नैनवा (बूंदी)। मुकेश चौधरी-I -उप निदेशक, एच.सी.एम. रीपा, जयपुर。 वीरमा राम-उपखंड अधिकारी, शिव (बाड़मेर)。 राजवीर सिंह यादव-II — उपखंड अधिकारी, डीडवाना。 जे.पी. बैरवा-उपखंड अधिकारी, शाहपुरा (जयपुर) लाखन सिंह गुर्जर-ADM, कुचामन सिटी。 राकेश कुमार न्योल- उपखंड अधिकारी, सरमथुरा。 अनुप सिंह-उपखंड अधिकारी, सपोटरा (करौली)。 नीरज मिश्रा-उपखंड अधिकारी, भीम (राजसमंद)。 सीता शर्मा-उपखंड अधिकारी, मूंडवा (नागौर)。 भवानी सिंह-उपखंड अधिकारी, बाड़मेर。 विकास मोहन भाटी — उपखंड अधिकारी, आसींद。 पंकज बड़गुजर-उपखंड अधिकारी, बहरोड़। रामकिशोर मीणा-II — प्रोटोकॉल अधिकारी, GAD, जयपुर。 रवि कुमार-उपखंड अधिकारी, हनुमानगढ़。 कालूराम-रजिस्ट्रार, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर。 कैलाश चन्द्र शर्मा-सचिव, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर。 राजेश जोशी- ADM, कोटा वीरेन्द्र सिंह यादव- अतिरिक्त निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग。 आकाश रंजन-उपखण्ड अधिकारी, साबला, डूंगरपुर。 अनिल कुमार-II- ADM, सीकर जगदीश प्रसाद गौड़-ADM, करौली。 डॉ. प्रीति सिंह पंवार-उप निदेशक, अल्पसंख्यक मामलात विभाग, महावीर सिंह-II- सचिव, राजस्थान राज्य पाठ्य पुस्तक मंडल。 अनिल कुमार-उपखण्ड अधिकारी, चौहटन (बाड़मेर)。 योगेश कुमार डागुर-ADM, अलवर संदीप कुमार-उपखण्ड अधिकारी, आनंदपुरी (बांसवाड़ा)。 अबिन के. पंवार-ADM, (सतर्कता), श्रीगंगानगर。 डॉ.राकेश मीणा- अतिरिक्त निदेशक, छात्रवृत्ति एवं छात्रावास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता。 जयसिंह-II -उपखण्ड अधिकारी, पीपलखूंट (प्रतापगढ़)。0
0
Report
Advertisement
राजस्थान में 26 IAS अधिकारियों के तबादले: सचिवस्तर में बड़ा बदलाव
Jaipur, Rajasthan:जयपुर。 26 IAS की तबादला सूची जारी。 नित्या के-संयुक्त शासन सचिव, ऊर्जा विभाग。 डॉ. शिल्पा सिंह-संयुक्त शासन सचिव, आयोजना विभाग。 उत्साह चौधरी-संयुक्त शासन सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग, जयपुर गिरधर-सीईओ, भिवाड़ी इंटीग्रेटेड विकास प्राधिकरण (बीड़ा), खैरथल-तिजारा。 धायगुडे स्नेहल नाना- आयुक्त, बीकानेर विकास प्राधिकरण。 ललित गोयल-संयुक्त शासन सचिव, PWD विभाग。 प्रतिभा वर्मा-निदेशक, चिकित्सा (आई.ई.सी.) विभाग。 अभिषेक जैन-CEO, जिला परिषद- श्रीगंगानगर。 गौरव बुडानिया-आयुक्त, नगर निगम, अजमेर。 आह्वाद निवृत्ती सोमनाथ -ACEO, राजस्थान इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मेशन एंड इनोवेशन (RITI), जयपुर。 सालुखे गौरव रविन्द्र — सचिव, नगर विकास न्यास, भीलवाड़ा。 रश्मि रानी-आयुक्त, अजमेर विकास प्राधिकरण, अजमेर。 यक्ष चौधरी-CEO, जिला परिषद, अलवर。 प्रीतम कुमार-सेईओ, जिला परिषद, उदयपुर。 यशार्थ शेखर-सीईओ, जिला परिषद, जैसलमेर。 डॉ. अंशु प्रिया-रजिस्ट्रार, सरदार पटेल पुलिस विवि, जोधपुर。 सक्षम गोयल-संयुक्त सचिव, PHED。 श्रद्धा गोमे-सीईओ, जिला परिषद,हनुमानगढ़。 मोहित कासनिया-सीईओ, जिला परिषद,सवाईमाधोपुर。 भैंसारे शुभभ अशोक-सीईओ, जिला परिषद,जयपुर。 सोनिका कुमारी-अतिरिक्त आयुक्त,वाणिज्यिक कर विभाग。 श्रेष्ठा श्री-सीईओ, जिला परिषद,धौलपुर。 चारु-सीईओ, जिला परिषद,बूंदी。 प्रतिभा दहिया-सीईओ, जिला परिषद, करौली。 राहुल श्रीवास्तव-SDM, माउंट आबू。 सिरोही。 सोनू कुमारी-उपखंड अधिकारी, झालावाड़。0
0
Report
श्रीराम मंदिर सत्संग भवन में आग: AC शॉर्ट सर्किट से भारी नुकसान
Moradabad, Uttar Pradesh:श्रीराम मंदिर परिसर के सत्संग भवन में भयंकर आग लग गई। AC के शॉट सर्किट की वजह से आग शुरू हुई और कुछ ही देर में मंदिर परिसर में फैल गई। नगर में अफरा-तफरी मच गई, लाखों रुपए के नुकसान की आशंका है। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। थाना धामपुर के साहूवान क्षेत्र के श्रीराम मंदिर का मामला। धामपुर में मंदिर भवन की ऊपरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जिससे मोहल्ले में फैली अफरातफरी बढ़ गई। फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुँची; दो गाड़ियों ने घंटों की मेहनत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। आग में लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंचे सीओ धामपुर अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने आग लगाने के कारण AC के शॉर्ट सर्किट को बताया।0
0
Report
बारिश में डलवाला नदी में गिरी मैक्सी गाड़ी से SDRF ने दो युवकों को सुरक्षित बचाया
Noida, Uttar Pradesh:गम्भीर बारिश के दौरान, डलवाला में एक मैक्सी गाड़ी बीन नदी में गिर गई। स्थानीय बचाव दल को सूचना मिली और वे तुरंत घटनास्थल पर पहुँच गए। उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति पानी में डूबी गाड़ी की छत पर बैठा था। रस्सियों और बचाव उपकरणों की मदद से, टीम ने उस व्यक्ति को बचाया और अस्पताल पहुँचाया। आगे की जाँच में उन्हें पता चला कि गाड़ी के अंदर एक और व्यक्ति बुरी तरह फँसा हुआ था। कई कोशिशों के बाद, टीम ने दूसरे व्यक्ति को भी सफलतापूर्वक बाहर निकाला और अस्पताल पहुँचाया। दोनों व्यक्ति स्थानीय निवासी थे। लगातार हो रही बारिश के कारण नदी की तेज़ धारा ने बचाव अभियान को मुश्किल बना दिया था, लेकिन टीम की कोशिशों से दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका और उन्हें इलाज मिल पाया।0
0
Report
Advertisement
