icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
452001
Lalit SharmaLalit SharmaFollow1 Oct 2024, 11:10 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शिवहर में भारी विदेशी शराब पकड़ी, एफआईआर दर्ज

Sheohar, Bihar:शिवहर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब पिकअप वान से बरामद किया है। त्योहार के मद्देनजर एसपी शैलेंद्र सिंह के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है इसी दौरान तरियानी थाना क्षेत्र से गुप्त सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में शराब की डिलीवरी की जाने वाली है। तरियानी थाना पुलिस ने सूचना का सत्यापन कर कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वान से तकरीबन एक हजार लीटर विदेशी शराब जप्त किया है। जप्त वाहन और शराब कारोबार में जुड़े लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कर कारोबारी की तलाश शुरू कर दी गई।
0
0
Report

नरसिंहपुर स्टेशन गंज में संदिग्ध युवक से हथियार बरामद, गिरफ्तार

Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के स्टेशन गंज थाना अंतर्गत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि संजय होटल के पास एक संदिग्ध युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। तुरंत कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और उसे धर दबोचा। पकड़े गए युवक के पास से एक देसी पिस्टल, कारतूस और एक एयरगन नुमा हथियार बरामद हुआ है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह 30 वर्षिय युवक बुंगवानी का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसने ये हथियार कहाँ से और कैसे प्राप्त किए।
0
0
Report

NDA बनाम विपक्ष: राहुल गांधी पर आरोप-प्रत्यारोप, वोट नाम हटाने को लेकर तनाव

SRShivam RAjJust now
Patna, Bihar:बिहार में इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन को लेकर NDA और विपक्षी दलों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। जेडीयू सांसद ललन सिंह ने राहुल गांधी को सद्बुद्धि देने की भगवान से प्रार्थना करते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा है। बाइट -- सुमित शशांक, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वहीं, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुमित शशांक ने राहुल गांधी पर संवैधानिक प्रक्रिया पर भरोसा नहीं करने और असामाजिक तत्वों के सहयोग से देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े होने का आरोप लगाया। बाइट -- एजाज़ अहमद, राजद प्रदेश प्रवक्ता दूसरी ओर, राजद प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने NDA नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए 'ज्ञानेश भगाओ, लोकतंत्र बचाओ' और 'सेव डेमोक्रेसी' आंदोलन कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट के अधिकार को कमजोर किया गया है और करीब साढ़े 13 करोड़ वोटरों के नाम हटाए जाने का मुद्दा उठाया। बाइट -- स्नेहाशीष वर्धन, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वहीं, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता स्नेहाशीष वर्धन ने कहा कि राहुल गांधी की ओर से वोट चोरी के खिलाफ देश में जागरूकता लाए जाने से सत्तारूढ़ दल और उसके सहयोगी बौखलाए हुए हैं, जिसके कारण अनर्गल बयानबाजी की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

गाजियाबाद साहिबाबाद पुलिस ने 85 लाख की कोडिन कफ सिरप बरामद की

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद की थाना साहिबाबाद पुलिस ने कोडिन कफ सिरप का एक बड़ी खेप बरामद की है। यह कोडिन कफ सिरप बिहार के समस्तीपुर में लेजानी थी लेकिन उससे पहले मुखबिर की सटीक जानकारी पर साहिबाबाद थाना क्षेत्र की सीमा चौकी क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्टर से लगभग 85 लाख रूपयो की कीमत की कोडिन कफ सिरप बरामद की गई। इसके बाद ट्रांसपोर्टर से हुई पूछताछ में तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया, उनसे हुई पूछताछ में पता चला कि यह कफ सिरप हिमाचल से चलकर बिहार के समस्तीपुर ले जानी थी। लेकिन कागजातों में हेरा फेरी कर इन कफ सिरप को बिहार के समस्तीपुर ले जाना था, जबकि इन कफ सिरप की कागजातों में डिलीवरी की बात पटना में की गई थी। यह वही कफ सिरप है जिसका इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है। बिहार में शराब बंदी के बाद से कफ सिरप के द्वारा नशा किया जाता है और यही वजह है कि एक बड़ी खेप बिहार के समस्तीपुर लेकर यह तीनों निकले थे। लेकिन गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना पुलिस ने इन्हें दबोच लिया। फिलहाल तीनों को जेल भेजा जा रहा है और इनसे बरामद माल को पुलिस ने जप्त कर लिया है。
0
0
Report

सेंटर फॉर साइट ने अहमदाबाद के सीजी रोड सेंटर में शुरू की प्लैनेट लेसिक सुविधा

Prahlad KumarPrahlad KumarFollow2m ago
Noida, Uttar Pradesh:

अहमदाबाद: सेंटर फॉर साइट ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल्स ने आज अहमदाबाद स्थित अपने मौजूदा सी.जी. रोड सेंटर में एक अलग और समर्पित फ्लोर पर प्लैनेट लेसिक सुविधा शुरू की। प्लैनेट लेसिक, सेंटर फॉर साइट का विशेष रिफ्रैक्टिव सर्जरी ब्रांड है, जिसका उद्देश्य एडवांस्ड जांच, व्यक्तिगत मूल्यांकन और दृष्टि सुधार की विभिन्न प्रक्रियाओं के माध्यम से उपयुक्त मरीजों को चश्मे और कॉन्टैक्ट लेंस पर निर्भरता कम करने में मदद करना है। इस अवसर पर डॉ. शंकर नारंग, सीईओ, सेंटर फॉर साइट, डॉ. रुपल शाह, मेडिकल डायरेक्टर एवं हेड ऑफ क्लिनिकल सर्विसेज, वडोदरा; डॉ. परेश एम. वैद्य, मेडिकल डायरेक्टर एवं हेड ऑफ क्लिनिकल सर्विसेज, सूरत; डॉ. निखिल प्रजापति, हेड ऑफ क्लिनिकल सर्विसेज, अहमदाबाद; और डॉ. विनोद गुरनानी, मेडिकल डायरेक्टर, अहमदाबाद उपस्थित रहे। अहमदाबाद के सी.जी. रोड सेंटर में प्लैनेट लेसिक की शुरुआत से गुजरात में सेंटर फॉर साइट की मौजूदगी और मजबूत होगी। गुजरात में इसके वडोदरा में एक, सूरत में दो तथा सी.जी. रोड-नवरंगपुरा, नरोदा और गांधीनगर में सेंटर हैं। इस विस्तार से क्षेत्र के मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श, उपचार की योजना और इलाज के बाद फॉलो-अप की सुविधाएं अपने नजदीक उपलब्ध हो सकेंगी। गुजरात में सेंटर फॉर साइट की रिफ्रैक्टिव सर्जरी सेवाओं में सिल्क (SILK), स्माइल (SMILE), कॉन्टूरा विजन, आईसीएल (ICL), फेम्टो लेसिक और लेसिक शामिल हैं। इससे मरीजों को लेजर आधारित प्रक्रियाओं के साथ-साथ आंखों में प्रत्यारोपित किए जाने वाले विशेष लेंस के विकल्प भी एक ही विशेषज्ञ नेटवर्क के अंतर्गत उपलब्ध होते हैं। प्रो. (डॉ.) महिपाल एस. सचदेव, चेयरमैन एवं मेडिकल डायरेक्टर, सेंटर फॉर साइट ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल्स, ने कहा, “सेंटर फॉर साइट में हमारा उद्देश्य एडवांस्ड नेत्र देखभाल सेवाओं को लोगों के करीब पहुंचाना और ऐसी तकनीकों के विकास में योगदान देना है, जो भविष्य में आंखों के उपचार को नई दिशा देंगी। स्माइल और सिल्क तकनीकों के विकास एवं उनके क्लिनिकल मूल्यांकन में हमारे डॉक्टरों की भागीदारी इसी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। प्लैनेट लेसिक के माध्यम से हम विशेषज्ञता, आधुनिक तकनीक और व्यक्तिगत मूल्यांकन को एक साथ ला रहे हैं, ताकि लोग चश्मे पर अपनी निर्भरता कम करने और अपनी पसंद की गतिविधियों का अधिक सहजता से आनंद लेने की दिशा में आगे बढ़ सकें।” डॉ. शंकर नारंग, सीईओ, सेंटर फॉर साइट, ने कहा, “अहमदाबाद के सी.जी. रोड सेंटर में प्लैनेट लेसिक की शुरुआत गुजरात में विशेषीकृत नेत्र देखभाल सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे विशेषज्ञ परामर्श, जांच और उपचार की योजना की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। हमारा ध्यान अनुभवी क्लिनिकल टीम, आधुनिक तकनीक और देखभाल के एकसमान मानकों को साथ लाकर मरीजों को उनकी जरूरतों के अनुरूप दृष्टि सुधार के विकल्प उनके घर के नजदीक उपलब्ध कराने पर है।” डॉ. रुपल शाह, मेडिकल डायरेक्टर एवं हेड ऑफ क्लिनिकल सर्विसेज, वडोदरा, ने कहा, “दृष्टि सुधार के लिए सबसे उपयुक्त प्रक्रिया का चुनाव हर मरीज की आंखों की स्थिति के आधार पर किया जाता है। विस्तृत जांच से यह तय करने में मदद मिलती है कि कौन-से विकल्प उपयुक्त हैं, उनसे किस तरह के परिणामों की उम्मीद की जा सकती है और उनकी क्या सीमाएं हैं। अहमदाबाद के सी.जी. रोड सेंटर में प्लैनेट लेसिक के लिए समर्पित फ्लोर शुरू होने से मरीजों को व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार रिफ्रैक्टिव केयर की सुविधा और करीब मिलेगी।”

0
0
Report
Advertisement

देवरिया: संपत्ति के स्टाम्प मूल्यांकन में मिली कमी, डीएम का एक्‍शन

ASAmit SinghFollow3m ago
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार को दो विक्रय संपत्तियों के स्टाम्प मूल्यांकन का स्थलीय सत्यापन किया। जांच के दौरान मौजा टड़वा स्थित संपत्ति का स्टाम्प मूल्यांकन सही पाया गया, जबकि सोनूघाट स्थित दूसरी संपत्ति के मामले में स्टाम्प शुल्क की कमी सामने आई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सोनूघाट के निकट देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर स्थित मौजा टड़वा की एक विक्रय संपत्ति तथा सोनूघाट में स्थित दूसरी संपत्ति का मौके पर पहुंचकर सत्यापन किया। जांच में टड़वा की संपत्ति के लेखपत्र में दर्ज स्टाम्प मूल्य सही पाया गया, जबकि सोनूघाट की संपत्ति के स्टाम्प मूल्यांकन में कमी मिली। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपत्तियों के क्रय-विक्रय के दौरान निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुसार स्टाम्प शुल्क का भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री से पूर्व स्टाम्प मूल्यांकन की समुचित जांच की जाए, ताकि राजस्व की हानि न हो। स्टाम्प शुल्क में कमी या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित की जिम्मेदारी निर्धारित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्टाम्प शुल्क संबंधी नियमों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सहायक महानिरीक्षक निबंधन अजय धर्मपाल सिंह एवं उप निबंधक उपस्थित रहे।
0
0
Report

लखीमपुर-खीरी भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता का पैतृक गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत

Pavan Kumar DixitPavan Kumar DixitFollow4m ago
Saraiyan, Uttar Pradesh:

लखीमपुर-खीरी: नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता मंगलवार को अपने पैतृक गांव खुदनियां पहुंचे। उनके आगमन पर कस्ता विधानसभा क्षेत्र के मितौली ब्लॉक अंतर्गत पिपलझला चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजीव वर्मा, जिला पंचायत प्रत्याशी अमन वर्मा सहित क्षेत्रीय लोग नवनीत शुक्ला, अभय शुक्ला मोनू,दीप कमल अवस्थी, नवाब शुक्ला, विकास वर्मा, जगत सुरेश वर्मा डायरेक्टर गन्ना समिति हरगांव, बाल गोविंद वर्मा, प्रमोद मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला संजय रस्तोगी, मनोज सिंह उर्फ कल्लू सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। अरविंद गुप्ता के गांव पहुंचने पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर भाजपा के कई स्थानीय कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

0
0
Report
Advertisement

नालासोपारा में एक युवक पर दो केस: विवाह का झांसा देकर लैंगिक शोषण

Vasai-Virar, Maharashtra:लग्नाचे आमिष दाखवून तरुणीचे लैंगिक शोषण.! बलात्कार, धर्मांतराच्या दबावासह आक्षेपार्ह व्हिडीओ प्रसारित केल्याचा आरोप एका प्रकरणात झाल्याचे २२ वर्षीय तरुणाविरोधात दोन गंभीर गुन्हे दाखल झाले. नालासोपाऱ्यात खळबळ. एकाच तरुणाविरोधात दाखल झालेल्या या दोन गुन्ह्यांमुळे प्रकरणाचे गांभीर्य वाढलेले आहे. तर दुसऱ्या प्रकरणात हिंदू धर्म आणि महिलांविषयी आक्षेपार्ह वक्तव्ये केल्यासह महिलांचे अश्लील व्हिडीओ आंतरराष्ट्रीय क्रमांकावर पाठवल्याचा आरोप आहे. या दोन्ही प्रकरणांचा तपास नालासोपारा पोलीस करत आहेत. पहिल्या प्रकरणात, ९ ऑक्टोबर रोजी छेडानगर येथील जिममध्ये हिंदू धर्म, नवरात्रोत्सव आणि हिंदू महिलांविषयी आक्षेपार्ह वक्तव्य केल्याचा आरोप आरोपीवर आहे. त्यानंतर मोबाईलची तपासणी केली असता महिलांचे आक्षेपार्ह व्हिडीओ आढळल्याचा दावा तक्रारदाराने केला आहे. तसेच व्हॉट्सअॅपवरून आंतरराष्ट्रीय क्रमांकावर असे व्हिडीओ पाठवल्याचे तपासात समोर आल्याचे तक्रारीत नमूद आहे. याप्रकरणी धार्मिक भावना दुखावणे आणि इलेक्ट्रॉनिक माध्यमातून लैंगיק स्वरूपाचा मजकूर प्रसारित केल्याप्रकरणी गुन्हा दाखल करण्यामुळे दोन्ही प्रकरणांतील आरोपींची सत्यता पोलीस तपासातून स्पष्ट होणार आहे. एका प्रकरणात २२ वर्षीय युवकावर लग्नाचे आमिष दाखवून लैंगिक शोषण केल्याचा, तर दुसऱ्या प्रकरणात तिच्यावर मारहाण व धर्मांतरासाठी दबाव टाकल्याचा आरोप करण्यात आला आहे.
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली आंदोलन के बाद लोकतांत्रिक संस्थाओं पर नियंत्रण के आरोप

Ranchi, Jharkhand:दिल्ली में कल कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन किया है। आंदोलन में शामिल होने के बाद वापस रांची लौटे मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि देश में अघोषित इमरजेंसी जैसी स्थिति है। पूरे देश को भाजपा पर भरोसा नहीं है। इन्होंने लोकतंत्र को मुट्ठी में कर लिया है और संवैधानिक संस्थाओं को मोदी जी ने मुट्ठी में कर लिया है। ज्ञानेश कुमार ही नहीं मोदी जी को भी इस्तीफा देना चाहिए। अगर यह ऐसे ही जिद्द पड़े रहे तो 2029 में कही नहीं रहेंगे ये लोग। वही कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि सरकार को डर है इस वजह से संवैधानिक तरीके से हो रहे आंदोलन को यह रोकना चाहते हैं। डर अच्छी बात है इन्हें होनी चाहिए। इन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था को तार-तार किया है
0
0
Report

चूरू के स्कूल में जिला‑स्तरीय भाषण प्रतियोगिता, 16 प्रतिभागियों ने विचार प्रस्तुत

Churu, Rajasthan:चूरू। चूरु की पीएमश्री राजकीय बागला उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला प्रबल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत आयोजित भाषण प्रतियोगिता में जिले के आठ ब्लॉकों के 16 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने समसामयिक एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा, तार्किक क्षमता और अभिव्यक्ति कौशल का परिचय दिया। प्रतिभागियों ने एआई का प्रभाव, जलवायु परिवर्तन, राजस्थान के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, हमारा पर्यावरण-हमारा भविष्य सहित विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने अपने भाषणों के माध्यम से तकनीकी विकास, पर्यावरण संरक्षण, भविष्य की चुनौतियों और युवाओं के लिए उपलब्ध संभावनाओं पर विचार व्यक्त किए। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी संतोष महर्षि ने कहा कि प्रबल कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उनमें आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता, विचारों और अभिव्यक्ति की क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को समसामयिक विषयों की जानकारी के साथ नवाचार और तकनीकी ज्ञान के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक सरिता आत्रेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उनमें आत्मविश्वास विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं। विद्यार्थियों को समसामयिक विषयों का अध्ययन कर अपने विचार स्पष्टता और तर्क के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करना चाहिए। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ओमप्रकाश प्रजापत ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ सह-शैक्षणिक प्रतियोगिताओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। भाषण प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों की संवाद क्षमता, ज्ञान और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा मिलता है। सहायक निदेशक शिवराज सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को वर्तमान समय की चुनौतियों और संभावनाओं को समझते हुए अपनी प्रतिभा का विकास करना चाहिए। ऐसे मंच विद्यार्थियों को अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने और भविष्य के लिए तैयार होने का अवसर प्रदान करते हैं।
0
0
Report

सिंगरौली के O2 स्पा में मारपीट का वीडियो वायरल; पुलिस जांच शुरू

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली के O2 स्पा सेंटर में मारपीट का वीडियो वायरल, दो युवकों की पिटाई करती दिखीं युवतियां... स्पा सेंटर में सर्विस को लेकर विवाद का दावा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा हड़कंप... आधी रात को स्पा सेंटर में क्या हुआ? दो युवकों और स्पा कर्मचारियों के बीच मारपीट की जांच शुरू... स्पा सेंटर की संचालिका का दावा...सर्विस देने से इनकार के बाद शुरू हुआ विवाद, युवकों पर गाली-गलौज का आरोप.... वायरल वीडियो पर सिंगरौली पुलिस अलर्ट, SP शियाज केएम ने जांच के दिए निर्देश.... मारपीट की असली वजह क्या? स्पा सेंटर के संचालन से लेकर पूरे विवाद तक पुलिस खंगालेगी हर पहलू...
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top