452001
बीडी शर्मा का दिग्विजय पर तीखा तंज: क्या है ड्रग्स का पुराना अनुभव?
Indore, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा इंदौर पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा ड्रग्स मामले में दिए गए बयान पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लगता है दिग्विजय सिंह को ड्रग्स मामले में पुराना अनुभव है तभी उन्हें मालूम है कि ड्रग्स कहां से आती है और कैसे बेची जाती है। उन्होंने महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव को लेकर कहा कि जिस तरह से हमने हरियाणा के चुनाव जीते हैं इन दोनों प्रदेशों में भी भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोरखपुर में रेलवे अफसर की बेटी ने करोड़ों की ठगी से हिला दिया शहर
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में एक ऐसी ठगी का खुलासा हुआ है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। रेलवे स्टेशन अधीक्षक की बेटी ने अरबपति बनने का सपना देखा... और उस सपने को पूरा करने के लिए कथित तौर पर ठगी का ऐसा जाल बिछाया कि रेलवे कर्मचारियों, डॉक्टरों और परिचितों समेत कई लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठ लिए। पुलिस को आरोपी युवती की डायरी मिली है, जिसमें वह रोज लिखती थी—"मैं अरबपति बनूंगी... 100 करोड़ कमाऊंगी।" लोन दिलाने और पुराना लोन माफ कराने का झांसा देकर करोड़ों की रकम अपने खाते में ट्रांसफर कराई जाती थी। पिता भी इस खेल में कथित तौर पर साथ देते रहे। एम्स थाना पुलिस ने पिता-पुत्री को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गोरखपुर में ठगी की बुनी गई इस जाल को लेकर देखिए जी मीडिया संवाददाता नागेन्द्र मणि त्रिपाठी की यह खास रिपोर्ट। डायरी में गरिमा ने लिखा था..."मैं गरिमा सिंह अप्रैल 2026 तक अरबपति बनूंगी... मेरे सभी लोन खत्म हो जाएंगे... मेरा लक्ष्य 100 करोड़ रुपये कमाना है... धन्यवाद भगवान।" पुलिस के मुताबिक, इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए गरिमा ने कथित तौर पर बैंक लोन के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का नेटवर्क खड़ा कर दिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि गरिमा सिंह पहले ऐसे लोगों को तलाशती थी जिन्हें लोन की जरूरत होती थी या जिन्होंने पहले से बैंक से लोन ले रखा था। वह खुद को बैंकिंग प्रक्रिया की जानकार बताकर भरोसा जीतती थी। लोगों से कहती थी कि नया लोन लेकर पुराना लोन बंद करा दूंगी और नई ईएमआई भी मैं ही भरूंगी। इसके बाद पीड़ितों के आधार कार्ड, पैन कार्ड, वेतन प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज लेकर अलग-अलग बैंकों से उनके नाम पर भारी-भरकम लोन पास करा दिए जाते थे। लोन की रकम का छोटा हिस्सा पीड़ित के खाते में भेजकर बाकी रकम अपने खातों में ट्रांसफर करा ली जाती थी। पुलिस के अनुसार, इस पूरे खेल में गरिमा का पिता ध्रुव नारायण सिंह कथित तौर पर अहम भूमिका निभाता था। रेलवे में अपनी पहचान का इस्तेमाल करते हुए वह कर्मचारियों और परिचितों को बेटी से मिलवाता था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि गरिमा ने इंटरनेट, यूट्यूब और समाचारों के जरिए आर्थिक ठगी के तरीकों का अध्ययन किया और फिर पूरी योजना तैयार की। रेलवे कर्मचारी सत्यप्रकाश सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका कार लोन बंद कराने के नाम पर गरिमा ने छह अलग-अलग बैंकों से करीब 1 करोड़ 67 लाख रुपये का लोन स्वीकृत कराया। इसमें,आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, यस बैंक, एसबीआई,एसएमФजी और बंधन बैंक शामिल हैं। लोन की रकम अपने खाते में ट्रांसफर कराने के बाद गरिमा ने शुरुआती तीन महीने तक ईएमआई जमा की, जिससे किसी को शक न हो। लेकिन बाद में किस्तें बंद हो गईं और बैंक की रिकवरी शुरू होते ही पूरा मामला खुल गया।जांच में अब तक सामने आया है कि रेलवे कर्मचारियों, डॉक्टरों और अन्य लोगों समेत दस से अधिक लोगों से करीब 3 करोड़ 67 लाख रुपये की कथित ठगी की गई। पीड़ितों में मोहन सिंह, ब्रह्मानंद सिंह, डॉ. दिलीप सिंह, डॉ. परमात्मा सिंह, साधना मल्ल, सुग्रीव सिंह और संदीप पांडेय सहित कई लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है। एम्स थाना पुलिस ने गरिमा सिंह, उसके पिता ध्रुव नारायण सिंह, पति भानु प्रताप सिंह और अन्य सहयोगियों विशाल यादव, राजेंद्र कुमार, चंद्रप्रकाश, दिनकर मणि त्रिपाठी तथा संजय सिंह उर्फ जयप्रकाश सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पिता-पुत्री को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।0
0
Report
शिलाई के कांटी मशवा में नया पीएचसी भवन लोकार्पण, उद्योग मंत्री ने किया उद्घाटन
Paonta Sahib, Himachal Pradesh:उद्योग मंत्री ने कांटी मशवा में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भवन का लोकार्पण किया. रोज़गार मंत्री हरषवर्धन चौहान ने शिलाई क्षेत्र के प्रवास के दौरान आज 1 करोड़ 27 लाख लागत से निर्मित पीएचसी कांटी मशवा का विधिवत लोकार्पण किया. क्षेत्रवासियों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों सहित भव्य स्वागत किया. मंत्री ने क्षेत्रवासियों को पीएचसी भवन की बधाई देते हुए कहा कि इस भवन से आस पास की तीन पंचायतों के लोग लाभान्वित होंगे. उन्होंने जनसभा को सम्बोधित किया और बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार दूरदराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, और स्टाफ उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है ताकि ग्रामीणों को घर-घर बेहतर सुविधाएं मिल सकें. उन्होंने आगे कहा कि इसके दृष्टिगत पीएचसी कमरऊ, सतौन, चाँदनी और कोटा पाब के भवनों का निर्माण प्रगति पर है, इनमें डॉक्टर के रहने की व्यवस्था भी है. मंत्री ने बताया कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर सहित फार्मासिस्ट उपलब्ध हैं और क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं. उन्होंने कहा कि शिलाई का समग्र विकास सुनिश्चित हो रहा है और क्षेत्र में कई करोड़ के विकास कार्यों की जानकारी दी.0
0
Report
ग्वालियर में लगातार बारिश से जलभराव, कलेक्टर-आयुक्त ने राहत के निर्देश दिए
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर में बीते 24 घंटों से लगातार हो रही बारिश ने ग्वालियर की सूरत बिगाड़ दी है। शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। हालात का जायजा लेने मंगलवार को कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान और नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय शहर के दौरे पर निकले। दोनों अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जल निकासी के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। वीओ- दौरे की शुरुआत सूर्य नमस्कार तिराहे से हुई। यहां सड़क पर काफी पानी भरा था। कलेक्टर ने तुरंत मशीनें लगाकर पानी निकालने को कहा। साथ ही निर्देश दिए कि इस जगह की जलभराव समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि हर बारिश में यही स्थिति न बने। इसके बाद कलेक्टर और निगम आयुक्त यूनिपैच फैक्ट्री रोड और डीडी नगर पहुंचे। यहां भी जलभराव की स्थिति देखी गई। अधिकारियों को जेसीबी और पंप लगाकर फौरन पानी निकालने के आदेश दिए गए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी परेशानी भी सुनी।कलेक्टर ने कहा कि जिन स्थानों पर अस्थायी अतिक्रमण की वजह से पानी निकासी में दिक्कत आ रही है, वहां तत्काल कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया जाए। उन्होंने निगम आयुक्त को कहा कि यदि जरूरत हो तो निगम की मशीनों के अलावा किराए पर भी मशीनरी मंगाई जाए, जिससे जलभराव से जल्द से जल्द राहत मिल सके। हरिशंकरपुरम कॉलोनी में पार्षद श्रीमती अर्पणा पाटिल ने बताया कि कॉलोनी में कई जगह पानी जमा है। इसका स्थायी हल सीवर लाइनों को आपस में जोड़ने से ही होगा। इस पर निगम आयुक्त ने बताया कि सीवर लाइन मिलान के प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है और काम जल्द शुरू होगा। कलेक्टर ने बारिश के सीजन में नगर निगम कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलभराव की सूचना मिलते ही तुरंत टीम भेजी जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी स्थिति न बने इसके लिए निगम स्थायी समाधान की कार्ययोजना बनाकर काम करे.0
0
Report
Advertisement
देवरनिया पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
Deorania, Uttar Pradesh:देवरनिया। थाना देवरनिया पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। मामले में पुलिस ने पहले दर्ज मुकदमे में विवेचना के दौरान दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई थीं। पुलिस के अनुसार 31 जुलाई 2026 को एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी थी। इस पर थाना देवरनिया में रोहित पुत्र सूरजपाल निवासी ग्राम रटा, थाना तिलहर (शाहजहांपुर) सहित तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने 1 अगस्त को नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। पीड़िता के बयान एवं चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म से संबंधित धारा 87 बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 16/17 की बढ़ोत्तरी की गई। पुलिस ने बुधवार को ग्राम सेमीखेड़ा फाटक के पास से मुख्य आरोपी रोहित पुत्र सूरजपाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस कार्रवाई में महिला उपनिरीक्षक छाया सागर एवं हेड कांस्टेबल शमशुल हसन की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य नामजद आरोपियों के संबंध में भी विधिक कार्रवाई जारी है।0
0
Report
रांची में छात्रों का तिरंगा यात्रा, JPPSC PT पेपर घोटाले पर उग्र धरना जारी
Ranchi, Jharkhand:रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में धरना दे रहे छात्रों ने जयपाल सिंह स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक तिरंगा यात्रा निकाला। 14 वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा गड़बड़ी मामले में छात्र पिछले 12 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना पर हैं। अपनी मांग के समर्थन में छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाला और प्रतियोगी परीक्षा गड़बड़ी मामले में कार्रवाई की मांग किया।0
0
Report
ज़ीर्कपुर पुलिस ने 115 ग्राम मेथामफेटामाइन के साथ बड़ा नशा नेटवर्क पकड़ा
Zirakpur, Punjab:ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ "ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ" ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਇੱਕ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਲ ਹੋਈ ਹੈ। ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸ਼ੱਕ ਦੇ ਆਧਾਰ 'ਤੇ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਰੋਕ ਕੇ ਉਸ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ੀ ਲਈ। ਤਲਾਸ਼ੀ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਉਸ ਦੇ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿਚੋਂ 115 ਗ੍ਰਾਮ ਆਈਸ ਡਰੱਗ (ਮੈਥਾਮਫੈਟਾਮਾਈਨ) ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ, ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਤੁਰੰਤ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ। ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਮੁਤਾਬਕ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਗਈ ਆਈਸ ਡਰੱਗ ਦੀ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਕੀਮਤ ਕਰੀਬ 10 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਅੰਕੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਹ ਨਸ਼ਾ ਬਹੁਤ ਮਹਿੰਗਾ ਅਤੇ ਖਤਰਨਾਕ ਮੰਨਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ, ਜਿਸ ਦੀ ਤਸਕਰੀ ਅਕਸਰ ਸੁੰਗਠਿਤ ਗਿਰੋਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਜਾਦੀ ਹੈ। ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕੀਤਾ, ਜਿੱਥੋਂ ਅਦਾਲਤ ਨੇ ਉਸ ਨੂੰ ਦੋ ਦਿਨਾਂ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਰਿਮਾਂਡ 'ਤੇ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ। ਜਾਂਚ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਰਿਮਾਂਡ ਦੌਰਾਨ ਇਹ ਪਤਾ ਲਗਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ ਕਿ ਦੋਸ਼ੀ ਇਹ ਨਸ਼ਾ ਕਿੱਥੋਂ ਲਿਆਉਂਦਾ ਸੀ, ਕਿਹੜੇ-ਕਿਹੜੇ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਇਸ ਦੀ ਸਪਲਾਈ ਕਰਦਾ ਸੀ ਅਤੇ ਇਸ ਦੇ ਪਿੱਛੇ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ ਤਸਕਰੀ ਨੈੱਟਵਰਕ ਵਿੱਚ ਹੋਰ ਕੌਣ-ਕੌਣ ਸ਼ਾਮਲ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਇਹ ਵੀ ਮੰਨਣਾ ਹੈ ਕਿ ਮੁੱਢਲੀ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਦੌਰਾਨ ਕੁਝ ਅਹਿਮ ਜਾਣਕਾਰੀਆਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਰਿਮਾਂਡ ਦੌਰਾਨ ਹੋਣ ਵਾਲੀ ਡੂੰਘੀ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਨਾਲ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰੀ ਦੇ ਇੱਕ ਵੱਡੇ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦਾ ਪਰਦੇਾਫਾਸ਼ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਹੋਰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰੀਆਂ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ ਤੋਂ ਵੀ ਇਨਕਾਰ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ। ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕਾਰਵਾਈ ਲਗਾਤਾਰ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗੀ ਅਤੇ ਕਿਸੇ ਵੀ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਕਾਰੋਬਾਰ ਨੂੰ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਕਿ ਜੇਕਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰੀ ਸਬੰਧੀ ਕੋਈ ਵੀ ਜਾਣਕਾਰੀਆਂ ਮਿਲਤੀ ਹਨ ਤਾਂ ਉਹ ਤੁਰੰਤ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕਰਨ, ਤਾਂ ਜੋ ਸਮਾਜ ਨੂੰ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਲਾਹਨਤ ਤੋਂ ਬਚਾਇਆ ਜਾ ਸਕੇ。0
0
Report
Advertisement
देहरा: ससुराल वालों से 90 लाख नकद और एक किलो गहने बरामद
Dehra Gopipur, Himachal Pradesh:लोकेशन : देहरा पुलिस जिला देहरा के तहत रक्कड़ थाना क्षेत्र के गांव कटोह में पुलिस ने विदेश में नौकरी करने वाले एक व्यक्ति की शिकायत पर उसके ससुराल वालों के पास से 90 लाख रुपये की नकदी और करीब एक किलो आभूषण बरामद किए हैं। शिकायतकर्ता अविनाश का कहना है कि वह विदेश में काम करता है। पिछले कई साल के दौरान उसने हीरे व सोने के गहने और बड़ी मात्रा में नकदी अपने ससुराल वालों के पास संभालने को दी थी। लेकिन बाद में ससुराल वालों कहने लगे कि ये सब गुजरात पुलिस ने गई है। देहरा पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि उन्होंने नकदी और गहने आगे अपनी रिश्तेदारी में निहारी गांव में रखे हैं। पुलिस ने वहां से करीब 90 लाख रुपये नकद और एक किलो से ज्यादा के गहने बरामद किए हैं。0
0
Report
Punjab के दो इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट जल्द शुरू: पूर्व सांसद ने गडकरी से पहल माँगी
Noida, Uttar Pradesh:पंजाब के 2 बड़े प्रोजेक्ट जल्द शुरू हों - पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने नितिन गडकरी से की मांग प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर पंजाब के 2 अहम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को जल्द शुरू करवाने की मांग की है। 4 जुलाई 2026 को लिखे गए इस पत्र में चंदूमाजरा ने कहा कि उन्हें किसानों, आम लोगों, ट्रांसपोर्टरों और जनप्रतिनिधियों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं।0
0
Report
संभल हिंसा पर चर्चा बाधित, पुलिस-सरकार पर आरोप जारी
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Iqbal Mahmood (SP MLA) On Sambhal violence discussion disrupted संभल हिंसा… यह सरकार को आप जानते है कि संभल मुस्लिम बहुल इलाका है उसको तहस नहस करने करना चाहती है तो ऐसे आरोप लगा रहे है इसमें 3 लोगों की मौत हुई तो कर रहे है अठहत्तर लोगों की मौत हुई सभी आरोप झूठे हैं इतने दिनों से रिपोर्ट पेश नहीं किया आज विधानसभा में हंगामा हो रहा था तो चुपके से टेबल कर सत्र खत्म कर दिया ताकि इस पर चर्चा नहीं हो सके0
0
Report
Advertisement
अमेठी के उद्योगपति राजेश मसाला ने फिर दिखाई दरियादिली, जरूरतमंदों को राहत
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - उद्योगपति राजेश मसाला ने फिर दिखाई दरियादिली। गरीब, बीमार और दुर्घटना पीड़ित परिवारों की बढ़ाई मदद। खौपुर निवासी ओमप्रकाश को ऑपरेशन के लिए दिए 20 हजार रुपये। मोहनपुर निवासी अनिल विश्वकर्मा को उपचार हेतु मिली 10 हजार रुपये की सहायता। सड़क हादसे में मृत डिहवा निवासी ओमप्रकाश धुरिया के परिजनों को भी दिए 10 हजार रुपये। सहायता पाकर पीड़ित परिवारों ने जताया आभार। समाज ने मुझे दिया है, इसलिए समाज का कर्ज चुकाना मेरा फर्ज है। संपन्न लोगों से जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील.0
0
Report
तिंवरी में राम जन्मोत्सव: भक्तों का उमंग और झांकियों ने मोहा
Jodhpur, Rajasthan:तिंवरी की महेश वाटिका इन दिनों भक्ति और उल्लास के रंग में रंगी हुई है। श्रीमद्भागवत कथा के दौरान आज कथा वाचिका पुष्पा बहन जोशी ने भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। राम जन्म की मनमोहक झांकियों और भक्तिमय प्रस्तुतियों ने पूरे पांडाल को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। जैसे ही राम जन्मोत्सव की झांकी सजी, श्रद्धालु जय श्रीराम के जयघोष के साथ झूम उठे। कथा स्थल पर भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।0
0
Report
5 हजार रुपये की रंजिश में उधमसिंहनगर में हत्या; आरोपी गिरफ्तार
Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग- 5 हजार रूपये के लिए साथी का मर्डर स्थान-उधम सिंह नगर एंकर- रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में मिले व्यक्ति के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि महज पांच हजार रुपये की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया था। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ट्रांजिट कैंप पुलिस ने 31 जुलाई को शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले युवक अनिल कुमार के शव के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर मामले का पर्दाफाश किया। जांच में पता चला कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले अनिल कुमार को शराब पिलाई और फिर पूर्व नियोजित साजिश के तहत निर्माणाधीन मकान में ले जाकर लकड़ी की पट्टी, ईंट और रस्सी से उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी को संदेह था कि मृतक ने उसके पांच हजार रुपये चोरी कर लिए थे, इसी रंजिश में हत्या की गई। पुलिस ने एक आरोपी सुनील कुमाऊ उर्फ इक्का पुत्र भारत सिंह को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी और ईंट का टुकड़ा भी बरामद कर लिया है। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि मामले का खुलासा वैज्ञानिक साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर किया गया है। बाइट- अजय गणपति, एसएसपी उधमसिंहनगर0
0
Report
Advertisement
बद्रीनाथ में बाइक दुर्घटना: साहिल बाबा की मौत, पुलिस ने जांच शुरू की
Karnaprayag, Uttarakhand:बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदप्रयाग में बाइक दर्घटना में गम्भीर रूप से घायल 19 वर्षीय साहिल बाबा, निवासी जिला करनाल (हरियाणा), को जिला अस्पताल गोपेश्वर में पहुचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। बीओ 1 / बद्रीनाथ हाइवे पर नंदप्रयाग में हुई दर्दनाक सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल सिक्ख श्रद्धालु साहिल बाबा हेमकुंड साहिब यात्रा से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नंदप्रयाग में उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को निजी वाहन के माध्यम से तत्काल जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा गया, जहाँ चिकित्सकों की उन्हें मृत घोषित कर दिया पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।0
0
Report
लड़की का नंबर मांगने पर फेरीवाले की पिटाई, वीडियो वायरल
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले में करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के बालपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत चकसनिया गांव में गांव-गांव घूम करके कपड़े की बिक्री कर रहे एक फेरीवाले को कपड़ा बिक्री के दौरान एक लड़की का नंबर मांगना भारी पड़ गया. तत्काल लड़की ने नंबर मांगने का विरोध करते हुए अपने परिवार के लोगों को सूचना दी. परिवार के लोग अपने घर के लड़कों के साथ मौके पहुंचे. फेरीवाले के साथ जमकर मारपीट करके उसे ले जाकर के एक खंभे में बांध दिए और फिर उसे नंगा करके उसके साथ मारपीट किए हैं. औ उसके साथ भी छेड़छाड़ करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. मारपीट और विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद करनैलगंज कोतवाली पुलिस और बालपुर चौकी पुलिस ने पूरे मामले को लेकर के जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है. वायरल वीडियो कल बुधवार सुबह 11:00 बजे के करीब का बताया जा रहा है जब तक चकसनिया गांव में गांव गांव घूम करके कपड़ा बिक्री कर रहा है एक फेरीवाला कपड़े की बिक्री करने के लिए गया था. गांव की कुछ महिलाएं और लोग आए कपड़े की खरीददारी की कपड़े की खरीददारी करके वापस चले गए इसी दौरान एक लड़की कपड़े की खरीदारी करने आई उसने तीन से चार कपड़े देखा और लेने के लिए रुपए पूछा. तो फेरीवाले ने कपड़े का दाम ना बात करके उससे उसका मोबाइल नंबर मांगना शुरू कर दिया इसके बाद लड़की को शर्मिंदगी महसूस हुई और उसने जाकर के अपने परिवार के लोगों को जानकारी दी जिसके बाद उसकी पिटाई की गई है. फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
अमेठी में सड़क किनारे तालाब में बुजुर्ग महिला का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे तालाब में मिला बुजुर्ग महिला का शव, सड़क किनारे तालाब में शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, बताया जा रहा है कि महिला देर रात्रि घर से शौचक्रिया के लिए निकलती थी, शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के रूकनपुर गांव का है मामला0
0
Report
Advertisement
