icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बीकानेर दौरे पर अशोक गहलोत, किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

Bikaner, Rajasthan:पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल बीकानेर दौरे पर, नाल में करेंगे आमसभा पंचायत चुनाव के बीच कांग्रेस की सभा को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा, सिंचाई पानी की कमी से फसलें प्रभावित होने का आरोप चुनाव बहिष्कार की अपील पर बोले—इससे सरकार को ही फायदा होगा 25 से 30 सीटें जीतने की उम्मीद, जिला प्रमुख के चेहरे पर फैसला करेगा प्रदेश नेतृत्व डूडी परिवार की दावेदारी और परिवारवाद के सवाल पर भी गोविंदराम ने रखी बात
0
0
Report

मंत्रालयिक कर्मचारियों ने निदेशालय गठन और ग्रेड पे विसंगतियों समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा

Dholpur, Rajasthan:मंत्रालयिक कर्मचारियों ने निदेशालय गठन और ग्रेड पे विसंगतियों समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा धौलपुर。 राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ) के आह्वान पर प्रदेश भर के साथ धौलपुर के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कश्यप के नेतृत्व में कर्मचारियों ने रैली निकालकर उप जिला कलेक्टर को ज्ञापन प्रस्तुत किया। ज्ञापन में मुख्यमंत्री की बजट घोषणा मंत्रालयिक कर्मचारियों के लिए अलग निदेशालय के गठन को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई। अन्य प्रमुख मांगों में ग्रेड पे संशोधन, द्वितीय पदोन्नति पर अन्य संवर्गों की भांति ग्रेड पे 4200, संस्थापन अधिकारी के बाद उप निदेशक प्रशासनिक और वरिष्ठ उप शासन सचिव के नए पद सृजित करने की मांग शामिल है。 कर्मचारियों ने बताया कि समर्पित अवकाश के बिल कोषालय से पास होने के 5 माह बाद भी ईसीएस नहीं हो रहे हैं, जिससे रोष है। चेतावनी दी गई कि मांगें नहीं मानी गईं तो बड़ा आंदोलन होगा। इस दौरान अमर गोस्वामी, विजय शुक्ला, नरेश परमार सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे
0
0
Report

टिब्बी नगरपालिका की पहली सभा: 23 विकास प्रस्ताव, साफ-सफाई और बस स्टैंड पर जोर

Hanumangarh, Rajasthan:टिब्बी नगरपालिका की पहली साधारण सभा में 23 विकास प्रस्तावों पर चर्चा, सफाई व्यवस्था सुधारने पर जोर, पुराने खेल मैदान का होगा सौंदर्यीकरण, स्थायी बस स्टैंड और रोडवेज ठहराव की मांग उठी। हनुमानगढ़ जिले में टिब्बी नगरपालिका की पहली साधारण सभा पालिकाध्यक्ष देवीलाल मेघवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शहर के विकास, सफाई व्यवस्था, सड़क, नाली और पेयजल सहित विविध समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान शहर के पुराने खेल मैदान का सौंदर्यीकरण कराने को पहली प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। बैठक में पार्षदों ने शहर की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग उठाई। पार्षदों ने कहा कि सफाई व्यवस्था में सुधार कर आमजन को राहत दी जानी चाहिए। इसके अलावा सड़क और नालियों की समस्याओं के समाधान तथा पेयजल व्यवस्था बेहतर बनाने पर भी चर्चा हुई। शहर में स्थायी बस स्टैंड बनाने और रोडवेज बसों के ठहराव की मांग भी उठाई गई। बैठक में कुल 23 सूत्रीय विकास प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए शहर की मूलभूत सुविधाओं में सुधार पर जोर दिया गया। बैठक में विधायक अभिमन्यु पूनिया, वाइस चेयरमैन पूनम शेखावत और अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सैनी सहित अन्य उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

रैली निकालकर किया जागरूक,मिशन शक्ति रहा उद्देश्य

Manoj KumarManoj KumarFollowJust now
Bbrasi, Uttar Pradesh:मिशन शक्ति के तहत निकाली रैली,किया जागरूक चहनिया, मिशन शक्ति के अंतर्गत चहनिया खंडवारी देवी इंटर कालेज से जागरूकता रैली निकाली । रैली को हरी झंडी दिखाकर बलुआ थाने के इंस्पेक्टर संतोष सिंह और मां खंडवारी पीजी कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ.आशुतोष सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । लोगो को मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया । मिशन शक्ति रैली चहनिया कस्बा में होते हुए पुनः विद्यालय पहुंचा । जिसमें छात्र छात्राओं ने नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वालंबन का नारा लगाते हुए चल रहे थे । लोगो को जागरूक करते हुए इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने कहा कि हर नारी का सम्मान करना चाहिए क्योंकि ये देवी की रूप है । यदि इनके साथ बदतमीज़ी किया तो मिशन शक्ति के तहत कार्यवाही किया जायेगा। प्रबंध निदेशक डॉ.आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति को बढ़ावा देने से काफी हद तक सुधार हुआ है । महिलाओं के प्रति अपनी सोच बदले । इस दौरान मिशन शक्ति प्रभारी एसआई जमीलुद्दीन,समाजसेवी डॉ.अजय कुमार सिंह,राजेंद्र पाण्डेय,महिला हेड कांस्टेबल अनामिका,सोनम अवस्थी,विद्या,आकृति गुप्ता,का.वाहिद अली,चंदन शाह,कृष्णा आदि मौजूद रहे ।
0
0
Report

एनटीपीसी अंता में मॉक ड्रिल: ATS के साथ संयुक्त आपातकालीन तैयारी सफल

RMRam MehtaJust now
Baran, Rajasthan:अंता एनटीपीसी में मॉक ड्रिल का आयोजन, एटीएस के नेतृत्व में चला संयुक्त अभियान बारां जिले के अंता स्थित एनटीपीसी प्लांट में सोमवार को अचानक आतंकी हमले की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए मोर्चा संभाल लिया। देखते ही देखते एटीएस, ईआरटी, आरएसी, सीआईएसएफ, फायर विंग सहित स्थानीय प्रशासन की टीमें सक्रिय हो गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए राहत और बचाव कार्य के लिए संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और आपातकालीन प्रबंधन की प्रक्रियाओं को परखा गया। सुरक्षा बलों ने आतंकी हमले जैसी स्थिति में किस तरह रिस्पॉन्स करना है, उसका पूर्वाभ्यास किया। हालांकि यह पूरा घटनाक्रम एक सुनियोजित मॉक ड्रिल का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षा तैयारियों को परखना और एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना था। ड्रिल सफलतापूर्वक संपन्न हुई। विजुअल - मॉक ड्रिल करते हुए सुरक्षा जवान
0
0
Report

मां राजेश्वरी देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और नशा उन्मूलन गोष्ठी आयोजित

Bahraich, Uttar Pradesh:महिलाओं को वितरित की गईं साड़ियां, महिला पुलिसकर्मियों ने मिशन शक्ति और साइबर फ्रॉड के प्रति किया जागरूक रुपईडीहा (बहराइच)।नवाबगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत कलवारी में एसपी सिंह के आवास पर मां राजेश्वरी देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं नशा उन्मूलन गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को साड़ियां वितरित की गईं। साथ ही रूपईडीहा थाने से पहुंचीं महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं से सीधा संवाद कर उन्हें मिशन शक्ति और साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि रुपईडीहा कोतवाल हरेंद्र मिश्रा और बाबागंज चौकी प्रभारी मानवेंद्र सिंह रहे। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह ने कहा कि समाज से नशे जैसी बुराइयों और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए सभी को आगे आना होगा। लोगों को नशे से दूरी बनाकर स्वस्थ जीवन अपनाना चाहिए। उन्होंने समाज में जागरूकता बढ़ाने और सकारात्मक बदलाव लाने पर जोर दिया। रुपईडीहा कोतवाल हरेंद्र मिश्रा ने कहा कि नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। नशे का सेवन करने वालों, नशा बेचने वालों और बड़े कारोबारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि क्षेत्र में किसी भी अप्रिय घटना या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। साथ ही कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या सीधे उनसे साझा कर सकता है, जिस पर न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। बाबागंज चौकी प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि चौकी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों से पुलिस का सहयोग करने और क्षेत्र में आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में पहुंचीं महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा, अधिकारों और उपलब्ध सहायता के बारे में जानकारी दी। साथ ही साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय बताते हुए अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक और ऑनलाइन ठगी के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। इस दौरान रमेश विश्वकर्मा, धर्मेंद्र सिंह, पवन सिंह, रोहित सिंह और छेदा खां सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में सुरेंद्र मधेशिया, सुरेंद्र शुक्ला, राजेश सिंह, अजय मिश्रा, विजय सिंह, राजू, विशेष, अभिनव, प्रेम प्रकाश सिंह, जुलूस और ज्ञानेंद्र समेत अन्य गणमान्य लोग, महिलाएं और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजक दुर्गेश वर्मा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
0
0
Report
Advertisement

बाल कलाकारों की प्रस्तुति से झूम उठा पंडाल

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow1m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:श्री नवदुर्गा पूजन पंडाल महोत्सव में प्रथम दिवस विद्वान आचार्यों द्वारा पूर्ण विधि विधान से मंत्रोचार द्वारा मां दुर्गा जी की, श्री गणेश जी,श्री हनुमान जी, व भैरव बाबा की प्रतिमा की स्थापना की गई। कलश नवग्रह का पूजन अर्चन कर हवन कुंड में अग्नि प्रज्ज्वलित की गई। प्रातः कालीन बेला में पूजन अर्चन व आरती बसंत गुप्ता द्वारा सपत्नीक किया गया। सायं कालीन बेला में स्थानीय देव स्तुति ,श्री हनुमान चालीसा का पाठ तथा महामाई जगत जननी मां दुर्गा जी के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की व मां ज्वाला जी की ज्योति का पूजन अर्चन व आरती समिति के संरक्षक रघुनाथ प्रसाद रस्तोगी, महेंद्र राणा व नवनीत गुप्ता सहित माता रानी के सैकड़ो भक्तों द्वारा की गई। आरती पूजन प्रसाद वितरण के बाद भजन संध्या श्री हरि नाम संकीर्तन मंडली शाहाबाद के बाल कलाकारों द्वारा की गई जिसमें एक से एक बढ़कर सुंदर प्रस्तुतियां की गई। जिसमें कार्तिक बांगा ने राधिका किशोरी संग, हम तुम्हारे थे प्रभु जी, आजा सांवरे सलोने मनमोहन वे सेजल गुप्ता ने प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी,मीठे रस भरेयो री,सज धज कर बैठी मां,श्री जी का होने को जी चाहता है। भूमि सचदेवा द्वारा मन चल वृंदावन धाम,जय जय राधा रमण हरि बोल, सैयां ले गई जिया तेरी पहली नजर, मेरी विनती यही है राधा रानी आदि सुंदर-सुंदर भजन सुना कर दर्शकों को मध्य रात्रि तक झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में बसंत गुप्ता मानव, वैभव मिश्रा, रचित गुप्ता, बिंदुल मिश्रा,प्रिंस मिश्रा,राजीव बाजपेयी सहित सैकड़ो की संख्या में माता रानी के भक्तगण मौजूद रहे।
0
0
Report

चोरी की बाइक सहित तीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow3m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:कोतवाली क्षेत्र में विगत दिनों हुई बाइक चोरी की घटनाओं में पुलिस ने तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की हुई तीन बाइक और एक आधी कटी हुई बाइक का इंजन बरामद किया है। विगत दिनों नगर के मोहल्ला गढ़ी खुर्द और मोहल्ला महुआटोला से बाइक चोरी की घटनायें हुई थी जिनके अनावरण के लिए पुलिस बाइक चोरों की तलाश में थी।मुखबिर की सूचना पर पुलिस से स्टेशन रोड निर्माणाधीन बाईपास के निकट से घेरा नंदी कर तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार नवेज पुत्र मोहम्मद अहमद, सोनू पुत्र सुरेश कश्यप निवासीगण मोहल्ला गढ़ी खुर्द और रामसरण पुत्र राम प्रसाद निवासी जलालाबाद जिल शाहजहांपुर के पास से पुलिस ने गढ़ी खुर्द निवासी मेवाराम की 9 अक्टूबर को चोरी गई बाइक मौके पर बरामद की। गिरफ्तार बाइक चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने नलकूप विभाग के खंडहर से चोरी की दो बाइक और एक अधकटी बाइक का इंजन बरामद किया है।जिसमे मोहल्ला महुआटोला से 8 अक्टूबर को चोरी गई बाइक भी बरामद हुई। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने सोमवार को 5:00 बताया सभी गिरफ्तार बाइक चोरों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
0
0
Report

कटनी बस हादसे में एफआईआर: मालिक-चालक के खिलाफ कार्रवाई, परमिट-लाइसेंस रद्द

Katni, Madhya Pradesh:कटनी जिले के विजयराघवगढ़-बंजारी मार्ग पर हुए दर्दनाक बस हादसे के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. हादसे में एक किशोरी की मौत और 33 यात्री घायल होने के बाद बस मालिक और चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इसके अलावा बस का परिचालन परमिट और फिटनेस निरस्त कर दिया गया है और चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है. कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर घायलों के उपचार और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. हादसे में मृतक किशोरी के परिवार को 20 हजार रुपये की राहत दी गई है; मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से अतिरिक्त सहायता की योजना भी बनाई जा रही है. विजयराघवगढ़ थाना में मामला दर्ज किया गया है.
0
0
Report
Advertisement

IGI एयरपोर्ट पर बैंकाक से आया यात्री 13.34 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार

New Delhi, Delhi:बैंकॉक से आ रहा एक भारतीय यात्री IGI एयरपोर्ट पर करीब 1.02 करोड़ रुपये कीमत के गांजे के साथ पकड़ा गया। दिल्ली कस्टम विभाग ने जांच में जुटा। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने लगभग 13.34 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपॉनिक गांजा बरामद किया है। 4 अक्टूबर 2026 को बैंकॉक से कुआलालंपुर होते हुए दिल्ली पहुंचे यात्री को रोका गया। यात्री के सामान और व्यक्तिगत तलाशी के दौरान 10 पैकेट में हरे रंग के पदार्थ भरे मिले। प्रारंभिक जांच में यह पदार्थ गांजा पाया गया। कुल शुद्ध वजन 13.340 किलोग्राम बताया गया है। आगे की जांच हो रही है।
0
0
Report

लुधियाणा नगर निगम हाउस में विरोधी दल का हंगामा, सफाई मुद्दे पर बहस गर्म

Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਣਾ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਹਾਊਸ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕੀਤਾ ਹੰਗਾਮਾ ਅਤੇ ਵਾਰਡ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਫਾਈ ਦੇ ਕੰਮ ਤੇ ਹੋਰ ਕੰਮ ਨਾ ਹੋਣ ਤੇ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਵਿਰੋਧ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹਾਊਸ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਹੰਗਾਮਾਂ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਕੌਂਸਲਰ ਨੂੰ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ ਬਾਹਰ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਕੌਂਸਲਰ ਨਿਧੀ ਗੁਪਤਾ ਨੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਅਤੇ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਤੇ ਲਗਾਏ ਆਰੋਪ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹਾਊਸ ਵਿੱਚੋਂ ਬਾਹਰ ਗਏ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਕਰਮਚਾਰੀ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਹੋਵੇਗੀ ਕਾਰਵਾਈ ਮੇਅਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਹਾਊਸ ਵਿੱਚ ਆਏ ਮਤੇ ਕੀਤੇ ਗਈਆਂ ਪਾਸ ਵਿਰੋਧੀਆਂ ਦਾ ਕੰਮ ਵਿਰੋਧ ਕਰਨਾ ਵਿਧਾਇਕ ਨੇ ਇਸ਼ਾਰੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਕੌਂਸਲਰ ਵਿਰੋਧ ਕਰ ਰਹੀ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਦਿਨਾਂ ਚ ਕਿਸੇ ਹੋਰ ਥਾਂ ਤੇ ਦੇਖੋਗੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਹਾਊਸ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਦੇ ਵਿੱਚ ਉਸ ਸਮੇਂ ਹੰਗਾਮਾ ਹੋ ਗਿਆ ਜਦੋਂ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਦੇ ਲੀਡਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕੁਝ ਮਦਦ ਦੇ ਕੇ ਇਤਰਾਜ ਜਤਾਇਆ ਅਤੇ ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਆਪਣੇ ਵਰਡਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕੰਮ ਨਾ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਸਫਾਈ ਉਦੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਰੱਖੀਆਂ ਪਰ ਉਥੇ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਹੱਲ ਨਾ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਹੰਗਾਮਾ ਹੋਇਆ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਦੇ ਲੀਡਰਾਂ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਧੱਕੇ ਨਾਲ ਬਾਹਰ ਕੱਢਿਆ ਹਾਊਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਉਸ ਸਮੇਂ ਮਾਹੌਲ ਤਨਾਅਪੂਰਨ ਹੋ ਗਏ ਜਦੋਂ ਕੌਂਸਲਰਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਸਬੰਧੀ ਅਫਸਰਾਂ ਤੋਂ ਜਵਾਬ ਮੰਗਿਆ ਤਾਂ ਅਫਸਰਾਂ ਨੇ ਵੀ ਕੀਤਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਬੇਜਤੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਉਹ ਵੀ ਹਾਊਸ ਨੂੰ ਛੱਡ ਕੇ ਬਾਹਰ ਚਲੇ ਗਏ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਾਊਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇਸ ਤਰਾਂ ਨਾਲ ਬੇਜਤੀ ਮਨਜੂਰ ਨਹੀਂ ਹੋਵੇਗੀ।
0
0
Report
Advertisement

पुजा से पहले झाड़ग्राम में दुग्गाछातु से बढ़ी आय, कीमत 600 रुपये प्रति किलो

Jhargram, West Bengal:পুজোর আগে 'দুগ্গাছাতু', বাড়তি আয়ের দরজা খুলছে ঝাড়গ্রামে ঝাড়গ্রাম: বর্ষা বিদায় আর শারদোৎসবের ঠিক মুখে শাল, পিয়াল ও মহুলের ভেজা মাটি ফুঁড়ে মাথা তুলছে শত শত সাদা ছাতার মতো ছত্রাক বা স্থানীয় ভাষায় ‘দুগ্গাছাতু’ (দুগ্ধা ছাতু)। আর এই প্রাকৃতিক সম্পদকে ঘিরেই পুজোর মুখে বাড়তি উপার্জনের আশায় মুখিয়ে রয়েছেন এলাকার বহু মানুষ। ভোর হতেই ঝুড়ি হাতে জঙ্গলমহলের বাসিন্দারা বেরিয়ে পড়ছেন ছাতু সংগ্রহের উদ্দেশ্যে। জঙ্গলভেদে কমলা ছাতু, কান ছাতু, জীবন ছাতু, কাঠ ছাতু, শুকনা ছাতু, পিঠা ছাতু, ধুলা ছাতু কিংবা ঝিনুক ছাতুর দেখা মিললেও তার অধিকাংশ খাওয়ার উপযোগী নয়। মূলত বালি ছাতু, পুয়াল ছাতু, কুড়কুড়ি এবং দুগ্ধা ছাতুই খাবার হিসেবে ব্যবহৃত হয়। তবে স্বাদ ও সুবাসে সবার ওপর থাকে ‘দুগ্গাছাতু’। এই ছাতু বিক্রির জন্য ভোর থেকেই ভিড় জমছে ঝাড়গ্রাম শহরের বিভিন্ন প্রান্তে। শহরের প্রধান সবজি মার্কেট, লোকাল বোর্ড এলাকা এবং নতুন উড়ালপুল সংলগ্ন শিবমন্দির চত্বরে আপাতত এই ছাতু বিক্রি হচ্ছে কেজি প্রতি প্রায় ৬০০ টাকা দরে। পুজো পার্বণের মুখে পাতে দুগ্গাছাতুর পদ তুলতে আকাশছোঁয়া দাম উপেক্ষা করে বাজারে ভিড় করছেন খাদ্যরসিক ক্রেতারা।
0
0
Report

पूर्व गीतकार पुलक बंद्योपाध्याय के घर में दुर्गापूजा की पुरानी यादें ताज़ा

Howrah, West Bengal:প্রয়াত গীতিকার পুলক বন্দ্যোপাধ্যায়ের বাড়ির পূজা----- উত্তর হাওড়ার শালিখা হাউস।ঠাকুর দালানের সামনের উঠোনে বর্ষার জল জমা।তার মধ্যে শ্যাওলা।এক সময় যে বাড়ির পুজো ঘিরে আলো আয়োজনের শেষ থাকত না।আজ শ্রীরাম ঢ্যাং রোডের সেই সালিখা হাউজের গায়ে সময়ের ক্লান্তির ছাপ। তবু পুজো আসছে বলে নিস্তব্ধ ঠাকুরদালানে শুরু হয়েছে ব্যস্ততা। তৈরি হচ্ছে প্রতিমা। পুরনো দেওয়ালের গন্ধের মধ্যেই যেন উসকে ওঠে পুরনো স্মৃতি।যেনো নস্টালজিয়া।কারন এই বাড়ির অন্যতম সদস্য বিখ্যাত গীতিকার পুলক বন্দ্যোপাধ্যায় এই বাড়িতে বসেই লিখেছিলেন কালজয়ী বহু গান।পুজো অ্যালবামের জন্য লেখা বহু গান সুপার হিট।প্রায় ২৮২ বছরের দুর্গাপুজোর সঙ্গে তাই এই বাড়ির ইট-কাঠের মতোই মিশে রয়েছে পুলক বন্দ্যোপাধ্যায়ের স্মৃতি। ব্রিটিশ আমলে জমিদার রাধামোহন বন্দ্যোপাধ্যায় তৈরি করেছিলেন এই সালিখা হাউজ।পুজোর সূচনা হয়েছিলো।ব্যানার্জি পরিবারের জমিদারির সুবাদে এক সময় বাড়িটির পরিচয় ছিল ‘বাবুদের বাড়ি’ নামে। সময়ের সঙ্গে সেই পরিচয়ের জৌলুস অনেকটাই মুছে গিয়েছে। পরিবার সদস্যরাও ছড়িয়ে পড়েছেন নানা প্রান্তে। এখন এই বাড়িতে রয়েছেন এই প্রজন্মের সুস্মিত বন্দ্যোপাধ্যায়। বংশের এই প্রজন্মের একমাত্র সদস্য হিসেবে তিনি নিজের কাঁধেই তুলে পুজোর ভার।তিনি বলেন জন্মাষ্টমীর দিন থেকেই শুরু হয় প্রস্তুতি। সেদিনই কাঠামোয় মাটি পড়ে। মহালয়ার পরদিন থেকে বাড়িতে শুরু হয় চণ্ডীপাঠ। ষষ্ঠীতে গৃহদেবতা নারায়ণ ও মঙ্গলচণ্ডীকে নিয়ে আসা হয় ঠাকুরদালানে। সপ্তমীতে বাড়ুজ্ঞে ঘাটে কলাবউ স্নান। অষ্টমীর সন্ধিপুজোর পাশাপাশি হয় কুমারী পুজো ও সদবা পুজো। নবমীতে আখ, ছাঁচি কুমড়ো ও শশা বলির রীতি রয়েছে। পুজোর ভোগেও বদল আসেনি বিশেষ।দশমীতে মাকে বিশেষ দেওয়া হয়।চালতা দিয়ে মসুর ডাল, পান্তা ভাত, তরকারি ও ল্যাটা মাছ পোড়া। সিঁদুর খেলার রীতি অবশ্য নেই এই বাড়িতে।সুস্মিত বাবু বলেন সেই সময় পুজোর সময় এই বাড়িতে আসতেন উত্তম কুমার, মান্না দে সহ বহু গুণী মানুষ। বসত গানের আসর। এই বাড়িতে গান গেয়েছেন অপরেশ লাহিড়ী, তবলা বাজিয়েছেন বাপি লাহিড়ী। ১৯৯৯ সালের সেপ্টেম্বরে পুলকের অকালমৃত্যুর পর পুজোর জৌলুসও নিষ্প্রভ হয়েছে।এখন পুজো শেষ হলেই গোটা বছর খাঁ খাঁ করে সালিখা হাউজ।আর জীর্ণ ঠाकুরদালানে থেকে যায় পুলক বন্দ্যোপাধ্যায়ের সেই অমর প্রার্থনার প্রতিধ্বনি ‘আমায় একটু জায়গা দাও মায়ের মন্দিরে বসি'।জীবনের শেষ এলবামের সেই গান এই বাড়িতে বসেই লেখা।
0
0
Report

नाहन में आवारा कुत्तों के नसबंदी अभियान से जल्द राहत की उम्मीद

Nahan, Himachal Pradesh:नाहन शहर में जल्द शुरू होगा आवारा कुत्तों का स्टेरलाइजेशन..\n\nलोगों को आवारा कुत्तों और बंदरों से मिलेगी निजात,\n\nपहले चरण में शहर से बेसहारा पशुओं को काऊ सेंचुरी किया जा रहा है शिफ्ट,\n\nदूसरे चरण में शहर में घूम रहे आवारा कुत्तों का किया जाएगा स्टेरलाइजेशन,\n\nनगर परिषद पशुपालन विभाग के साथ मिलकर करेंगे कार्य,\n\nशहर के डॉग लवर से कुत्तों को सड़कों पर खाना न देने की अपील,\n\nसड़कों और गलियों से विशेष कर बच्चों और महिलाओं का गुजरा हो रहा मुश्किल,\n\nशहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। नगर परिषद की ओर से पशुपालन विभाग के सहयोग से शहर में आवारा कुत्तों का स्टेरलाइजेशन यानी नसबंदी अभियान शुरू किया जाएगा। इससे आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी।\n\nयह योजना चरणबद्ध तरीके से लागू होगी। पहले चरण में बेसहारा पशुओं को काऊ सेंचुरी में शिफ्ट किया जाएगा ताकि सड़कों पर घूमने वाले पशुओं की समस्या से राहत मिल सके। दूसरे चरण में शहर में घूम रहे आवारा कुत्तों का स्टेरलाइजेशन किया जाएगा। इस कार्य को नगर परिषद पशुपालन विभाग के सहयोग से पूरा करेगी। स्टेरलाइजेशन के जरिए आवारा कुत्तों की बढ़ती आबादी पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया जाएगा।\n\nशहर की सड़कों और गलियों में आवारा कुत्तों और बंदरों की मौजूदगी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। खासकर बच्चों और महिलाओं को कई जगहों पर आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को इस अभियान से राहत मिलने की उम्मीद है। नगर परिषद की ओर से शहर के डॉग लवर्स से अपील की गई है कि वे सड़कों और गलियों में आवारा कुत्तों को भोजन न दें, ताकि सड़कों पर उनकी भीड़ एकत्रित होने की समस्या को कम किया जा सके।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top