icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
461223
Shashank MishraShashank MishraFollow5 Sept 2024, 12:29 pm

सिवनी मालवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, गणेश उत्सव और ईद की तैयारियों पर चर्चा

Seoni Malwa, Madhya Pradesh:

सिवनी मालवा थाना परिसर में आगामी गणेश उत्सव और ईद मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक SDM सहित अन्य विभागों के अधिकारीयों की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में हिंदू समाज के प्रतिनधि, मुस्लिम त्योहार समिति के प्रतिनिधि सहित गणमान्य नागरिकों और डोल ग्यारस झांकी समिति सदस्यों से सुझाव मांगे। जिसमें लोगों ने नगर में गणेश उत्सव को लेकर शहर में साफ सफाई और लाइट व्यवस्था सुचारु संचालित करने की बात कही। साथ ही गणेश उत्सव को लेकर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था न बिगड़े इस पर भी चर्चा की गई।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

बांह्लादेशी दंपति समेत दो बच्चों को जमदाहा पुलिस ने हिरासत में लिया

Banka, Bihar:जमदाा ओपी क्षेत्र स्थित राधा-कृष्ण मंदिर (ठाकुरबाड़ी) में रह रहे एक बांग्लादेशी दंपती और उनके दो बच्चों को पुलिस ने हिरासत में लेकर बांका जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मंदिर के संचालक विजय राय ने सूचना दी कि एक दंपती अपने दो बच्चों के साथ वृंदावन से मंदिर में सेवा करने के लिए आया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने खुद को बांग्लादेश का निवासी बताया। पूछताछ में पुरुष ने अपना नाम मिल्टन हल्दर, पिता हरेंद्र नाथ हल्दर, निवासी ग्राम कुरोलिया, थाना ओजिपुर, जिला बरिशाल, बांग्लादेश बतलाया; उनकी पत्नी झुमारानी दास, पुत्री मिल्टन हल्दर, पिता सुनील चंद्र दास, निवासी जिला मुन्सिंगंज, थाना ढाका, बांग्लादेश बतलाईं। दोनों ने स्वीकार किया कि उनके पास भारत में प्रवेश और निवास से संबंधित कोई वैध वीजा नहीं है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित अत्याचार और परिवार के अन्य सदस्यों के लापता होने के बाद वे भारत आने का निर्णय लिया। करीब ढाई महीने पहले एक दलाल को pago करके अन्य साधनों से सीमा पार कर भारत में प्रवेश किया था। दंपती ने कहा कि पहले वे पश्चिम बंगाल पहुंचे, लेकिन पहचान जांच के भय से वहां से उत्तर प्रदेश के वृंदावन चले गए, जहाँ वे भगवान की पूजा-अर्चना और सेवा में लगे थे। इसके बाद वे जमदाहा स्थित मंदिर पहुंचे। पुलिस ने उनके कमरे की तलाशी ली, जिसमें कपड़ों के अलावा एक बिना सिम वाला मोबाइल फोन मिला। महिला के पास बांग्लादेश के राष्ट्रीय पहचान पत्र की छायाप्रति तथा पुरुष ने मोबाइल में अपने पासपोर्ट की तस्वीर दिखाई। बरामद सामान जब्त कर लिया गया है। जमदाहा ओपी पुलिस ने बिना वैध दस्तावेजों के भारत में प्रवेश और निवास करने के आरोप में दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें बांका जेल भेज दिया है।
0
0
Report

2 माह की मासूम छोड़कर गायब महिला के बारे में अमरपुर में पुलिस जांच शुरू

Banka, Bihar:Anchor-अभी आती हूँ' कहकर 2 माह की मासूम को छोड़ महिला हुई गायब. बांका जिले के अमरपुर प्रखंड के गोला चौक पर शनिवार को एक ऐसी रहस्यमयी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया। एक woman अपनी महज दो माह की मासूम बच्ची को एक 8 वर्षीय बच्ची के पास छोड़कर यह कहकर चली गई कि वह 'बाथरूम होकर अभी लौटती है.' लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी महिला वापस नहीं लौटी। शाम तक महिला के नहीं लौटने पर मामले की सूचना अमरपुर थाना को दी गई। अमरपुर पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम को बुलाया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मासूम बच्ची को सुरक्षित चाइल्ड केयर संस्थान, बांका भेज दिया गया, जहां उसकी देखभाल की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला पीले रंग की साड़ी पहने हुए थी, गोरे रंग की और पतली-दुबली कद-काठी की थी। पुलिस आसपास के दुकानदारों और लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि महिला की पहचान की जा सके। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला ने बच्ची को किन परिस्थितियों में छोड़ा। यह घटना कई सवाल खड़े करती है—क्या महिला किसी मजबूरी में ऐसा कदम उठाने को विवश हुई, या इसके पीछे कोई और वजह है।
0
0
Report
Advertisement

जलपाईगुड़ी के ट्रैफिक पोस्ट भगवा- सफेद रंग में, सुरक्षा संदेश नई सरकार के संकेत

Noida, Uttar Pradesh:नीले-सफेद रंग की विदाई! जलपाईगुड़ी के कई ट्रैफिक पोस्ट अब भगवा-सफेद रंग में।सिर्फ सरकार नहीं बदली, बदली है मानसिकता। पवित्र भगवा रंग दिखाकर यात्रा पथ की शुभकामना दे रही है जिला पुलिस। पिछले 15 सालों से राज्य के श्मशान घाट से लेकर प्रसूति विभाग और ट्रैफिक पोस्ट तक नीला-सफेद रंग चमकता रहा। लोगों के अपार प्यार और आशीर्वाद से पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में सनातनी विचारधारा में नई सरकार स्थापित हुई है। राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले परिवहन कर्मियों की यात्रा की शुभकामना के लिए ट्रैफिक पोस्टों को पवित्र भगवा रंग से नए सिरे से सजाया गया है, ऐसा कई लोग मान रहे हैं। जलपाईगुड़ी के बलापाड़ा, पहाड़पुर मोड़, कॉलेज मोड़, असम मोड़ समेत कई ट्रैफिक पोस्टों पर नीले-सफेद रंग की जगह भगवा-सफेद रंग कर दिया गया है।
0
0
Report
Advertisement

पुंछ में शाम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट: शाम लाल हॉकी क्लब चैंपियन

Chikri Ban, एंकर: सीमावर्ती जिला पुंछ में आयोजित शाम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक समापन हो गया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में शाम लाल हॉकी क्लब ने स्टेडियम इलेवन जम्मू को 1-0 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। यह टूर्नामेंट प्रसिद्ध हॉकी कोच स्वर्गीय शाम लाल शर्मा की स्मृति में आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य खेलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ नशा मुक्त भारत अभियान का संदेश देना भी था। वीओ: 24 जून से शुरू हुए इस शाम लाल मेमोर Memorial हॉकी टूर्नामेंट में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों की टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें शाम लाल हॉकी क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टेडियम इलेवन जम्मू को 1-0 से मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की। समापन समारोह में पुंछ हवेली के विधायक अजाज़ जान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि एएसपी पुंछ अजय शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। इस अवसर पर सेना के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं और उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने पुंछ में हॉकी के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए हॉकी मैदान में दर्शक दीर्घा और फ्लडलाइट जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की घोषणा भी की। टूर्नामेंट का आयोजन हॉकी जम्मू-कश्मीर, जिला प्रशासन पुंछ, युवा सेवा एवं खेल विभाग तथा जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से किया गया। विजेता टीम को 25 हजार रुपये, उपविजेता टीम को 20 हजार रुपये तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 5 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसके अलावा उभरते खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर और सर्वश्रेष्ठ स्कोरर को भी नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह टूर्नामेंट प्रसिद्ध हॉकी कोच स्वर्गीय शाम लाल शर्मा की स्मृति में आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य खेलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ नशा मुक्त भारत अभियान का संदेश देना भी था।
0
0
Report

जमीन विवाद ने बांसवाड़ा के गुर्जरवाड़ा में हिंसक संघर्ष, पांच घायल

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा घटना: बांसवाड़ा के सदर थाना क्षेत्र के गुर्जरवाड़ा में जमीन विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। एक ही परिवार के दो गुटों के बीच हुई लाठी-भाटा और मारपीट में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को परिजन खून से लथपथ हालत में तत्काल महात्मा गांधी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है。 घायलों की पहचान राजू पुत्र सज्जन सिंह, रकमा पुत्र धारजी, अशोक पुत्र सूरजमल, आर्यन पुत्र राजू और राहुल पुत्र अर्जुन के रूप में हुई है। घटना के बाद सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर नियंत्रण किया। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा मारपीट में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार विवाद जमीन के स्वामित्व को लेकर हुआ, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वही सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है
0
0
Report
Advertisement

झालावाड़ में रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की मौत, गोवर्धन सोलंकी की पहचान

Jhalawar, Rajasthan:चौमहला (झालावाड़) झालावाड़ जिले के चौमहला स्टेशन के समीप दिल्ली मुंबई रेल मार्ग के डाउन ट्रैक पर देर रात एक अधेड़ व्यक्ति छोटी काली सिंध नदी की पुलिया पर ट्रेन से नदी में जा गिरा और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त शामगढ़ निवासी गोवर्धन सोलंकी के तौर पर हुई है। मामले में जानकारी देते हुए गंगधार थाना पुलिस ने बताया कि देर रात्रि को दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग के डाउन ट्रैक पर छोटी काली सिंध नदी की पुलिया से गुजरते समय एक अधेड़ व्यक्ति ट्रेन से असंतुलित होकर गिर गया और नदी के पानी में जा गिरा। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को चौमहला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। मृतक के पास से एक मोबाइल और चौमहला से शामगढ़ जाने का टिकट मिला, जिसके आधार पर उसकी पहचान गोवर्धन सोलंकी निवासी शामगढ़ के तौर पर हुई है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद आज सुबह शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। संभवतया बुजुर्ग ट्रेन के गेट के पास खड़ा होगा और संतुलन खोने से वह नीचे गिर गया और हादसे का शिकार हो गया।
0
0
Report

द्वारका के सेक्टर-23-से सेक्टर-9 मार्ग खोलने की मांग तेज, आवागमन बेहाल

New Delhi, Delhi:द्वारका में सेक्टर-23 से सेक्टर-9 की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग पिछले करीब एक महीने से बंद पड़ा है। सड़क बंद होने के कारण स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि इससे पहले भी सेक्टर-9 से सेक्टर-23 की ओर जाने वाला मार्ग निर्माण कार्य के चलते करीब 1 साल तक बंद रखा गया था और अब फिर सेक्टर-23 से सेक्टर-9 जाने वाली सड़क बंद होने से आवागमन प्रभावित हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, फिलहाल सेक्टर-9 से सेक्टर-23 जाने वाले इसी एक मार्ग पर दोनों तरफ का ट्रैफिक चलाया जा रहा है। आमने-सामने से वाहनों के गुजरने के कारण जाम की स्थिति बन रही है और हर समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। निवासियों का कहना है कि मानसून की शुरुआत होने वाली है। यदि बारिश के दौरान भी सड़क बंद रही तो जलभराव और ट्रैफिक की समस्या और बढ़ सकती है, जिससे लोगों को और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सेक्टर-23 से सेक्टर-9 जाने वाले मार्ग का निर्माण कार्य जल्द पूरा कर सड़क को यातायात के लिए खोल दिया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।
0
0
Report

इंदौर के सियागंज पटेल ब्रिज: दो हफ्ते बाद भी सुरक्षा खतरे

Indore, Madhya Pradesh:ग्राउंड रिपोर्ट एंकर - इंदौर में दो हफ्ते पहले हुए बड़े हादसे के बाद भी प्रशासन की सुस्ती सवालों के घेरे में है। मध्यप्रदेश के सबसे बड़े किराना व्यापारिक क्षेत्र सियागंज स्थित पटेल ब्रिज पर पानी से भरा टैंकर कई वाहनों को टक्कर मारते हुए रेलिंग तोड़कर जा घुसा था। गनीमत रही कि ट्रक पुल से नीचे नहीं गिरा, वरना नीचे संचालित दुकानों और व्यस्त गली में बड़ा हादसा हो सकता था।घटना की सीसीटीवी तस्वीरें भी सामने आई थी तब भी जी मीडिया ने मौके पर से पूरी घटना को बारीकी से दिखाया था लेकिन घटना के दो हफ्ते बाद भी प्रशासन ने सिर्फ खानापूर्ति करते हुए सीमेंट के कुछ पिलर खड़े कर दिए हैं। टूटी रेलिंग, लोहे की जालियां और मलबा आज भी वहीं पड़ा है। ऐसे में सवाल यही है कि आखिर प्रशासन किसी और बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहा है? वीओ 01 - यह है इंदौर का सियागंज क्षेत्र, जिसे मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा किराना व्यापारिक केंद्र माना जाता है। हर दिन यहां हजारों वाहन और बड़ी संख्या में व्यापारी एवं आम लोग आवाजाही करते हैं। लेकिन इसी क्षेत्र का पटेल ब्रिज अब लोगों के लिए खतरे का कारण बनता जा रहा है। करीब दो सप्ताह पहले एक पानी का टैंकर अनियंत्रित होकर पुल पर खड़े वाहनों को टक्कर मारते हुए रेलिंग तोड़कर जा घुसा था। यदि ट्रक कुछ फीट और आगे बढ़ जाता तो पुल के नीचे बनी दुकानों और व्यस्त गली में मौजूद लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी। विओ 02 - हैरानी की बात यह है कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इसी स्थान से एक कार पुल से नीचे गिर चुकी है। यानी यह जगह पहले भी हादसों की गवाह बन चुकी है। घटना के बाद प्रशासन हरकत में जरूर आया, लेकिन दो हफ्ते बीतने के बाद भी स्थिति लगभग जस की तस बनी हुई है। क्षतिग्रस्त हिस्से पर केवल सीमेंट के कुछ सीमेंट के पिलर लगा दिए गए हैं, जबकि टूटी रेलिंग, लोहे की जालियां और मलबा अब भी पुल पर पड़ा हुआ है। विओ 03 - जी मीडिया की टीम एक बार फिर मौके पर पहुंची तो लापरवाही साफ नजर आई। स्थानीय लोगों और व्यापारियों का कहना है कि यहां हर दिन हजारों वाहन गुजरते हैं, लेकिन सुरक्षा के स्थायी इंतजाम अब तक नहीं किए गए हैं। लोगों का सवाल है कि आखिर प्रशासन किसी और बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहा है? वहीं अब भी बड़ी संख्या में लोगों को इसी जगह ब्रिज पर कार ओर वाहन पार्क करना पड़ रहे हैं
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top