Back
Hoshangabad461771blurImage

MP:-में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, गंदगी का अंबार!

Reetesh Sahu
Jun 06, 2025 08:00:13
Sohagpur, Madhya Pradesh
सोहागपुर नगर पंचायत में सफाई कर्मचारियों ने 2 महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण आज सुबह से सामूहिक हड़ताल की। इससे नगर में गंदगी फैल गई और जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए। सफाई कर्मचारियों ने नगर पंचायत प्रांगण में इकट्ठे होकर शांतिपूर्ण हड़ताल की। दुकानदारों ने मजबूर होकर अपने प्रतिष्ठानों के सामने स्वयं झाड़ू लगाई।नगर पंचायत में पिछले 1 वर्ष में कोई स्थाई सीएमओ नहीं होने के कारण यह परेशानियां आ रही हैं। तहसीलदार रामकिशोर झरबड़े को अस्थाई तौर पर सीएमओ का पद दिया गया है। तहसीलदार ने शुक्रवार सुबह 10 बजे बताया कि आज दोपहर 12:00 बजे तक कर्मचारियों का भुगतान कर दिया जाएगा। अब देखना यह है कि नगर पंचायत कर्मियों का भुगतान कब तक होता है और नगर में गंदगी का अंबार कब तक लगा रहेगा। नगर में गंदगी
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|