461223
सिवनी मालवा में ITI छात्रों का 9 सितंबर को वोल्वो आयशर द्वारा साक्षात्का
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:सिवनी मालवा स्थित शासकीय ITI में 9 सितंबर को प्रात: 10:30 बजे वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड के द्वारा ITI के छात्रों का साक्षात्कार लिया जाएगा। चयनित छात्रों को नौकरी के साथ-साथ आयशर ट्रक्स एंड बस कंपनी की ओर से 3 साल की बैचलर ऑफ वोकेशनल डिग्री (बी-वीओसी) मुफ्त में दी जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ओबीसी आयोग ने सरकार को 1000 पन्नों की रिपोर्ट सौंप दी; निकाय चुनाव आसान
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-राजस्थान में स्थानीय निकाय और पंचायती राज चुनावों को लेकर लंबे समय से बना सस्पेंस अब खत्म हो गया है. राजस्थान अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अपनी बहुप्रतीक्षित रिपोर्ट सौंप दी है.इस रिपोर्ट के सौंपे जाने से प्रदेश में ओबीसी आरक्षण के आधार पर निकाय पंचायत चुनाव कराने का रास्ता साफ हो गया है. ओबीसी आयोग की रिपोर्ट का इंतजार खत्म- राजस्थान में ओबीसी आयोग की रिपोर्ट का इंतजार खत्म हो गया है.ओबीसी आयोग ने सरकार को रिपोर्ट सौप दी है.ओबीसी आयोग के अध्यक्ष मदनलाल भाटी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को रिपोर्ट सौपी.ओबीसी आयोग की इस रिपोर्ट में स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं में पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व और आरक्षण से जुड़े अहम सुझाव दिए हैं. राज्य सरकार अब इस रिपोर्ट का गहन अध्ययन करेगी और उसके आधार पर आगे की प्रक्रिया तय करेगी. रिपोर्ट पेश होने के साथ ही प्रदेश में चुनाव की तैयारियों को प्रशासनिक स्तर पर तेज गति मिलने की संभावना है.रिपोर्ट सौपने के बाद मदनलाल भाटी ने कहा कि करीब 74 लाख परिवारों का सर्वे किया गया.रिपोर्ट करीब 1000 पेजों की बनाई है. बाइट-madanlal bhati,adhyaksh,obc aayog मदनलाल भाटी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि रिपोर्ट में जनता के सुझावों को बताया गया.सीएम में मुख्यमंत्री से मिलकर ये रिपोर्ट सौंपी गई.इस मौके पर आयोग के सदस्य राजीव सक्सेना, मोहन मोरवाल, गोपाल कृष्ण और पवन मंडाविया भी मौजूद रहे. पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर, झाबर सिंह खर्रा, जोगाराम पटेल के साथ-साथ मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, मुख्यमंत्री के एसीएस अखिल अरोड़ा और डीएलबी,राजस्व विभाग के senior अधिकारी शामिल रहे.आयोग ने पिछड़ा वर्ग आरक्षण से जुड़े सभी संवैधानिक और तकनीकी तथ्यो की जानकारी सरकार को उपलब्ध करवाई. अब ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई.अब सरकार इस रिपोर्ट का अध्ययन करेगी.जिसके बाद निकाय चुनाव की लॉटरी निकलेगी. इस खबर की फीड ओएफसी से भेजी गई है।0
0
Report
रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में अवैध चराई पर कार्रवाई, 15 प्रकरण दर्ज
Noida, Uttar Pradesh:रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में अवैध चराई के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। उप वन संरक्षक एवं उप क्षेत्र निदेशक (कोर) अरुण कुमार डी. के निर्देशन तथा क्षेत्रीय वन अधिकारी सुमित कनोजिया के नेतृत्व में गठित टीम ने संवेदनशील वन क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए अवैध चराई के 15 प्रकरण दर्ज किए। मौके पर ही नियमों के तहत कुल 72,600 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वन विभाग ने कहा कि टाइगर रिजर्व में अवैध चराई, अतिक्रमण और शिकार जैसी गतिविधियों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
नीला नर फेयरी रेन अपनी महिला मित्रों के साथ
Noida, Uttar Pradesh:A blue male fairy wren enjoying the company of his female friends.0
0
Report
Advertisement
जयपुर के पोद्दार बधिर स्कूल में अनियमितताओं पर जांच के आदेश: Protests Outside School
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर सेठ आनंदीलाल पोद्दार बधिर स्कूल में अनियमितताओं का मामला स्कूल के बाहर आज छात्रों ने किया था विरोध प्रदर्शन जिला शिक्षा अधिकारी भरत जोशी तत्काल निलंबित पोद्दार स्कूल के प्रधानाचार्य पद से कार्यमुक्त हो चुके जोशी सरकार ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में जांच कमेटी की गठित जांच रिपोर्ट पेश करने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा। मामला संज्ञान में आते ही प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया गया है और पूरे मामले की विस्तृत जांच करने के लिए सी बी ओ ईस्ट की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन कर दिया है। रिपोर्ट मिलते ही दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।0
0
Report
चिड़ियाघर के आगंतुक को ऑरंगुटान ने पकड़ लिया; गार्डरेल पार कर मजाक शुरू किया
Noida, Uttar Pradesh:Orangutan grabs zoo visitor after the visitor reportedly ignored warnings, climbed over the guardrail, and began teasing the orangutan.0
0
Report
हनुमानगढ़ में महिला हेल्पलाइन शुरू, मिस्ड कॉल पर पुलिस करेगी संपर्क
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में महिला हेल्पलाइन शुरू, मिस्ड कॉल पर पुलिस करेगी संपर्क; नशे व अपराध की गोपनीय सूचना पर होगी कार्रवाई हनुमानगढ़ पुलिस ने पुलिस मुख्यालय के महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को जिला पुलिस लाइन में महिला जनजागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में आरएसी की उप महानिरीक्षक श्वेता धनकड़ मुख्य अतिथि और एसपी बी. आदित्य अध्यक्ष रहे। इस दौरान महिलाओं को राजकॉप सिटीजन ऐप, एसओएस फीचर, कालिका पेट्रोलिंग, साइबर सुरक्षा, कानूनी अधिकार और आत्मरक्षा प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की पहल और हनुमानगढ़ पुलिस के सेफ सिटी अभियान के तहत महिला हेल्पलाइन का शुभारंभ किया गया। अब जिले की महिलाएं नशा तस्करी, अवैध मादक पदार्थों के कारोबार और अन्य संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिस्ड कॉल, कॉल या व्हाट्सएप से दे सकेंगी। हेल्पलाइन का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकंवर करेंगी। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाली की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और हर सूचना पर त्वरित कार्रवाई होगी। कार्यक्रम के अंत में महिला सुरक्षा जागरूकता रैली भी निकाली गई।0
0
Report
Advertisement
दक्षिण कोरिया डैजेन में 210 वर्षीय मेपल पेड़ पतझड़ के रंग बिखेर रहा है
Noida, Uttar Pradesh:A roughly 210-year-old maple tree in Daejeon, South Korea, with brilliant autumn foliage.0
0
Report
समय की उपचार शक्ति का एक दृश्य रूपक
Noida, Uttar Pradesh:A visual metaphor of the healing power of time0
0
Report
मधेपुरा में 551 स्कूलों के नाम बदले जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन
Madanpur, Bihar:बिहार सरकार द्वारा राज्य के 551 स्कूलों के नाम बदलने के फैसले के विरोध में बुधवार को मधेपुरा में जोरदार प्रदर्शन हुआ। मधेपुरा के ऐतिहासिक रास बिहारी स्कूल का नाम बदलने और स्कूल भवन को भगवा रंग से रंगने के विरोध में सैकड़ों की संख्या में छात्र, शिक्षक और स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए।स्कूल से कॉलेज चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया ।प्रदर्शनकारियों ने रास बिहारी स्कूल से कॉलेज चौक तक मशाल जुलूस निकाला। हाथों में मशाल, तख्तियां और बैनर लेकर लोग नाम नहीं बदलने देंगे शिक्षा का भगवाकरण बंद करो के नारे लगाते हुए चल रहे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि रास बिहारी स्कूल की 100 साल से अधिक की ऐतिहासिक पहचान है। एकतरफा नाम बदलना और भगवा रंग से रंगना संविधान और सामाजिक सौहार्द के खिलाफ है।कॉलेज चौक पर सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बिहार सरकार का 551 स्कूलों के नाम बदलने का फैसला जल्दबाजी में लिया गया है। इससे छात्रों और अभिभावकों की भावनाएं आहत हुई हैं।उन्होंने सरकार से मांग की कि नाम बदलने और रंग बदलने का आदेश तुरंत वापस लिया जाए।0
0
Report
Advertisement
बगहा से सुस्ता सीमा पर निर्माण रोक को लेकर नेपाल-भारत तनाव बढ़ा
Bagaha, Bihar:बगहा से आ रहीं है जहाँ भारत-नेपाल सीमा में सुस्ता के समीप विवाद एक बार फ़िर गहरा गया है । वर्षों से विवादित सुस्ता क्षेत्र में भूमि अतिक्रमण को लेकर एक बार फिर तनाव की स्थिति सामने आई है। विवादित जमीन पर निर्माण कार्य रोकने पहुंची SSB 21 वीं बटालियन की टीम का नेपाल के सुस्ता गांव के ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। इतना हीं नहीं लाठी डंडे औऱ पथराव की घटना के बाद बवाल मच गया । लिहाजा अब घटना के बाद एसएसबी ने वाल्मीकिनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है , जिसके बाद पुलिस ने करीबन 200 लोगों पर मामला दर्ज कर घटना की जांच औऱ कार्रवाई शुरू कर दिया है। दरअसल इंडो नेपाल सीमा पर विवादित सुस्ता में गहराते मामले को लेकर एसएसबी रामपुरवा जी कंपनी के सहायक कमांडेंट द्वारा वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष को भेजे गए शिकायत पत्र के मुताबिक बीते 2 अगस्त 2026 को सूचना मिली कि विवादित क्षेत्र में अवैध निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सूचना मिलने पर एसएसबी की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और दोनों देशों के बीच पूर्व से लागू यथास्थिति (स्टेटस-क्वो) बनाए रखने का हवाला देते हुए निर्माण कार्य रोकने की कोशिश किया गया लेकिन बवाल मच गया है । बताया जा रहा है की बॉर्डर पर तैनात SSB 21 वीं बटालियन की कार्रवाई के दौरान नेपाल के सुस्ता गांव से करीब 150 से 200 ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और निर्माण कार्य रोकने का विरोध करने लगे। इससे कुछ समय के लिए सीमा क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया था । हालांकि, एसएसबी जवानों ने संयम बरतते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं होने दी बावजूद इसके पथराव औऱ लाठी डंडे से हमला की कोशिश की गईं जिसका वीडियो भी सोशल साइट्स पर तेज़ी से वायरल हों रहा है । वाल्मीकिनगर थाने में शिकायत दर्ज़ करवा क़र एसएसबी द्वारा शिकायत पत्र में कहा गया है कि सीमा विवाद से जुड़े इस क्षेत्र में पहले से यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश हैं। इसके बावजूद निर्माण कार्य और विरोध प्रदर्शन से सीमा क्षेत्र की शांति समेत कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। इसी आधार पर एसएसबी ने वाल्मीकिनगर थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग किया है । इस मामले में वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया है कि सुस्ता सीमा विवाद को लेकर एसएसबी से प्राप्त आवेदन के आधार पर कांड संख्या दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल जारी है। फिलहाल सीमा क्षेत्र में स्थिति सामान्य है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी बनाए हुए हैं ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या फ़िर तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न न हो सकें । बता दें की विगत 31 जुलाई को भारत नेपाल के सुरक्षा अधिकारीयों की संयुक्त बैठक में विवादित क्षेत्र में यथास्थिति बनाये रखने पर सहमति बनी थी बावजूद इसके सुस्ता गाँव के तकरीबन 150-200 लोगों द्वारा लाठी डंडे लेकर पथराव किया गया औऱ गाली गलौज क़र विरोध किया जाना नियम संगत नहीं है लिहाजा इन अज्ञात लोगों पर वाल्मीकिनगर थाना कांड संख्या 119/26 दर्ज करवाते हुए SSB 21 वीं बटालियन के उप कमांडेंट विशाल कुमार औऱ मुख्य आरक्षी त्रिदेव प्रसाद के साथ अन्य जवान एक्शन मॉड में पुलिस प्रशासन से कार्रवाई में जुटे हैं।0
0
Report
एनएच-27 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार राजमिस्त्री की मौत, चालक फरार
Gopalganj, Bihar:जिले के महमदपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव के समीप आज बुधवार रात एनएच-27 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार एक राजमिस्त्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में उसकी साइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक की पहचान सिधवलिया थाना क्षेत्र के सुपौली गांव निवासी 32 वर्षीय हरेंद्र दास के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वह मजदूरी कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पकड़ी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया。 घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर महम्मदपुर एवं सिधवलिया थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। इधर, परिजनों और ग्रामीणों ने मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा तथा दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान कर चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एनएच-27 जाम कर दिया。 सड़क जाम के कारण बरहीमा से लेकर महम्मदपुर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई और दोनों ओर आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया है0
0
Report
बड़वानी अस्पताल: ब्लॉक स्तर पर कैंप शुरू करने के निर्देश, मरीजों को राहत
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी- सरकार परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के साथ स्वास्थ्य विभाग को करोड़ों रुपये का बजट भी उपलब्ध कराती है, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक परिवार नियोजन सेवाएं पहुंच सकें। लेकिन बड़वानी जिला अस्पताल में परिवार नियोजन ऑपरेशन के लिए दूर-दराज़ से आने वाले लोगों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में परेशान होना पड़ रहा है। मरीजों और उनके परिजनों का आरोप है कि घंटों इंतजार करने के बाद भी कई लोगों को बिना ऑपरेशन के वापस लौटा दिया जाता है। बड़वानी जिला अस्पताल में परिवार नियोजन ऑपरेशन के लिए जिले के अलग-अलग ब्लॉकों से लोग 100 से 150 किलोमीटर का सफर तय कर पहुंचते हैं। परिजनों का कहना है कि उन्हें ऑपरेशन से करीब 12 घंटे पहले अस्पताल बुला लिया जाता है, लेकिन अस्पताल में न तो पीने के पानी की समुचित व्यवस्था है और न ही बैठने या आराम करने की सुविधा, इससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। परिजनों का आरोप है कि एक दिन में केवल करीब 30 मामलों में ही ऑपरेशन किए जाते हैं, जबकि बाकी लोगों को अगली तारीख का इंतजार करने या बिना इलाज के वापस लौटना पड़ता है। उनका कहना है कि बार-बार आने के बावजूद नंबर नहीं लग पाता, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है। समाजसेवियों का कहना है कि न तो यहां पर सोने की प्रॉपर व्यवस्था है ना मरीजों को रखने की सही व्यवस्था पूरी रात नंबर लगाकर बैठते हैं। लोग सुबह 6:00 बजे एक कर्मचारी आता है और 30 नंबर लिखकर ले जाता है; अगर ज्यादा परिवार नियोजन के केस आते हैं तो उसे वापस लौटा दिया जाता है। लोगों ने यह भी मांग उठाई है कि बड़वानी जिले के सभी सातों ब्लॉकों के सरकारी अस्पतालों में परिवार नियोजन ऑपरेशन के लिए नियमित कैंप लगाए जाएं, ताकि ब्लॉक स्तर पर यह सुविधा उपलब्ध हो जाए, दूर-दराज़ के ग्रामीणों को जिला अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और उन्हें अनावश्यक परेशानी से भी राहत मिलेगी। परिवार नियोजन जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा का उद्देश्य लोगों को सुविधा देना है, लेकिन यदि मरीजों को बुनियादी व्यवस्थाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़े, तो व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। हालांकि सीएमएचओ मानते हैं ऑपरेशन के लिए जल्दी बुलाना पड़ता है, लेकिन निर्देशित किया गया है कि जिनका रजिस्ट्रेशन हो उन्हीं को बुलाया जाए; साथ ही कहा इसे अब ब्लॉक स्तर पर भी शुरू किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
अबोहर के नाके पर बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखे बजाने वाले दो युवक पकड़े गए
Fazilka, Punjab:फाजिल्का जिले के अबोहर के महाराजा अग्रसेन चौक पर पुलिस द्वारा लगाए गए नाके के दौरान एक अनोखा घटनाक्रम देखने को मिला। नाके के पास बुलेट मोटरसाइकिल से तेज पटाखे बजाते हुए दो युवक पहुंचे। पटाखों की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद सिटी-1 थाना प्रभारी (SHO) मनिंदर सिंह सतर्क हो गए। जैसे ही युवकों ने आगे पुलिस नाका देखा, उन्होंने मोटरसाइकिल मोड़कर भागने की कोशिश की। लेकिन SHO मनिंदर सिंह खुद पैदल ही उनके पीछे दौड़ पड़े और कुछ दूरी पर दोनों युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर सरकारी वाहन में बैठाया और उनकी बुलेट मोटरसाइकिल को भी थाने भेज दिया। पुलिस ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। SHO मनिंदर सिंह ने कहा कि बुलेट मोटरसाइकिलों पर पटाखे बजाकर हुड़दंग मचाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस के सामने इस तरह की हरकत करना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
डिंडौरी पटवारियों की हड़ताल से राजस्व काम प्रभावित, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी में पटवारियों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है। पटवारियों ने अपने बस्ते भी जमा कर दिए हैं, जिसके चलते जिले में राजस्व से जुड़े कई जरूरी काम प्रभावित होने लगे हैं। हड़ताल के कारण नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और अन्य राजस्व प्रकरणों के निपटारे पर असर पड़ रहा है। पटवारियों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।0
0
Report
भिलाई बचाओ पदयात्रा रायपुर में समाप्त, राजभवन घेराव के दौरान झूमाझटकी
Raipur, Chhattisgarh:2 अगस्त को भिलाई से शुरू हुई कांग्रेस के भिलाई बचाओ पदयात्रा का रायपुर में हुआ समापन. राजभवन घेराव के लोई निकले कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोका, हुई झूमाझटकी, स्मार्ट मीटर सहित अन्य मसले पर यात्रा0
0
Report
Advertisement
