Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hoshangabad461223

न्याय यात्रा में सम्मिलित होने के लिए सिवनी मालवा से सैंकड़ो ट्रेक्टर के साथ कार्यकर्त्ता रवाना

Sept 13, 2024 08:24:30
Seoni Malwa, Madhya Pradesh

नर्मदापुरम में कांग्रेस पार्टी की किसान न्याय यात्रा के तहत आज एक बड़ी ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। सिवनी मालवा से सैकड़ों ट्रैक्टर के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व विधायक प्रत्याशी अजय सिंह पटेल के नेतृत्व में रवाना हो गए हैं। अजय पटेल के अनुसार, यह यात्रा इटारसी से शुरू होकर नर्मदापुरम पहुंचेगी और पीपल चौक पर समाप्त होगी। यात्रा के दौरान, कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AKAtul Kumar Yadav
Mar 02, 2026 04:03:15
Gonda, Uttar Pradesh:जहां एक तरफ ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच युद्ध हो रहा है इजराइल और अमेरिका द्वारा मिलकर के ईरान पर अटैक किया जा रहा है। तो वहीं ईरान द्वारा अकेले दुबई, इजरायल और अन्य स्थानों पर लगातार अपने मिसाइल और अपने ड्रोन से अटैक किए जा रहे हैं। लेकिन गोंडा जिले में छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सैजलपुर गांव के रहने वाले 27 वर्षीय दिनेश वर्मा को नहीं पता था कि वह इन देशों के बीच चल रहे युद्ध के बीच दुबई में ही फंस जाएंगे और वह होली मनाने के लिए और अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए नहीं आ पाएंगे। दिनेश कुमार वर्मा ने दुबई से मुंबई तक का 1 मार्च को अपना टिकट कराया था लेकिन युद्ध शुरू होने के कारण वह जब एयरपोर्ट पहुंचे तो पता चला कि एयरपोर्ट बंद है और फिर उन्हें वापस उनके रूम पर भेज दिया गया और वह होली मनाने के लिए अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए नहीं आ पाए हैं। दिनेश कुमार वर्मा की भांजे विनोद वर्मा की आमारी बाजार लुनियापार बस्ती में 11 मार्च को शादी थी। दिनेश कुमार बर दुबई में रहकरके की कुकिंग का काम कर एक अपनी छोटी क्लीनिंग की कंपनी चला करके सर्वेंट प्रोवाइड करने का काम करते हैं। सवाल- आप इस समय कहां फंसे हुए हैं आप भारत आना चाह रहे थे क्या हुआ जवाब - दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि इस समय मैं बर दुबई में हूं 1 मार्च की रात में 1:55 पर हमारी फ्लाइट थी 6:00 हमको पता चला की फ्लाइट हमारी कैंसिल है। हालांकि की हालत यहां के तो दोपहर 1 से 2:00 बजे से ही खराब है। ऐसा नहीं लग रहा था कि हम आ पाएंगे बहुत सारे बम वगैरा हमको देखने को मिले इसे थोड़ा बहुत लगा कि हम नहीं आ पाएंगे। वैसे भी एयरपोर्ट बंद है शाम को क्लियर हुआ कि एयरपोर्ट बंद है हम आ नहीं पाएंगे। सवाल- आप इस समय कहां हैं आप वहां से क्या देख रहे हैं जवाब- इस समय बर दुबई में हूँ यहां से 1 किलोमीटर की दूरी पर अमेरिका का पोर्ट बना हुआ है वहां पर रात में मिसाइलें गिर रही थी लेकिन हम वहां से 1 किलोमीटर की दूरी पर हैं। यहां पर हमारे रिलेटिव लोग भी रहते है वहां पर भी हमको यही देखने को मिला है। वीडियो भी कई आए है डर तो लगी रहा है बाकी भगवान जाने। सवाल- डर कैसा है कैसी मिसाइलें आ रही हैं आपके आसपास भी गिर रही है क्या जवाब- मेरे आस-पास ऐसा कुछ नहीं हुआ है लेकिन मिसाइल तो गिर रही है दिखती हैं हमारे आसपास के 1 किलोमीटर की रेंज में ऐसा भी कुछ नहीं हुआ है। हमारे यहां से दूर एक को पोर्ट है वहां पर बादलों में कुछ आग के गोला जैसा जाता हुआ दिखाई दिया है। जिसे हमने एक वीडियो भी बनाया हुआ है हमारे यहां भी नहीं हुआ है लेकिन यहाँ पर कुछ भी हो सकता है। सवाल- दिक्कत तो आपको वहां पर नहीं है आप कहां पर है किसी बंकर में है या सुरक्षित स्थान पर हैं जवाब- अभी तो दिक्कत नहीं है लेकिन भविष्य में दिक्कत हो सकती है 1 किलोमीटर दूरी पर ब Bombing हो रही है यहां पर बमबारी होने में कितना समय लगेगा। मैं इस समय बंकर में नहीं हूं लेकिन मैं जिस बिल्डिंग में हूं मैं जिस बिल्डिंग में रहता हूं एक रूम के अंदर है। सवाल- आप लोगों को कुछ वहां मना किया गया है बाहर जाने से क्या जवाब- बाहर जाने से जो हमारे यहां भारतीय दूतावास एंबेसी है उन्होंने एक मैसेज डाला हुआ है कि लोग बाहर न निकले जरूरी काम से ही बाहर निकले। जितना हो सके उतना बाहर न निकलें इसीलिए हम लोग ज्यादा नहीं निकल रहे हैं लेकिन रात्रि के समय में हम लोग देख रहे हैं कि मिसाइल जा रही हैं। सवाल- आप 1 मार्च को यहां किस लिए आना चाह रहे थे होली मनाने के लिए क्या जवाब- होली मनाने के लिए मुझे घर आना था लेकिन मैं आ नहीं पा रहा हूं मेरे भांजे की शादी थी 11 मार्च को वह शादी में भी शामिल होना था। लेकिन अब एयरपोर्ट बंद होने के कारण मैं नहीं आ पा रहा हूं मैं काफी यहां पर सोच भी रहा हूं। कि कैसे आऊं लेकिन यहां पर सारी चीज बंद है परिवार के लोग के साथ होली मनाना चाह रहा था। भांजे की शादी में शामिल होना चाह रहा था लेकिन लगता है नहीं शामिल हो पाऊंगा。 सवाल- आप भारत सरकार से क्या चाहते हैं और आप वहां किस तरीके से देख रहे हैं लोग परेशान हैं जवाब- भारत सरकार से यही चाहता हूं कि मुझे घर बुला लें। अभी दूसरा दिन ही है युद्ध का अभी तो लोग खाने वगैरा के लिए परेशान नहीं है लेकिन जिस तरीके से बमबारी हो रही है जिस तरीके से हालत खराब हो रहे हैं। अपने आप को हम असुरक्षित महसूस कर रहे हैं इन फ्यूचर यहां पर कुछ भी हो सकता है। सवाल- सायरन वगैरा बजता है तो आप अपने आप को कैसे सुरक्षित कर रहे हैं जवाब- सुरक्षित क्या करना है कोई बंकर वगैरा है नहीं कि हम छुप जाएंगे हम लोगों की एक बिल्डिंग है हम उसी में रहते है। बाहर ज्यादा हम लोग नहीं निकलते हैं भारत में आना चाह रहा हूं कल रात का हमारा टिकट भी था एयरपोर्ट ही बंद है तो हम क्या बताएं। सवाल- परिवार के लोगों से कुछ बातचीत हुई है क्या और अब आप शादी में नहीं आ पाएंगे क्या कहेंगे जवाब- बातचीत परिवार के लोगों से हमारी होती है अब नहीं जा पाई भाई तो दिक्कत आई है। भांजे की शादी के लिए ही आ रहे थे लेकिन नहीं आ पाया हूं अब मैं आगे आ पाऊंगा कि नहीं आ पाऊंगा यह तो समय बताएगा। कब तक एयरपोर्ट बंद रहेगा कब तक एयरलाइन बंद रहेगा इसका कोई पता नहीं है। जिस तरीके से हालत है मुझे नहीं लगता है कि 15 से 20 दिन में चालू कर देंगे। मैं जिस बिल्डिंग में हूं वहां पर डेढ़ सौ लोग भारतीय हैं और यह सब गोंडा, बस्ती,बलरामपुर मिलकर के हैं। सवाल- आप वहां पर क्या काम करते हैं जवाब- यहां पर कुकिंग का काम करता हूं और एक छोटी सी क्लीनिंग की कंपनी चलाता हूं कंपनी चला करके सर्वेंट प्रोवाइड करते हैं। कोई यहां पर ड्राइवर है कोई कुछ है सब लोग अपना-अपना काम कर रहे हैं कोई कंपनी में काम कर रहा है कोई कुछ कर रहा है डेढ़ सौ लोग हमारे रूम में है। जी मीडिया रिपोर्टर ने दिनेश वर्मा से कहा कि आप अपने आप को सुरक्षित रखिए भारत सरकार के संपर्क में रहिए जल्द ही आप भारत आएंगे।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 02, 2026 04:02:25
Alwar, Rajasthan:राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन अलवर जिला चुनाव: देवकीनंदन मीणा 52 मतों से निर्वाचित अलवर। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन की अलवर जिला शाखा के चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुए। इस चुनाव में देवकीनंदन मीणा ने 356 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी राजेंद्र वर्मा (304 मत) को 52 मतों से पराजित करते हुए जीत दर्ज की। निर्वाचन अधिकारी पंकज शर्मा ने बताया कि कुल 663 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनमें से 3 मत निरस्त पाए गए। पूरे चुनाव प्रक्रिया के दौरान अनुशासन और शांति बनी रही। वहीं नर्सेज एसोसिएशन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजपाल यादव ने चुनाव अधिकारियों समेत जिले के सभी नर्सेज का चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया और नव-निर्वाचित पदाधिकारी को शुभकामनाएं दीं।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 02, 2026 04:02:10
Alwar, Rajasthan:खेड़ली में ट्रैक्टर चोरी की वारदात नाकाम, दो बदमाश गिरफ्तार; अंतरराज्यीय वाहन चोर भी दबोचा गया खेड़ली (अलवर)。 खेड़ली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर चोरी की वारदात को नाकाम कर दिया। खेड़ली के समीपवर्ती गांव प्रीतमपुरा में घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर को चोरी कर ले जाते समय बदमाशों को दबोचा गया। ग्रामीणों की सूचना पर खेड़ली थानाधिकारी विजय सिंह चंदेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाकेबंदी कर पीछा किया और मोटरसाइकिल पर जा रहे दो आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अंतरराज्यीय वाहन चोर राजेन्द्र मीणा निवासी सिरथरी, थाना नगर तथा दूसरा आरोपी समय सिंह निवासी कठूमर शामिल है। पुलिस के अनुसार राजेन्द्र मीणा के खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 37 आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाना अधिकारी विजय चंदेल ने बताया आरोपियों के कब्जे से दो देशी कट्टे, वाहन चोरी में प्रयुक्त उपकरण तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। मामले में ट्रैक्टर मालिक ने भी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है , आरोपियों से क्षेत्र में हुई अन्य नकबजनी व वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर पूछताछ जारी है。
0
comment0
Report
JKJitendra Kanwar
Mar 02, 2026 04:01:20
Chhattisgarh:बुजुर्ग महिला को झांसा देकर सोने की माला व नगदी ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार जांजगीर-चांपा में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल में अपने पति का इलाज करा रही एक बुजुर्ग महिला को 6 लाख रुपये की सरकारी सहायता दिलाने का झांसा देकर ठग लिया गया। आरोपी ने पहले भरोसा जीता, फिर फॉर्म भरने के नाम पर 6,500 रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद वजन और फोटो की बात कहकर महिला से 13 फर की करीब 3 लाख रुपये कीमत की सोने की माला, 13,500 रुपये नगद और मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर थाना चांपा में धारा 318(4) भा.न्या.सं. के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी हरिशंकर उर्फ राहुल डेन्सिल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से सोने की माला बरामद कर उसे न्यायिक rimaнд पर भेज दिया गया है।
0
comment0
Report
G1GULSHAN 1
Mar 02, 2026 04:01:02
Jind, Haryana:अब तक तुम ही तो थे, जनता ने रॉद काट दी!” – मंत्री कृष्ण बेदी का कांग्रेस पर हरियाणवी तंज डबलैन गांव की जनसभा में गरजे मंत्री, बोले – 22 लाख बुजुर्गों को मिल रही 3200 रुपये पेंशन, अब बिना पर्ची-खर्ची मिलती है नौकरी एंकर एंकर। नरवाना के दबलैन गांव में आयोजित जनसभा में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। हरियाणवी अंदाज में तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है और कांग्रेसी सिर्फ यह कहते फिरते हैं कि “हमारी सरकार बन जाती तो बहुत कुछ कर देते।” कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि “अब तक तुम ही तो थे, अगर तुम अच्छे होते तो जनता तुम्हारी रॉद क्यों काटती?” उन्होंने कहा कि आज जनता , और को बार-बार आशीर्वाद दे रही है, क्योंकि सरकार ने जनता की समस्याओं को खत्म करने का काम किया है। बेदी यहीं नहीं रुके। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस 30 साल से पश्चिम बंगाल में नहीं आई, 28 साल से उड़ीसा में नहीं आई और 42 साल से उत्तर प्रदेश में नहीं आई। फिर भी कांग्रेसियों को चैन नहीं पड़ता, सोचते हैं “इब आ जाएंगे”, पर कोणी आनंदे, चिंता मत करो。 उन्होंने कहा कि कांग्रेसी गांव-गांव झूठा प्रचार करते फिरते हैं कि लोगों की पेंशन काट दी गई। लेकिन विधानसभा सत्र में जब उन्होंने आंकड़े रखे तो कांग्रेसी ऐसे बैठ गए जैसे दूध में झाग बैठती है। बेदी ने बताया कि 2014 में जब कांग्रेस की सरकार गई तब 12 लाख लोगों को पेंशन मिलती थी, जबकि आज नायब सैनी सरकार 22 लाख बुजुर्गों को 3200 रुपये प्रतिमाह पेंशन दे रही है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनके राज में नौकरियों के नाम पर “सेटिंग” होती थी, लेकिन आज गरीब का बच्चा भी बिना पर्ची और खर्ची के मेरिट के आधार पर नौकरी पा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले नरवाना में ताकतवर लोग राज करते थे और गरीब का कोई हिस्सा नहीं था, लेकिन मोदी, नायब सैनी और मनोहर लाल के बाद गरीब को उसका हक मिला है। बेदी ने कहा कि बीजेपी राज में मंत्री तो दूर, मुख्यमंत्री को भी लोग चौक पर हाथ देकर रोक लेते हैं, जबकि पहले विधायकों को रोकने की किसी की हिम्मत नहीं थी。 नरवाना के लोगों को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा, “ग्रांट की चिंता मत करो, तुम्हें तो मिलेगी ही, रिश्तेदारों को भी ले आना, उनको भी ग्रांट दे देंगे.” अंत में उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि गरीब को तंग करने की किसी अधिकारी की हिम्मत नहीं है। “ये मोदी जी और नायब सैनी की सरकार है। कोई ठुंग मारने की कोशिश करेगा तो उसकी ठूंग तोड़ दूंगा.” स्थान: दबलैन गांव, नरवाना रिपोर्ट गुलशन चावला
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Mar 02, 2026 04:00:33
Khunti, Jharkhand:खूँटी बच्चियों में रोजा रखने का उत्साह। रमजान का महिना चल रहा है और मुस्लिम समुदाय के अनेक लोग रोजा रखा हुआ हैं। वहीं खूँटी में बड़े लोग तो रोजा रखने ही हैं लेकिन साथ में बच्चियों में भी धर्म निर्वहन करने का भाव है। जहाँ नन्हें नन्हें बच्चों में भी धर्म के परत जागरूकता दिखाई दे रहा है। जिसमें छोटे छोटे-छोटे बच्चियाँ ने भी रोजा रखने हुए हैं। जिसमें पाँच वर्ष की आयु की बच्ची ने भी रोजा रखकर अल्लाह ताला से आशिर्वाद मांग रही है कि सभी लोग रोजा रखे और घरों में अमन चैन व बरक्कत दे। अब वर्ष की आयशा विगत दो वर्षों से रमजान पर रोजा रख रही है। और इस बार भी रोजा रखी है। आयशा ने बताया कि वह दो वर्षों से रोजा रख रही हैं और खुशहाली की आशिर्वाद मांगती है। 5 वर्षीय करीरा ने बताई कि रोजा रखी हुई है और शहरी के नमाज के पहले कुछ खा लेती है और शाम को नमाज के बाद इफ्तार करती है। 12 वर्षीय नयाब ने बताई कि विगत 10 दिनों से रोजा रखी हुई है और अल्लाह से दुआ करती है कि और लोग भी रोजा रखने की शक्ति और भावना प्रदान करे। बाईट - करीरा। बाईट - आयशा । बाईट - नयाब。
0
comment0
Report
VSVIPIN SHARMA
Mar 02, 2026 03:47:43
Kaithal, Haryana:दुल्हन के धोखे ने दिल तोड़ा, विदेशी सपनों में डूबा कैथल का बेटा मनीष 40 लाख डुबोकर विदेशी सपना चूर, दुल्हन के धोखे से फांसी पर लटका दूल्हा विदेश सपनों में सावधानी बरतें ऐसी घटनाएं आम हैं, जहां पढ़ी-लिखी लड़कियां एजेंटों से मिलकर लड़के वालों से पूरा खर्चा करवाती हैं, लेकिन विदेश अकेली चली जाती हैं। और वहां जाकर उनका व्यवहार बदल जाता है जिसकी वजह से लड़के वालों के साथ धोखा होता है इससे लड़के वाले मानसिक तनाव और आर्थिक नुकसान झेलते हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। शिकायत के अनुसार, दो वर्ष पूर्व मनीष की शादी जींद जिले के एक गांव की लड़की से हुई थी। मनीष का सपना विदेश में बसना था, इसलिए शादी इसी शर्त पर तय हुई कि दोनों विदेश जाएंगे। मनीष के परिवार ने शादी में कोई दहेज नहीं लिया और दुल्हन के विदेश जाने का सारा खर्चा उठाया, जो करीब 40 लाख रुपये था। लेकिन दो साल बीत गए, लड़की ने मनीष को विदेश नहीं बुलाया। फोन पर बातचीत में उसका रवैया बदल गया—वह ठीक से बात नहीं करती, बेवजह अलग-अलग बहनों से पैसे मांगती। पैसे न भेजने पर बात न करने की धमकी देती और यहां किसी और से शादी करने की बात कहकर प्रताड़ित करती। लड़की पक्ष के लोग भी केस करने की धमकी देते रहे। रोज-रोज की कलह, आर्थिक नुकसान और धोखे से परेशान मनीष ने आखिरकार फांसी लगाकर जान दे दी। सबक: विदेशी सपनों में सावधानी बरतें।
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Mar 02, 2026 03:46:24
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top