461223
Hoshangabad - महिला के साथ अश्लील डांस करते नजर आए बीजेपी नेता, वीडियो वायरल
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:सिवनी मालवा नगर मे सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स किसी शादी समारोह में एक प्रोफेशनल डांसर के साथ अश्लील हरकतें करते हुए नजर आ रहा हैं. यह विडियो सिवनी मालवा के ग्राम बी-जमानी की एक शादी समारोह का बताया जा रहा है, जिसमें महिला के साथ डांस करने वाला शख्स कांग्रेस से भाजपा का दामन थामने वाले ग्राम बी जमानी के नेता कमलसिंह रघुवंशी का है. अश्लील वीडियो वायरल होने पर नगर में चर्चाओ का बाजार गर्म है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गुजरात में दो आईएएस अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति, हड़कंप
Noida, Uttar Pradesh:गुजरात आईएएस लॉबी में हड़कंप: पूर्व IAS के. राजेश और गौरव दहिया को सरकार ने दिए 'अनिवार्य सेवानिवृत्ति' के आदेश• सरकार की बड़ी कार्रवाई: गुजरात सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा विवादित पूर्व आईएएस अधिकारी के. राजेश और आईएएस डॉ. गौरव दहिया के खिलाफ sख्त कार्रवाई करते हुए दोनों अधिकारियों को सेवा के दौरान ही अनिवार्य सेवानिवृत्ति (Forced Retirement) दे दी गई है। • भ्रष्टाचार के मामले में घिरे के. राजेश: सुरेंद्रनगर के पूर्व कलेक्टर के. राजेश के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के बाद सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी की गई थी, जिसके चलते सरकार ने अब उन्हें सेवा से सेवानिवृत्त करने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। • गौरव दहिया का दफ्तर खाली: कर्मयोगी भवन स्थित विकास आयुक्त कार्यालय में अतिरिक्त विकास आयुक्त के रूप में कार्यरत डॉ. गौरव दहिया घटना की जानकारी मिलते ही कल से ही अनुपस्थित हैं, जहां केवल उनकी नेम प्लेट और चैंबर ही नजर आ रहे हैं। • डॉ. गौरव दहिया का प्रोफाइल: गुजरात कैडर के 2010 बैच के, 3 जून 1984 को जन्मे और एमबीबीएस की डिग्री रखने वाले आईएएस अधिकारी गौरव दहिया पहले भी अपने व्यक्तिगत जीवन के विवादों और निलंबन (Suspension) के कारण चर्चा में रहे थे। • जुलाई 2023 में हुई थी बहाली: पूर्व में निलंबित किए गए गौरव दहिया का निलंबन जुलाई 2023 में सरकार ने वापस ले लिया था और उन्हें अतिरिक्त विकास आयुक्त के रूप में नई पोस्टिंग दी थी, लेकिन अब आखिरकार उन्हें भी अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त कर दिया गया है। • आईएएस कैडर में हड़कंप: एक साथ दो चर्चित और विवादित आईएएस अधिकारियों के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा कड़ा रुख अपनाते हुए अनिवार्य सेवानिवृत्ति के आदेश जारी करने से पूरे गुजरात आईएएस सर्कल और सचिवालय में भारी हड़कंप मच गया है।0
0
Report
कांकेर में हेरोइन केस: तीन गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद
Kurustikur, Chhattisgarh:कांकेर ब्रेकिंग नशीले पदार्थ हेरोइन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार। आरोपियों के पास से हेरोइन के साथ साथ एक लाख 63 हजार के सामान बरामद। दो आरोपी कांकेर के और एक आरोपी धमतरी जिले का। Ndpc एक्ट के तहत मामला दर्ज। चारामा पुलिस कि करवाई।0
0
Report
सूरजपुर में जवान बीजेंद्र ठाकुर की मौत: परिजनों का निष्पक्ष जांच का दबाव
Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग सूरजपुर एसएफ जवान बिजेंद्र ठाकुर के मौत का मामला नाराज परिजन और स्थानीयों ने सड़क पर शव रख कर प्रदर्शन किया हत्या की आशंका बताई जा रही है रायगढ़ में जवान ड्यूटी के दौरान बीजापुर में गोली लगने से मौत विभाग के अनुसार आत्महत्या का मामला परिजन और स्थानीय लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं रामानुजनगर क्षेत्र के देवनगर इलाके का मामला0
0
Report
Advertisement
तरंग शक्ति 2026: जोधपुर में तेजस के साथ फ्र France ने साझा किए ऑपरेशनल अनुभव
Jodhpur, Rajasthan:तरंग शक्ति 2026 जोधपुर एयरबेस पर भारत फ्रांस के एयरक्रू ने साझा किए ऑपरेशनल अनुभव तेजस संग उड़ान फ्रांसीसी मेजर जनरल बोले याद आया मिराज 2000 जोधपुर। जोधपुर एयरबेस पर 26 से 12 अक्टूबर तक चल रहे बहुराष्ट्रीय युद्धाभ्यास तरंग शक्ति 2026 में भारतीय तेजस के साथ उडान भरने के बाद फ्रांस के एयर डिफेंस एंड एयर ऑपरेटIONAL कमांड के डिप्टी कमांडर मेजर जनरल जूलियन सबेने ने कहा कि तेजस ने उन्हे लडाकू विमान पायलट के दिनों के मिराज-2000 की याद दिला दी। अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होने कहा कि फ्रांस की तरह भारत ने भी स्वदेशी लडाकू विमान विकसित कर उसे खुद OPरेट किया है यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सबेने ने कहा कि दोनो देशों के एयरक्रू एक- दूसरे के विमान,तकनीकी और ऑपरेशनल अनुभव समझने का अवसर मिला। तरंग शक्ति का उदेश्य अलग अलग प्लेटफॉर्म को साथ उडाने के साथ तालमेल और इंटरऑपरेबिलिटी बढाना भी है। 1952 में भारत-फ्रांस वायुसेना का सम्बंध सबेने के अनुसार यह उनकी पहली भारत यात्रा है फ्रांस से करीब 30 हजार किलोमीटर दूरी तय कर उनकी टुकडी जोधपुर पहुंची है। उन्होने बताया कि भारतीय वायुसेना ने 1952 में फ्रांसीसी ऑरागन विमान से फ्रांसीसी उपकरणों का इस्तेमाल शुरू किया था। रफाल दोनो देशों का महत्वपूर्ण लडाकू विमान है। दोनो देशों ने रफाल का युद्ध अभियानों में इस्तेमाल किया है इसीलिए वास्तविक ऑपरेशनल अनभुव और युद्ध से मिले सबक साझा करना उपयोगी है। हवा में ईधन भरने की प्रक्रिया देखी सबेने ने एफ-1 से ऑब्जर्वर के तौर पर उड़ान भरते हुए रफाल में हवा से ईधन भरने की प्रक्रिया देखी। उन्होने इसे सफल बताया। उनके अनुसार लार्ज-फोर्स एंगेजमेंट अभ्यास वास्तविक युद्ध जैसे माहौल में विभिन्न प्लेटफॉर्म और एयरक्रू के तालमेल को परखने का अवसर देते है।0
0
Report
बाढ़ पीड़ितों के बीच डीएम ने मानवीय संवेदना की मिसाल कायम की
Motihari, Bihar:बिहार का एक डीएम ऐसा भी,जिसने ना सिर्फ आपदा को संभाला बल्कि मानवीय संवेदना का जीता जागता उदाहरण भी बन गए\n\nबिहार में जहां बाढ़ प्रभावित कुछ अन्य जिला में लोगो का आक्रोश देखने को मिल रहा वहीं ऐसे में मोतिहारी में बाढ़ प्रभावित इलाकों से कुछ ऐसी तस्वीर भी सामने आ रही हैं जो ना सिर्फ सरकार के मानवीय संवेदना को प्रदर्शित कर रही हैं बल्कि अधिकारी के भी मानवीय संवेदना का जीता जागता उदाहरण भी बन रहा है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में ना सिर्फ भोजन दिया जा रहा है बल्कि डीएम सुमन सौरभ यादव अपने हाथों बच्चे को खाने के लिए फल दे रहे । फल देने के दौरान डीएम और मौके पर मौजूद बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार के चेहरे की भाव उनके अंदर की मानवीय संवेदना की साफ साफ दिख रही झलक है। जब लोग आपदा में हो और अधिकारी या नेता ना सिर्फ उनकी सुध ले रहे हो बल्कि मानवीय संवेदना के साथ उनके दर्द को कम करने में जुटे हो तो ऐसी सरकार और प्रशासन पर जनता का भरोसा बढ़ता है। हमने राजू तिवारी जैसे विधायक,पप्पू मिश्रा जैसे पूर्व जिला पार्षद या फिर बीमार होने के वाबजूद दिल्ली से आई केसरिया की विधायक शालिनी मिश्रा जैसे माननीय को देखा है।हालांकि आपदा की घड़ी में हर کسی को संतुष्ट कर पाना संभव नहीं होता है पर उपलब्ध संसाधन में बेस्ट परफॉर्म करना भी कम नहीं होता है।\n\nबिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री सह पूर्वी चंपारण जिले के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार आज अहले सुबह बाढ़ प्रभावित क्षेत्र संग्रामपुर अंचल के डुमरिया पंचायत के बिश्रामपुर वार्ड नंबर 15 में पहुंचे। उन्होंने राहत शिविर में रह रहे बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। मंत्री श्रवण कुमार ने लोगों से सरकार द्वारा उपल्ब्ध कराई जा रही व्यवस्था खासकर नाश्ता-भोजन, रहने, स्वास्थ्य और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक सुविधाएं लगातार उपलब्ध कराने को कहा। प्रभारी मंत्री ने यहां उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिश्रामपुर भी गए। वहां बच्चों के पठन-पाठन की व्यवस्था देखी ।इस स्कूल में लगाए गए मेडिकल कैंप का भी निरीक्षण किया। इस दौरान इलाज कराने पहुंची महिलाओं से उन्होंने बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों से भी कैंप में उपलब्ध दवाओं तथा इलाज की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मंत्री ने छात्रों के बीच बैग में रखे किट का वितरण किया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्था पर प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने संतोष जताया। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के लिए यहां बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। इसके लिए जिला प्रशासन धन्यवाद का पात्र है, जिसने पूरी तत्परता के साथ काम किया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा के समय यहां की जनता, जनप्रतिनिधि और प्रशासन ने मिलकर मानवता की मिसाल कायम की है। श्रवण कुमार ने कहा कि आपदा की स्थिति में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का समय नहीं होता। ऐसे समय में सभी को एक-दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि अरेराज क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और आम लोगों ने मिलकर जिस तरह बाढ़ की चुनौती का सामना किया है, वह सामूहिक प्रयास और आपसी सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है।0
0
Report
मुजफ्फरनगर के मीनाक्षी चिकन मार्केट में पुलिस का अल्टीमेटम, 11 बजे तक दुकानदार बाहर
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:पुलिस का अल्टीमेटम ( रात को गुलजार होने अली नगर की मीनाक्षी चौक चिकन मार्केट पर लगा ग्रहण, पुलिस ने दुकानदारों को दिया अल्टीमेटम, 10:50 पर लाइट बंद और 11:00 बजे ग्राहक दुकान से बाहर का अल्टीमेटम, इस मार्केट में ही सपा नेता और कार्यकर्ता में दो दिन पूर्व हुई थी मारपीट,आए दिन होने वाले झगडो को लेकर पुलिस ने की सख्ती, दुकानदारों के सामान पर भी लात मरते नजर आए पुलिसकर्मी, मंगलवार रात दुकानदारों को दिया गया अल्टीमेटम।) एंकर - उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में पुलिस ने रात को गुलजार होने वाली खालापार थाना क्षेत्र स्थित मीनाक्षी चौक की चिकन मार्केट पर उस समय ग्रहण लगा दिया जब मंगलवार रात इंस्पेक्टर खालापार विजय कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर यहां स्थित दुकानदारों को 10:50 पर दुकानों की लाइट बंद कर 11:00 बजे तक ग्राहकों को दुकान से बाहर करने का अल्टीमेटम दे डाला। इस दौरान जहां पुलिसकर्मी दुकानदारों के बाहर रखे सामानों को लात मारते हुए भी दिखाई दिए तो वही मार्केट में पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप बच गया। दरअसल आपको बता दें की 2 दिन पूर्व इस मार्केट में सपा नेता और कार्यकर्ता के बीच मार पिटाई हुई थी इसके अलावा भी आए दिन यहां कोई ना कोई विवाद होता रहता है। जिसके चलते पुलिस को जल्दी दुकान बंद करने का ये अल्टीमेटम दुकानदारों को देना पड़ा है। लेकिन ये अल्टीमेटम कितना लागू होता है यह आने वाला समय ही बताया क्यूंकि इस मार्केट में स्थित चिकन की दुकाने ज्यादातर शाम के समय ही खुलती है और रात को 1 से 2:00 बजे तक बंद होती है। बरहाल पुलिस की इस सख्ती को अधिकारी कोई आदेश न बताकर एक अपील कह रहे हैं की मार्केट में दुकानदारों को अपील की जा रही है जबकि वीडियो में सीधे-सीधे इंस्पेक्टर साहब दुकानदारों को चेतावनी स्वरूप कहते नजर आ रहे हैं की दुकानों की लाइट 10:50 पर बंद हो जानी चाहिए और 11:00 तक ग्राहक दुकान से बाहर। जिसकी अधिक जानकारी देते हुए एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि आदेश नहीं है यह जनता के सहयोग से ही जनता से अपील है और सभी वहां की मार्केट कमेटी पुलिस के रेगुलर कांटेक्ट में रहती हैं टच में रहती हैं उनसे हम लगातार यही बात कर रहे हैं की किस तरह से यहां अतिक्रमण की स्थिति उत्पन्न ना हो लड़ाई झगड़े की संभावना उत्पन्न ना हो इस संबंध में जल्दी ही अगर मार्केट जो यह बंद हो पाए है तो सारी समस्याओं को सुलझाया जा सकता है हम यह भी नहीं चाहते की जनता को असुविधा हो लोगो को जो मनोरंजन की ओर निकालते हो उनको असुविधा न हो शहर की व्यवस्था और चौराहों की व्यवस्था कानून व्यवस्था बनी रहनी चाहिए इसीलिए सब किया जा रहा है ऐसा कोई टाइम नहीं दिया गया है लेकिन प्रयास है कि आप सब की सहमति से हम सब लोग कुछ इस प्रकार की सुविधा बना सके जिससे कि किसी को कोई असुविधा न हो और सबका काम अच्छे से चले। बाइट - सिद्धार्थ के मिश्रा ( एएसप - मुजफ्फरनगर )0
0
Report
Advertisement
डासना में एडवोकेट पर जानलेवा हमले का आरोप
Dasna, Uttar Pradesh:थाना वेव सिटी क्षेत्र के डासना स्थित काजी वाली मस्जिद के पास अब्दुल्ला एडवोकेट द्वारा तौकीर एडवोकेट पर कथित जानलेवा हमला किए जाने की सूचना है। फायरिंग की गई है व बंदूक की बट से सर में भारी चोट आई है। पीड़ित को पास के ही डासना सीएचसी में कराया गया एडमिट। मौके पर पुलिस मौजूद है। दोनों अधिवक्ताओं के बीच पुरानी रंजिश होने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बाइट- तौकीर0
0
Report
जैसलमेर में मां देगराय मंदिर के विकास के लिए 11.84 करोड़ रुपये स्वीकृत; पर्यटन व रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर में मां देगराय मंदिर के विकास के लिए केंद्र सरकार ने 11.84 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के तहत इस रकम से मंदिर परिसर में पर्यटन सुविधाओं और विकास कार्यों को गति मिलेगी। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी और क्षेत्रवासियों को बधाई दी। मंत्री ने मां देगराय को भाटी राजवंश की आराध्या देवी और जैसलमेर की रक्षक देवी के रूप में पूजित बताया। मंदिर में हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर के विकास से श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित होंगी, साथ ही इस ऐतिहासिक धरोहर को पर्यटकों के सामने बेहतर ढंग से प्रस्तुत किया जा सकेगा। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देना, रोजगार के नए अवसर सृजित करना और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। मंदिर का विकास केंद्र सरकार के 'विकास भी, विरासत भी' विजन के तहत किया जाएगा। देगराय मंदिर ओरण सेवा समिति के उपाध्यक्ष सुमेर सिंह भाटी ने केंद्र सरकार द्वारा मंदिर के विकास के लिए करीब 12 करोड़ रुपये की स्वीकृति दिए जाने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देगराय मंदिर प्रांगण में पर्यटन और विकास से जुड़े विभिन्न कार्य किए जाएंगे। यह कदम ओरण और प्रकृति की धरोहर के संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने मां आवड़ माता के शक्तिपीठ और आस्था से जुड़े इस ऐतिहासिक स्थल के पुनरुद्धार की उम्मीद जताते हुए कहा कि विकास कार्यों से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। बाइट: सुमेर सिंह भाटी, उपाध्यक्ष, देगराय मंदिर ओरण सेवा समिति, रासला, जैसलमेर0
0
Report
जोधपुर: नागौरी गेट मामले में धरना समाप्त, मुआवजा और नौकरी का आश्वासन
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। उदयमंदिर क्षेत्र के नागौरी गेट थाना पुलिस को देखकर तीन मंजिल से छलांग लगाने वाले युवक सद्दाम की इलाज के दौरान मौत के मामले में बुधवार शाम से चल रहा धरना गुरुवार देर रात समाप्त हो गया। परिजनों की ओर से प्रशासन के समक्ष रखी गई मांगों पर सहमति बनने के बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हो गए। एडीसीपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार की प्रमुख मांगों को प्रशासनिक स्तर पर मान लिया गया है। मामले में नियमानुसार जांच की जा रही है। पुलिसकर्मियों की संलिप्तता पाए जाने पर कार्रवाई के आदेश भी दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला कलेक्टर की देखरेख में मृतक के आश्रित को संविदा पर नौकरी देने के साथ आपदा कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, मृतक के परिजनों के अनुसार कांग्रेस की ओर से 2 लाख रुपये और आरएलपी की ओर से 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।0
0
Report
Advertisement
NH-43 पर तेज ट्रक-टमाटर पिकअप टक्कर से हादसा, सड़कों पर हजारों किलो टमाटर बिखरे
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर NH43 पर तेज रफ्तार ट्रक और टमाटर से भरी पिकअप आपस मे टकराये, हादसे में ट्रक चालक परिचालक घायल, हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर हजारों किलो टमाटर बिखरा, हादसे के बाद सड़क पर काफी देर तक लगा रहा जाम, घायलों को जिला अस्पताल में ईलाज के लिए किया गया दाखिल, सिटी कोतवाली के लोरो घाटी की घटना。0
0
Report
कोचिंग से लौटती छात्रा के साथ छेड़छाड़, दो युवकों पर FIR
Chhatarpur, Madhya Pradesh:कोचिंग से लौट रही एक छात्रा से छेड़छाड़ और पीछा करने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो मुस्लिम युवकों के खिलाफ FIR दर्ज किया है। परिजनों ने शिकायत में बताया कि पिछले कुछ दिनों से दो युवक कोचिंग से लौटने के दौरान छात्रा का पीछा कर रहे थे। घटना के दिन भी इसी तरह की हरकत करने पर परिजन मौके पर पहुंचे और बाद में थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अब्बास राईन और आमिर सौदागर के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पीड़िता, परिजनों व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
ब्रेकिंग सूरजपुर: जवान बिजेंद्र ठाकुर मौत पर प्रदर्शन और आत्महत्या संदिग्ध
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर एसएफ जवान बिजेंद्र ठाकुर के मौत का मामला नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया हत्या की आशंका रायगढ़ में जवान था पदस्थ, बीजापुर में ड्यूटी के दौरान गोली लगने से हुई मौत विभाग के अनुसार आत्महत्या का मामला परिजन और स्थानीय लोग निष्पक्ष जांच की मांग रामानुजनगर क्षेत्र के देवनगर इलाके का मामला0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद में नाबालिगों से दुष्कर्म: तीन आरोपी गिरफ्तार
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में नाबालिगों से रेप। खंडहर इमारत में नाबालिगों के साथ वारदात को दिया अंजाम। तीन युवकों ने धमकाकर वारदात को दिया अंजाम। 13 वर्षीय किशोरी और 16 वर्षीय किशोर के साथ घटना। ट्यूशन से निकलने के बाद किशोरी से हुआ संपर्क। पीछेa करते हुए खंडहर इमारत तक पहुंचे आरोपी。 करीब एक महीने बाद हुआ पूरी घटना का खुलासा। मां से बातचीत के दौरान बेटी ने बताई आपबीती। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस。0
0
Report
बस्तर में तूफान-बाढ़ के बाद 148 गांवों में बिजली बहाल, कुछ इलाके भी प्रभावित
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में चक्रवाती तूफ़ान अर्नब और बाढ़ के चलते जिले के 148 गांवों में विद्युत सेवा प्रभावित हुई थी, अब तक जिले के प्रभावित अधिकतर गांवों में विद्युत सेवा बहाल करने में विभाग कामयाब हुआ है, विद्युत विभाग के कर्मचारी विपरीत हालातों में प्रभावित गांवों में विद्युत बहाली करने में जुटे हुए है, आपदा के एक हफ्ते बाद भी इंद्रावती नदी के तटीय इलाकों में बसे एक दर्जन से अधिक गाँव के कई पारा मोहल्ला में अब भी विद्युत व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पाई है, विभाग के अधिकारियों के अनुसार नदी के तटीय इलाकों में विद्युत खंभे बड़ी मात्रा में क्षतिग्रस्त हुए है जबकि मकानों के ढहने की वजह से भी विद्युत लाइन को पुनः बहाल नहीं किया जा पा रहा, जबकि नदी के तटीय इलाकों में अब भी पानी भरा हुआ है, कीचड़ एवं दलदल की समस्या के चलते नए खंभों को पहुंचाने में दिक्कत हो रही है सबसे ज्यादा लोहंडीगुड़ा, बकावंड और नगरनार क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का असर देखा गया ऐसे में इन इलाकों के एक दर्जन से अधिक गांव के पारा मोहल्ला में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने की चुनौती विद्युत विभाग के समक्ष बनी हुई है।0
0
Report
BSF जवान राजनाथ पासवान के निधन पर घटीकन में शोक
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां शिवसागर के घटीकन के रहने वाले बीएसएफ के जवान राजनाथ पासवान का ड्यूटी के दौरान असम के घोल चेरा सिल्वर में निधन हो गया है। इसके बाद उनका शव उनके पैतृक गांव पहुंचा है। जहां जवान के सम्मान में ग्रामीण सड़क पर उमड़ आए हैं। बता दे की 75 बी बटालियन बीएसएफ में असम में तैनात राजनाथ पासवान का ड्यूटी के दौरान अचानक बीमार पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही गांव में मातम छा गया। आज जैसे ही उनका शव घटीकन गांव पहुंचा। अपने वीर जवान के सम्मान में लोग सड़क पर आ है। शव को लेकर पहुंचे मृतक जवान के साथियों एवं बीएसएफ के अधिकारियों ने यह देखकर गौरव महसूस किया। इस दौरान कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि भी उपस्थित हुए। राजनाथ पासवान 75वीं बटालियन बीएसएफ में असम में पदस्थापित थे।0
0
Report
Advertisement
