461223
सिवनी मालवा में स्कूल प्रशासन की लापरवाही से 19 छात्रों का परिणाम अटका
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:सिवनी मालवा के शासकीय नेहरु स्मृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक गंभीर लापरवाही सामने आई है। कक्षा 10वीं और 12वीं के 19 प्राइवेट छात्रों ने पिछले साल सितंबर में परीक्षा फॉर्म जमा किए थे, लेकिन स्कूल प्रशासन ने इन्हें आगे नहीं भेजा। परीक्षा से एक दिन पहले कलेक्टर के हस्तक्षेप से फॉर्म जमा हुए और छात्रों ने परीक्षा दी। परंतु अब उनका परिणाम माध्यमिक शिक्षा मंडल, स्कूल प्रशासन और शासकीय प्रक्रिया में फंसा हुआ है, जिससे छात्रों का एक साल बर्बाद हो रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हार्ट अटैक से बस यात्री की मौत; चालक ने दूसरी बस में शिफ्ट किया
Mandla, Madhya Pradesh:चलती बस में यात्री को आया हार्ट अटैक, बस में ही मौत मंडला - मोहगांव क्षेत्र में चलती बस में एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ग्राम राई निवासी ग्रामीण मोहगांव से चाबी-खैराबाली बस में सवार होकर चाबी बाजार आ रहा था। इसी दौरान चलती बस में यात्री को अचानक हार्ट अटैक आया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक और परिचालक ने चाबी उपका के पास बस रोककर सभी यात्रियों को दूसरी बस में शिफ्ट किया। फिलहाल मृतक के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान ग्राम राई के निवासी के तौर पर हुई है और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है जबकि घटना की जानकारी मोहगांव पुलिस को दी गई है ।0
0
Report
मंडला खरीदी केंद्र में मजदूरों को 9.5 लाख रुपये बकाये, प्रशासन से तुरंत भुगतान की मांग
Mandla, Madhya Pradesh:म mandla में गेहूं खरीदी के दौरान काम करने वाले करीब 35 मजदूर महीनों से अपनी मजदूरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। आरोप है कि गेहूं चलाई और ट्रकों में लोडिंग का करीब 9 लाख 50 हजार रुपये मजदूरी भुगतान अब तक नहीं हुआ है। मामला मलारा लैम्प्स के केरेगांव खरीदी केंद्र का है। गेहूं खरीदी का सीजन खत्म हुए कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन केरेगांव खरीदी केंद्र में मेहनत करने वाले मजदूरों की मेहनत की कमाई अब भी अटकी हुई है। मजदूरों का आरोप है कि उन्होंने गेहूं की तुलाई और ट्रकों में लोडिंग का काम किया, लेकिन भुगतान के नाम पर अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला। करीब 35 मजदूरों का लगभग 9 लाख 50 हजार रुपये बकाया बताया जा रहा है। मजदूरों का कहना है कि वे अपनी मजदूरी के लिए मलारा लैम्प्स से लेकर नागरिक आपूर्ति विभाग, खाद्य विभाग और जिला प्रशासन तक के चक्कर लगा चुके हैं। मजदूरों का कहना है कि कई महीनों से मजदूरी नहीं मिली है। अधिकारीयों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन भुगतान नहीं हो रहा। मजदूर - मजदूर मजदूर - मजदूर मजदूर - मजदूर हेमंत वर्मा - अधिकारी नागरिक आपूर्ति। मजदूरों ने प्रशासन से बकाया मजदूरी का तत्काल भुगतान कराने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कब तक कार्रवाई करता है और मजदूरों को उनकी मेहनत की कमाई कब मिलती है।0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं
Surajpur, Chhattisgarh:0
0
Report
Advertisement
पालघर में कोयते से हल्ले में स्नेहल सावंत की मौत; परिजनों की फांसी की मांग
Satara, Maharashtra:सातारा:पालघर येथे कोयत्याने झालेल्या प्राणघातक हल्ल्यात गंभीर जखमी झालेल्या स्नेहल सावंत या तरुणीचा साताऱ्यातील पल्स रुग्णालयात उपचारादरम्यान दुर्दैवी मृत्यू झाला. स्नेहल या पालघर जिल्हाधिकारी कार्यालयात महसूल सहाय्यक पदी नियुक्त होती त्यांचे मूळ गाव सातारा जिल्ह्यातील माण तालुक्यातील पूळकोटी गावची असण्याची स्नेहल अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितीतून एमपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण झाली होती. अवघ्या सात महिन्यांपूर्वीच शासकीय सेवेत रुजू झालेल्या स्नेहलवर अमोल मुळे या व्यक्तीने पालघर येथे रस्त्याने चालत असताना कोयत्याने हल्ला केला होता. गेले अडीच महिने तिच्यावर खासगी रुग्णालयात उपचार सुरू होते. तिच्या उपचारासाठी शेतकरी कुटुंनाने शेतजमीन विकून सुमारे ३५ लाख रुपये खर्च केले, मात्र अखेर तिची प्राणज्योत मालवली. या घटनेमुळे सावंत कुटुंबाचा आधार हिरावला गेला असून संपूर्ण परिसरावर शोककळा पसरली आहे. स्नेहलच्या मृत्यूनंतर संतप्त झालेल्या नातेवाईकांनी माध्यमांशी बोलताना तीव्र संताप व्यक्त केला. हा खटला फास्ट ट्रॅक कोर्टात चालवून पुढील सहा महिन्यांत आरोपीला फाशीचीच शिक्षा व्हावी, अशी जोरदार मागणी तिच्या नातेवाईकांनी प्रशासनाकडे केली आहे.0
0
Report
लुधियाना बस स्टैंड के पास पैसे के विवाद पर लड़कियों की धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल
Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਦੇ ਨੇੜੇ ਤੋਂ ਹੰਗਾਮੇ ਦੀਆਂ ਤਸਵੀਰਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈਆਂ, ਜਦੋਂ ਕੁਝ ਨੌਜਵਾਨ ਲੜਕੀਆਂ ਵਿੱਚ ਸੜਕ ਵਿਚਕਾਰ ਪੈਸਿਆਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਤਕਰਾਰ ਹੋ ਗਈ। ਵੇਖਦੇ ਹੀ ਵੇਖਦੇ ਇਹ ਤਕਰਾਰ ਕੁੱਟਮਾਰ ਵਿੱਚ ਬਦਲ ਗਈ ਅਤੇ ਇੱਕ-ਦੂਜੇ ਨਾਲ ਹੱਥੋਪਾਈ ਕਰਦੀਆਂ ਲੜਕੀਆਂ ਨੇ ਆਉਣ ਜਾਣ ਵਾਲਿਆ ਅਤੇ ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਕਰ ਦਿੱਤਾ।ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ’ਤੇ ਅਜਿਹੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਕਾਰਨ ਯਾਤਰੀਆਂ ਨੂੰ ਕਾਫੀ ਦਿੱਕਤਾਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈਂਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਇਸ ਪਾਸੇ ਸਖ਼ਤੀ ਨਾਲ ਧਿਆਨ ਦੇਣ ਦੀ ਲੋੜ ਹੈ। ਇਸ ਪੂਰੇ ਹੰਗਾਮੇ ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਵੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਕੁਝ ਕੁੜੀਆਂ ਇੱਕ-ਦੂਜੇ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰਦੀਆਂ ਸਾਫ਼ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਵੀਡਿਓ ਲਗਾਤਾਰ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਤੇ ਵਾਇਰਲ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ。0
0
Report
चंबा-तीसा मार्ग पर टिप्पर में आग, लोगों ने पानी से बुझाकर पाया काबू
Chamba, Himachal Pradesh:चंबा तीसा मार्ग पर फारेस्ट चैक पोस्ट बड़ोह के पास टिप्पर में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि लपटें बढ़ने लगीं। लोगों ने पानी से आग बुझाने का प्रयास किया और आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि जान माल का नुकसान नहीं हुआ, हालांकि टिप्पर को काफी नुकसान हुआ। टिप्पर में लगी आग का वीडियो सामने आया और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।0
0
Report
Advertisement
अलवर नगर निगम चुनाव: पांच कक्ष में 65 वार्डों के नामांकन शुरू के लिए तैयार
Alwar, Rajasthan:अलवर नगर निगम चुनाव: 65 वार्डों के नामांकन के लिए पांच कक्ष तैयार, कल से प्रक्रिया शुरू अलवर। नगर निगम आम चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अर्तिका शुक्ला ने बुधवार को मिनी सचिवालय का निरीक्षण कर नामांकन प्रक्रिया से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी आरएएस अंबालाल मीना और एडीएम कुमार डागुर भी मौजूद रहे। नगर निगम के 65 वार्डों के लिए नामांकन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू होगी। नामांकन के लिए मिनी सचिवालय में पांच अलग-अलग कक्ष तैयार किए गए हैं। प्रत्येक कक्ष में 13-13 वार्डों के प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे。 जिला निर्वाचन अधिकारी अर्तिका शुक्ला ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया को व्यवस्थित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पांच कक्षों में नामांकन जमा कराने की व्यवस्था के साथ एक आरओ और चार एआरओ की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस जाब्ता भी तैनात रहेगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम के अलावा जिले की अन्य नगर पालिकाओं में भी चुनाव को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। अधिकारियों को नामांकन प्रक्रिया के दौरान सभी नियमों और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
कांग्रेस नेता ने कहा 'जूते से मार देंगे', समर्थकों में उबाल
Kota, Rajasthan:कांग्रेस की बैठक में पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा का बड़ा बयान कार्यकर्ता से कहा जूते तो हम मार लेंगे कार्यकर्ताओं से अपने संबोधन में कहा—“बढ़िया-बढ़िया लोगां ने चुनो, कंधा से कंधा मिलाकर चालो… थे जीताओं, बाकी जूत तो हम दे लेंगे।” युवाओं और अच्छे कार्यकर्ताओं को आगे लाने का दिया संदेश कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव मैदान में जुटने का आह्वान नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा जोश0
0
Report
बाड़मेर में मेवाराम जैन की कांग्रेस बैठक में वापसी
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर: लंबे अंतराल के बाद कांग्रेस की बैठक में नजर आए पूर्व विधायक मेवाराम जैन बाड़मेर में कांग्रेस संगठन से जुड़े राजनीतिक घटनाक्रम में बुधवार को एक अहम तस्वीर सामने आई। लंबे समय से पार्टी की स्थानीय बैठकों से दूरी बनाए हुए चल रहे पूर्व विधायक मेवाराम जैन आखिरकार बाड़मेर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पार्टी की बैठक में शामिल हुए। नगरीय निकाय चुनावों की तैयारी में इन दिनों कांग्रेस पूरे जोश से जुटी हुई हैं। पिछले लंबे समय से राजनीतिक और संगठनात्मक हलकों में यह सवाल लगातार चर्चा में था कि मेवाराम जैन कांग्रेस की स्थानीय बैठकों में क्यों नजर नहीं आ रहे हैं। उनके पार्टी की बैठकों से दूर रहने को लेकर कई तरह के कयास भी लगाए जाते रहे। ऐसे में बुधवार को उनका बैठक में पहुंचना स्थानीय कांग्रेस की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। बैठक में पार्टी के प्रभारी मोहन डागर की मौजूदगी रही। खास बात यह रही कि प्रभारी ने पूर्व विधायक मेवाराम जैन को बैठक के दौरान संबोधन के लिए भी आमंत्रित किया। मेवाराम जैन ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच अपनी बात रखी। मेवाराम जैन की बैठक में मौजूदगी ऐसे समय में हुई है, जब लंबे समय से स्थानीय स्तर पर पार्टी नेताओं के बीच मनमुटाव और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चाएं चलती रही हैं। उनकी वापसी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भी उत्सुकता दिखाई दी। फिलहाल यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि बैठक में उनकी यह मौजूदगी महज एक राजनीतिक कार्यक्रम तक सीमित रहती है या आने वाले दिनों में वह कांग्रेस संगठन की गतिविधियों में पहले की तरह सक्रिय भूमिका निभाते नजर आते हैं।0
0
Report
Advertisement
टोंक: अवैध बजरी भंडारण पर पुलिस ने 250 टन जप्त, कार्रवाई तेज
Tonk, Rajasthan:उनियारा(टोंक) उनियारा से बडी खबर : बनेठा थाना पुलिस ने अवैध बजरी स्टॉक पर चलाया पीला पंजा, संग्रामपुरा में 250 टन अवैध बजरी के स्टॉक पर पीला पंजा चलाकर की बड़ी कार्रवाई, टोंक SP रोशन मीणा के निर्देशन में कार्रवाई को दिया गया अंजाम, बनेठा थाना अधिकारी हीरा लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम पहूँची मौके पर, सरकारी जमीन पर अवैध रूप से जमा किए गए बजरी स्टॉक को पुलिस ने जप्त कर खुर्द-बुर्द कर किया नष्ट, बजरी के अवैध भंडारण पर कार्रवाई से बजरी कारोबारियों में मची हलचल,0
0
Report
निकाय चुनाव के टिकटों के लिए बीजेपी में 27-29 अगस्त मंथन शुरू
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज हो गई हैं. बीजेपी हो या कांग्रेस, टिकट के लिए प्रदेश भर में आवेदन हुए. जयपुर संभाग में 5 हजार से अधिक आवेदन आए, इनमें 50 प्रतिशत से अधिक युवा हैं. उम्मीदवारों के नामों पर मंथन 27 से 29 अगस्त को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में होगा, उदयपुर, अजमेर, भरतपुर और अन्य संभागों की बैठकें निर्धारित हैं. 30 अगस्त से पहले निकाय चुनावों के टिकटों का ऐलान किया जाएगा. ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और एलएलबी डिग्रीधारकों ने भी आवेदन किए. अंतिम मुहर संभाग प्रभारी, सह प्रभारी, पर्यवेक्षक आदि मिलकर करेंगे.0
0
Report
नूरपुर में कांग्रेस सेवा दल की बैठक: संगठन को मजबूती पर जोर
Nurpur, Himachal Pradesh:नूरपुर में कांग्रेस सेवा दल की बैठक, संगठन की मजबूती पर मंथन अनुराग शर्मा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, केंद्र की भाजपा सरकार और विपक्ष पर साधा निशाना लोकेशन नूरपुर, भूषण शर्मा एंकर- जिला कांगड़ा के नूरपुर में कांग्रेस सेवा दल की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जबकि पूर्व विधायक अजय महाजन विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के साथ-साथ केंद्र की भाजपा सरकार और विपक्ष के खिलाफ कांग्रेस की रणनीति को लेकर भी चर्चा हुई। - नूरपुर में आयोजित कांग्रेस सेवा दल की बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका बढ़ाने और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए एकजुटता के साथ जनता के बीच सक्रिय रहने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। संगठन को मजबूत करने, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने को लेकर अनुराग शर्मा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार और विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। अनुराग शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सेवा दल का उद्देश्य केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाना और जनहित के मुद्दों को सरकार तक पहुंचाना भी संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने और कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। कांग्रेस सेवा दल की इस बैठक में संगठन को नई मजबूती देने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका में लाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के माध्यम से कांग्रेस ने नूरपुर में संगठनात्मक गतिविधियों को धार देने का संदेश दिया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से पूरी एकजुटता के साथ जनता के बीच जाकर संगठन को मजबूत करने की अपील की। बाइट -अनुराग शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल0
0
Report
Advertisement
पंजाब के सभी जेलों में पानी की ठंडी सुविधा और बेसिक सुविधाओं का प्रबंध
Bathinda, Punjab:ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਸਾਰੀਆਂ ਜੇਲਾਂ ਵਿੱਚ ਕੂਲਰ ਪੱਖੇ ਅਤੇ ਸਾਫ ਪਾਣੀ ਲਈ ਆਰ ਉ ਦਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ.. ਡਾ ਮੰਤਰੀ ਰਵਜੋਤ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਸਾਰੀਆਂ ਜੇਲਾਂ ਵਿੱਚ ਬੇਸਿਕ ਸਹੂਲਤਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ। ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਨਵੀਂ ਜੇਲ ਬਣੇਗੀ। ਐਮਐਲਏ ਪਠਾਣ ਮਾਜਰਾ ਵੱਲੋਂ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚ ਚੁੱਕੇ ਜੇਲਾਂ ਚ ਪਾਣੀ ਦੇ ਸਵਾਲ ਤੇ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਜਵਾਬ ਬਠਿੰਡਾ ਚ ਅੱਜ ਐਨਆਰਆਈ ਮਿਲਨੀ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦੌਰਾਨ ਐਨਆਰਆਈ ਅਤੇ ਜੇਲ ਮੰਤਰੀ ਡਾਕਟਰ ਰਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਵਿੱਚ ਐਮਐਲਏ ਪਠਾਣ ਮਾਜਰਾ ਵੱਲੋਂ ਜੇਲਾਂ ਚ ਪਾਣੀ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਚੁੱਕੇ ਸਵਾਲ ਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਸਾਰੀਆਂ ਜੇਲਾਂ ਵਿੱਚ ਪੀਣ ਵਾਲਾ ਪાણી ਪੱਖੇ ਕੂਲਰ ਅਤੇ ਬੇਸਿਕ ਸੁਵਿਧਾਵਾਂ ਮਿਲਣਗੀਆਂ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਰੋ ਸਿਸਟਮ ਸਾਰਿਆਂ ਜੇਲਾਂ ਵਿੱਚ ਲੱਗ ਰਿਹਾ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਪਾਣੀ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਨਾ ਆਵੇ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਵੱਲੋਂ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਆਰਡਰ ਹਨ ਕਿ ਭਾਵੇਂ ਜੇਲ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਵੀ ਕਿਸਮ ਦਾ ਕੋਈ ਵੀ ਅਪਰਾਧੀ ਹੈ ਉਸ ਨੂੰ ਬੇਸਿਕ ਸਹੂਲਤ ਜਰੂਰ ਮਿਲਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਨਵੀਂ ਜੇਲ ਬਣ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਨਾਂ ਨੇ ਰੱਖੜੀ ਦੇ ਤਿਉਹਾਰ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਸਾਰੀਆਂ ਜੇਲਾਂ ਵਿੱਚ ਬੰਦ ਭਰਾਵਾਂ ਨੂੰ ਭੈਣਾਂ ਰੱਖਣੀਆਂ ਬੰਨ ਸਕਣਗੀਆਂ ਉਹਨਾਂ ਲਈ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਟਾਈਮ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਕਿਉਂਕਿ ਇਹ ਭੈਣ ਭਰਾਵਾਂ ਦੇ ਪਿਆਰ ਦਾ ਰਿਸ਼ਤਾ ਹੈ ਅਸੀਂ ਰੋਕ ਨਹੀਂ ਸਕਦੇ।0
0
Report
रोहतक के फर्नीचर शोरूम में आग, शॉर्ट सर्किट से दो मंजिल जलकर राख
Rohtak, Haryana:रोहतक में फर्नीचर शोरुम में लगी आग:शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ हादसा, 2 फ्लोर जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू रोहतक के गोहाना अड्डा पर फर्नीचर के शोरुम में दोपहर के समय भीषण आग लग गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड व आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शोरुम के मालिक देवेंद्र गर्ग ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण शोरुम में आग लगी है, जिसके कारण भारी नुकसान हुआ है। अभी नुकसान का अनुमान नहीं लगाया गया है। अभी भी एक फ्लोर पर आग लगी हुई है, जिस पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम काम कर रही है देवेंद्र गर्ग ने बताया कि आग लगने का सही कारण तो बाद में पता चलेगा, लेकिन अनुमान है कि शॉर्ट सर्किट के कारण छत पर आग लगी। हालांकि एसी के कंप्रेशर भी छत पर लगे हुए है, जिसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता0
0
Report
हाई वोल्टेज तार की चपेट में आकर युवक की मौत, ईद मिलाद पर मातम
Giridih, Jharkhand:मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नीचे पहाड़ीडीह गांव में बुधवार को ईद-ए-मिलाद-उन्नबी पर्व को लेकर झंडा लगाने के दौरान हाई वोल्टेज तार की चपेट में आकर 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सब्बीर अंसारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि ईद-ए-मिलाद-उन्नबी को लेकर सब्बीर अपने घर की छत पर झंडा लगा रहा था। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजरे हाई वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर छत पर गिर पड़ा। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में सदर अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि सब्बीर की शादी करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी और उसकी पत्नी गर्भवती है। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घर की छत के ऊपर से हाई वोल्टेज बिजली का तार गुजर रहा है, जिसके कारण हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने बिजली के तारों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए संबंधित विभाग से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
