icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बजरिया थाने की कमान अब क्राइम ब्रांच निरीक्षक महेंद्र सिंह राठौर के हवाले

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल के बजरिया में क्राइम ब्रांच की कार्रवाई के बाद एक्सपोज हुई स्थानीय पुलिस क्राइम ब्रांच की दबिश में जुआ पकड़ाने के बाद थाना पुलिस पर एक्शन बजरिया थाना प्रभारी शिल्पा कौरव निलंबित थाना प्रभारी के बाद बजरिया थाने के एएसआई और आरक्षक पर भी गिरी गाज थाना प्रभारी के बाद बीट प्रभारी एएसआई सूर्यमणि द्विवेदी और माइक्रो बीट प्रभारी आरक्षक प्रेमशंकर चौरे को भी किया गया निलंबित दो दिन पूर्व इसी थाना क्षेत्र में मारा था क्राइम ब्रांच ने छापा रूसी पठान के जुए की फड़ पर मारा था छापा डीसीपी जोन-1 ने की निलंबन की कार्रवाई अब डीसीपी जॉन क्राइम ब्रांच निरीक्षक महेंद्र सिंह राठौर को बजरिया थाने की कमान
0
0
Report

बरेली धोखाधड़ी: कन्हैया गुलाटी पर 2000 करोड़ का घोटाला, 98 मुकदमे, 50 हजार इनाम

Bareilly, Uttar Pradesh:करोड़ो रुपये की कथित ठगी के आरोपी कन्हैया गुलाटी की तलाश जारी है, उस पर 50 हजार रुपये का इनाम है, लुकआउट नोटिस जारी है और बरेली में उसके खिलाफ अब तक 98 मुकदमे हैं। इसी बीच एक कथित Zoom मीटिंग की स्क्रीन रिकॉर्डिंग सामने आई है, जिसमें कन्हैया अपने एजेंटों से बातचीत करता दिखाई दे रहा है. बातचीत में एक व्यक्ति DIG अजय सहानी से बात होने का दावा करते हुए कन्हैया से बरेली न आने को कहता सुनाई देता है, कन्हैया गुलाटी के मायाजाल में फंसे निवेशकों को न्याय दिलाने में पुलिस की सुस्ती आड़े आती रही है। डेढ़ साल में कन्हैया गुलाटी के जिन साथियों को जिलेभर की पुलिस नहीं तलाश सकी, वे पुलिस अफसरों का नाम लेकर वायरल हुए तो महज डेढ़ दिन में ही गिरफ्तार कर लिए गए। गिरफ्तारी भी उस फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में हुई, जहां उनके खिलाफ पहले से मामला दर्ज है। मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा。 कन्हैया गुलाटी बरेली व बदायूं जिलों के करीब डेढ़ हजार निवेशकों का دو हजार करोड़ रुपया लेकर भाग चुका है। उसे भगोड़ा व हिस्ट्रीशीटर घोषित किया जा चुका है। उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी हो चुका है। पिछले दिनों गुलाटी व उसके साथियों के खिलाफ दामोदर स्वरूप पार्क में धरना-प्रदर्शन हुआ था। फिर पीड़ित निवेशकों की ओर से फतेहगंज पश्चिमी में कार्यालय खोलकर बैठे गुलाटी के कुछ साथियों के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई थी। फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि कई वांछित चल रहे थे। इन्हीं में विशाल शर्मा और विनय श्रीवास्तव शामिल थे। दोनों ही गुलाटी पर प्रभाव बनाने के चक्कर में अधिकारियों का नाम ले बैठे और फंस गए। जैसे ही इनका वीडियो वायरल हुआ, पुलिस ने दबोच लिया। हैरत की बात ये है जिन आरोपियों को पुलिस दूसरे प्रांतों में तलाश चुकी थी, वह फतेहगंज पश्चिमी में ही मिल गए। हालांकि, चर्चा है कि एसओजी इन्हें गोरखपुर से पकड़कर लाई है। कन्हैया गुलाटी हिस्ट्रीशीटर है। एसएसपी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए इसी साल 21 जून को 25 हजार और डीआईजी ने आठ जुलाई को 50 हजार का इनाम घोषित किया था। किला पुलिस के अनुरोध पर न्यायालय से उसका गिरफ्तारी वारंट भी जारी हो चुका है। विशाल शर्मा पर इज्जतनगर और साइबर थाने में एक-एक मामले दर्ज हैं। फतेहगंज पश्चिमी थाना के केस में दोनों आरोपी वांछित हैं। विशाल ने 80 लाख और विनय श्रीवास्तव ने लगभग 60 लाख रुपये कन्हैया गुलाटी के साथ मिलकर लोगों से निवेश कराए थे। ये दोनों कैनविज इंडस्ट्रीज के 44 लोगों के कोर ग्रुप का हिस्सा हैं, जिन्हें लाइंस कहते हैं। बाइट अनुराग आर्य, एसएसपी बरेली
0
0
Report
Advertisement

राम मंदिर ट्रस्ट ने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को सीईओ चयन से किया पुष्टि

Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या के राम मंदिर में सीईओ की नियुक्ति को लेकर उठ रहे सवालों पर राम मंदिर ट्रस्ट की प्रतिक्रिया सामने आई है। ट्रस्ट ने बताया कि सीईओ चुने गए एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने 11 अगस्त को पहली पाली के तीन सदस्यों वाली समिति के सामने इंटरव्यू दिया था। ट्रस्ट ने बताया कि तीन सदस्यों वाली चयन समिति ने तीन सदस्यों के नाम का पैनल ट्रस्ट को दिया था। इनमें एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, संजय प्रताप सिंह विश्वास राव और श्रुति भारद्वाज के नाम शामिल थे। ट्रस्ट ने इन तीन नामों में से जितेंद्र मिश्रा का नाम फाइनल किया।
0
0
Report

कैबिनेट बैठक: अयोध्या में NSG हब, स्मार्ट क्लास और मार्जिन बढ़ोतरी

Noida, Uttar Pradesh:कैबिनेट की बैठक में करीब 18 प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. अयोध्या में NSG का क्षेत्रीय हब, PRD जवानों का मानदेय बढ़ाने और सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास समेत कई बड़े फैसले एजेंडे में हैं. सरकार उचित मूल्य की दुकानों के कोटेदारों का मार्जिन भी बढ़ाने जा रही है. कोटेदारों को 25 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त मार्जिन मनी देने का प्रस्ताव है. इससे प्रदेश के 78 हजार से अधिक कोटेदारों को हर महीने करीब 2 से 2.5 हजार रुपये तक अतिरिक्त आय होने की उम्मीद है. बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में रखा जाएगा. कैबिनेट में दस वर्ष से अधिक अवधि के किरायेदारी पट्टों के रजिस्ट्रेशन पर स्टाम्प ड्यूटी में छूट, खिलौना निर्माण को बढ़ावा देने के लिए नई नीति, चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के विस्तार और वाहनों की तकनीकी जांच के लिए नई राज्य नीति-2026 को मंजूरी देने जैसे प्रस्ताव भी शामिल हैं. अलीगढ़ में साईं ग्लोबल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए आशय पत्र जारी करने, तथा सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़-बढ़नी और हरदोई के सवायजपुर में नए बस स्टैंड के लिए जमीन परिवहन विभाग को देने का प्रस्ताव भी कैबिनेट के एजेंडे में
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुरुग्राम गोल्फ़ कोर्स एक्सीडेंट: पिता ने पुलिस से जल्द गिरफ्तारी की मांग

Noida, Uttar Pradesh:गुरुग्राम के गोल्फ़ कोर्स एक्सीडेंट मामले में पीड़ित सिया के पिता कहते हैं, "जब मैंने वीडियो देखा और जाना कि मेरी बच्ची के साथ क्या हुआ था—कि यह सब सड़क पर ही हुआ—तो मुझे बहुत गुस्सा आया। हमने ज़रूरी कानूनी कार्रवाई के लिए एक औपचारिक शिकायत तैयार करके जमा की। जब हम वहाँ पहुँचे, तब तक पुलिस रिपोर्ट के आधार पर FIR दर्ज कर चुकी थी। हमने मांग की कि मामले में सही कानूनी धाराएँ लगाई जाएँ और पूरी कानूनी सख्ती के साथ कार्रवाई की जाए... एक्सीडेंट एक अलग बात है, लेकिन यहाँ साफ़ है कि टक्कर जान-बूझकर मारी गई थी। इतनी बड़ी गाड़ी से टक्कर लगने पर किसी की जान भी जा सकती थी। अगर उसकी मौत हो जाती तो क्या होता? अगर आज मेरी बेटी की जान चली जाती, तो क्या होता? क्या पुलिस तब भी इसी रवैये के साथ काम करती? हम पुलिस से अपील करते हैं कि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा और गिरफ़्तार किया जाए... वह अभी तक पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है। वह इतनी डरी हुई थी कि डर के मारे उसने घर पर हमें इस बारे में बताया तक नहीं। अगर उसने हमें बताया होता, तो हम कल ही यह कार्रवाई कर चुके होते। गुरुग्राम गोल्फ़ कोर्स एक्सीडेंट केस | पीड़िता सिया के भाई का कहना है, "... मैंने एक औपचारिक शिकायत भी दर्ज कराई है और इसमें उन संबंधित धाराओं को भी शामिल किया है जिनका ज़िक्र होना चाहिए, जैसे कि उत्पीड़न और हत्या की कोशिश। अगर पुलिस इस पर आगे बढ़ती है, तो अच्छी बात है। वरना, हम पहले से दर्ज FIR के संबंध में एक प्रोटेस्ट पिटीशन (विरोध याचिका) दायर करेंगे... गुरुग्राम गोल्फ़ कोर्स एक्सीडेंट केस | पीड़िता सिया के भाई का कहना है, "वह शारीरिक रूप से ठीक है, लेकिन अब उसे काफ़ी दर्द हो रहा है। शुरू में एड्रेनालाईन की वजह से दर्द का पता नहीं चला, लेकिन अब उसे मांसपेशियों में खिंचाव और पूरे शरीर में दर्द हो रहा है। उसे पेनकिलर लेनी पड़ रही है और उसे कई जगह खरोंचें और चोटें भी आई हैं... हम अभी गुड़गांव के सेक्टर 56 पुलिस स्टेशन गए थे और SHO से मिले, जिन्होंने FIR दर्ज कर ली है। हमने सिया का लिखित बयान दिया और वे आरोप बताए जो हम शामिल करना चाहते थे... हमने उत्पीड़न, हत्या की कोशिश और हिट-एंड-रन के तीन मुख्य आरोप शामिल किए हैं। कल सिया का ज़ुबानी बयान दर्ज किया जाएगा। SHO खुद इसे दर्ज करने के लिए यहाँ आएंगे। उसके बाद, वह एक सार्वजनिक बयान जारी करेगी।"
0
0
Report

सेवा पखवाड़ा: गरीब भूखे न सोए, आयुष्मान और सुशासन का वादा

Noida, Uttar Pradesh:प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, "हम(प्रधानमंत्री मोदी की सार्वजनिक सेवा में 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में) 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 'सेवा पखवाड़ा' मनाएंगे, इसको लेकर आज संगठन और सरकार की बैठक थी...प्रधानमंत्री मोदी अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के सम्मान के लिए संघर्ष करते हैं और वो इसे सुनिश्चित करने के लिए समर्पित भी हैं...गरीब कल्याणकारी योजनाएं के तहत यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी गरीब भूखा ना सोए...लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ दिया जा रहा है...आज देश में सुशासन है। नक्सलवाद समाप्त हो गया है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top