461771
MP में डेंगू रोकथाम के लिए कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Sohagpur, Madhya Pradesh:ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को तहसीलदार अलका इक्का के माध्यम से कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में क्षेत्र में बढ़ते डेंगू के मामलों पर चिंता जताई गई। कांग्रेसियों ने बताया कि पिछले 15-20 दिनों से डेंगू मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और जल भराव क्षेत्रों में डेंगू के लार्वा को नष्ट करने की मांग की। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि तत्काल कदम नहीं उठाए गए तो यह बीमारी महामारी का रूप ले सकती है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन में बिजली विभाग के एसडीओ पर रिश्वत मांगने, जातिसूचक गालियां देने और मारपीट का आरोप
Orai, Uttar Pradesh:बिजली विभाग के एसडीओ पर रिश्वत मांगने, जातिसूचक गालियां देने और मारपीट का आरोप -पीड़ित ने एसपी से की एफआईआर दर्ज कराने की मांग, मोबाइल तोड़ने और 35 हजार रुपये गायब होने का भी लगाया आरोप उरई (जालौन)। कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पनयारा निवासी रवि कुमार ने पुलिस अधीक्षक विनय कुमार से शिकायत कर विद्युत विभाग कोंच के एसडीओ सहित तीन कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने, जातिसूचक गालियां देने, मारपीट करने और मोबाइल तोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र के अनुसार 23 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 3:15 बजे रवि कुमार अपने बढ़े हुए बिजली बिल को सही कराने के लिए विद्युत विभाग कोंच कार्यालय पहुंचे थे। उनका कहना है कि उन्होंने अपने यहां सोलर प्लांट लगवा रखा है और उसी से आटा चक्की का संचालन करते हैं। आरोप है कि एसडीओ ने बिल ठीक करने के बदले हर महीने रकम देने और 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। जब उन्होंने बातचीत अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करनी शुरू की तो एसडीओ भड़क गए और कथित रूप से जातिसूचक गालियां देते हुए टेक्नीशियन ओर एक और कर्मचारी से कार्यालय का गेट बंद करा दिया। रवि कुमार का आरोप है कि तीनों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और उनका ओप्पो रेनो 5जी प्रो मोबाइल तोड़ दिया। शोर सुनकर उनके साथ आए रविशंकर ने उन्हें बाहर निकाला। पीड़ित का यह भी कहना है कि घटना के दौरान उनके 35 हजार रुपये भी गायब हो गए। सूचना पर डायल-112 और कोंच पुलिस मौके पर पहुंची थी। पीड़ित का आरोप है कि कोतवाली कोंच में शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते उन्होंने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। फोटो परिचय। पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देने आया पीड़ित।0
0
Report
रीवा पुलिस ने अवैध नशीली कफ सिरप कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र की झांझर कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान पर छापेमार कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से 930 शीशी अवैध नशीली कफ सिरप, जिसकी कीमत दो लाख रुपये से अधिक आंकी गई है, के साथ 1 लाख 70 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विनय दीपांकर और उसकी पत्नी पलक पाण्डेय को गिरफ्तार किया। शुरुआती जांच में दोनों पर अवैध रूप से नशीली कफ सिरप का कारोबार करने का आरोप है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह नशीला नेटवर्क कहां से संचालित हो रहा था और इसकी सप्लाई किन-किन जिलों तक फैली हुई है। मामले में अन्य लोगों की संल्व्दता की भी जांच की जा रही है। सीएसपी राजीव पाठक ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस कारोबार से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। **राजीव पाठक, सीएसपी रीवा**0
0
Report
संसद नहीं चलने पर भाजपा सांसद Maya Naroliya ने कांग्रेस पर निशाना साधा
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: MAYA NAROLIYA (BJP MP) ON HOUSE ADJOURNED/ CONGRESS /KIREN RIJIJU दिल्ली - भाजपा सांसद माया नारोलिया ने कहा, "...सरकार हर बात के लिए तैयार है लेकिन समझ नहीं आता कि कांग्रेसी और विपक्ष के लोग बातचीत के लिए क्यों तैयार नहीं हैं। सरकार बार-बार निवेदन कर रही है लेकिन वे न तो लोकसभा चलने दे रहे हैं और ना ही राज्यसभा चलने दे रहे हैं... किसी भी बिल पर वे चर्चा करने के लिए तैयार नहीं है और बाहर जाकर कहते हैं कि हमें चर्चा करने का मौका नहीं मिलता... आप चर्चा करें, बातचीत करके अपने विचार रखें। सदन को चलने नहीं देना खेद की बात है। हम सभी सांसद मानसून सत्र में इतनी तैयारी के साथ आते हैं कि हम अपने क्षेत्र की बात रखेंगे लेकिन संसद नहीं चलने देना शर्म की बात है..."0
0
Report
Advertisement
बाढ़ पीड़ितों को विधायक सदर न दीे सौगात
Gonda, Uttar Pradesh:बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को मिलेगी नई गति, ‘हनुमान रथ’ हुआ रवाना,जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी, राहत कार्यों के लिए हुआ आसान गोंडा।तहसील तरबगंज के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम ऐलीपरसौली सहित आसपास के गांवों में राहत एवं बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं त्वरित बनाने के उद्देश्य से विशेष राहत एवं रेस्क्यू वाहन "हनुमान रथ" को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह विशेष वाहन अब बाढ़ के दौरान फंसे हुए लोगों तक समय पर राहत सामग्री पहुंचाने तथा आवश्यकतानुसार रेस्क्यू अभियान संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बाढ़ के दौरान कई बार ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न हो जाती हैं, जब किसी गांव में कोई व्यक्ति पानी से घिरकर फंस जाता है अथवा गांवों के चारों ओर जलभराव इतना अधिक हो जाता है कि सामान्य वाहनों का पहुंचना संभव नहीं होता। ऐसी विषम परिस्थितियों में "हनुमान रथ" राहत एवं बचाव कार्यों का एक प्रभावी साधन सिद्ध होगा। इस विशेष वाहन के माध्यम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खाद्यान्न, पेयजल, दवाइयां एवं अन्य आवश्यक राहत सामग्री शीघ्रता से पहुंचाई जा सकेगी। साथ ही जरूरत पड़ने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में भी यह वाहन अत्यंत उपयोगी रहेगा। यह वाहन माननीय विधायक सदर गोण्डा श्री प्रतीक भूषण सिंह द्वारा उपलब्ध कराया गया है, जिससे बाढ़ प्रभावित लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने में प्रशासन को महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।0
0
Report
उमर अब्दुल्ला ने कश्मीर क्रिकेट बल्ला उद्योग को विलो लकड़ी कमी पर समर्थन दिया
Aram Pora, Ganderbal, Chief Minister Omar Abdullah assures support to Kashmir cricket bat industry amid willow wood shortage0
0
Report
नीतीश कुमार ने बखोरापुर मंदिर में पूजा-अर्चना कर दर्शन किया
Mumbai, Maharashtra:बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड में आने वाले बखोरापुर मंदिर पहुंचे नीतीश कुमार के आगमन को लेकर जनता दल यूनाइटेड पार्टी के कार्यकर्ता और नेताओं की काफी भीड़ देखने को मिली। बखोरापुर मां काली मंदिर पहुंचकर नीतीश कुमार ने पूजन अर्चन किया और मन से प्रार्थना किया।इसके बाद मंदिर समिति ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सम्मानित भी किया। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने भारी सुरक्षा व्यवस्था की थी, ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हो। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आए और पूजा दर्शन करने के बाद पुनः पटना के लिए रवाना हो गए। इस दौरान जनता दल यूनाइटेड के कई वरीय नेता भी मौके पर मौजूद रहे जबकि मुख्यमंत्री का स्वागत बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया।0
0
Report
Advertisement
बिहार कांग्रेस ने DGP को पत्र लिख गिरफ्तारी रोक और FIR दर्ज की मांग की
Patna, Bihar:बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र लिखकर छात्र आंदोलन के दौरान हुई गिरफ्तारियों और सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर हुए हमले के मामले में कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों और विभिन्न राजनीतिक दलों के छात्र नेताओं को बिना शर्त तत्काल रिहा किया जाए। साथ ही छात्रों, युवाओं, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के घरों पर हो रही कथित पुलिस छापेमारी पर रोक लगाने की भी मांग की। राजेश राम ने पत्र में कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच हुई वार्ता में आगे गिरफ्तारी नहीं करने और गिरफ्तार छात्रों को रिहा करने पर सहमति बनी थी, लेकिन इसके बावजूद बिहार में गिरफ्तारियां जारी हैं। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए तत्काल रोक लगाने की मांग की。 कांग्रेस अध्यक्ष ने 22 जुलाई को सदाकत आश्रम स्थित बिहार कांग्रेस मुख्यालय पर हुए कथित हमले का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए इस हमले में कई कांग्रेस नेता घायल हुए और वाहनों को नुकसान पहुंचा, लेकिन आवेदन दिए जाने के पांच दिन बाद भी प्राथमिकी (FIR) दर्ज नहीं की गई। उन्होंने दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की。0
0
Report
नेहा बोरा ने 29 जुलाई तक रिहाई और 30 जुलाई के व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी
Patna, Bihar:पटना के बेउर जेल में आज AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने 22 जुलाई के छात्र आंदोलन के दौरान गिरफ्तार छात्रों, छात्र नेताओं और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना मुलाकात के बाद उन्होंने राज्य सरकार से 29 जुलाई तक सभी प्रदर्शनकारियों को रिहा करने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि छात्रों को न्याय नहीं मिला तो 30 जुलाई को बिहारभर में व्यापक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर बिहार की सड़कों पर भी जंतर-मंत्र जैसी बड़ी भीड़ उतरेगी। नेहा बोरा ने दावा किया कि जेल में बंद छात्रों ने पुलिस कार्रवाई के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायत की है। उन्होंने बेऊर जेल के अधिकारियों से भी मुलाकात की, जहां अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि बंद छात्रों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं मीडिया कर्मियों पर हुए हमले के सवाल पर नेहा बोरा ने कोई टिप्पणी नहीं की, जबकि छात्र नेता अजीत कुशवाहा ने पत्रकारों पर हमले की निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की स्वतंत्रता का सम्मान किया जाना चाहिए0
0
Report
ओवैसी ने अखिलेश के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाया, इंडी ब्लॉक में उनकी एंट्री?
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- ओवैसी ने अखिलेश की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया है...क्या ओवैसी भी इंडी ब्लॉक में शामिल होंगे0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में बारिश: कर्नाटक भवन के दृश्य ने मौसम का एहसास कराया
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: RAIN LASHES PARTS OF NATIONAL CAPITAL/ VISUALS FROM KARNATAKA BHAVAN0
0
Report
देवाल खेता मोटरमार्ग सुयालकोट भारी बारिश से भूस्खलन, तीन दिन बाद भी नहीं खुला
Karnaprayag, Uttarakhand:थराली विधानसभा के अंतर्गत देवाल खेता मोटरमार्ग सुयालकोट में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की वजह से बाधित हो गया था जिसे प्रशासन तीन दिन बाद भी नहीं खोल पाया है, जिससे क्षेत्र के दर्शनों गांवों के लोगों को मुख्य बाजार तक पहुँचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. चमोली जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि लोकनिर्माण विभाग व पीएमजीएसवाई को 24 घण्टे में मार्ग को खोलने के निर्देश दे दिए हैं. चमोली जिले में इन दिनों हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है जिससे यहां की आवाम को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. थराली विधानसभा के अंतर्गत देवाल खेता मोटरमार्ग तीन दिनों बाद भी नहीं खुल पाया है जिससे ग्रामीणों को खासा दिक्कतें हो रही है. सुयालकोट में हल्की सी बारिश में लगातार भूस्खलन होने की वजह से यह मोटरमार्ग तीन दिनों से बन्द है, लेकिन प्रशासन की मशीनरी अभी तक मार्ग को नहीं खोल पायी. डीएम चमोली गौरव कुमार ने बताया कि कार्यदायी एजेंसियों को 24 घण्टे में मार्ग को खोलने के निर्देश दे दिए गए हैं.0
0
Report
POJK के कोटली में भिड़ंत, चुनाव धांधली के आरोपों के बीच visuals सामने
Noida, Uttar Pradesh:KOTLI, POJK KOTLI SEES CLASHES, ALLEGATIONS OF POLL RIGGING AMID POJK ELECTIONS/VISUALS0
0
Report
Advertisement
सीआईए कलायत ने होंडा सिटी चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया; 30 बैटरियाँ बरामद
Kaithal, Haryana:सीआईए कलायत का बड़ा एक्शन: चोरी की होंडा सिटी समेत शातिर आरोपी गिरफ्तार, 30 बैटरियां बरामद! कैथल पुलिस को मिली बड़ी सफलता… सीआईए कलायत की टीम ने चोरी की होंडा सिटी कार समेत एक आरोपी को किया काबू। आरोपी के कब्जे से 30 गाड़ी बैटरियां और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस को गश्त के दौरान नेशनल हाईवे-152 पर संदिग्ध कार की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा के अलग-अलग इलाकों से बैटरियां चोरी करने की बात कबूली है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा。0
0
Report
दिल्ली में झमाझम बारिश से जलभराव, पानी में लोग-जानवर परेशान
New Delhi, Delhi:दिल्ली में पिछले कई दिनों से लोग उमस और गर्मी से काफी परेशान थे लेकिन आज शाम को अचानक मौसम बदला और झमाझम तेज बारिश हुई बारिश की वजह से कई जगह चल भराव की स्थिति पैदा हो गई है गलियां दरिया बन गई इंसान तो छोड़ो जानवर भी काफी परेशान नजर आया लोग घुटनों घुटनों पानी में निकलने के लिए मजबूर है क्यों की गाड़ियां बंद हो गई प्रशासन लगातार मानसून से पहले यह दावे करता आ रहा था कि हमने दिल्ली में जल भराव रोकने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली है लेकिन आज हुई झमाझम तेज बारिश ने उन दावों की पोल खोल के रख दी यह नजारा है दिल्ली की सब्जी मंडी के आरोपी पुराण इलाके में जहां पर आपको जहां देखोगे वहां पर पानी ही अपनी नजर आएगा जैसे मानो गली दरिया बन गई हो यहाँ दो से तीन-तीन फीट पानी भरा पड़ा है हालांकि कुछ बच्चे इसमें मौज मस्ती भी करते नजर आए0
0
Report
RAWALAKOT से मुज़फ्फराबाद की ओर हजारों लोग मार्च, वार्ता सफल नहीं
Noida, Uttar Pradesh:RAWALAKOT, POJK THOUSANDS OF PEOPLE HAVE GATHERED IN RAWALAKOT TO MARCH TOWARDS MUZAFFARABAD AFTER TALKS BETWEEN THE JOINT AWAMI ACTION COMMITTEE AND THE AUTHORITIES FAILED0
0
Report
Advertisement
