icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
461223
Shashank MishraShashank MishraFollow4 Sept 2024, 05:19 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खजुराहो-बीमठा NH 39 पर बाइक दुर्घटना, युवक की मौत

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के बीमठा-खजुराहो NH 39 पर बीती एक दर्दनाक हादसे में युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार युवक खजुराहो से बमीठा की ओर जा रहा था, तभी सड़क पर बैठे बैल से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार को सिर में गंभीर चोटें आईं। घायल की पहचान प्रदीप साहू निवासी नाहदौरा गांव के रूप में हुई है। प्रदीप रेलवे में ड्राइवर का काम करता था; रात में राहगीरों ने 112 पर कॉल कर मदद मांगी। घायल को पहले बमीठा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, वहां से जिला अस्पताल और फिर हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर किया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सड़क पर आवारा पशुओं के बैठने से आए दिन हादसे हो रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

सांचौर नगरपालिका चुनाव: भाजपा ने 19 वार्डों में जीत से बोर्ड बनाने की राह पकड़ी

Jaipur, Rajasthan:सांचौर(जालोर)-सांचौर नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड, 35 वार्डों में 19 पर जीती भाजपा, 8-8 पर निर्दलीय व कांग्रेस जीती सांचौर नगरपालिका चुनाव के नतीजों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत हासिल कर लिया है नगरपालिका के कुल 35 वार्डों में भाजपा ने 19 वार्डों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 8 वार्डों में सफलता मिली। वहीं 8 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल कर दोनों प्रमुख दलों को चुनौती दी। भाजपा के 19 पार्षद चुने जाने के साथ ही सांचौर नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनना तय हो गया है चुनाव परिणाम सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और जीत का जश्न मनाया जा रहा है वहीं, कांग्रेस के 8 पार्षदों के साथ-साथ 8 निर्दल…
0
0
Report
Advertisement

बोकारो के फुसरो-कथारा मार्ग पर देर रात सड़क हादसा, रजिस्ट्रेशन नंबर JH09BM-2827

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के फुसरो-कथारा मुख्य पथ पर देर रात सड़क हादसा, अज्ञात परिस्थितियों में दुर्घटनाग्रस्त हुआ वाहन। बेरमो थाना क्षेत्र के अंतर्गत फुसरो-कथारा मुख्य मार्ग पर बीती देर रात एक सड़क दुर्घटना होने का मामला सामने आया है। यह हादसा फुसरो नगर परिषद के सेंट्रल हॉस्पिटल, ढोरी के समीप हुआ, जहां एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का शिकार हुए वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर JH09BM-2827 है। देर रात हुए इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। फिलहाल, इस दुर्घटना में कितने लोग घायल हुए हैं या कोई हताहत हुआ है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, वाहन की गति क्या थी और उसमें कितने लोग सवार थे, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
0
0
Report

रामनगर के मोहान में रिजॉर्ट पर सीवर पानी नहर में डालने का आरोप, जांच शुरू

Noida, Uttar Pradesh:एंकर-रामनगर के मोहान क्षेत्र के मोहाना में स्थित मैंगो ब्लूम रिजॉर्ट से कथित तौर पर सीवर का पानी सिंचाई नहर में छोड़े जाने का मामला सामने आया है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि रिजॉर्ट का गंदा पानी नाली के जरिए सिंचाई नहर में मिलाया जा रहा है, जिसका इस्तेमाल खेतों की सिंचाई के साथ-साथ पशु-मवेशियों के पानी पीने के लिए भी किया जाता है. मामले को लेकर ग्रामीणों ने देर रात और आज सुबह रिजॉर्ट पहुंचकर विरोध जताया. रिजॉर्ट की जनरल मैनेजर मोनिका कांबोज समेत अन्य लोगों के साथ ग्रामीणों की तीखी बहस भी हुई, वहीं अब प्रशासन ने मामले की जांच शुरू करने की तैयारी कर ली है. दरअसल मोहान क्षेत्र के ग्रामीणों का आरोप है कि मैंगो ब्लूम रिजॉर्ट द्वारा कथित तौर पर सीवर का पानी नाली और सिंचाई नहर में छोड़ा जा रहा है. ग्रामीण त्रिलोक सिंह ने इससे संबंधित वीडियो पहले भी अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर साझा किया था, जिसमें पानी नाली की ओर जाता हुआ दिखाई दे रहा है. मामलے को लेकर देर रात और फिर आज सुबह दर्जनों ग्रामीण रिजॉर्ट परिसर के सामने पहुंचे और अपना विरोध जताया. ग्रामीणों ने रिजॉर्ट प्रबंधन से इस संबंध में जवाब मांगा, इस दौरान जनरल मैनेजर मोनिका कांबोज और ग्रामीणों के बीच बहस भी हुई. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने अब संयुक्त जांच कराने का फैसला लिया है. रामनगर के उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि उन्हें मामले से संबंधित वीडियो प्राप्त हुआ है, वीडियो में कथित तौर पर रिजॉर्ट परिसर का पानी नाली में मिलाए जाने की बात सामने आ रही है. एसडीएम के मुताबिक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम को जांच के लिए मौके पर भेजा जा रहा है, इसके साथ ही सिंचाई विभाग और राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर संयुक्त सर्वे करेगी, नायब तहसीलदार को भी नामित किया गया है, जांच के दौरान यह देखा जाएगा कि पानी का वास्तविक स्रोत क्या है और क्या रिजॉर्ट का सीवर या गंदा पानी वास्तव में नाली अथवा सिंचाई नहर में छोड़ा जा रहा है. अगर जांच में ग्रामीणों के आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित रिसोर्ट के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. वहीं मामले में रिजॉर्ट की जनरल मैनेजर मोनिका कांबोज से जब उनका पक्ष जाना गया तो उन्होंने ग्रामीणों के आरोपों को गलत बताया है, उनका कहना है कि वर्तमान में रिजॉर्ट का सीवर पानी नाली या नहर में नहीं छोड़ा जा रहा है, उन्होंने दावा किया कि कल शाम मोहान क्षेत्र में हुई तेज बारिश के कारण सामान्य पानी का टैंक ओवरफ्लो हो गया था और वीडियो में दिखाई दे रहा पानी उसी का है. फिलहाल ग्रामीणों के आरोप और रिजॉर्ट प्रबंधन के दावे आमने-सामने हैं, अब प्रशासन की संयुक्त जांच के बाद ही साफ होगा कि वीडियो में दिखाई दे रहा पानी सीवर का था या बारिश के कारण टैंक से निकला पानी.
0
0
Report
Advertisement

झारखंड में 24% मतदाताओं को नोटिस, आपत्तियों की प्रक्रिया तेज

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में एसआईआर की प्रक्रिया जारी है, इनमें दावे और आपत्ति की प्रक्रिया सभी जिलों में चल रही है। रांची जिले में लगभग 21.42 लाख वोटर्स हैं, जिनमें से लगभग 6.44 लाख वोटर्स को नोटिस भेजा गया है। आपत्ति भेजे जाने पर राजनीतिक बयानबाजी और आरोप प्रत्यारोप खूब सुनाई दे रहा है। यानि कुल वोटर्स के 24% मतदाता रांची जिले में नोटिस भेजा गया है। लगभग दो लाख 8 हजार वोटर्स ने मैपिंग नहीं करवाया था, जबकि 4 लाख 35 हजार वोटर्स के कागजात में गड़बड़ी की बात सामने आ रही है। आपत्तियाँ आने वाले वोटरों को निर्धारित मानकों वाला दस्तावेज लेकर जाना होगा, आपत्ति निस्तारण केन्द्र। आपत्ति ने बढ़ाई वोटर्स की परेशानी। एसआईआर प्रक्रिया के बीच मतदाताओं को आपत्तियाँ भेजी जा रही हैं। रांची जिले में लगभग 21 लाख कुल वोटर हैं, जिनमें लगभग 6 लाख मतदाता को आपत्ति भेजा गया है, यानी रांची जिले के कुल वोटर का 24% मतदाता आपत्ति की श्रेणी में हैं। हटिया विधानसभा में कुल 1,38,523 लोगों को नोटिस; कांके विधानसभा में 1,31,512 लोगों को नोटिस; रांची विधानसभा में 95,581 वोटर्स को नोटिस; मांडर विधानसभा में 1,35,000 वोटर्स को नोटिस; खिजरी विधानसभा में 95,000 वोटर्स को नोटिस; तामड़ विधानसभा में 44 हजार लोगों को नोटिस; सिल्ली विधानसभा में 39 हजार वोटर्स को नोटिस। एसआईआर प्रक्रिया और नोटिस दिए जाने को लेकर बीजेपी के प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र ने कहा कि चुनाव आयोग का मतदाता संशोधन का काम चल रहा है; जिन लोगों को ऑब्जेक्शन दिया गया है, वे या तो यहां हैं नहीं या देश से शिफ्ट हो गए हैं, उनकी मृत्यु हो चुकी है या फिर विदेशी नागरिक हैं, इस नाते से वे लोग अभी इसी श्रेणी में हैं। वोटर शुद्धिकरण का काम निश्चित रुप से होना चाहिए और यह चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा है। पहले कुछ गैर-भारतीय नागरिक के भी वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की बात आई थी, अफगानी, बंग्लादेशी नागरिक की भी चर्चा हो रही है; यदि ऐसा है तो ठीक नहीं, देश के नागरिक वोटर लिस्ट में रहें। ये प्रक्रिया अच्छी बात है। बाइट ... गणेश मिश्र, प्रदेश महामंत्री, बीजेपी। झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा, ऑब्जेक्शन किस मायने में, आखिर ऑब्जेक्शन क्यों हुआ, क्या फॉर्म 7 जो बीजेपी के कार्यकर्ता हर बूथ पर भर कर जमा कर रहे थे, जो कई जगह पकड़े गए, क्या वैसे लोग हैं जिन पर आपत्ति है। क्या बीजेपी के इशारे पर इस तरह की कवायद हो रही है, यह देखना पड़ेगा। जो लोग यहां मौजूद हैं, जिनका वजूद है, घर परिवार है, कहीं नौकरी के रहे हैं, जिनका प्रॉपर डॉक्यूमेंट है फिर उन्हें नोटिस क्यों देंगे क्यों हटाएंगे, यह पूरी प्रक्रिया त्रुटिपूर्ण है, इसके जरिए खास कर ट्राइबल एंड माइनरिटी को टारगेट किया जा रहा है। इनको टारगेट के रहे क्योंकि उनको पता है ये दोनों वर्ग उनके साथ नहीं तो राजनीतिक फायदे के लिए इस तरह की कवायद की जा रही, जैसा बंगाल में किया गया, ऐसे स्थिति नहीं होनी चाहिए। बाइट ... मनोज पांडेय, प्रवक्ता, झामुमो। कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने कहा, पता नहीं बीजेपी और उनके एजेंसियों को क्या सुझावता है, अब वो अपना छोड़ कर सबको बाहरी ही मानते हैं। राजेश कच्छप को भी बाहरी मानेंगे और उनका बस चले तो। अगर वोटर छूट जाएगा तो प्रजातंत्र रहेगा कैसे, प्रजा तंत्र का मतलब है अंतिम व्यक्ति भी अपना मतदान कर सके। एसआईआर कोई नया चीज नहीं पहले भी Hot रहा है और स्मूथली होता रहा है। बंग्लादेशी और घुसपैठिए शब्द का इस्तेमाल करते हुए buzz बनाने का प्रयास किया गया, अफरा तफरी मची ये नहीं होना चाहिए था। बाइट ... राजेश कच्छप, विधायक, बीजेपी। एफवीओ ... झारखंड में एसआईआर की प्रकिया के बीच दावा और आपत्ति की प्रक्रिया के बीच बड़े पैमाने पर वोटरों को आपत्ति भेजे जाने पर आरोप प्रत्यारोप खूब सुनाई दे रहा है। वहीं बीजेपी मतदाता शुद्धीकरण को उचित मानती है।
0
0
Report

अरनोद नगरपालिका चुनाव: भाजपा ने 14 वार्ड जीते, कांग्रेस 4 पर सिमटी

Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : अरनोद हेडर/हेडलाईन : अरनोद में भाजपा का दबदबा, 20 में से 14 वार्ड जीते; कांग्रेस 4 पर सिमटी, 2 निर्दलीयों ने भी मारी बाजी एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले की अरनोद नगरपालिका के चुनाव परिणामों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 में से 14 वार्डों में जीत दर्ज की है। कांग्रेस को महज 4 वार्डों में जीत मिली, जबकि 2 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी। परिणामों के बाद अरनोद नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनाने की तस्वीर मजबूत नजर आ रही है। हालांकि निर्दलीय पार्षद भी आगे के राजनीतिक समीकरणों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। चुनाव परिणामों में कई बड़े और चर्चित चेहरों को भी हार का सामना करना पड़ा। वार्ड 7 में भाजपा के ईश्वर चौधरी ने कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष एवं निवर्तमान उपप्रधान कैलाश भाटी को 93 वोट से शिकस्त दी। कैलाश भाटी चार बार वार्ड पंच रह चुके हैं। उनकी हार को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वार्ड 2 में मुकाबला बेहद करीबी रहा। निर्दलीय सतीश खराड़ी ने कांग्रेस के नारायण लाल को महज 3 वोट से हराकर जीत दर्ज की। इस वार्ड में भाजपा के बालू कटारा तीसरे स्थान पर रहे। बालू कटारा को नगरपालिका अध्यक्ष पद के दावेदारों में माना जा रहा था। भाजपा से जुड़े कई चर्चित चेहरों को भी चुनाव में झटका लगा। वार्ड 1 में भाजपा समर्थित पूर्व सरपंच शांति बाई तीसरे स्थान पर रहीं। उनके पति बालू मीणा को भी हार का सामना करना पड़ा, जिन्हें अध्यक्ष पद के दावेदारों में माना गया था। वहीं वार्ड 8 में भाजपा से अलग होकर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे निवर्तमान सरपंच पति भरत राणा को भाजपा के राहुल मीणा ने 89 वोट से हरा दिया। वार्डवार परिणामों में वार्ड 1 से कांग्रेस की पिंकी मीणा ने जीत दर्ज की। वार्ड 2 में निर्दलीय सतीश खराड़ी विजयी रहे। वार्ड 3 में भाजपा की सपना जैन, वार्ड 4 में निधि चौधरी और वार्ड 5 में कांग्रेस के भेरूलाल मीणा ने जीत हासिल की। वार्ड 6 में भाजपा के अमित जैन, वार्ड 7 में ईश्वर चौधरी और वार्ड 8 में राहुल मीणा विजयी रहे। वार्ड 9 में भाजपा की प्रतिभा जैन, वार्ड 10 में बाबूलाल तेली, वार्ड 11 में मंजु तेली और वार्ड 12 में दीपक प्रजापति ने जीत दर्ज की। वार्ड 13 में कांग्रेस की नानी बाई विजयी रहीं। वार्ड 14 में भाजपा के आयुष सोनी ने जीत हासिल की। वार्ड 15 में निर्दलीय देवु बाई ने कांग्रेस की कविता मेघवाल को हराकर जीत दर्ज की। वार्ड 16 में भाजपा के शांतिलाल रैदास, वार्ड 17 में आशुतोष कुमावत, वार्ड 18 में राधा कुंवर और वार्ड 19 में तूफान सिंह विजयी रहे। वार्ड 20 में कांग्रेस के दोलतराम गाड़ी लोहार ने जीत दर्ज की। जीत के अंतर की बात करें तो वार्ड 18 में भाजपा की राधा कुंवर ने कांग्रेस की नमिता व्यास को 110 वोट से हराया, जो दिए गए प्रमुख मुकाबलों में सबसे बड़ा अंतर रहा। वार्ड 4 में भाजपा की निधि चौधरी ने 109 वोट से जीत दर्ज की। वहीं वार्ड 7 में ईश्वर चौधरी की 93 वोट की जीत भी प्रमुख रही। सबसे करीबी मुकाबला वार्ड 2 में रहा, जहां निर्दलीय सतीश खराड़ी ने सिर्फ 3 वोट से जीत हासिल की। अरनोद नगरपालिका के परिणामों ने अध्यक्ष पद की तस्वीर भी काफी हद तक साफ कर दी है। भाजपा के 14 पार्षद निर्वाचित होने से पार्टी बहुमत के आंकड़े से आगे है। कांग्रेस के 4 और निर्दलीय के 2 पार्षद हैं। ऐसे में अध्यक्ष पद की दौड़ में भाजपा का पलड़ा स्पष्ट रूप से भारी नजर आ रहा है। हालांकि निर्दलीय पार्षदों की भूमिका आगामी राजनीतिक गतिविधियों में चर्चा का विषय बनी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

धामी ने समीक्षा बैठक में हेल्पलाइन 1905 और सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए

Dehradun, Uttarakhand:एंकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सभी विभागों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 से लेकर सड़कों की मरम्मत, चारधाम यात्रा और स्वास्थ्य विभाग तक कई अहम मुद्दों पर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हेल्पलाइन 1905 आम जनता के लिए सेवा का एक सशक्त माध्यम है, जिसके जरिए कोई भी सामान्य व्यक्ति अपनी शिकायत जिले से लेकर प्रदेश स्तर के अधिकारियों तक पहुंचा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात के बाद प्रदेश में सड़कों की हालत काफी खराब हो जाती है। उन्होंने PWD और शहरी विकास विभाग को जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर सड़कों को ठीक करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को लेकर भी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने को कहा है। सीएम धामी ने स्वास्थ्य विभाग को फ्लू और मौसमी संक्रमण को देखते हुए सभी अस्पतालों में तैयारी रखने और जिलाधिकारियों को जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल और शिक्षा विभाग में छात्रवृत्ति योजनाओं को समय पर बच्चों तक पहुंचाने को कहा।
0
0
Report

निकाय चुनाव: बीजेपी का मजबूत प्रदर्शन, निर्दलीय बन गए किंगमेकर

Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले के तीन नगर परिषद और चार नगर पालिकाओं के चुनाव परिणाम सामने आए। खास बात यह रही कि जिले के कई निकायों में बीजेपी ने मजबूत प्रदर्शन किया, जबकि कहीं-कहीं कांग्रेस ने भी मौजूदगी दर्ज कराई। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी ने भी कई निकायों में बड़ी भूमिका निभाते हुए बोर्ड बनाने की राह में खुद को किंगमेकर के तौर पर खड़ा कर दिया।खैरथल नगर परिषद: कुल 45 वार्डों में बीजेपी 8 सीटें, कांग्रेस 20 सीटें, निर्दलीय 17।भिवाड़ी नगर परिषद: बीजेपी ने 30 वार्डों में जीत दर्ज की, कांग्रेस को 9 सीटें, निर्दलीय को 20 सीटें, बीएसपी को 1 सीट मिली।तिजारा नगर परिषद: कुल 35 वार्डों में बीजेपी 3 सीटें, कांग्रेस 2 सीटें, निर्दलीय प्रत्याशी 31 वार्डों में जीतकर siyasi परिदृश्य बदल दिया।किशनगढ़बास नगरपालिका: 25 वार्ड, बीजेपी 12 सीटें, कांग्रेस 5 सीटें, निर्दलीय 8।मुंडावर नगरपालिका: 25 वार्ड, बीजेपी 14 सीटें, कांग्रेस 6, निर्दलीय 5।कोटकासिम नगरपालिका: 20 वार्ड, बीजेपी 9 सीटें, कांग्रेस 2, निर्दलीय 9।टपूकड़ा नगरपालिका: 20 वार्ड, बीजेपी 9 सीटें, कांग्रेस 3, निर्दलीय 8。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top