461223
सिवनी मालवा में कैबिनेट मंत्री डॉ. राजेन्द्र सिंह ने की मुलाकात
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. राजेन्द्र सिंह पाल सोमवार को सिवनी मालवा पहुंचे। उन्होंने अखिल भारतीय धनगर पाल महासंघ के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश धनगर के निवास पर माला पहनाकर और शाल-श्रीफल देकर स्वागत किया। डॉ. पाल ने बताया कि वे भोपाल से हरदा जन्माष्टमी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे और रास्ते में सिवनी मालवा में भेंट की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पारिवारिक विवाद से जुड़ी हत्या: 12 साल बाद दो दोषियों को उम्रकैद
Fatehpur, Uttar Pradesh:पारिवारिक विवाद से हुई जघन्य हत्या में 12 साल बाद मिला इंसाफ, दो दोषियों को उम्रकैद पत्नी को मायके न ले जाने देने के विवाद के बाद युवक को बांधकर जिंदा जलाने का मामला, अदालत ने सुनाई सजा फतेहपुर जिले में करीब 12 साल पहले एक पारिवारिक विवाद ने ऐसा खूनी मोड़ लिया कि एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अब इस बहुचर्चित मामले में फतेहपुर की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोनों पर 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है。 5 अक्टूबर 2014 का है, चांदपुर थाना क्षेत्र के भगलापुर गांव में मृतक अरुण अपने साले सर्वेश के बेटे के मुंडन कार्यक्रम में पत्नी नीलम के साथ शामिल होने गया था। कार्यक्रम के दौरान नीलम को मायके ले जाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि राजू डांसर नीलम की मां जयरानी और नीलम को अपने साथ ले जाना चाहते थे, लेकिन सर्वेश ने उसे गाड़ी से उतारकर वापस घर भेज दिया। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने नीलम को मायके जाने और करवा चौथ पर ससुराल लौटने की बात कही। अभियोजन के मुताबिक, इसी विवाद के बाद राजू डांसर और नीलम ने अरुण को रास्ते से हटाने की साजिश रची। आरोप है कि राजू डांसर अरुण को कपड़े लेने के बहाने से उसके घर तक ले गया। कुछ देर बाद जब अरुण के पिता घर पहुंचे तो उन्होंने बेटे को बंधा हुआ और आग की लपटों में घिरा पाया। गंभीर रूप से झुलसे अरुण ने इलाज के लिए ले जाते समय कथित रूप से आरोपियों के नाम बताए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मामले में थाने में धारा 302/34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। 15 जुलाई 2026 आज एएसजे/एफटीसी कोर्ट संख्या-2 ने राजू डांसर और नीलम को हत्या का दोषी ठहराते हुए सश्रम आजीवन कारावास तथा 50-50 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया。 बाइट – अजय कुमार, शासकीय अधिवक्ता0
0
Report
डेराबंसी में तीन मंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा टला
Dera Bassi, Punjab:ਡੇਰਾਬੱਸੀ ਡੇਰਾਬੱਸੀ ਦੇ ਸਰਸਵਤੀ ਵਿਹਾਰ ਦੀ ਗਲੀ ਨੰਬਰ-9 ਵਿੱਚ ਬੁੱਧਵਾਰਦੇਰ ਰਾਤ ਕਰੀਬ 10:30 ਵਜੇ ਉਸ ਵੇਲੇ ਹੜਕੰਪ ਮਚ ਗਿਆ, ਜਦੋਂ ਇੱਕ ਤਿੰਨ ਮੰਜ਼ਿਲਾ ਇਮਾਰਤ ਦਾ ਪੂਰਾ ਢਾਂਚਾ ਅਚਾਨਕ ਢਹਿ-ਢੇਰੀ ਹੋ ਗਿਆ। ਇਮਾਰਤ ਡਿੱਗਣ ਨਾਲ ਇੰਨਾ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਧਮਾਕਾ ਹੋਇਆ ਕਿ ਆਲੇ-ਦੁਆਲੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਪਹਿਲਾਂ ਲੱਗਿਆ ਜਿਵੇਂ ਭੂਚਾਲ ਆ ਗਿਆ ਹੋਵੇ। ਘਬਰਾਏ ਲੋਕ ਤੁਰੰਤ ਆਪਣੇ ਘਰਾਂ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਨਿਕਲੇ ਤਾਂ ਦੇਖਿਆ ਕਿ ਇਮਾਰਤ ਦਾ ਮਲਬਾ ਗਲੀ ਵਿੱਚ ਫੈਲਿਆ ਪਿਆ ਹੈ। ਖੁਸ਼ਕਿਸਮਤੀ ਨਾਲ ਇਹ ਹਾਦਸਾ ਦੇਰ ਰਾਤ ਵਾਪਰਿਆ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਕੋਈ ਵੱਡਾ ਜਾਨੀ ਨੁਕਸਾਨ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਨੇੜਲੇ ਮਕਾਨ ਵਿੱਚ ਰਹਿ ਰਹੇ ਸੁਮਿਤਰਾ (45), ਰੋਟਾਸ਼ (61), ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਿਤਾ ਰਤੀ ਰਾਮ ਅਤੇ ਰਜਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ (44) ਵਾਲ-ਵਾਲ ਬਚ ਗਏ। ਮਲਬਾ ਡਿੱਗਣ ਦੌਰਾਨ ਸੁਮਿਤਰਾ ਦੇ ਬਾਂਹ 'ਤੇ ਹਲਕੀ ਸੱਟ ਲੱਗੀ, ਜਦਕਿ ਗਲੀ ਵਿੱਚ ਖੜ੍ਹੀ ਇੱਕ ਮਾਰੂਤੀ ਕਾਰ ਵੀ ਮਲਬੇ ਦੀ ਚਪੇਟ ਵਿੱਚ ਆ ਕੇ ਨੁਕਸਾਨੀ ਗਈ। ਖਟਮ ਘਟਨਾ ਦੇਰ ਰਾਤ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਕੋਈ ਵੱਡਾ ਨੁਕਸਾਨ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ। ਇਮਾਰਤ ਡਿੱਗਣ ਕਾਰਨ ਆਸ-ਪਾਸ ਦੇ ਕੁਝ ਮਕਾਨਾਂ ਦੀਆਂ ਕੰਧਾਂ ਅਤੇ ਲੈਂਟਰਾਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਦਰਾਰਾਂ ਪੈਣ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਕਈ ਪਰਿਵਾਰ ਰਾਤ ਦੇਰ ਤੱਕ ਆਪਣੇ ਘਰਾਂ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਰਹੇ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਸੁਰੱਖਿਆ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰਦੇ ਰਹੇ। ਘਟਨਾ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਦੇ ਹੀ ਡੇਰਾਬੱਸੀ ਥਾਣਾ ਮੁਖੀ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਸੁਮਿਤ ਮੋਰ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਸਮੇਤ ਮੌਕੇ 'ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇਲਾਕੇ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲਿਆ, ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਬਿਆਨ ਦਰਜ ਕੀਤੇ ਅਤੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ। ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਪਤਾ ਲਗਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਇਮਾਰਤ ਡਿੱਗਣ ਦਾ ਕਾਰਨ ਨਿਰਮਾਣ ਵਿੱਚ ਲਾਪਰਵਾਹੀ, ਤਕਨੀਕੀ ਖਾਮੀ, ਖਰਾਬ ਰੱਖ-ਰਖਾਅ ਜਾਂ ਕੋਈ ਹੋਰ ਵਜ੍ਹਾ ਸੀ। ਜਾਂਚ ਪੂਰੀ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬਣਦੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ。0
0
Report
कानपुर देहात में महिला टप्पेबाज गैंग के आतंक से ऑटो यात्रियों में दहशत
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात जिले में सक्रिय महिला टप्पेबाज गैंग का आतंक ऑटो में सफर कर रही महिला बनी टप्पेबाजों का शिकार बगल में बैठी दो महिलाओं पर बैग में रखे पर्स पार करने का आरोप पर्स में रखे ₹1000 नकद और सोने की चेन लेकर फरार होने का आरोप रिश्तेदारी में जाते समय हुई वारदात पीड़िता ने मंगलपुर थाने में दी तहरीर अज्ञात महिलाओं की तलाश में जुटी पुलिस ज्वेलर्स की दुकानों के बाद अब ऑटो यात्रियों को बनाया जा रहा निशाना पुलिस सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी मंगलपुर थाना क्षेत्र के रसूलाबाद–सिकंदरा मार्ग की घटना बाईट - ऊषा देवी ( पीडिता )0
0
Report
Advertisement
जगन्नाथ रथयात्रा के पावन अवसर पर मोदी ने आशीर्वाद की मंगलकामना
Noida, Uttar Pradesh:महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा के पावन अवसर पर मेरी कामना है कि उनका आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे। उनकी दिव्य कृपा से सभी देशवासियों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार हो। देवदेव जगन्नाथ सुरासुरनमस्कृत। पुण्यश्लोकाव्ययानन्त परमात्मन्नमोऽस्तु ते॥0
0
Report
जियावन पुलिस ने गैंगरेप के तीनों आरोपी गिरफ्तार किए, जेल भेजे गये
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में गैंगरेप कांड में बड़ा खुलासा... जियावन पुलिस की त्वरित कार्रवाई... जियावान थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपी गिरफ्तार... अपहरण कर जंगल ले जाकर वारदात को दिया था अंजाम... तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दबोचे आरोपी... कोर्ट में पेशी के बाद तीनों भेजे गए जिला जेल पचोर... महिला अपराधों पर सिंगरौली पुलिस की सख्त कार्रवाई... पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को पीड़िता ने थाना जियावन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि 9 जुलाई की रात तीन युवकों ने उसे जबरन कार में बैठाकर अगवा कर लिया था। आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसे चौराडांड़ के जंगल में ले गए और वहां सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपराध दर्ज कर विशेष टीम गठित की और जांच शुरू कर दी। विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए तथा पीड़िता के न्यायिक बयान दर्ज कराए। जांच के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों अभयराज कुशवाहा 20 वर्ष निवासी धनहा, नवीन विश्वkर्मा 22 वर्ष निवासी जियावन और उपेन्द्र कुमार गुर्जर (27 वर्ष) निवासी जियावन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल पचोर भेजने के आदेश दिए गए। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी शेष नारायण दुबे के नेतृत्व में जियावन पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
हाईकोर्ट ने संजय पाठक केस में फैसला सुरक्षित रखा; माफी के बाद स्थिति स्पष्ट
Jabalpur, Madhya Pradesh:विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक केस में हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित कर लिया है। विधायक संजय पाठक पर अपराधिक अवमानना का केस चल रहा है जिसको लेकर संजय पाठक सुनवाई के दौरान जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचे। संजय पाठक ने बिना शर्त के कोर्ट से माफी मांगी है हाई कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित कर लिया है गौरतला में की विजय राघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने जस्टिस विशाल मिश्रा को एक केस के सिलसिले में फोन लगाया था और मैसेज भी किया था जिसके बाद विशाल मिश्रा ने इस केस से खुद को अलग कर लिया था संजय पाठक पर हाई कोर्ट जज को फोन लगाने को लेकर आपराधिक अवमानना का केस चल रहा है संजय पाठक ने हाई कोर्ट से बिना शर्त के माफी भी मांगी और कहां की गलती से फोन लग गया था फिलहाल हाई कोर्ट ने सभी तथ्यों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित कर लिया है0
0
Report
Advertisement
राजभर ने अखिलेश पर विदेशी कंपनी से चुनावी साजिश का आरोप लगाया
Noida, Uttar Pradesh:अखिलेश जी, वैसे तो विदेश से आपका मोह बहुत ज़्यादा है लेकिन इधर देख रहा हूं कि आप विदेश के चक्कर ज़्यादा लगाने लगे हैं। पता लगाया तो माज़रा कुछ और निकला। पता चला है कि चुनाव जीतने के लिए आपने एक विदेशी कंपनी को खुफिया काम पर लगाया हुआ है। इसका काम जातियों में लड़ाई लगवाने का है ताकि आपकी 2027 की नैया पार लग सके, जो वैसे लगने वाली नहीं है। इसी की मॉनिटरिंग के लिए आप ख़ुद ही घूम रहे हैं। अरे महाराज, आपके पीडीए का नारा 'पीट देगा अहिर' खुद ही पिट गया है, और आप करोड़ों अरबों ख़र्च कर नये-नये तरीके आजमा रहे हैं। जनता सब देख रही है। उसे ये भी दिख रहा है कि आपके नेता-सांसद जंतर-मंतर की परिक्रमा कर रहे हैं, लेकिन आप नहीं जा रहे हैं। आप तो ठहरे एसी-पीसी और ट्विटर वाले नेताजी। जंतर-मंतर तो जाएंगे नहीं, हां, उसके नाम पर फंडिंग इकट्ठी करेंगे और पुराना रखा माल इकट्ठा कर चुनाव में खपाने के लिए विदेशी कंपनी पर लुटा आयेंगे। विदेशियों के चक्कर में मत पड़िए मित्र। चुनावी प्रतिष्ठा तो जा चुकी है पैसा भी बर्बाद हो जाएगा। फंडिंग से चुनाव जीता जाता तो राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल घर में बेरोजगार नहीं बैठे होते। हम तो आपके मित्र हैं, समझाना हमारा काम है, समझें तो ठीक वरना आप समझदार हैं। जय भारत, जय श्री राम, जय श्री कृष्ण, जय महाराज सुहेलदेव0
0
Report
NDPS केस: आरोपी को 10 साल सश्रम कारावास, 1 लाख जुर्माना
Begun, Rajasthan:रायपुर एनडीपीएस एक्ट के आरोपी को 10 साल की सजा खमतराई थाना के एनडीपीएस मामले में कोर्ट का फैसला आरोपी अब्दुल सकूर को 10 वर्ष का सश्रम कारावास कोर्ट ने 1 लाख का अर्थदंड भी लगाया जुर्माना नहीं भरने पर 2 साल की अतिरिक्त सजा 2022 में आरोपी के कब्जे से गांजा हुआ था बरामद विशेष एनडीपीएस न्यायालय ने सुनाया फैसला रायपुर पुलिस की प्रभावी पैरवी से आरोपी दोषी करार0
0
Report
रतलाम में मॉडल से जुड़ी युवती को ब्लैकमेल: फेक Nude तस्वीरों के बदले 15 लाख मांगे
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम से ब्लैकमेलिंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मॉडलिंग करने वाली एक युवती को पहले विज्ञापन में काम दिलाने का झांसा देकर कॉल किया गया। आरोपी ने व्हाट्सऐप पर युवती की प्रोफाइल फोटो मंगवाई। इसके बाद एआई तकनीक की मदद से युवती की फेक न्यूड तस्वीरें तैयार कर उसे भेजीं और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए 15 लाख रुपये की मांग की। जब युवती ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उसकी अन्य साथी युवतियों को अपने संपर्क में लाने का दबाव बनाया। इस मांग को भी ठुकराने पर वीडियो कॉल कर युवती पर दबाव बनाकर आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। जब युवती ने नंबर ब्लॉक करने के बाद भी उसे अलग-अलग नंबरों से लगातार ब्लैकमेल किया गया। तब परेशान युवती ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मोबाइल नंबरों के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है。0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद में बेटे ने पिता की हत्या कर दी, पुलिस जांच में जुटी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बुदाना में देर रात रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई। यहां 32 वर्षीय निखिल नेहरा ने अपने ही पिता, करीब 55 वर्षीय हरिओम नेहरा, को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने पिता पर ताबड़तोड़ चार गोलیاں चला दीं। गोली लगने से हरिओम नेहरा गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी निखिल मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिजन गंभीर हालत में हरिओम नेहरा को तत्काल मोदीनगर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और फरार आरोपी की तलाश में कई टीमें लगा दी गई हैं। आरोपी निखिल नशे का आदी बताया जा रहा है और परिवार में आए दिन विवाद होता रहता था। नशे में ही पुत्र द्वारा हत्या की इस सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया गया है। हत्या कर आरोपी पुत्र मौके से फरार हो गया है। वहीं, स्थानीय जमीनी विवाद के चलते पिता-पुत्र के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है और हत्या के वास्तविक कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करेंगी। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि पुलिस को पुत्र द्वारा अपने पिता की हत्या किए जाने की घटना की जानकारी मिली है। चार गोलियां मृतक को लगी हुई पाई गई है । फिलहाल हत्या की वजह साफ नहीं है और पुलिस द्वारा पूरे मामले में जांच की जा रही है जल्दी आरोपी को गिरफ्तार का घटना का खुलासा किया जाएगा।0
0
Report
चौमूं जैतपुरा में ATM तोड़ने का प्रयास नाकाम, लाखों सुरक्षित
Jaipur, Rajasthan:जैतपुरा स्टैंड पर PNB बैंक के ATM को तोड़कर नकदी लूटने का प्रयास पुलिस की सतर्कता से विफल हो गया। देर रात बदमाशों ने एक वाहन की मदद से ATM पर रस्सी बांधकर उसे उखाड़ने की कोशिश की। इसी दौरान क्षेत्र में गश्त कर रही चौमूं पुलिस की गाड़ी को देखकर बदमाश मौके से फरार हो गये। समय रहते पुलिस के पहुंचने से ATM में रखी लाखों रुपये की नकदी सुरक्षित बच गई। घटना की सूचना मिलते ही चौमूं थाना प्रभारी हरबेन्द्र सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने देर रात को नाकाबंदी करवाई...लेकिन चोर पकड़ में नहीं आये। पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगालने के साथ ही बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
अलीगढ़ में तेज़ रफ्तार रोड एक्सीडेंट: दो मौत, एक घायल
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़: जवां इलाके में रोड एक्सीडेंट में बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक घायल। तेज रफ्तार तीन बाइक सवार रोड साइड खड़े ट्रे(which)लो में जा घुसे। हादसे के बाद पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित किया, तीसरे का इलाज जारी। अलीगढ़ के जवां थाना इलाके के अनुपशहर रोड की घटना।0
0
Report
Advertisement
तालाब की जमीन से कब्जा हटाकर बुलडोजर, दबंगों को कब्जा मुक्त कराया गया
Fatehpur, Uttar Pradesh:सरकारी तालाब की जमीन पर चला बुलडोजर कई साल से तालाब की जमीन पर कब्जा जमाए बैठे थे दबंग अवैध अतिक्रमण पर हुई बुलडोजर कार्रवाई तालाब का जीर्णोद्धार करने के मकसद से कराया गया कब्जा मुक्त डीएम के आदेश पर बीडीओ ने कराया कब्जा मुक्त अमौली विकासखंड के कोरियां रोड की घटना0
0
Report
फतेहपुर में संदिग्ध शव मिलने पर ग्रामीणों में हड़कंप, पुलिस जांच जारी
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव सड़क किनारे शव मिलने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस नशे का आदि बताया जा रहा मृतक राजकुमार चांदपुर थाना क्षेत्र के हरकुंडी मोड़ के समीप का मामला0
0
Report
ललितपुर: चलती कार में गैंगरेप के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में चलती कार में एक 19 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप के आरोपी को पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. आरोपी सुरेन्द्र सेन के पैर में गोली लगने के बाद घायल आरोपी को इलाज के लिये जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा एक कारतूस और एक कार बरामद की है. पुलिस टीम ने सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राजघाट रोड से आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव मे रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा को उसके बॉयफ्रेंड बादल राजा द्वारा कार में लिफ्ट दी गई, जिस कार में उसके दो दोस्त सुरेन्द्र सेन और रविशंकर भी मौजूद था, जिन्होंने चलती कार में छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया, गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुये छात्रा को रेलवे स्टेशन के बाहर छोड़ दिया गया. जिसके बाद छात्रा की माँ ने पूरी घटना की शिकायत पुलिस से की जिस शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर बादल राजा और रविशंकर को गिरफ्तार कर लिया था. वहीं फरार आरोपी सुरेन्द्र सेन को देर रात मुठभेड़ के बाद पुलिस टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है.0
0
Report
Advertisement
