icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पन्ना में पवित्र नगरी में अवैध शराब के काउंटर: आबकारी ने 10 ठिकानों पर दबिश

Panna, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश सरकार द्वारा घोषित धार्मिक और पवित्र नगरी पन्ना में गली गली अवैध शराब बिक रही है. स्थानीय लोगो के आक्रोश के बाद आबकारी अमले ने 10 ठिकानों पर दबिश देकर अवैध शराब जप्त की है. बस स्टैंड पन्ना समेत दर्जनों स्थानों में शराब की अवैध बिक्री के काउंटर चालू हैं. मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा 17 नगरों को पवित्र नगर में शामिल करते हुए शराब से पूर्णत: मुक्त घोषित किया गया था और यहां संचालित सरकारी शराब की दुकानों को बंद भी कराया गया था. लेकिन शराब माफियाओं द्वारा पन्ना शहर के भीतर दो दर्जन से अधिक स्थानों पर काउंटर खोलकर शराब धड़ल्ले से बेच दी जा रही है. चाय पान की गुमटियों, रेस्टोरेंट, ढाबों में बिना डर के बियर, अंग्रेजी और देसी शराब बेची जा रही है. लोगों में इस बात को लेकर खासा आक्रोश पनप रहा था, लगातार शिकायतें मिल रही थीं जिसके बाद जिम्मेदार आबकारी विभाग ने छापा मारा. आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक मुकेश पांडे ने जानकारी दी कि पन्ना शहर में लगभग 10 स्थान पर दबिश दी गई है और अवैध शराब जप्त की गई है. आबकारी टीम ने पन्ना शहर के चाय गुमटियों के साथ सतना बॉर्डर स्थित साईं कृपा ढाबे की तलाशी ली, जिसमें ढाबे के फ्रिज से 20 बोतल Kingfisher Beer और 27 कैन बीयर कुल 26.5 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त कर आरोपी जितेंद्र राय के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 36 (क) के तहत अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया. दूसरी तरफ विट्नरी हॉस्पिटल रोड आगरा मोहल्ला में किराना दुकान चला रहे रोशन सिंह बुंदेला की दुकान से अवैध 46 पाव देशी मदिरा जप्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) का अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया.
0
0
Report
Advertisement

headline

Noida, Uttar Pradesh:सहारनपुर, UP | सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह की अदालत ने बजरंग दल के पूर्व क्षेत्रीय समन्वयक विकास त्यागी की शिकायत पर, ज़िला मजिस्ट्रेट कार्यालय परिसर में बनाई एक अवैध मस्जिद को तुरंत गिराने का आदेश दिया है। साथ ही, सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्ज़े और उसके गलत इस्तेमाल के लिए कब्ज़ा करने वाले पर लगभग 6.41 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अपनी शिकायत में विकास त्यागी ने आरोप लगाया कि यह मस्जिद परिसर के अंदर अवैध रूप से बनाई गई थी, जबकि यह परिसर संवेदनशील और गोपनीय प्रशासनिक कार्यों के लिए एक हाई-सिक्योरिटी ज़ोन है। इसके अलावा, इस जगह का इस्तेमाल धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ कमर्शियल कामों के लिए भी किया जा रहा था। वहाँ एक पोस्ट ऑफिस चल रहा था और कई कमरे बाहरी लोगों को किराए पर दिए गए थे, जिनका मासिक किराया मस्जिद कमेटी वसूलती थी।
0
0
Report
0
0
Report

गाजियाबाद की पिंक बूथ चौकी पर युवक की मौत, वीडियो वायरल; अधिकारी जांच में

Ghaziabad, Uttar Pradesh:पिक बूथ चौकी से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। वीडियो में चौकी के बाहर एक युवक लहू लुहान हालत में तड़पता हुआ दिखाई दे रहा था। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पूरे घटनाक्रम की जांच करते हुए मुख्य आरक्षी दिव्या रानी और प्रशिक्षु महिला कांस्टेबल प्रिया को लाइन हाजिर कर दिया है। पूरा मामला गाजियाबाद के मधुबन-बापूधाम थाना क्षेत्र की सेक्टर-23 स्थित पिंक बूथ चौकी का है। बीती 12 जुलाई को चौकी पर 22 वर्षीय ऑटो चलाने वाला युवक राजकुमार मदद की गुहार लगाने के लिए पहुंचा था। युवक का ऑटो में सवार एक सवारी के साथ विवाद हो गया था। लेकिन जब वह चौकी पहुंचा तो चौकी का गेट नहीं खुला और इसी प्रयास में गेट का कांच टूट कर उसे लग गया। युवक लगभग 40 मिनट तक चौकी के गेट पर ही लहू लुहान हालत में तड़पता रहा। लोगों ने मदद करने की जगह उसकी वीडियो बनानी शुरू कर दी और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। काफी देर बाद मौके पर एंबुलेंस पहुंची और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरे घटनाक्रम की जांच गाजियाबाद के आला अधिकारियों ने शुरू की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कंगालते हुए लोगों से पूछताछ की। जाँच के बाद मुख्य आरक्षी दिव्या रानी और प्रशिक्षु महिला कांस्टेबल प्रिया को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं अन्य पुलिस कर्मियों की जांच इस समय चल रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

गुरुग्राम में काली थार टक्कर: चार घायल

Gurugram, Haryana:गुरुग्राम में फिर काले रंग की थार का कहर खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहे परिवार की गाड़ी को मारी टक्कर 4 लोग गंभीर रूप से घायल गुरुग्राम के सोहना चौक पर शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे हुआ हादसा शराब के नशे में थार चला रहे युवकों ने कार को मारी टक्कर थार की टक्कर इतनी तेज थी कि थार पलट गई टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी से बेमूश्किल निकाला गया घायलों को थार सवार युवकों में दूसरी कार में सवार महिलाओं के साथ भी की बत्तमीजी हादसे में तीन युवती और एक युवक गंभीर रूप से घायल थार चालक को लोगो ने मौके से पकड़ा जबकि दो युवक फरार थार और कार की टक्कर के बाद थार में सवार दो युवक हुए फरार रोहित नाम के युवक को लोगो ने मौके से ही पकड़ा आरोपी रोहित का सेक्टर 14 में है कैफे शराब और तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
0
0
Report
Advertisement

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0: सिंगरौली में हजारों युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ

Singrauli, Madhya Pradesh:नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान का जिले में भव्य शुभारंभ... नशे के खिलाफ सिंगरौली में बड़ा जनआंदोलन, हजारों युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ.... राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम से निकली जागरूकता रैली, युवाओं ने दिया नशा छोड़ने का संदेश.... स्पी षियाज़ के.एम. ने युवाओं से कहा- नशा नहीं, शिक्षा, खेल और नवाचार को बनाएं अपना जुनून गढ़वा, चितरंगी, नवानगर समेत जिलेभर में चलाए गए जनजागरूकता कार्यक्रम.... सिंगरौली पुलिस की अपील- खुद नशे से दूर रहें, दूसरों को भी करें जागरूक.... मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में चलाए जा रहे "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत सिंगरौली जिले में जनजागरूकता अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं और नागरिकों ने भाग लिया। राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशे के खिलाफ संदेश दिया गया। अपने संबोधन में विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि नशा समाज और परिवार को अंदर से खोखला कर देता है। इसके कारण अपराध, सामाजिक कुरीतियां और पारिवारिक विघटन बढ़ते हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में यदि किसी चीज़ का जुनून होना चाहिए तो वह शिक्षा, खेल, कला और सकारात्मक सोच का होना चाहिए, क्योंकि नशा व्यक्ति के सपनों और भविष्य दोनों को बर्बाद कर देता है। मुख्य कार्यक्रम के साथ-साथ गढ़वा, चितरंगी, नवानगर सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशा न करने की शपथ दिलाई। सिंगरौली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार व समाज को भी नशे के विरुद्ध जागरूक कर नशामुक्त, सुरक्षित और स्वस्थ सिंगरौली के निर्माण में सहयोग करें।
0
0
Report

रामपुर में कृषि मंत्री के काफिले पर ट्रक टक्कर: मंत्री बाल-बाल बचे, ड्राइवर गिरफ्तार

Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में कृषि मंत्री बलदेव सिंह औलख के काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर, धमोरा हाईवे पर बड़ा हादसा टला, मंत्री और सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बचे, मंत्री बोले चालक ने जानबूझकर कई बार मारी टक्कर, पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ा, एंकर-उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख के काफिले के साथ रामपुर में बड़ा हादसा होते-होते टल गया, आरोप है कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने मंत्री के काफिले में शामिल वाहनों को कई बार टक्कर मारी, मंत्री ने खुद दावा किया कि ट्रक चालक ने जानबूझकर ऐसा किया और उसकी मंशा हमला करने की थी, घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, शाहज़ादनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई, मंत्री की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने ट्रक चालक को मौके पर ही पकड़ लिया और स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।
0
0
Report

कौशांबी में 15 वर्षीय लड़क की हत्या: स्टॉकर शहनवाज गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के कौशांबी में एक 15 वर्षीय लड़की को उसके स्टॉकर ने धक्का देकर मौत के घाट उतारा। 30 वर्षीय शहनवाज पर लड़की को धक्का देने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार। गाजियाबाद में 15 वर्षीय लड़की को उसके कथित स्टॉकर ने इमारत की चौथी मंजिल से धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी भाग निकला। घटना 15 जुलाई को रात करीब 10 बजे हुई। मृतका की मां मंजू ने बताया कि उनकी बेटी दूध खरीदने के लिए पास की दुकान गई थी। इसी दौरान आरोपी शहनवाज ने उसे अगवा कर लिया और इमारत की चौथी मंजिल पर ले जाकर धक्का दे दिया। मां ने आगे आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले आरोपी और उनकी बेटी खुशी के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें खुशी ने उसे थप्पड़ भी मारा था। मां ने यह भी कहा कि पिछले कई हफ्तों से आरोपी उनकी बेटी का स्टॉकिंग कर रहा था। गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी शहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में हत्या की धाराएं जोड़ दी गई हैं। अब तक की पुलिस जांच में आरोपी ने पीड़िता को धक्का देने के आरोपों से इनकार किया है। आरोपी ने अपनी स्टेटमेंट में पुलिस को बताया कि लड़की खुद चौथी मंजिल पर गई थी और वह ग्राउंड फ्लोर पर था। लड़की चौथी मंजिल से चिल्ला रही थी और आरोपी से कोल्ड ड्रिंक खरीदने को कह रही थी, तभी वह फिसल गई और चौथी मंजिल से गिर गई। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही हैं। दिनांक 15 जुलाई 2026 को रात्री करीब 11:00 बजे थाना कौशाम्बी को 112 सूचना प्राप्त होती है कि भवापुर गांव में चौथी मंजिल से गिरकर एक बच्ची को चोट लगी। सूचना पर थाना फोर्स तत्काल मौके पर पहुंचती है तथा उपचार हेतु बच्ची को जीटीबी अस्पताल भर्ती कराया जाता है, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो जाती है। परिवार जनों द्वारा यह बताया जाता है कि भवापुर के रहने वाले एक युवक द्वारा बच्ची को छत से धक्का दिया गया। इस सूचना पर थाना कौशाम्बी पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर दिया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। संपूर्ण घटनाक्रम में गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top