461223
पटाखा दुकानों का नियमानुसार नहीं किया गया संचालन, SDM बोली जांच कर कार्रवाई की जायेगी
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:सिवनी मालवा में दीपावली के दौरान लगने वाली पटाखा दुकानों का आबंटन तो नगर पालिका के द्वारा कर दिया गया। वहीं दुकानों के लिए नियम भी बनाये गए जिसके अनुसार दुकानों का संचालन किया जाना है। परन्तु नियम सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहे, ना तो दुकानों के बीच निर्धारित दूरी रखी गई ना ही अन्य नियमों का पालन किया गया। हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के बाद भी प्रशासन अपनी कुंभकर्ण की नींद से नहीं जागा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बासा गांव की टूटी सड़क: ग्रामीणों ने खुद मरम्मत का बीड़ा उठाया
Bilaspur, Chhattisgarh:Bilaspur district के Swaraghat sub-division के KotaKhas panchayat के Basa गाँव की टूटी सड़क की मरम्मत का कार्य स्थानीय ग्रामीणों ने स्वयं किया है. लम्बे समय से सड़क के निर्माण न हो पाने और खराब स्थिति को देखते हुए गाँव के बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएँ मिलकर मोर्चा संभालते हुए सड़क सुधारने का काम शुरू किया है. ग्रामीणों के अनुसार अब तक पंचायत प्रतिनिधियों, प्रशासन और नेताओं द्वारा केवल आश्वासन मिला है, जबकि बरसात के मौसम में बड़े गड्ढे बच्चों के स्कूल आना-जाना और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में परेशानी बढ़ाते हैं. कई बार मांग के बावजूद सड़क बनने का आश्वासन ही मिला है, इसलिए अब गाँव वालों ने खुद यह बीड़ा उठाया है. बुजुर्ग, महिलाएँ, बच्चे और युवा मिलकर श्रमदान में लगे हैं और सरकार तथा प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं ताकि ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो सके.0
0
Report
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय शहीद स्मारक घोषित न करने पर आदिवासी क्षेत्र में बड़ा आंदोलन
Banswara, Rajasthan: districts जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर -बांसवाड़ा जिले के मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय शहीद स्मारक घोषित नहीं किए जाने के मुद्दे पर आदिवासी अंचल में राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने केंद्र सरकार के रुख पर कड़ी नाराजगी जताते हुए मानगढ़ धाम पर विरोध प्रदर्शन किया । उन्होंने कहा कि मानगढ़ धाम केवल राजस्थान ही नहीं, बल्कि देश के आदिवासी समाज की आस्था और बलिदान का प्रतीक है। मालवीया ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा मानगढ़ धाम को फिलहाल राष्ट्रीय शहीद स्मारक घोषित नहीं करना गोविंद गुरु और वर्ष 1913 में शहीद हुए करीब 1500 आदिवासियों के बलिदान का अपमान है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय आदिवासी समाज की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाने वाला है। प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार से मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय शहीद स्मारक घोषित करने की मांग तेज कर दी है । कांग्रेस का कहना है कि यह आंदोलन आदिवासी अस्मिता, इतिहास और शहीदों के सम्मान की लड़ाई है। मालवीया ने स्थानीय आदिवासी भारत आदिवासी पार्टी के सासद राजकुमार रोत पर भी तीखा प्रहार बोलते हुए कहा कि स्थानीय सांसद होने के बाद भी संसद में मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय शहीद स्मारक की बात संसद में नहीं उठाई उन्होंने कहा कि खाली भारत आदिवासी पार्टी के सासद राजकुमार को खाली वोट चाहिए, रोत कि पॉलिसी अब जनता जान चुकी है,आने वाले पंचायती राज चुनाव में उनको जनता जवाब देगी,वही मालवीया ने कहा कि साधु संत और आदिवासी समाज के लोग मिलकर धरना करेंगे जब तक केंद्र सरकार मानगढ़ को राष्ट्रीय शहीद स्मारक घोषित करे0
0
Report
AIMIM ने बिहार सरकार के भगवाकरण पर हमला, धर्मनिरपेक्षता बचाने की मांग
Kishanganj, Bihar:बिहार सरकार के द्वारा सरकारी स्कूलों को भगवा रंग से रंगे जाने के फैसले पर AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने तीखा विरोध जताया है। उन्होंने इसे देश के सेकुलर चरित्र पर हमला बताया और सम्राट सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों के साथ-साथ पूरे देश का भगवाकरण किया जा रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि यह देश सेकुलर है और आजादी की लड़ाई में हिंदू-मुस्लिम सहित सभी समुदायों ने मिलकर योगदान दिया था। अख्तरुल ईमान ने बिहार सरकार को सलाह दिया कि अगर सरकारी स्कूलों का रंग बदलना ही था तो उन्हें तिरंगे के रंगों से रंग दिया जाता, ताकि ये आजाद देश के शिक्षण संस्थान लगता। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि देश रंगों और नामों से नहीं, बल्कि नीतियों से चलता है। नीति के मामले में भाजपा फेल हो चुकी है, इसलिए वो अपने मतदाताओं को दिग्भ्रमित कर रही है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास जैसे बुनियादी मुद्दों पर सरकार से सवाल करते हुए आरोप लगाया कि अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए देश का भगवाकरण किया जा रहा है। अख्तरुल ईमान ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इसमें कुछ पंक्तियों को लेकर विवाद रहा है और कई लोग इसे गाने से इनकार करते हैं। राष्ट्रगीत पर अदालतों के फैसले आ चुके हैं, फिर भी सरकार राष्ट्रगीत को लेकर कानून बना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कानून बनाकर देश के सेकुलरिज्म को सरकार खत्म करने की साजिश रच रही है। अख्तरुल ईमान ने आगे कहा कि सरकार साफ घोषणा कर दे कि यह हिंदू स्टेट है, यहां सिर्फ हिंदू रहेंगे और दूसरे धर्म के लोगों के लिए जगह नहीं है। उन्होंने इसे राजनीति नहीं बल्कि संवैधानिक गुंडागर्दी करार दिया और कहा कि किसी की भी धार्मिक आस्था पर प्रहार कभी स्वीकार नहीं होगा。0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड चार धाम यात्रा रिकॉर्ड बना रहा है, मानसून में भी श्रद्धालु भारी भीड़
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। मानसून के सीजन में भी बड़े पैमाने पर श्रद्धालु चार धाम क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। बारिश के सीजन में चार धाम यात्रा के क्या है हाल देखिए इस रिपोर्ट में। वीओ 19 अप्रैल से उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की शुरुआत हुई। चार धाम यात्रा में अब तक 46 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने चार धाम क्षेत्र के दर्शन किए हैं। उत्तराखंड के सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल ने बताया है कि पिछले साल पूरे यात्रा सीजन में 50 लाख लोगों ने चार धाम क्षेत्र के दर्शन किए थे। उस हिसाब से यात्रा इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है। बारिश के सीजन में भी केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में रोजाना 8000 से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। बद्रीनाथ धाम में अब तक साढ़े 16 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं वही केदारनाथ धाम में 15 लाख के करीब श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। गंगोत्री धाम में साढ़े 7 लाख तो वही यमुनोत्री धाम में साढ़े 6 लाख श्रद्धालु अब तक दर्शन कर चुके हैं। बाइट धीराज गर्ब्याल सचिव पर्यटन सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल ने बताया है कि केदारनाथ के पुराने रूट को भी तैयार किया जा रहा है। इसमें लोक निर्माण विभाग का थोड़ा काम बाकी है जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। पर्यटन सचिव ने कहा है कि साढ़े 7 करोड रुपए की लागत से बिजली पानी और शेड की व्यवस्थाओं को पूरा किया जा रहा है। पर्यटन विभाग की कोशिश है कि अगली बार केदारनाथ की यात्रा में दोनों रास्तों का प्रयोग किया जाए। केदारनाथ के पुराने रास्ते के तैयार होने के बाद इस रास्ते से यात्रियों को केदारनाथ भेजा जाएगा और नए रास्ते से यात्री केदारनाथ से वापस लौटेंगे। बाइट धीराज गर्ब्याल सचिव पर्यटन0
0
Report
बागपत से कांवड़ यात्रा: भक्त ने मोदी से नशे के विरुद्ध कड़ाई की अपील
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत से एक अनोखी तस्वीर सामने आई है, जहां पालकी कांवड़ लेकर शिवभक्त बागपत से होकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुआ। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से महिला सुरक्षा और पंजाब-राजस्थान में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। ऋषिकेश ओर हरिद्वार से गंगाजल लेकर बहादुरगढ़, हरियाणा के लिए निकले शिवभक्त मंगतराम पालकी रथ कांवड़ लेकर बागपत पहुंचे। मंगतराम का कहना है कि पंजाब और राजस्थान में चरस समेत अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर पूरी तरह पाबंदी लगनी चाहिए और नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाना चाहिए। शिवभक्त मंगतराम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से महिला सुरक्षा को और मजबूत करने के साथ-साथ देश में नशे के बढ़ते कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने की अपील की। वहीं, मंगतराम ने उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के दौरान की गई व्यवस्थाओं की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए यूपी सरकार की ओर से किए गए इंतजाम सराहनीय हैं।मंगतराम अब ऋषिकेश से गंगाजल लेकर पालकी कांवड़ के साथ बहादुरगढ़ हरियाणा की ओर रवाना हैं।0
0
Report
डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य: SP 2027 में भारी कीमत चुकाएगी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, UP: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य कहते हैं, "समाजवादी पार्टी एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसने कभी भी लोकतांत्रिक परंपराओं या व्यवस्थाओं का सम्मान नहीं किया; कल विधानसभा के अंदर पार्टी ने जिस तरह का व्यवहार किया, उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। SP सदस्यों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी बात नहीं रखने दी... इससे पता चलता है कि उनका मकसद सिर्फ़ सदन का समय बर्बाद करना है। उन्हें राज्य की जनता की कोई परवाह नहीं है। जो लोग बाबर या बाबरी मस्जिद का समर्थन करते हैं, उन्हें श्री राम जन्मभूमि से जुड़े मामलों पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है—चाहे वह चढ़ावे, दान या मंदिर के निर्माण से जुड़ा मामला हो... समाजवादी पार्टी को 2027 में भारी कीमत चुकानी पड़ेगी और उसका पूरी तरह से खत्म होना तय है।0
0
Report
Advertisement
राणा बीघा PHC में दवाओं का असुरक्षित भंडारण, एक्सपायर दवाओं की शिकायत
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल के राणाबीघा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हर तरफ कूड़ों के ढेर में दवाइयां बिखरी पड़ी हैं। पीएचसी में दवा भंडारण में भारी अनियमितता बरती जा रही है। पीएचसी से सटे दो कमरे वाले भवन में दवाओं के ढेर बिखरे हैं। मरीजों और इससे जुड़े उपस्वास्थ्य केंद्र में दी जाने वाली दवा के कई कार्टून अभी खुलने से पहले ही बर्बाद हो गए हैं। तापमान मेंटेन करने वाली दवाओं को भी एक चारों तरफ से खुले कमरे में रखा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि दवा भंडारण के लिए जगह नहीं होने पर बगल के उच्च माध्यमिक विद्यालय के एक कमरे में डेढ साल से ज्यादा समय से भंडारण कर रखा गया है। ग्रामीणों का दावा है कि उस कमरे का ताला डेढ़ साल से कभी नही खुला है, जिससे सभी दवाए एक्सपायर हो गई हैं। पीएचसी में दवाओं का उचित भंडारण और रखरखाव नहीं होने से जरूरतमंद लोगों को दवाएं नहीं मिल पाती हैं। इस स्वास्थ्य केंद्र पर कई पंचायतों और कई प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र की जिम्मेवारी है। इसके वाबजूद ग्रामीणों का आरोप है कि लगभग ग्यारह बजे पीएचसी में कर्मी और डाॅक्टर पहुंचते है और दो से तीन बजे ही चले जाते है। बाढ़ विधायक डॉ सियाराम सिंह ने दस दिन पहले यहां छः बेड के नए भवन का उद्घाटन किया था, लेकिन अभी तक इमरजेंसी में ईलाज की सुविधा शुरू नही हुई है। कुछ दिनों पहले पीएचसी के पास सरकारी दवाओ को जलाने का मामला सामने आने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।0
0
Report
दिल और लीवर उलट-सुलट, सफल फूड पाइप ऑपरेशन; मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना से मुफ्त इलाज
Jagraon, Punjab:ਐਂਕਰ -- ਫਿਲਮਾਂ ਤੋਂ ਬਿਨ੍ਹਾਂ ਕੀ ਤੁਸੀ ਕਦੇ ਹਕੀਕਤ ਵਿਚ ਸੁਣਿਆ ਕਿ ਕਿਸੇ ਇਨਸਾਨ ਦਾ ਦਿਲ ਤੇ ਲੀਵਰ ਇੱਕ ਦੂਜੇ ਤੋਂ ਉਲਟੀ ਸਾਈਡ ਹੋਵੇ ਤੇ ਇਸੇ ਕਰਕੇ ਉਸਦੇ ਇਲਾਜ ਲਈ ਕਈ ਹਸਪਤਾਲ ਜਵਾਬ ਦੇ ਦੈਣ, ਪਰ ਜਗਰਾਓਂ ਦੇ ਸੁਖਵੀਨ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਵਲੋਂ ਇਕ ਅਜਿਹੇ ਹੀ ਇਨਸਾਨ ਦੀ ਫੂਡ ਪਾਇਪ ਵਿੱਚ ਪੱਥਰੀ ਦੀ ਸਰਜਰੀ ਸਫਲਤਾਪੂਰਵਕ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤੈ ਹੁਣ ਮਰੀਜ ਪੂਰੀ ਤਰਾਂ ਠੀਕ ਹੈ ਤੇ ਇਸ ਮਰੀਜ ਦਾ ਪੂਰਾ ਇਲਾਜ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਿਹਤ ਯੋਜਨਾ ਤਹਿਤ ਮੁਫਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਮਰੀਜ ਤੇ ਉਸਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰ ਡਾਕਟਰਾਂ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦੇ ਥੱਕ ਨਹੀਂ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸੁਖਵੀਨ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਡਾਕਟਰ ਦਿਵਾਸ਼ੂ ਗੁਪਤਾ ਨੇ ਕਿਹਾਕਿ ਇਹ ਮਰੀਜ ਜਿਸਦਾ ਨਾਮ ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਹੈ ਤੇ ਇਹ ਜਗਰਾਓਂ ਦੇ ਪਿੰਡ ਜੱਸੋਵਾਲ ਕੁਲਾਰ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਹੈ ਤੇ ਇਸਦੀ ਫੂਡ ਪਾਇਪ ਵਿੱਚ ਪੱਥਰੀ ਦਾ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਹੋਣਾ ਸੀ। ਪਰ ਇਸਦਾ ਦਿਲ ਤੇ ਲੀਵਰ ਆਪਣੀ ਸਹੀ ਜਗਾਂ ਦੀ ਬਜਾਏ ਇੱਕ ਦੂਜੇ ਤੋਂ ਉਲਟੀ ਸਾਈਡ ਸਨ, ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਕਈ ਹਸਪਤਾਲਾਂ ਨੇ ਇਸਦੇ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਲਈ ਜਵਾਬ ਦੇ ਦਿੱਤਾ ਸੀ। ਪਰ ਸਾਡੀ ਟੀਮ ਦੇ ਡਾਕਟਰ ਗਰੇਵਾਲ ਨੇ ਇਸ ਮਰੀਜ ਦਾ ਪੂਰੀ ਸਫਲਤਾ ਨਾਲ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਤੈ ਹੁਣ ਮਰੀਜ ਪੂਰੀ ਤਰਾਂ ਠੀਕ ਹੈ। ਓਨਾਂ ਇਹ ਵੀ ਕਿਹਾਕਿ ਇਸ ਮਰੀਜ ਦੇ ਇਲਾਜ ਦਾ ਸਾਰਾ ਖਰਚਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਿਹਤ ਯੋਜਨਾ ਤਹਿਤ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਮੁਫ਼ਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਮਰੀਜ ਬलਜੀਤ ਸਿੰਘ ਤੇ ਉਸਦੀ ਪਤਨੀ ਨੇ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਸਮੇਤ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦਾ ਦਿਲੋ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ ਤੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਲਈ ਓਨਾਂ ਦਾ ਇੱਕ ਰੁਪਇਆ ਵੀ ਖਰਚ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਉਹ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦੇ ਹਨ।0
0
Report
जांजगीर चांपा: महंत स्थित चंडी मंदिर चोरी का आज खुलासा, लाखों के आभूषण बरामद
Taga, Chhattisgarh:जांजगीर चांपा 3 दिन पहले हुआ महंत स्थित चंडी मंदिर परिसर में लाखों का चोरी का आज होगा खुलासा,, शातिर चोरों ने माता की मंदिरों से चुराये थे श्रृंगार,, मंदिर में 9 बहनों के श्रृंगार पर किया था हांथ साफ,, मुख्य आरोपी के घुठिया गांव में स्थित घर के सेफ्टी टंकी ने छिपाया था जेवर,, 20 किलो से अधिक चांदी और सोने का झुमका और 2दान पेटी बरामद,, जबकि कुछ सोने को सामग्री अब भी नहीं हो सकी जप्त,, 4आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार अब चल रही जांच,,0
0
Report
Advertisement
तेंदुए के हमले से सतना के गुलुवा में भेड़ों के समूह में हड़कंप, 8 मृत
Satna, Madhya Pradesh:सतना जिले के कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुलुवा में तेंदुए के हमले से भेड़ों के झुंड में अफरा-तफरी मच गई। घटना में 8 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य भेड़ें घायल बताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, भेड़ें रामसोहन पाल उर्फ बिद्दू की बताई जा रही हैं。0
0
Report
आवारा मवेशी घुसपैठ से किसानों ने गौठान निर्माण की तेज मांग की
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। तखतपुर विकासखंड के ग्राम कुरेली में आवारा मवेशियों का आतंक किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। खेतों में तैयार हो रही फसलों को लगातार नुकसान पहुंचने से परेशान ग्रामीण बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर गांव में गौठान निर्माण की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में गौठान नहीं होने के कारण दो सौ से ढाई सौ तक आवारा मवेशी खुलेआम खेतों में घुस रहे हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं कलेक्टर ने कहा है कि गौठान निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं और स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। ग्राम कुरेली से पहुंचे किसानों ने बताया कि पिछले लंबे समय से गांव में आवारा मवेशियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सुबह से लेकर रात तक मवेशी खेतों में घुसकर खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभागों और अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया। फसल बचाने के लिए किसानों को दिन-रात खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है, जिससे उनकी मेहनत और समय दोनों प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों की मांग पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से गौठान निर्माण के लिए प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। कई प्रस्तावों को स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि कुछ प्रस्ताव प्रक्रिया में हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जैसे ही संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी मिलेगी, वहां गौठान निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा ताकि आवारा मवेशियों की समस्या का स्थायी समाधान हो सके और किसानों को राहत मिल सके。0
0
Report
ऑनलाइन ठगी के साइबर ठग को सपोटरा पुलिस ने किया गिरफ्तार — आईफोन भी जब्त
Karauli, Rajasthan:सपोटरा थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले साइबर ठग को किया गिरफ्तार सपोटरा। साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सपोटरा थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से साइबर अपराध में इस्तेमाल किया गया एक आईफोन भी जब्त किया गया है। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि आरोपी फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर लोगों को सेक्सटॉर्शन का शिकार बनाता था。0
0
Report
Advertisement
11 महीने बकाया वेतन के लिए कर्मचारियों ने चेतावनी दी; भुगतान नहीं तो बहिष्कार
Karauli, Rajasthan:नगर परिषद के अग्निशमन सेवा केंद्र, सफाई वाहन चालकों और रेन बसेरा कर्मियों ने की वेतन की मांग, करौली। नगर परिषद के अग्निशमन सेवा केंद्र, सफाई वाहन चालकों और रैन बसेरा कर्मियों ने 11 माह का बकाया वेतन जल्द जारी करने की मांग उठाई है। कर्मचारियों ने नगर परिषद आयुक्त के नाम जिला कोलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे।0
0
Report
भाजपा का राज्य स्तरीय अभियान: गुरु रविदास जयंती पर कलश यात्रा का स्वागत
Hisar, Haryana:गुरु रविदास जयंती को समर्पित भारतीय जनता पार्टी के छह माह के राज्य स्तरीय अभियान के तहत गुरुग्राम से हिसार पहुंची भव्य कलश यात्रा का बीजेपी कार्यालय में जोरदार अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ. आशा खेड़ड़ ने यात्रा का स्वागत करते हुए बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य समाज में सामाजिक समरसता, एकता और समानता का संदेश देना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आयोजन सिर्फ शहरों तक सीमित न रहकर जन-जन तक पहुंचेगा, जिसके अंतर्गत संत गुरु रविदास जी की पावन जन्मभूमि वाराणसी से लाई गई पवित्र माटी को सभी मंडल अध्यक्ष हर गांव और घर-घर तक ले जाएंगे। इस पावन मिट्टी को अगले वर्ष गुरु रविदास जयंती के अवसर पर पौधों, गमलों और खेतों में प्रवाहित कर संत रविदास जी के विचारों को सांस्कृतिक व सामाजिक स्तर पर और अधिक मजबूत किया जाएगा। आशा खेदड़ ज़िला अध्यक्ष बीजेपी0
0
Report
इंसाफ की कांवड़: तरुण खटीक के लिए मुजफ्फरनगर में न्याय का अनोखा संगम
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर में आस्था और न्याय की मांग का अनोखा संगम देखने को मिला। हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे अरुण खटीक अपने दिवंगत भाई तरुण खटीक की प्रतिमा के साथ कांवड़ यात्रा करते नजर आए। उनके साथ खटीक समाज के सैकड़ों युवा भी शामिल रहे, जिन्होंने "तरुण खटीक को इंसाफ दो" के नारे लगाए। अरुण खटीक ने बताया कि कुछ माह पहले दिल्ली के उत्तम नगर में उनके भाई तरुण खटीक की मुस्लिमो ने हत्या कर दी थी। उनका आरोप है कि घटना के बाद से परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा है, लेकिन अभी तक उन्हें संतोषजनक कार्रवाई नहीं मिली है。 उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि अपने भाई के लिए न्याय की पुकार है। हरिद्वार से गंगाजल की कांवड़ उठाकर और भाई की प्रतिमा साथ लेकर उन्होंने प्रशासन व सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने का प्रयास किया है। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर पहुंचने पर यात्रा में शामिल युवाओं ने "हर-हर महादेव" के जयघोष के साथ तरुण खटीक को न्याय दिलाने की मांग उठाई। बड़ी संख्या में खटीक समाज के लोगों ने परिवार के समर्थन में एकजुटता दिखाई。 भाई की प्रतिमा के साथ निकाली गई इस अनोखी 'इंसाफ की कांवड़' ने राहगीरों और अन्य कांवड़ श्रद्धालुओं का भी ध्यान आकर्षित किया।0
0
Report
Advertisement
