461001
नर्मदापुरम के हलवाई चौक में किराना दुकान में लगी आग, सामान जलकर खाक
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम शहर के हलवाई चौक स्थित सेवाराम और संत किराना दुकान में रात 10 बजे अचानक आग लग गई। धुआं उठता देख समाजसेवी अजय सैनी ने एसडीओपी पराग सैनी को सूचना दी। एसडीओपी की तत्परता से वायरलेस पर मैसेज भेजा गया, जिसके बाद पुलिसकर्मी और नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि, आग लगने से दुकान का किराना सामान जलकर खाक हो गया, लेकिन किसी प्रकार की हताहत या जनहानि नहीं हुई। आग लगने का कारण अभी तक अज्ञात है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रायपुर राखरोरा–तिल्दाडीह रोड पर लूट: ज्वेलरी व्यापारी पर हमला, 18 लाख के माल के साथ बदमाश फरार
Begun, Rajasthan:break रायपुर अपडेट खरोरा-तिल्दाडीह रोड पर बड़ी लूट की वारदात. ज्वेलरी व्यापारी पर हमला कर लूट.. बाइक सवार 2 बदमाशों ने डंडे से किया हमला.. व्यापारी टीकाराम शर्मा गंभीर रूप से घायल.. बैग में रखी 100-150 ग्राम सोना, 2-3 किलो चांदी और 40 हजार नगद लूटकर फरार.. कुल 18 लाख की हुई लूट.. मांठ गांव स्थित पेट्रोल पंप और स्कूल के बीच वारदात.. घायल को निजी hospital में कराया गया भर्ती.. police मामले की जांच में जुटी.. खरोडा थाना क्षेत्र का मामला.0
0
Report
धनबाद के कोयला रोड हाईवा से हादसा: महिला की मौत, सड़क जाम
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद कोयलांचल में कोयला रोड हाईवा सड़क पर यमराज बनकर दौड़ रही है। हाईवा वाहन की रफ्तार से लगातार जाने जा रही है। मंगलवार की देर शाम झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़, सिंह नगर के समीप कोयला लोड तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को अपने चपेट में ले लिया जिससे पति-पत्नी और पुत्र सवार थे। ये बलियापुर से महुदा शादी समारोह में जा रहे थे। दुर्घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद लोग घटनास्थल पर पहुंचे जहां घायल पिता - पुत्र को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया जबकि महिला के शव को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया गया। वहीं हाईवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंच कर जांच पड़ताल की। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजन ने बताया कि बलियापुर के निपानिया से शत्रुघ्न महतो अपनी पत्नी ममता देवी और पुत्र संतोष महतो के साथ एक शादी समारोह में महुद्दा जा रहे थे जिस दौरान कतरास मोड़ में घटना घटी है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि धनसार, वास्तकोला से दिन - रात कोयला लोड हाइवा केंदुआ रोड से गुजरती है जो बीएनआर साइडिंग जाती है जिससे हाईवा से दुर्घटना का खतरा हमेशा बना हुआ रहता है। लोगों का कहना है कि झरिया - केंदुआ सड़क पर कई बार दुर्घटनाएं हुई है, लोगों को जान का रही है जिसपर प्रशासन रोक लगावे।ग्रामीणों का आक्रोश चरम पर है, और उनका गुस्सा जायज भी है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कुछ महीने पहले इस मार्ग पर लगे स्पीड ब्रेकर्स को जेसीबी (JCB) से जानबूझकर तुड़वा दिया गया था। इसके बाद से ही भारी वाहनों की रफ्तार पर लगाम खत्म हो गई है। आरोप है कि कई हाइवा बिना वैध लाइसेंस वाले चालकों और खलासी के भरोसे चल रहे हैं। ओवरलोडिंग का खेल हैं. ,कोयला लोड कर साइडिंग की ओर भागते ये हाइवा सड़कों पर रेस लगाते हैं, जिससे पैदल चलने वाले और बाइक सवारों की जान हमेशा खतरे में रहती है।0
0
Report
मथुरा मंदिर परिसर में 68 वर्षीय साधु गिरफ्तार: 10 वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म
Mathura, Uttar Pradesh:# **मथुरा: मंदिर परिसर में मासूम से दरिंदगी, 68 वर्षीय आरोपी 'साधु' गिरफ्तार कर जेल भेजा गया** **मथुरा।** उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के कोयला अलीपुर गांव में एक 68 वर्षीय वृद्ध, जो मंदिर में साधु/सेवादार के रूप में रहता था, ने 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ### **भीड़ ने आरोपी को दबोचा** घटना सोमवार की है, जब मंदिर परिसर में ही रहने वाले एक मजदूर परिवार की 10 वर्षीय बच्ची को अकेला पाकर आरोपी **लक्ष्मीकांत** (पुत्र कमला प्रसाद) ने उसके साथ गलत काम किया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर मंदिर परिसर में खेल रहे अन्य बच्चे और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थिति को भांपते हुए लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। ### **मजदूरी करने गए थे माता-पिता** पीड़िता का परिवार मंदिर परिसर में ही रहकर मजदूरी कर अपना गुजर-बसर करता है। घटना के समय बच्ची के माता-पिता काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। ### **पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी** सूचना मिलते ही रिफाइनरी थाना प्रभारी और सहायक पुलिस अधीक्षक **जयविंद गुप्ता** पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। * **मुकदमा दर्ज:** आरोपी के खिलाफ **मु0अ0सं0 118/26** के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा **65(2)** और **5M/6 पोक्सो एक्ट** (POCSO) के तहत मामला दर्ज किया गया है। * **गिरफ्तारी:** मंगलवार सुबह करीब 9:19 बजे पुलिस ने वांछित अभियुक्त लक्ष्मीकांत को वासुदेव मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। ### **सख्त सजा दिलाने का संकल्प** थाना प्रभारी जयविंद गुप्ता ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मजबूती से पैरवी करेगी ताकि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में भारी रोष है और उन्होंने इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सख्त सुरक्षा की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
रामगढ़ में विवाहिता ने फांसी लगाई, मौत की आशंका से क्षेत्र में सनसनी
Khajuria Khurd, Bihar:मुकुल जायसवाल स्लग - रामगढ़ में फांसी लगाकर महिला की मौत, क्षेत्र में सनसनी सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम, पुलिस जाँच में जुटी; फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका, परिजनों ने दी जानकारी。 विभाग - कैमूर जिले के रामगढ़ थाना अंतर्गत नरहन गाँव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 35 वर्षीय संगीता देवी, पत्नी जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गाँव और आस-पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतका के एक बेटा और एक बेटी है। मृतका के फूफा, दीनदयाल चौधरी ने बताया कि उन्हें संगीता की मौत की सूचना मिली थी, जिसके बाद वे तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार, संगीता ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। हालांकि, घटना के पीछे के असल कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस फिलहाल मामले की हर पहलू से बारीकी से तफ्तीश कर रही है। बाइट - दीनदयाल चौधरी - परिजन0
0
Report
WhatsApp बहिष्कार ने उज्जैन के बंगरेड में सामाजिक कुरीति उजागर कर दिया
Ujjain, Madhya Pradesh:व्हाट्सएप पर बहिष्कार: बड़नगर के बंगरेड में जिंदा सामाजिक कुरीति, सवाल उठाने पर युवक परिवार सहित निष्कासन\n\nपुराने दौर की 'सजा' आज भी जारी-बिना सुनवाई युवक को किया गया बहिष्कृत\n\nधर्मशाला शुल्क में गड़बड़ी पर आवाज उठाना पड़ा भारी, बिना सुनवाई सुनाया गया ‘सामाजिक दंड’\n\nपहले भी कई लोगों का हुआ बहिष्कार; अब पीड़ित ने SP ऑफिस पहुंचकर मांगी निष्पक्ष जांच\n\nउज्जैन जिले की तहसील बड़नगर के ग्राम बंगरेड में सामने आया एक मामला आज भी समाज में जीवित उन परंपराओं की याद दिलाता है, जिन्हें आधुनिक दौर में सामाजिक कुरीति माना जाता है।\n\nयहां एक युवक को कथित रूप से न केवल समाज से बाहर कर दिया गया, बल्कि यह फैसला व्हाट्सएप जैसे डिजिटल माध्यम के जरिए सुनाया गया—बिना किसी निष्पक्ष सुनवाई और पारदर्शी प्रक्रिया के।\n\nप्रार्थी नरेंद्र यादव (पिता रामगोपाल यादव) ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय, उज्जैन में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि यादव (अहीर) समाज की धर्मशाला में शुल्क को लेकर गड़बड़ी पर सवाल उठाने के कारण उन्हें और उनके परिवार को समाज से निष्कासित कर दिया गया।\n\nक्या है पूरा मामला?\nआवेदन के अनुसार, समाज के पंचों द्वारा पूर्व में तय किया गया था कि यादव समाज के लोगों से धर्मशाला उपयोग के लिए ₹5100 प्रतिदिन और अन्य समाज से ₹11,000 लिए जाएंगे। लेकिन 27 अप्रैल 2026 को एक कार्यक्रम में समाज के ही व्यक्ति से ₹11,000 वसूले गए।\nजब इस पर आपत्ति जताई गई, तो आरोप है कि पंच मोहन यादव के भाई ईश्वरलाल यादव ने फोन पर धमकी दी और हस्तक्षेप न करने की चेतावनी दी। वहीं, नरेंद्र यादव का कहना है कि उन्हें भी व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से समाज से बाहर करने की धमकी दी गई।\n\nइसके बाद 27 अप्रैल को ही उन्हें कथित रूप से फोन पर गाली-गलौज करते हुए धमकाया गया और धर्मशाला में प्रवेश न देने की बात कही गई।\n\nबिना सुनवाई ‘फैसला’\nनरेंद्र यादव का आरोप है कि 30 अप्रैल 2026 को समाज की बैठक में उनकी बात रखे बिना, सीमित लोगों के बीच मतदान कराकर उन्हें समाज के व्हाट्सएप ग्रुप से हटाया गया और सार्वजनिक रूप से उनके बहिष्कार की घोषणा कर दी गई।\n\nइस निर्णय के बाद उनके परिवार को समाज के सभी कार्यक्रमों, धर्मशाला और सामाजिक गतिविधियों से अलग कर दिया गया।\n\nपरिवार पर असर और सामाजिक दबाव\nपीड़ित के अनुसार, अब न तो वे किसी शादी-ब्याह या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं, न ही समाज के लोग उनके घर आते-जाते हैं। यहां तक कि जो भी उनसे संपर्क रखेगा, उसे भी समाज से बाहर करने की बात कही जा रही है।\n\nइसका सीधा असर उनके परिवार और बच्चों पर पड़ रहा है, जो सामाजिक अलगाव और मानसिक दबाव का सामना कर रहे हैं।\n\nषड्यंत्र और आर्थिक अनियमितता के आरोप\nआवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि समाज के कुछ पंच धर्मशाला की राशि में गड़बड़ी कर रहे हैं और उनके खिलाफ आवाज उठाने पर द्वेष, ईर्ष्या और बदले की भावना से यह कार्रवाई की गई है।\n\nपीड़ित का कहना है कि उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका तक नहीं दिया गया, जिससे “दूध का दूध और पानी का पानी” हो सकता था।\n\nपहले भी हो चुके हैं ऐसे मामले\nस्थानीय स्तर पर यह भी सामने आया है कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई लोगों, जिनमें एक बुजुर्ग शामिल थे, को इसी तरह समाज से बाहर किया जा चुका है। हालांकि बाद में कुछ को वापस लिया गया, लेकिन प्रक्रिया पर सवाल लगातार बने रहे।\n\nन्याय की गुहार\nपूरे मामले से आहत होकर नरेंद्र यादव ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने अपने और अपने परिवार के बहिष्कार को निरस्त कर समाज में पुनः शामिल किए जाने की मांग भी की है।\n\nउन्होंने यह भी आशंका जताई है कि भविष्य में उनके या उनके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित पंचों और आरोपित व्यक्तियों की होगी।\n\nसामाजिक कुरीति पर बड़ा सवाल\nयह मामला एक बार फिर उस सोच को उजागर करता है, जहां बिना सुनवाई और पारदर्शिता के किसी व्यक्ति को समाज से अलग कर दिया जाता है। कभी पारंपरिक दंड मानी जाने वाली यह व्यवस्था आज के डिजिटल दौर में नए रूप—“व्हाट्सएप बहिष्कार”—में सामने आ रही है।\n\nअब बड़ा सवाल यह है कि क्या आधुनिक समाज में इस तरह के फैसलों की कोई जगह होनी चाहिए?\n\nफिलहाल समाज के संबंधित पदाधिकारियों का पक्ष सामने आना बाकी है।0
0
Report
दरभंगा में छेड़खानी का विरोध करने पर महिला गोली घायल, DMCH में इलाज जारी
Darbhanga, Bihar:छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को मारी गोली, दरभंगा के DMCH में चल रहा है इलाज, आवेदन के के बावजूद पुलिस ने नहीं ली सुध, दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र की घटना, दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। मजदूरी कर घर लौट रही एक महिला को छेड़खानी और लूटपाट का विरोध करना भारी पड़ गया। बदमाशों ने उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, घटना गोठानी मोड़ के पास की है। करीब 30 वर्षीय गीता देवी मजदूरी कर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए चार बदमाशों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की और उसे पकड़ लिया। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए विरोध किया और वहां से भागने की कोशिश की। पीड़िता के अनुसार, सुरेंद्र यादव और चंदन यादव नामक दो लोगों ने उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके पास से लगभग 1200 रुपये नकद और कान की बाली छीन ली। जब वह किसी तरह वहां से भागने लगी, तो एक आरोपी ने गोली चला दी, जो उसके दाहिने पैर में जा लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को कुशेश्वरस्थान के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है। पीड़िता ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
सम्मान समारोह में उर्जा मंत्री से, बढ़े मानदेय का चेक पाकर शिक्षामित्रों ने किया सरकार का धन्यवाद।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में शिक्षामित्र सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर.बुलंदशहर स्थित विकास भवन में शिक्षामित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिला पंचायत अध्यक्ष अतुल तेवतिया, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह, डिबाई विधायक सीपी सिंह,स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा, डीएम कुमार हर्ष सीडीओ निशा ग्रेवाल सैकड़ो की संख्या में शिक्षामित्र रहे मौजूद। स्मार्ट मीटर पर बोले मंत्री सोमेन्द्र तोमर कहा पहले हीं जांच समिति गठित कर जांच कराने को निर्देशित किया हुआ है और जांच रिपोर्ट आने के बाद जांच के आधार पर कारवाही की जाएगी।0
0
Report
भोपाल: एक माह में ब्लैक स्पॉट खत्म, गोल्डन ऑवर में मुफ्त इलाज, ड्राइविंग सुरक्षा नियम
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल सड़क हादसों पर प्रशासन की नजर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में बड़ी बैठक जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय एक माह में खत्म हों सभी ब्लैक स्पॉट के शॉर्ट टर्म कार्य “गोल्डन ऑवर” में घायलों को मिलेगा फ्री और त्वरित इलाज रोड मार्किंग, साइनेज, स्पीड ब्रेकर जल्द होंगे तैयार हेलमेट नहीं,मोबाइल पर बात करते ड्राइविंग पर सीधी कार्रवाई0
0
Report
बिहार में चार दिन बारिश और गरज-चमक के साथ हवा, तापमान गिर सकता है
Patna, Bihar:पटना, बिहार में अगले चार दिनों तक मौसम बदला हुआ रहेगा। आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। इस दौरान तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी, जिससे मौसम सामान्य और राहत भरा बना रहेगा。 मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और झारखंड से होते हुए बिहार तक एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है, जिसकी वजह से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। अगले 24 घंटों में पटना समेत राज्य के ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तर बिहार के 18 जिलों में गरज, वज्रपात और तेज आंधी-पानी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और बांका शामिल हैं। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। वैशाली के हाजीपुर में सबसे ज्यादा 59 मिमी बारिश हुई। मंगलवार को पटना सहित 17 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई। पटना का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि भभुआ में सबसे अधिक 33.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।0
0
Report
Advertisement
महू में अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन ने दबिश, होटल एमके से शराब जब्त
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के महू में अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई करने पहुंचा इस दौरािं इंदौर के महू में आबकारी विभाग की मिली भगत भी उजागर हुई जहा एक होटल में परोसी जा रही थी शराब एसडीएम ने कार्रवाई के दौरान पकड़ा और आबकारी को कार्रवाई के दिए निर्देश किशनगंज स्थित आबकारी कार्यालय के सामने होटल एमके में बार की तरह परोसी जा रही थी शराब एसडीएम और तहसीलदार ने दी दबिश मौके से अवैध शराब बरामद एसडीएम और तहसीलदार द्वारा की कि गई कार्रवाई के दौरान आबकारी की टीम बाद में पहुंची होटल में अवैध रुप से परोसी जा रही शराब भी जब्त एसडीएम ने होटल किया सील0
0
Report
सिंहगढ़ किले पर पर्यटक गिरा, रेस्क्यू टीम ने 70 फीट गहरी खाई से बचाया
Bhor, Maharashtra:सिंहगडावर पर्यटक दरीत घसरला पडला तरुणाला रेस्क्यू टीमकडून सुखरूप बचाव सिंहगड किल्ल्यावर एका पर्यटकाचा पाय घसरला आणि तो सुमारे 70 फूट खोल दरीत पडल्याची घटना काल घडली. योगेश मोहन शितोळे असे जखमी पर्यटकाचे नाव आहे. हवेली आपत्ती व्यवस्थापन रेस्क्यू टीम व हवेली पोलीस तातडीने घटनास्थळी दाखल झाले. बचाव पथकाने सुमारे 150 फूट खोल दरीत अडकलेल्या शितोळे यांना सुरक्षित बाहेर काढले. रेस्क्यू टीमने रात्रीच बचावकार्य राबवून तरुणाचे प्राण वाचवले.0
0
Report
रांची विश्वविद्यालय के सेशन में देरी से छात्र परेशान, वीसी ने सुधार का आश्वासन दिया
Ranchi, Jharkhand:रांची यूनिवर्सिटी का सेशन लगातार लेट होने से छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ता रहा है। अक्सर इसको लेकर छात्र की नाराजगी और आंदोलन तक देखने को मिलती रही है। इसको लेकर नव नियुक्त वीसी सरोज शर्मा ने बताया , जो रिजल्ट लेट चल रहा था उसको ठीक करने का प्रयास किया है, पेंडिंग रिजल्ट घोषित होने लगे हैं इसके साथ ही स्टूडेंट को नए सेशन में नामांकन हो सके और अगला सेशन समय पर शुरु हो , स्टूडेंट की मुख्य शिकायत सेशन का लेट होना ही है। सेशन लेट होने के कई कारण रहे हैं ,पर हमारा प्रयास है नैक के रैंकिंग में भी रांची यूनिवर्सिटी का बेहतर रैंकिंग हो इसके लिए विशेष प्रयास होगा। बाइट ... प्रो.सरोज शर्मा, वीसी , रांची यूनिवरसिटी0
0
Report
Advertisement
रायपुर: टीचर-चपरासी की 1.5 करोड़ रुपए की ठगी, फर्जी नियुक्ति आदेश वायरल
Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर में टीचर और चपरासी ने मिलकर 34 लोगों से 1.5 करोड़ रुपए की ठगी की है। आरोपियों ने गवर्नमेंट जॉब का फर्जी नियुक्ति आदेश तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल किया, इसके झांसे में आकर कई बेरोजगारों ने पैसे दे डाले, जब नौकरी नहीं लगी तो थाने पहुंचे। मामला राखी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में ठगी की प्लानिंग की थी। फर्जी आदेश में सचिव और उप-सचिव के डिजिटल हस्ताक्षरों का भी इस्तेमाल किया गया था। आरोपियों की पहचान डोंगरगढ़ के रहने वाले राजेश शर्मा और मनोज कुमार श्रीवास्तव के रूप में हुई है। राजेश सरकारी शिक्षक है, जबकि मनोज प्राइवेट स्कूल का क्लर्क है। आरोपियों ने सामान्य प्रशासन विभाग के नाम से फर्जी आदेश तैयार किया था। इस आदेश में परिवहन, राजस्व, वन, पंचायत और स्कूल शिक्षा विभाग में भर्ती का जिक्र किया गया था। आदेश को असली दिखाने के लिए सचिव और उप-Sचिव के डिजिटल हस्ताक्षर का भी दुरुपयोग किया गया।0
0
Report
बंगाल चुनाव में भय फैलाकर भाजपा की जीत, मिथलेश ठाकुर ने लगाए आरोप
Narayanpur, Jharkhand:Anchor - जनता के जनमत का हम सम्मान करते है और नई सरकार को हम बधाई देते है लेकिन जिस तरह एक देश दूसरे देश पर आक्रमण करने के लिए सेना भेजती है ठीक उसी प्रकार बंगाल के चुनाव मे हुआ। यंहा ऐसा माहौल बनाया गया की यंहा चुनाव नहीं बल्कि युद्ध जैसी इस्थिति हो गई थी यह चुनाव सरकारी तंत्र का दुरूपयोग कर भाजपा ने चुनाव जीती है। या कहे की यंहा जनता मे भय पैदा कर जनमत को लुटा गया। उक्त बाते झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहीं। वंही मीडिया के द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब मे कहा की बंगाल इनका जितना लक्ष्य था हमें लगता है अगला नंबर तमिलनाडु या केरलम मे हो सकता है। वंही उन्होंने असम के चुनाव पर कहा की हमने पहलीबार यंहा चुनाव लड़ा था पुरे असम मे डेढ़ फीसदी हमारी पार्टी को वोट आया है दो तीन सीट ऐसी थी जहां हम दो नंबर पर थे ज़ब की चार सीटों पर हम तीन नंबर पर थे आगे हम और मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और हमारी पार्टी अन्य राज्यों मे भी विस्तार करेंगी。0
0
Report
दुघर्टना मे दामाद की मौत से अवसादग्रस्त, ससुर ने गला रेतकर की सुसाइड,पुलिस कर रही है विस्तृत जांच।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर डिबाई के असदपुर घेड़ गांव में डिप्रेशन में आकर 88 वर्षीय बुजुर्ग ने ब्लेट से गला काटकर की आत्महत्या परिजन गला कटा हुआ खून में लतपथ देख कर परिजन हुए हैरान, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित, घटना स्थल पर पहुचे एसपी देहात, CO डिबाई, कोतवाली प्रभारी और फोरेंसिक टीम, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हालांकि परिजन और पुलिस 88 वर्षीय बुजुर्ग की मौत का कारण कुछ दिन पहले दामाद की हुई मौत का कारण मान रहे हैं हालांकि पुलिस 88 वर्षीय वृद्ध की मौत के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है डिबाई कोतवाली क्षेत्र के असदपुर घेड़ गांव का मामला बाइट अंतरिक्ष जैन SP देहात आईपीएस बुलंदशहर बाइट ब्रजेश कुमार मृतक का नाती0
0
Report
Advertisement
