461331
हरदा में पुलिस ने किया बलवा नियंत्रण का सफल अभ्यास
Harda, Madhya Pradesh:हरदा में पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देशन में जिला पुलिस बल ने रक्षित केंद्र के मैदान में बलवा ड्रिल का अभ्यास किया। इसमें उपद्रव और भीड़ नियंत्रण पर ध्यान केंद्रित किया गया। वहीं पुलिस की पांच टीमें - अश्रु गैस, केन, लाठी, राइफल और रिजर्व पार्टी - शामिल थीं और अभ्यास में कृत्रिम बलवाइयों द्वारा नारेबाजी और पथराव किया गया। पुलिस ने पहले चेतावनी दी, फिर आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस की कार्रवाई से दंगाई भाग खड़े हुए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फरक्का समझौते पर बिहार की हक़ की आवाज: जेडीयू नेता का विरोध
Patna, Bihar:जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का बयान फरक्का संधि बिहार से जुड़ा हुआ मुद्दा है। बिहार का पानी चोरी करके जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री गुजराल साहब को किसी ने समझा दिया कि फरक्का समझौता कीजिएगा तो आपको नोबेल पुरस्कार मिलेगा इसलिए उन्होंनेसमझौता कर लिया हमारा पानी बांग्लादेश को जा रहा है इसको किसी हालत में चेंज करना होगा या संधि अगर होगा तो बिहार के हित को देखकर के होगा。 12 दिसंबर को यह संधि खत्म हो रही है इसलिए सवाल उठाया गया है。 विपक्ष के लोग इस मामले पर कुछ नहीं बोल रहे हैं。 हम लोगों को पूरा समर्थन मिल रहा हैं लोगों का बाढ़ का भी कारण यह संधि है यह संधि आगे नहीं होना चाहिए अगर संधि हुआ भी तो बिहार हिस्सा तय करने के बाद ही यह संधि आगे हो, नहीं तो यह संधि आगे नहीं होना चाहिए यह संधि आगे बढ़े हमलोग किसी हालत में तैयार नहीं है नीतीश कुमार के नाम पर बख्तियारपुर का नाम रखे जाने पर उन्होंने कहा कि हम उनकी भावना के साथ है नीतिश कुमार जी इसके पक्ष में कभी से नहीं रहे हैं वह काम से जवाब देते हैं यह मेरा व्यक्तिगत राय है अनंत सिंह के द्वारा जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार का विधान परिषद के चुनाव में विरोध की जाने के सवाल पर उन्होंने बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा हमारी पार्टी से अध्यक्ष पूरे मामले को देख रहे हैं。 तेजस्वी यादव के केंद्र सरकार से विशेष मदद की माँग पर संजय झा का बयान नेता विरोधी दल आज सवाल उठा रहे है। उनके समय जब बाढ़ आता था तब वो जनता को मछली खिला रहे थे आज वो लोग आज विशेष मदद की बात कह रहे है。 बिहार सरकार बाढ़ पीड़ितों के लिए हर संभव कदम उठा रही है。0
0
Report
राजस्थान में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से माल परिवहन में नई गति
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में माल परिवहन के लिए फ्रेट कॉरिडोर - डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से बदलेगी तस्वीर, राजस्थान में माल परिवहन को लेकर होगी सुविधा - राजस्थान में कॉरिडोर का 567 किलोमीटर रेलमार्ग, औद्योगिक विकास को मिल सकेगी नई गति, जयपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर में मिलेगी सुविधा जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 दिन पूर्व देश को डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की सौगात दी है। इस कॉरडोर से राजस्थान के माल परिवहन को लेकर भी व्यवसायियों के लिए बड़ी राहत मिल सकेगी। देश में सबसे अधिक 567 किलोमीटर मार्ग राजस्थान राज्य से होकर गुजर रहा है। इसका बड़े स्तर पर राजस्थान के व्यवसायियों को भी फायदा मिलेगा। दरअसल डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर भारतीय रेलवे का महत्वपूर्ण इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है, जिसका उद्देश्य मालगाड़ियों के लिए तेज, सुरक्षित और उच्च क्षमता वाला डेडिकेटेड रेल नेटवर्क उपलब्ध कराना है। इससे माल परिवहन की गति और दक्षता बढ़ने के साथ ही यात्री ट्रेनों के लिए اضافीय क्षमता उपलब्ध हो रही है। इससे यात्री ट्रेनों की पंक्चुअलिटी में वृद्धि हुई है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से लंबी दूरी के माल परिवहन को जल्दी पूरा करने में मदद मिल रही है। जिससे लॉजिस्टिक्स लागत और ट्रांसपोर्टेशन का समय बच रहा है। साथ ही ग्राहकों को सामान की समयबद्ध डिलीवरी मिल पा रही है। देश के विभिन्न स्थानों पर विकसित किए गए गति शक्ति कार्गो टर्मिनल, लॉजिस्टिक पार्क और मल्टीमॉडल परिवहन सुविधाओं के विकास से उद्योग और व्यापार जगत को नई गति मिल रही है। स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे है। राजस्थान से होकर गुजरने वाले रेवाड़ी से पालनपुर मार्ग पर लगभग 567 किलोमीटर लंबा वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर राज्य के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास के लिए विशेष महत्व रखता है। यह देश में किसी भी राज्य से होकर गुजरने वाला फ्रेट कॉरिडोर का सबसे लंबा खंड है। इससे जयपुर, अजमेर, पाली और जोधपुर सहित राज्य के मेन्युफेक्चरिंग सेक्टर, कपड़ा, सिरेमिक, मार्बल तथा अन्य औद्योगिक समूहों को माल परिवहन में सुविधा मिल पा रही है। राजस्थान में बढ़ेंगे माल निर्यात के अवसर उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि देश में 1506 किलोमीटर लंबा वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर उत्तर प्रदेश के न्यू दादरी से महाराष्ट्र के न्यू जेएनपीटी तक विस्तारित हो चुका है। इससे देश के विभिन्न स्थानों सहित समुद्री बंदरगाहों तक औद्योगिक एवं व्यापारिक क्षेत्रों की कनेक्टिविटी और मजबूत हुई है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का उद्देश्य मालगाड़ियों के संचालन को यात्री Trains के लिए अधिक व्यस्त मौजूदा रेल मार्गों से अलग करना है। इससे माल परिवहन के लिए सुगम रेल मार्ग उपलब्ध हुआ है। साथ ही मौजूदा भारतीय रेल नेटवर्क पर यात्री ट्रेनों के लिए अतिरिक्त क्षमता उपलब्ध होने से कोचिंग ट्रेनों की समयपालनता में भी सुधार हुआ है। राजस्थान के लिए यह नेटवर्क उद्योग, व्यापार, निर्यात, रोजगार और निवेश को नई गति देने वाला महत्वपूर्ण आधारभूत ढांचा साबित हो रहा है。0
0
Report
बिहारीपुर के कबीरपंथी आश्रम में चोरों ने लाखों की संपत्ति चुरा ली, महंत बाहर
Rewari, Haryana:बिहारीपुर के प्रसिद्ध कबीरपंथी आश्रम में बेखौफ चोरों का बड़ा धावा... 5 चांदी के छत्र, 14,000 की नकदी और मोबाइल लेकर चोर फरार... आश्रम में बिखरा पड़ा मिला सामान, पुलिस जांच में जुटी, श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश... महंत बाबा परम दास की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर दिया वारदात को अंजाम...0
0
Report
Advertisement
बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव: भाजपा प्रत्याशी बाड़ेबंदी से मतगणना से पहले एकजुट
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव के मतदान के बाद अब प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू हो गई है। 60 वार्डों में चुनाव सम्पन्न होने के बाद भाजपा के सभी प्रत्याशी पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां भाजपा जिला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी के नेतृत्व में प्रत्याशियों को बस में बैठाकर सुरक्षित स्थान के लिए रवाना किया गया। मतगणना से पहले भाजपा ने अपने प्रत्याशियों को एकजुट रखने के लिए यह रणनीति अपनाई है। पार्टी को आशंका है कि मतगणना से पहले कोई अन्य दल या प्रत्याशी सेंधमारी कर समीकरण प्रभावित करने का प्रयास कर सकता है। इसी को देखते हुए भाजपा प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी की गई है。 पार्टी कार्यालय के बाहर प्रत्याशियों को लेकर बस तैयार खड़ी रही। बस में सवार होने से पहले भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि जीत पक्की है, इसलिए अब घूमने जा रहे हैं। बाड़ेबंदी के दौरान पार्टी नेतृत्व प्रत्याशियों के साथ लगातार संपर्क में रहेगा0
0
Report
बिहार में फिर पुल गिरा, निर्माण मानकों की अनदेखी से हादसा
Noida, Uttar Pradesh:बिहार में फिर एक पुल गिरा! वैशाली जिले में भ्रष्टाचार के बोझ से फिर एक ओर निर्माणाधीन पुल गिर जाने से करीब आधा दर्जन मजदूरों के दबने और घायल होने की खबर है। कई मजदूरों की हालत गंभीर है。 घटिया निर्माण सामग्री, खराब गुणवत्ता, मानकों की अनदेखी जांच में अनियमितता और एनडीए नेताओं का भ्रष्टाचारी किरदार ही निरंतर गिरते पुलों का मुख्य कारण है। उम्मीद के मुताबिक़ भ्रष्ट एनडीए सरकार फिर अपने भ्रष्टाचार की लीपापोती करेगी。0
0
Report
अयोध्या के डॉक्टर इंटर्न मानदेय 7,500 से 25,000 तक बढ़ाने की मांग पर प्रदर्शन
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में राजकीय डॉ. ब्रजकिशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के इंटर्न डॉक्टरों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इंटर्न डॉक्टरों ने अस्पताल की OPD बंद कर गेट पर विरोध जताया और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि वर्तमान में उन्हें महज 7,500 रुपये मासिक स्टाइपेंड दिया जा रहा है। डॉक्टरों ने इस राशि को बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग की है। प्रदर्शन कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि वह अस्पताल में मरीजों के इलाज और स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन उन्हें मिलने वाला मानदेय उनकी मेहनत और जिम्मेदारियों के अनुपात में बेहद कम है। मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर डॉक्टरों ने OPD का बहिष्कार किया और अस्पताल के प्रमुख गेट पर प्रदर्शन किया। डॉक्टरों के प्रदर्शन के चलते अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ने की स्थिति बनी। इंटर्न डॉक्टरों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।0
0
Report
Advertisement
Bareilly के कान्हा उपवन में गोवंश मौत: निष्पक्ष जांच की माँग तेज
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के कान्हा उपवन में गोवंश की मौत का मामला फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है , बरेली में आज कान्हा उपवन संघर्ष समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पूरी घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है, गौ सेवकों का कहना है कि कान्हा उपवन में लगातार गोवंश की मौत हो रही है लेकिन कार्रवाई के नाम पर महज औपचारिकता निभाई जा रही है आज जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए तमाम हिंदू संगठनों ने एक मंच पर आकर जिला प्रशासन से मांग की की कान्हा ऊपर में जो मौत का सिलसिला लगातार जारी है ,उसे पर विराम लगाया जाए , क्योंकि रात के अंधेरे में गोवंशों को ट्रॉली में भरकर बाहर दफनाया जाता है साथ ही गोवंश को जो भूसा सप्लाई किया जाता है वह सड़ा हुआ होता है उचित देखभाल न होने से लगातार कान्हा ऊपर में गोवंश की मौत हो रही है तमाम सामाजिक संगठनों ने जिलाधिकारी से मांग की कि इस पूरे प्रकरण पर निष्पक्ष जांच करते हुए जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए0
0
Report
वाराणसी में पुरानी रंजिश: पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या, बिहार से लौटे युवक की मौत
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में पुरानी रंजिश में पड़ोसी पर पीट-पीटकर मार डालने का आरोप, चार दिन पहले ही बिहार से घर लौटा था शख्स0
0
Report
भाई के संस्कार से इनकार: बहन ने नहीं किया अंतिम संस्कार, आश्रम ने निभाई जिम्मेदारी
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र:-संस्कार भी असी करिए, अस्थियां भी तुसी नी ले जा सकदे। हांजी, हांजी… तुसी ही कर दो संस्कार, तवाडी बौत मेहरबानी होवेगी। मेरे पास समा है नी। मैं रुक नहीं सकदी। जे मैं आप ठीक होंदी , ते रुक जांदी। ये बातचीत हो रही है दिल्ली के उत्तम नगर की रहने वाली पुष्पा रानी और बाबा फरीद अनाथ आश्रम के संचालक बाबा निशान सिंह के बीच। हिंदी भाषा में कहे तो पुष्पा बाबा फरीद से कह रही है कि "आप ही कर दो संस्कार, आपकी बहुत मेहरबानी होगी। मेरे पास समय नहीं है। मैं रुक नहीं सकती। अगर मैं खुद ठीक होती, तो रुक जाती।" मामला है पुष्पा के इकलौते बड़े भाई जुगल किशोर (71) के अंतिम संस्कार का, जिनका शव कुरुक्षेत्र के LNJP अस्पताल में पड़ा था। बाबा निशान सिंह ने पुष्पा को अंतिम संस्कार के लिए बुलाया था। पहले तो वह बड़ी मुश्किल से आने को राजी हुई, लेकिन आने के कुछ देर बाद ही भाई के शव को अस्पताल में ही छोड़कर रिश्तेदार के साथ चली गई। इसके बाद बाबा निशान सिंह और आश्रम कमेटी ने ही जुगल किशोर का अंतिम संस्कार किया। अस्थि विसर्जन भी आश्रम की ओर से सरस्वती नदी में किया गया। बाबा निशान का कहना था कि बहन-भाई के ऐसे रिश्ते को देख बेहद दुख हुआ। दिल्ली निवासी जुगल किशोर के अंतिम संस्कार के FOTO दिल्ली निवासी जुगल किशोर के अंतिम संस्कार की तैयारी करते आश्रम कमेटी के लोग। दिल्ली निवासी जुगल किशोर के अंतिम संस्कार की तैयारी करते आश्रम कमेटी के लोग। कुरुक्षेत्र के पिहोवा के स्वर्ग धाम में जुगल किशोर की चिता को मुगाग्नि देते बाबा निशान सिंह। कुरुक्षेत्र के पिहोवा के स्वर्ग धाम में जुगल किशोर की चिता को मुगाग्नि देते बाबा निशान सिंह। आश्रम संचालक की जुबानी, इस भाई-बहन के रिश्ते की पूरी कहानी… दिल्ली का रहने वाला, 10 साल से तीर्थ में रह रहा था : पिहोवा के नेशनल हाईवे 152D के पास बने आश्रम की देखरेख कर रहे बाबा निशान सिंह ने बताया कि दिल्ली के उत्तम नगर का रहने वाला जुगल किशोर करीब 10 साल से पिहोवा के सरस्वती तीर्थ में रह रहा था। परिवार के बारे में केवल उसकी छोटी बहन पुष्पा की ही जानकारी है, जिससे मिलने के लिए जुगल किशोर अक्सर मिलने जाता रहता था। उसकी शादी भी नहीं हुई थी। इसके अलावा किस अन्य परिजन का अता-पता नहीं था। दो सप्ताह पहले तबीयत बिगड़ी, आश्रम ले आए : दो सप्ताह पहले जुगल किशोर की तबीयत खराब हुई तो वे उसे अपने साथ आश्रम ले आए और इलाज कराया। वह कई दिन तक पिहोवा सरकारी अस्पताल में भर्ती रहा। इस दौरान उसकी बहन से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो उसे कुरुक्षेत्र LNJP अस्पताल रेफर कर भर्ती करा दिया। इलाज के दौरान मौत, बहन देखने नहीं आई : बाबा निशान सिंह के मुताबिक, काफी प्रयास के बाद जुगल की छोटी बहन पुष्पा रानी से संपर्क हुआ। जुगल की तबीयत ज्यादा खराब होने की बात बताते हुए बहन को आखिरी बार देखने के लिए बुलाया गया, लेकिन वह लगातार टालमटोल करती रही। 4 सितंबर को जुगल की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत पर अस्पताल पहुंची, संस्कार में नहीं आई : भाई की मौत की खबर देने पर जुगल की बहन पुष्पा बड़ी मुश्किल से कुरुक्षेत्र hospital पहुंची। आखिर बार अपने भाई का शव बिस्तर पर ही देखा। तब उन्होंने उससे भाई के संस्कार की बातचीत की। इस पर पुष्पा ने टाइम नहीं होने की बात कहते हुए साफ मना कर दिया। मृतक जुगल किशोर के अंतिम संस्कार में शामिल आश्रम कमेटी के लोग। अस्थियां विसर्जित करने के लिए कहा तो हाथ जोड़ लिए बाबा निशान सिंह ने बताया कि अंतिम संस्कार में शामिल होने से मना करने पर उन्होंने पुष्पा से पूछा कि अस्थियां तो आपकों ही विसर्जित करनी होगी। इस पर पुष्पा ने हाथ जोड़ लिए। कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। इसलिए वह न तो अंतिम संस्कार में शामिल हो सकती है और न ही अस्थियां विसर्जित कर सकती है। यह सबकुछ आप ही कर देना, आपकी मेहरबानी होगी। बहन शव छोड़ गई, आश्रम कमेटी ने किया अंतिम संस्कार बाबा निशान सिंह के मुताबिक, इतना कहने के बाद पुष्पा अपने एक रिश्तेदार के साथ वहां से चली गई। उसने भाई के अंतिम दर्शन तक नहीं किए। यह देखने उन्हें बेहद दुख हुआ। इसके बाद उन्होंने आश्रम कमेटी से बात की और जुगल किशोर के शव को पिहोवा लाकर उसका अंतिम संस्कार किया। मंगलवार को संस्कार के बाद अस्थियां को सरस्वती में प्रवाहित किया गया तो यह वीडियो सामने आए, जिन्हें देखकर कोई कह रहा है कि अब सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों को कोई मूल्य नहीं रह गया है। इकलौते भाई के लिए पुष्पा का यह कदम पूरी तरह अनुचित है। बाबा फरीद अनाथ आश्रम में रहने वाले बेघर बच्चे, दिव्यांग, बुजुर्ग और महिलाएं। 30 से ज्यादा बेघर रह रहे आश्रम बाबा निशान सिंह ने बताया कि उनके आश्रम में 30 से ज्यादा बेघर लोग रह रहे हैं। इसमें बच्चे, दिव्यांग, बुजुर्ग और बीमार लोग शामिल हैं। अभी आश्रम का निर्माण चल रहा है। इन लोगों की सेवा में उनका बेटा हरिंद्र पाल और पुत्रवधू मदद करते हैं। साथ ही लखविंद्र सिंह ने 2 कनाल जमीन दी थी। अब उनका बेटा अर्शदीप सिंह अमेरिका से मदद भेज रहा है। बाईट:--बाबा निशान सिंह आश्रम संचालक0
0
Report
Advertisement
बीजेपी नेता का दावा: बाड़ेबंदी कांग्रेस का शब्द, टिकट वितरण में समीक्षा जरूरी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी को लेकर बीजेपी प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी का बयान कहा - बाड़ेबंदी शब्द कांग्रेस का शब्द है कांग्रेस का काम है बाड़ेबंदी करना, घेरना हमारे कार्यकर्ता प्रशिक्षित कार्यकर्ता हैं टिकट वितरण के समय भी बीजेपी समीक्षा करके टिकट देती है निकायों के चुनावों में प्रशिक्षण जरूरी पहले चरण में जहां वोटिंग हुई, वहां बीजेपी के बोर्ड बनने के रुझान आ रहे हैं कांग्रेस के आरोप को लेकर कहा कांग्रेस का काम सिर्फ आरोप लगाना है, कांग्रेस की जमीन खिसकी हुई है0
0
Report
धनबाद के बैंक मोड़ में सड़क हादसे के बाद हंगामा, घायल महिला अस्पताल में
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद बीच सड़क पर जमकर हंगामा देखने को मिला। बताया जा रहा है कि बाइक से जा रही एक महिला सड़क पर गिर गई। इसी दौरान दूसरी ओर से आ रहे एक वाहन ने महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी बीच-बचाव के लिए पहुंचे। इसी दौरान घायल महिला के परिजन पुलिस से उलझ गए और एक युवक द्वारा पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने लगे वही हंगामे की सूचना के बाद स्थानीय वार्ड पार्षद भी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। घायल महिला को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल भेजा गया। महिला झरिया की रहने वाली बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद बैंक मोड़ पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस हादसे और पुलिसकर्मी के साथ कथित मारपीट की पूरी घटना की जांच कर रही है।0
0
Report
SIR घोटाले की आशंका; भाजपा ने मतदाता सूची में विसंगतियाँ उजागर कर जांच की मांग
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा जिले में चल रहे SIR को लेकर भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची में कथित विसंगतियों पर सवाल खड़े किए हैं. भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण और प्रदेश स्तर के नेता हरिमोहन मिश्रा ने SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी और घोटाले की आशंका जताई है. भाजपा नेताओं ने कहा कि 5 अगस्त को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची में कई ऐसी विसंगतियां सामने आई हैं, जो सवाल खड़े करती हैं. नेताओं के मुताबिक, कई जगह गृह संख्या 0 दर्ज है, जबकि SIR से पहले पूरे जिले में घरों की संख्या अंकित की गई थी. उन्होंने दावा किया कि कहीं एक ही गृह संख्या में 54 मतदाता, तो कहीं 10 या उससे अधिक लोग दर्ज हैं. इतना ही नहीं, एक ही मकान में अलग-अलग जाति और समुदाय, जिसमें आदिवासी, मुस्लिम और हिंदू मतदाता शामिल हैं, दर्ज होने का मामला भी सामने आया है. भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि इन विसंगतियों से SIR की प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं और जानबूझकर गड़बड़ी किए जाने की आशंका है. उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग की है.0
0
Report
Advertisement
दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी पर करारा हमला, रायबरेली में चर्चा गर्म
Lucknow, Uttar Pradesh:कल रायबरेली में दिशा की बैठक में राहुल गांधी और मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के बीच हुई नोंक झोंक के बाद आज लखनऊ में दिनेश प्रताप सिंह ने प्रेस वार्ता करके कहा कि हतप्रभ हूं की श्री राहुल गांधी रायबरेली दिशा की बैठक में भारत सरकार द्वारा रायबरेली वासियों की सेवा में संचालित योजनाओं को गति देने, समय से व गुणवत्तापरक क्रियान्वयन हो इसके लिए आते हैं या सरकार द्वारा जनहित में संचालित योजनाओं के भीतर खामी ढूंढ कर अपनी राजनीति चमकाने आते हैं.. आज इसके हम सब सदन के लोग साक्षी बने कि अयोग्य व्यक्ति कितनी ऊंचाई पर पहुंच जाए अच्छी सेवा नहीं कर सकता.. दिशा की बैठक में योजनाओं के क्रमवार अनुश्रवण के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की चर्चा शुरू होने लगी तो श्री राहुल गांधी ने अधिकारी से पूछा इस योजना में क्या होता है जब मैंने कहा कि इस योजना में क्या होता है इसकी जानकारी तो आपको होनी ही चाहिए अन्यथा आप अनुश्रवण और समन्वय कैसे करेंगे तो फिर कहने लगे कि मैं इसमें यह जानना चाहता हूं कि इस योजना में प्रचार प्रसार का मद कितना है मैंने कहा कि आपकी असली मंशा सरकार की इस पवित्र योजना जो भारत की मातृशक्ति के सम्मान को समर्पित है का लाभ जन जन तक पहुंचे इस पर नहीं सिर्फ खामी ढूंढने में है.. श्री राहुल गांधी जी आज रायबरेली के सांसद, दिशा के अध्यक्ष कम नेता प्रतिपक्ष की अधिक भूमिका में थे वह भी दिल्ली से तीन लोगों को सहायता करने के लिए लाए थे जो पीछे से एक लिफाफा उस पर चिपकी हुई परची आती थी और उतना ही बोल पाते थे लोकसभा में अपनी पुरानी आदत से मजबूर राहुल गांधी थोड़ी-थोड़ी देर पर असंसदीय सामग्री (फोटोग्राफ) उठाकर सदन में दिखाते थे और अपने फोटोग्राफर से उसकी फोटो खिंचवाते थे इस योग्यता के बलबूते नैया पार होने वाली नहीं है सदन के भीतर आज भी दूसरे दलों के लोगों से सहयोग की अपेक्षा में गिड़गिड़ाते हम सब ने देखा चूंकि दूसरे की बैसाखी से सांसद बने और वह आज भी उसी पर आश्रित दिखाई देते हैं.. कितना हास्यास्पद दृश्य होता है कि जब राहुल गांधी रायबरेली आते हैं और मीडिया के बंधु अपनी ID और कैमरे लेकर खड़े रहते हैं लेकिन एक अयोग्य सांसद उन मीडिया के बंधुओं से रायबरेली की जनता को शुभकामनाएं देने भर की योग्यता नहीं रखता आज मुझे गर्व है कि मैंने कभी मीडिया बंधुओं को उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप कैमरे के सामने विचार व्यक्त करने से निराश नहीं किया.. यह सही है कि मैं राहुल गांधी से चुनाव हारा हूं लेकिन यह भी सही है कि मेरे कारण सोनिया गांधी रायबरेली छोड़ गई, मेरे कारण प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाई और मेरे ही कारण आज श्रीमान राहुल गांधी जी को चोरी चोरी रास्ता बदलकर आना पड़ता है इसके लिए मैं हृदय से रायबरेली की देवतुल्य जनता को और भारतीय जनता पार्टी को धन्यवाद देता हूं। आज मेरे विचार राहुल गांधी के आगमन पर विरोध करना नहीं था क्योंकि उम्मीद थी कि राहुल गांधी रायबरेली की जनता की सेवा में संचालित सरकारी योजनाओं को गति देंगे, सहयोग देंगे लेकिन हम भी निराश हुए, रायबरेली वासी भी निराश हुए, बाढ़ पीड़ित भी निराश हुए, मीडिया बंधु निराश हुए, दिशा की बैठक में उपस्थित सदस्य भी निराश हुए। राहुल गांधी जी विनम्रता की गहराई अहंकार के फीतें से आप नहीं नाप पाओगे और न ही अपने अहंकार से मुझे दबा पाओगे। जनता के सम्मान की खातिर हर हद पार कर जाऊंगा। सच की राह पर चलकर अपना फर्ज निभाऊंगा।0
0
Report
राघव चड्डा के वोट बनवाने के आरोप, चुनाव आयोग की स्पीड पर सवाल
New Delhi, Delhi:राघव चड्डा का वोट कैसे बना हम बता रहे है चुनाव आयोग से हमने बार बार पूछा की राघव चड्ढा ने कब वोट बनवाया बैक डेट में बनवाया गया क्या बीजेपी घटिया राजनीति करती है पंजाब से नफ़रत करते है पंजाब को बदनाम करते है। 26 अगस्त को राघव चड्डा ने फॉर्म 6 भरकर दिल्ली में वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी, 3 सितंबर को राघव चड्ढा रो रहे थे की मेरा वोट काट दिया पंजाब सरकार ने कटवा दिया। राघव चड्ढा बेशर्म इंसान है बीजेपी बेशर्म पार्टी है पंजाब को बदनाम करने के लिए कुछ भी बोल रहे थे, 26 अगस्त को दिल्ली में वोट बनवा रहे है और 2 सितंबर को वोट बन गया है फॉर्म 6 भरा था इन्होंने 3 सितंबर को राघव पंजाब सरकार पर आरोप लगा रहे है की मेरे साथ राजनीतिक हो गई मेरा वोट कटवा दिया, जबकि सरकार का इस से कुछ लेना देना नहीं। जबकि राघव का 2 सितंबर को वोट दिल्ली में बन गया चुनाव आयोग ने बताया 26 अगस्त को राघव चड्ढा ने फॉर्म 6 भरा जबकि तीन सितंबर को राघव रो रहे थे यह बेशर्म है। 2 सितंबर को वोट बन गया। 26 अगस्त को वोट बनाने के लिए फॉर्म भरा और 2 अगस्त को बन गया इतनी स्पीड से बुलेट ट्रेन भी चलती है जिसे स्पीड से राघव का वोट बना। राघव को क्या दिल्ली में वोट बानवे से पहले पंजाब से अपना वोट शिफ्ट नहीं कराना चाहिए था ? क्या वो दो वोट रखना चाहते थे, बिना सूचना दिए वोट दिल्ली में बना रहे है। राघव चड्ढा ने चुनाव आयोग के साथ धोखा किया पंजाब में अपना वोट रखते हुए दिल्ली में अपना वोट बनवाया जो कानून गलत है। जब एप्लीकेशन दी तो पुराना वोट कहा पर है क्या इसकी जाँच हुई कोई NOC राघव से लिया गया। चुनाव आयोग किसी एक व्यक्ति के लिए रफ़्तार से क्यो चल रहा था , ट्रेकिंग मैप मैंने देखा राघव का इतनी स्पीड से बनाया गया। हम ने जानने की कोशिश की हमारी सहयोगी ने 5 अगस्त को अपना वोट बनवाने के लिए फॉर्म भरा आज तक BLO नहीं अपॉइंट हुआ। चुनाव आयोग राघव के लिया और स्पीड से आम लोगो के लिए अलग स्पीड से चलता है。0
0
Report
उन्नाव के जन औषधि केंद्र पर बाहर की दवाइयां बिकने का खुलासा Zee Media के कैमरे में
Unnao, Uttar Pradesh:स्लग- Zee media के कैमरे पर खुलासा, सरकारी अस्पताल के जन औषधि केंद्र पर बिक रही बाहर की दवाइयां。 एंकर: उन्नाव के जिला अस्पताल के जन औषधि केंद्र पर बाहर की दवाइयां बिक रही हैं। इसका खुलासा Zee media के कैमरे पर हुआ है। जिला अस्पताल में बनाए गए जन औषधि केंद्र पर Zee media की टीम पहुंची तो यहाँ बाहर की दवाइयां खुले आम बिकती नजर आईं। दवा लेने आए मरीजों से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह दवाइयां अंदर से ही मिली हैं, इन दवाइयों के पत्तों पर कहीं पर भी जन औषधि परियोजना लिखी नजर नहीं आई। अंदर दवा वितरण कर रहे स्टॉफ से जब पूछा गया कि दवाओं की रैपर पर जान औषधि परियोजना क्यों नहीं लिखी है, तो केंद्र के अंदर से दवा वितरण कर रहा स्टाफ दरवाजा बंद करके बाहर निकल गया। विओ: उन्नाव जिला अस्पताल के CMS डॉ एस. शुक्ला ने बताया कि दवाओं की रैपर पर जन औषधि परियोजना लिखा होना जरूरी है। केंद्र पर किसी बाहरी कंपनी की दवा बेचना नियमों के खिलाफ है, कार्रवाई की जाएगी। बाइट - डॉ एस. शुक्ला CMS जिला अस्पताल उन्नाव0
0
Report
Advertisement
