Back
हरदा नगर परिषद में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, भाजपा में बढ़ता असंतोष
ADArjun Devda
Oct 13, 2025 13:32:07
Harda, Madhya Pradesh
हरदा में भाजपा में फिर असंतोष,नगर परिषद में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कलेक्टर को सामूहिक इस्तीफा
एंकर_जिले की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है। नवगठित हरदा नगर परिषद में पहली बार अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया है। सोमवार को नगर परिषद सिराली के कुल 15 पार्षदों में से 13 पार्षद कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सौंपा। इनमें भाजपा के 9, कांग्रेस के 3 और 1 निर्दलीय पार्षद शामिल हैं।
पार्षदों का आरोप है कि परिषद अध्यक्ष अनीता अग्रवाल ने विकास कार्यों में मनमानी की है और पार्षदों की उपेक्षा की जा रही है। कई बार सुझाव और शिकायतों के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ, जिसके चलते सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया गया। कलेक्टर कार्यालय में सभी पार्षदों की उपस्थिति दर्ज कराई गई और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया जारी है।
राजनीतिक हलकों में इसे भाजपा के भीतर बढ़ते असंतोष का संकेत माना जा रहा है, क्योंकि परिषद में भाजपा का बहुमत होने के बावजूद अध्यक्ष के खिलाफ इतने पार्षदों का खड़ा होना पार्टी नेतृत्व के लिए चिंता का विषय बन गया है। अब सबकी निगाहें कलेक्टर के आगामी निर्णय पर टिकी हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RMRoshan Mishra
FollowOct 13, 2025 15:48:040
Report
RMRoshan Mishra
FollowOct 13, 2025 15:47:480
Report
NTNagendra Tripathi
FollowOct 13, 2025 15:47:350
Report
JPJai Pal
FollowOct 13, 2025 15:47:190
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowOct 13, 2025 15:46:570
Report
NTNagendra Tripathi
FollowOct 13, 2025 15:46:460
Report
JPJai Pal
FollowOct 13, 2025 15:46:280
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowOct 13, 2025 15:46:090
Report
0
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowOct 13, 2025 15:45:530
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowOct 13, 2025 15:45:400
Report
RVRaunak Vyas
FollowOct 13, 2025 15:45:310
Report
RMRoshan Mishra
FollowOct 13, 2025 15:45:190
Report
0
Report
0
Report