हरदा में प्रशासन ने 50 गैस सिलेंडर किए जब्त, डॉ. अग्रवाल के घर पर छापेमारी
Harda, Madhya Pradesh:हरदा जिले के खिरकिया में प्रशासन ने एक छापेमारी के दौरान डॉ. अग्रवाल के घर से 50 गैस सिलेंडर बरामद किए। यह कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा की गई, जो लगातार मिली शिकायतों के आधार पर की गई थी। हरदा कलेक्टर ने इस मामले में एक टीम गठित कर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए थे। प्रशासन की इस कार्रवाई से स्थानीय निवासियों में संतोष का माहौल है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
