461331
MP के हरदा में नाला पार करते समय बाइक सहित बहा युवक
Harda, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के हरदा जिले के हंडिया क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। वहीं अजनाल रैयत के पास एक युवक जब नाला पार कर रहा था, तब वह अपनी बाइक सहित बह गया। हालांकि, युवक ने तैरकर अपनी जान बचा ली।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उन्नाव में देर रात ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक से बुरादा हटाया
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव - देर रात बुरादे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली रेलवे ट्रैक पर पलटी । श्रमिकों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली हटाई । लकड़ी के बुरादे को ट्रैक से हटाया गया । आसीवन क्षेत्र से मगरवारा की एक फैक्ट्री जा रही थी ट्रैक्टर ट्रॉली । बालामऊ - कानपुर रेलमार्ग पर मेथिटिकुर के पास की घटना ।0
0
Report
चाचा आउट, भतीजा इन: अखिलेश ने लोहिया ट्रस्ट की कमान संभाली
Noida, Uttar Pradesh:वाक थ्रू ट्रस्ट के दफ्तर से चाचा आउट भतीजा इन लोहिया ट्रस्ट के अध्यक्ष पद पर 9 साल से बने शिवपाल यादव को हटा दिया गया है और अब अखिलेश यादव ने उनकी जगह ले ली है। एक तरह से 'चचा आउट, भतीजा इन' हो गया है। शिवपाल सिंह यादव 2017 से अध्यक्ष थे. अब अखिलेश के पास सपा, लोहिया ट्रस्ट और जनेश्वर ट्रस्ट की कमान है. अखिलेश के पास सपा, लोहिया ट्रस्ट और जनेश्वर ट्रस्ट की कमान है लोहिया ट्रस्ट में यह बदलाव इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इसकी पृष्ठभूमि समाजवादी परिवार में 2017 में हुए विवाद से जुड़ी है. उस समय सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने प्रोफेसर रामगोपाल यादव को हटाकर शिवपाल सिंह यादव को लोहिया ट्रस्ट की जिम्मेदारी सौंपी थी. इसके बाद से शिवपाल लगातार ट्रस्ट के अध्यक्ष बने हुए थे. लोहिया ट्रस्ट का गठन समाजवादी पार्टी की स्थापना से भी पहले किया गया था. ट्रस्ट का उद्देश्य समाजवादी विचारधारा का प्रचार-प्रसार करना है. इसके साथ ही यह पार्टी से जुड़ी गतिविधियों और फंड जुटाने में भी भूमिका निभाता रहा है.0
0
Report
ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली ड्रीम वैली 2 में शराब के नशे में उत्पात
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली ड्रीम वैली 2 सोसायटी में युवकों ने शराब के नशे में उत्पात मचाया। फ्लोर पर खड़ी बच्चे की साइकिल को उठाकर फेंका, लोगों के गेट भी बजाए। सुरक्षा पर सवाल उठाए, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, समिति के लोगों में रोष, बिसरख कोतवाली का मामला0
0
Report
Advertisement
यमुनानगर में स्वाइन फ्लू के 11 केस, डेंगू-मलेरिया के मामले भी सामने
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में जहां स्वाइन फ्लू के अब तक 11 मामले पॉजिटिव पाए जा चुके हैं वहीं डेंगू और मलेरिया के मामले भी सामने आने लगे हैं। यमुनानगर में मलेरिया के तीन और डेंगू के पांच कैस सामने आए हैं। यमुनानगर की डिप्टी सीएमओ डॉक्टर दिव्या मंगला ने बताया कि स्वाइन फ्लू के जहां पहले 6 मामले थे पांच और मामले सामने आए हैं। वहीं डेंगू के अब तक पांच और मलेरिया के तीन मामले पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि अभी तक यमुनानगर जिला में 9435 घरों की चेकिंग की गई है जिसमें से 2776 घरों में मच्छरों का लारवा पाए जाने के बाद उनको नोटिस दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अपने घरों में और घरों के आसपास पानी खड़ा ना होने दें, जहां पानी खड़ा होगा वहां मच्छर होगा। उन्होंने बताया कि यमुनानगर सिविल अस्पताल में इमरजेंसी के लिए वार्ड तैयार किया गया है। जहां सभी तरह की सुविधा उपलब्ध हैं। इसके अलावा नगर निगम के साथ मिलकर प्रभावित इलाकों में फॉगिंग करवाई जा रही है। डिप्टी सीएमओ ने लोगों से अपील की कि जिन्हें सर्दी जुकाम जैसे लक्षण हैं वह भीड़ भाड़ से दूर रहें, बाहर निकले तो मास्क लगाकर निकले क्योंकि बचाव के लिए सुरक्षा जरूरी है।0
0
Report
नेशनल हाईवे-52 पर ट्रक चालकों का जानलेवा स्टंट वायरल, बड़ा हादसा टला
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे-52 पर रोजवास टोल के समीप दो ट्रक चालकों का जानलेवा स्टंट सामने आया है। हाईवे पर तेज रफ्तार में एक-दूसरे के आगे-पीछे चलते और खतरनाक तरीके से वाहन चलाते दोनों ट्रकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दो दिन पहले का है, जिसे कार में सवार एक दंपत्ति ने बनाया और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी के अनुसार, दंपत्ति अपनी कार से इंदौर की ओर जा रहे थे। इसी दौरांन उनकी कार के आगे चल रहे दोनों ट्रक चालक हाईवे पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाते नजर आए। वीडियो में दोनों ट्रकों के चालकों का हाईवे पर जानलेवा खेल साफ दिखाई दे रहा है। इस दौरान कार में सवार महिला की आवाज भी रिकॉर्ड हुई है, जिसमें वह चिंता जताते हुए कहती सुनाई दे रही है कि ये किसी को भी अपनी चपेट में ले लेंगे। महिला की आशंका कुछ ही देर में सही साबित होती नजर आती है। वीडियो में एक ट्रक की चपेट में दो मोटरसाइकाइक आती दिखाई दे रही हैं। घटना में बाइक सवारों को नुकसान हुआ या नहीं, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, जिस तरह से भारी वाहन हाईवे पर दौड़ते नजर आ रहे हैं, उससे बड़ा हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल नेशनल हाईवे-52 पर रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। ऐसे में भारी वाहनों के चालकों द्वारा इस तरह लापरवाही और खतरनाक तरीके से वाहन चलाना दूसरे वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद हाईवे पर यातायात व्यवस्था और भारी वाहनों की निगरानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि हाईवे पर इस तरह वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होना जरूरी है, ताकि सड़क पर सफर करने वाले अन्य लोगों की जान खतरे में न पड़े। वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच कर ट्रक चालकों की पहचान और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है या नहीं, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।0
0
Report
नीमराणा में पुलिस ने बदमाशों की पैदल परेड कराकर दहशत फैलाने वाले आरोपियों पर कड़ा संदेश दिया
Jaipur, Rajasthan:नीमराणा(कोटपूतली-बहरोड़)......जिले के नीमराणा थाना पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कड़ा संदेश दिया है। नीमराना DSP कृष्ण कुमार यादव के निर्देशन में पुलिस ने बीते दिन कृष्णा टॉवर के सामने रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद के दौरान सड़क पर मारपीट करने वाले आरोपियों की पैदल परेड कराई। मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को मौके पर पैदल ले जाकर परेड कराई। इस दौरान आरोपी लड़खड़ाते हुए चलते नजर आए। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बदमाशों के बीच हड़कंप मच गया। डीएसपी कृष्ण कुमार यादव ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने या सार्वजनिक स्थान पर बदमाशी करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस की कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों में पुलिस का भय कायम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
CAQM एडवायज़री के बाद दिल्ली-NCR के स्कूलों में खेल प्रतियोगिताएं स्थगित
New Delhi, Delhi:दिल्ली-NCR में नवंबर-दिसंबर में स्कूलों की खेल प्रतियोगिताओं पर CAQM की एडवाइजरी वायु प्रदूषण के चलते नवंबर और दिसंबर में होने वाली फिजिकल स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं को स्थगित करने के निर्देश दिए दिल्ली-NCR में नवंबर-दिसंबर में स्कूलों की फिजिकल स्पोर्ट्स प्रतियोगिताएं टालने की तैयारी नवंबर और दिसंबर में खराब वायु गुणवत्ता के दौरान खेल प्रतियोगिताओं से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर की आशंका सुप्रीम कोर्ट ने CAQM से दिल्ली-NCR के स्कूलों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने को कहा था CAQM ने 19 नवंबर 2025 को दिल्ली-NCR के संबंधित विभागوں और हितधारकों के साथ तत्काल बैठक की थी बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय, NCR राज्य सरकारें/GNCTD, Sports Authority of India, NCR SPCBs और DPCC के प्रतिनिधि शामिल हुए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकारों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश0
0
Report
बलिया पुलिस ने आरक्षी परितोष मिश्रा की मौत पर राजकीय सम्मान दी
Ballia, Uttar Pradesh:एंकर- बलिया के बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही परितोष मिश्रा की असामयिक मौत के बाद बलिया पुलिस ने राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी। बलिया के एसपी ओमवीर सिंह सहित पुलिस के अधिकारियों ने शव को कंधा भी दिया इस दौरान पुलिसकर्मियों की आंखें नम हो गई। दरसअल थाना बांसडीह में तैनात आरक्षी परितोष मिश्रा 13 सितंबर की रात को लापता हो गए। पुलिस में खोजबीन शुरू की और 14 सितंबर की सुबह 10 बजे ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस को सिपाही परितोष मिश्रा का शव एक तालाब में मिला। पुलिस सिपाही परितोष मिश्रा की मौत की जांच शुरू कर दी है वही उनके शव का पोस्टमार्टम करने के बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। मृतक प्रदोष मिश्रा के शो को उनके गुरु जनपद प्रयागराज के लिए रवाना कर दिया गया है。0
0
Report
डुंडा में गुलदार के हमले से बाइक सवार दो युवक घायल
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी के डुंडा तहसील के खट्टुखाल मोटर मार्ग पर गुलदार ने बाइक سوار दो युवकों पर हमला कर दिया जिससे दोनों घायल हो गए। संदीप सिंह और दीपक सिंह घर जा रहे थे। हमला होने से बाइक असंतुलित हो कर सड़क पर गिर गई। शोर मचाने पर गुलदार भाग गया लेकिन हमले से दोनों घायल हो गए। 108 एम्बुलेंस सेवा के जरिए घायलों को अस्पताल भेजा गया और उपचार चल रहा है।0
0
Report
Advertisement
परतापुर में अनमोल टेलीकॉम पर भीषण आग, लाखों का नुकसान
मेरठ के परतापुर में देर रात बड़ा हादसा, गगोल रोड पर अनमोल टेलीकॉम में लगी भीषण आग! तड़के करीब 3 बजे उठी आग की विकराल लपटें, दुकान और शोरूम में रखा लाखों का माल जलकर स्वाहा! अग्निकांड की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस, दमकल की 3 गाड़ियों ने संभाला मोर्चा! दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू, शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही आशंका! दुकтан और शोरूम में तबाही का मंजर देख उड़े होश, मौके पर पहुंचे मालिक सुशील देखते ही हुए बेहोश! लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान, घटनास्थल पर अफरा-तफरी के बीच परिजनों ने सुशील को संभाला!0
0
Report
यूपी सरकार ने लखनऊ लोकभवन और राम मंदिर पर स्नाइपर तैनाती मंजूरी दी
Noida, Uttar Pradesh:लोकभवन से वाक थ्रू उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ स्थित लोकभवन, अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर और हाईकोर्ट जैसे अत्यधिक संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए स्नाइपरों की तैनाती और स्नाइपर राइफल खरीदने की वित्तीय स्वीकृति दे दी है। पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत इस सुरक्षा अपग्रेड को देखा जा रहा है स्नाइपर राइफल की खरीद-- उत्तर प्रदेश शासन ने विशेष सुरक्षा बल (UPSSF) की त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT) के लिए 3 अत्याधुनिक स्नाइपर राइफल खरीदने को मंजूरी दी है। एक स्नाइपर राइफल की कीमत लगभग 10.76 लाख रुपये है। स्नाइपर राइफल और निगरानी के लिए 14 टेलीस्कोपिक सर्च मिरर की खरीद पर कुल 52.60 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं इन स्नाइपरों को लखनऊ के लोकभवन, अयोध्या राम मंदिर, एयरपोर्ट, मेट्रो, आरआरटीएस और हाईकोर्ट जैसे वीवीआईपी और संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर तैनात किया जाएगा ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति या दूर के खतरे से तुरंत निपटा जा सके。0
0
Report
उत्तर प्रदेश में गड्ढा मुक्त अभियान आज से शुरू, 15 नवंबर तक पूरा होगा कार्य
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में आज से गड्ढा मुक्त अभियान की शुरुआत हो रही है। बरसात की वजह से तमाम जगहों पर सड़कों पर काफी गड्ढे हो गए थे जिसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए थे कि 15 नवंबर तक उत्तर प्रदेश की तमाम सड़कों पर गड्ढा मुक्त अभियान चलाया जाए और पैच वर्क और नई सड़क का कार्य पूरा किया जाए। लखनऊ में फिलहाल इसकी शुरुआत होती हुई नजर आ रही है। वाक थ्रू जहां सड़क के गड्ढे में बजरी भर दी गयी है0
0
Report
Advertisement
यूपी में सांसद-विधायकों की सुरक्षा के लिए 800 9MM सबमशीनगन खरीदी जाएंगी
Noida, Uttar Pradesh:विधानसभा से वाक थ्रू यूपी में सांसदों और विधायकों की सुरक्षा में तैनात गनरों को जल्द नए असलहे मिलेंगे। शासन ने जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 800 नाइन एमएम सब-मशीनगन की मंजूरी दे दी है। शासन ने माननीयों के सुरक्षाकर्मियों को नए असलहे उपलब्ध कराने के लिए 5.59 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। जनप्रतिनिधियों के सुरक्षाकर्मियों के लिए नाइन एमएम की 800 सब-मशीनगन और 2.56 लाख कारतूस खरीदे जाएंगे। एक सब-मशीनगन की कीमत 60 हजार रुपये होगी। इसके अलावा पीएसी की नवगठित महिला वाहिनियों को स्वचलित असलहे दिए जाएंगे। पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत पीएसी की तीन महिला वाहिनियों के लिए 373 पिस्टल और 90 असाल्ट राइफल खरीदी जाएंगी0
0
Report
कोटा निगम चुनाव: बीजेपी के मुस्लिम उम्मीदवारों की हार से रणनीति पर सवाल
Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने इस बार मुस्लिम चेहरों को टिकट देकर अल्पसंख्यक वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश की लेकिन, जनमत ने इसे नकार दिया。 कोटा निगम के 100 वार्डों में बीजेपी ने 5 मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। वार्ड 6 से मोहम्मद निजाम, वार्ड 45 से मुस्तकीम, वार्ड 48 से यूसुफ कक्कड़, वार्ड 60 से अदा खान भाटी और वार्ड 82 से अमरीन अंसारी... पांचों को हार का सामना करना पड़ा。 सबसे ज्यादा चर्चा विज्ञान नगर की है, जहां बीजेपी के बड़े मुस्लिम चेहरे साबिर भाटी भी अपनी पत्नी अदा खान भाटी को जीत नहीं दिला सके。 यानी बीजेपी ने मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देकर सियासी संदेश तो दिया, लेकिन चुनावी मैदान में इन चेहरों को कामयाबी नहीं मिली। दूसरी तरफ पार्टी ने कुल मिलाकर निगम में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है。 अब सवाल यही, क्या बीजेपी का मुस्लिम प्रतिनिधित्व बढ़ाने का ये प्रयोग आगे भी जारी रहेगा, या कोटा के नतीजे पार्टी की रणनीति पर फिर से मंथन को मजबूर करेंगे?0
0
Report
बसपा सुप्रीमो मायावती ने राजस्थान निकाय चुनाव में 19 सीट जीतने पर बधाई दी
Noida, Uttar Pradesh:बी.एस.पी. सुप्रिमो मायावती ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि 1. राजस्थान में हुये निकाय चुनाव में बी.एस.पी. ने भी इस बार 19 सीटों पर अपने पार्षद जिताकर भेजे हैं और काफी उम्मीदवार सरकारी मशीनरी की गड़बड़ी की वजह से दोबारा गिनती में ज़बरदस्ती थोड़े-थोड़े वोटों के अन्तर से हरा दिये गये हैं, वरना पार्टी का यहाँ और भी अच्छा रिज़ल्ट आ सकता था। इसके लिए पार्टी ने बी.एस.पी. के सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। 2. हालाँकि इससे पहले पंजाब सहित देश के कुछ और राज्यों में भी जो स्थानीय निकाय के चुनाव हुये हैं, तो वहाँ भी पार्टी का पहले से अच्छा नतीजा आया है और वे भी बधाई के पात्र हैं। 3. उम्मीद है कि अब वहाँ आगे होने वाले विधानसभा आमचनाव में व देश में लोकसभा आमचुनाव में भी वे सभी लोग अपनी पार्टी का बेहतर रिज़ल्ट ज़रूर लायेंगे।0
0
Report
Advertisement
