473001
सेवा भारती ने सुपोषण भारत सप्ताह का आयोजन, प्रतियोगिता और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
Guna, Madhya Pradesh:सेवा भारती गुना द्वारा 16 से 22 सितंबर तक सुपोषण भारत सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान जैन मिलन के सहयोग से बूढ़े बाला जी स्कूल में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही, शिशु मंदिर गोशाला स्कूल में विद्यार्थियों के लिए आंख, दांत और रक्त जांच हेतु स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अहमदाबाद में एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, बॉम्ब चिट्ठी मिलने से सुरक्षा जांच शुरू
Noida, Uttar Pradesh:आज दम्माम (गल्फ) से दिल्ली आने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट में पेपर पर बॉम्ब लिखा हुआ कागज़ बाथरूम से क्रू मेंबर को मिलने पर अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। कुल पैसेंजर ३२ हैं। सभी को सुरक्षित रूप से एयरपोर्ट टर्मिनल-२ पर रखा गया है। प्लेन की चेकिंग चालू है। विमान के लैंड होते ही सभी 32 यात्रियों को तुरंत नीचे उतारा गया और सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है। पूरे विमान की सघन चेकिंग और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दम्माम (सौदी अरब) से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट के क्रू मेंबर को एक संदिग्ध चिट्ठी मिली, जिसके बाद हड़कंप मच गया। क्रू मेंबर को मिली इस चिट्ठी पर अंग्रेजी में सिर्फ 'BOMB' (बॉम्ब) लिखा हुआ था। इस अंतरराष्ट्रीय उड़ान में कुल 32 यात्री सवार थे।0
0
Report
हनुमान अंश मूवी चौथे सप्ताह भी दर्शकों के बीच सुपरहिट, भोपाल के मॉलों में धूम
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल हनुमान अंश मूवी देखने चौथे हफ्ते भी पहुंच रहे दर्शक लोगों ने फिल्म को बताया आध्यात्मिक दोस्तों और परिवार के साथ मूवी देखने पहुंच रहे लोग लोगों ने कहा कम बजट में भी अच्छी मूवी बनाई जा सकती है शुरुआत में नहीं चलने का कारण बताया कि सभी पर्दों पर रिलीज नहीं हुई थी जिसके कारण नहीं देख पाए थे राजधानी भोपाल के सभी बड़े मॉल में अब लगी यह फिल्म लोगों ने फिल्म को बताया सुपरहिट फिल्म के कलाकारों की भी की प्रशंसा0
0
Report
दिल्ली की छात्रा के साथ गैंगरेप: ग्रेटर नोएडा में बस से जुड़ा आरोप
Greater Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में छात्रा से गैंगरेप की घटना में इस्तेमाल हुई बस 27 जुलाई को ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के मलकपुर स्थित अशोक लीलैंड हिमगिरी ऑटोमोबाइल में मरम्मत के लिए आई थी। मुन्ना शर्मा ने बताया कि बस 27 जुलाई को सर्विस सेंटर पहुंची थी। इसमें डीजल, रीजनरेशन और व्हील एलाइनमेंट का काम किया गया था। बस 4 अगस्त की शाम 3:45 बजे मरम्मत के बाद सेंटर से निकली थी। इसे दो लोग सर्विस सेंटर लेकर आए थे। उल्लेखनीय है कि 16 वर्षीय छात्रा को यही बस में 4 अगस्त की रात परी चौक पर मिली थी। छात्रा इसी बस में सवार होकर दिल्ली गई थी, जहां बस में सवार आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम ने बताया कि गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट के परी चौक से सेक्टर-63 के बीच कथित रूप से हुई इस घटना के संबंध में दिल्ली पुलिस ने नोएडा पुलिस को पहले कोई जानकारी नहीं दी थी। उन्होंने यह भी कहा कि घटना से संबंधित उपलब्ध प्रमाणिक साक्ष्य और जारी किए गए बयानों के बीच कुछ विरोधाभास हैं। डीसीपी ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने भी गौतमबुद्धनगर पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है。0
0
Report
Advertisement
CM Rekha Gupta: Strict action on school-bus safety, day-care closed, GPS monitoring
New Delhi, Delhi:स्कूली बच्चों के साथ अमानवीयता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता स्कूली बसों में बच्चों की सुरक्षा से समझौता करने वालों पर भी होगी कार्रवाई, स्कूल प्रबंधन की तय होगी जवाबदेही जाफराबाद के निजी डे-केयर एवं प्लेस्कूल को बंद करने के निर्देश, बवाना मामले में स्कूल बस स्टाफ की भूमिका पर जताई नाराजगी सीएम रेखा गुप्ता ने किशोरी से दुष्कर्म की घटना पर जताया दुख, दूसरे राज्यों की बसों के जीपीएस को दिल्ली के सिस्टम से जोड़ने की तैयारी नई दिल्ली, 31 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने दिल्ली में स्कूलों के मासूम बच्चों के साथ सामने आई अमानवीय घटनाओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्कूलों और स्कूली बसों में बच्चों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाओं पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए उन्होंने दोषी स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी घटनाओं में केवल प्रत्यक्ष दोषियों पर ही नहीं, बल्कि लापरवाही बरतने वाले स्कूल प्रबंधन और संबंधित जिम्मेदार लोगों की भी जवाबदेही तय की जाएगी। मुख्यमंत्री का स्पष्ट कहना है कि बच्चों को स्कूल भेजते समय माता-पिता का सबसे बड़ा भरोसा उनकी सुरक्षा को लेकर होता है। इस भरोसे को किसी भी स्तर पर टूटने नहीं दिया जा सकता। मुख्यमंत्री ने एक स्कूल को सील करने के निर्देश भी जारी किए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि स्कूल जाने वाले मासूम बच्चों के साथ होने वाला अमानवीय व्यवहार किसी भी सभ्य समाज के लिए बेहद पीड़ादायक है। सरकार ऐसे मामलों में चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कदम उठाए जाएं। जाफराबाद स्थित एक निजी डे-केयर एवं प्लेस्कूल में तीन वर्षीय बच्चे के साथ कथित शारीरिक एवं यौन दुर्व्यवहार की घटना पर मुख्यमंत्री ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने संबंधित स्कूल को सील करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है, लेकिन सरकार भी ऐसे गंभीर मामलों पर मूकदर्शक नहीं बनी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि पीड़ित बच्चे के परिवार को कानूनी सहायता की आवश्यकता होगी तो दिल्ली सरकार उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री ने बवाना क्षेत्र में तीन वर्षीय नर्सरी छात्रा के साथ यौन शोषण की घटना पर भी गहरा दुख व्यक्त किया है। इस मामले में स्कूल बस चालक के कथित रूप से शामिल होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए स्कूल प्रबंधन की जवाबदेही पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि बच्चों को लाने-ले जाने वाले बस स्टाफ की समुचित जांच और निगरानी हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में किसी स्कूली बस के स्टाफ की संलिप्तता सामने आती है तो संबंधित स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि स्कूलों, डे-केयर केंद्रों और स्कूली परिवहन व्यवस्था में बच्चों की सुरक्षा के लिए तय जिम्मेदारियों का पूरी तरह पालन हो और लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली-एनसीआर में उत्तर प्रदेश की 16 वर्षीय किशोरी के साथ चलती बस में दुष्कर्म की घटना पर भी गहरा दुख व्यक्त किया है। घटना में बस चालक और परिचालक की भूमिका पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं पूरे सभ्य समाज को झकझोर देती हैं। दिल्ली सरकार इस विषय पर पड़ोसी राज्यों की सरकारों से भी बातचीत करेगी ताकि दिल्ली आने-जाने वाली बसों में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को और मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था विकसित करने पर काम किया जाएगा, जिसके तहत दूसरे राज्यों से दिल्ली में प्रवेश करने वाली बसों का जीपीएस सिस्टम दिल्ली के संबंधित विभाग के सिस्टम से जुड़ा हो। इससे बस की लोकेशन सहित आवश्यक जानकारी पर निगरानी रखी जा सकेगी और किसी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई में मदद मिलेगी。0
0
Report
भारत-नेपाल संयुक्त टनल रेस्क्यू टीम नेपाली सेना के साथ काम करेगी
Noida, Uttar Pradesh:Nepal: A tunnel rescue team from India has partnered with the Nepali Army to undertake joint search and rescue operations at critical hydropower tunnel sites.0
0
Report
भिन्नाल वार्ड 11 में दीपक देवासी निर्विरोध निर्वाचित, समर्थकों में खुशी की लहर
Jaipur, Rajasthan:जालोर : भीनमाल में वार्ड 11 से भाजपा के दीपक देवासी निर्विरोध निर्वाचित,वार्ड 11 से भाजपा प्रत्याशी दीपक देवासी निर्विरोध निर्वाचित घोषित,सामने कोई अन्य प्रत्याशी नहीं होने से हुआ निर्विरोध निर्वाचन,निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा के बाद समर्थकों में खुशी की लहर,समर्थकों ने मिठाई खिलाकर जताई खुशी,दीपक देवासी ने वार्डवासियों का आभार जताकर विकास का भरोसा दिलाया। भीनमाल नगरपालिका चुनाव में वार्ड नंबर 11 से भाजपा प्रत्याशी दीपक देवासी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। वार्ड में उनके सामने कोई अन्य प्रत्याशी मैदान में नहीं रहने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचन हुआ। निर्वाचन की घोषणा के बाद भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और दीपक देवासी का स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे भाजपा के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद दीपक देवासी ने वार्ड की जनता का आभार जताते हुए वार्ड क्षेत्र के विकास के लिए हर समय उपलब्ध रहने का भरोसा दिलाया। इस दौरान समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत कर बधाई दी।0
0
Report
Advertisement
फिल्म क्रिटिक्स बाइट: अचानक हिट कैसे बनी और लोग क्यों देखने जा रहे हैं?
Noida, Uttar Pradesh:फिल्म क्रिटिक्स की बाइट - A-अचानक फिल्म हिट कैसे हुई ? लोग क्यों देखने जा रहे हैं ? B-क्या पसंद आ रहा है फिल्म में ? C-क्या जय संतोषी मां जैसी हिट होगी ? दोनों की सफलता का कंपेयर0
0
Report
पटना में नकली शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश; 525 बोतलें बरामद
Patna, Bihar:पटना में नकली शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर खिरोधरपुर दियारा इलाके में छापेमारी कर नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया है। यह इलाका खुसरूपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। उत्पाद विभाग के अधीक्षक प्रेम प्रकाश ने बताया कि सूचना मिलने के बाद निरीक्षक मद्यनिषेध लालू के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। टीम को मौके से करीब 525 खाली शराब की बोतलें, बड़ी संख्या में रैपर और खाली ढक्कन बरामद हुए। इसके अलावा करीब 30 लीटर स्पिरिट भी जब्त की गई है। अधीक्षक के मुताबिक बरामद स्पिरिट से करीब 150 से 200 बोतल नकली शराब तैयार की जा सकती थी। मौके से फिजल, डाइल्यूशन और नकली शराब तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री भी मिली है। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले भी उत्पाद विभाग ने नकली शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश किया था। लगातार मिल रही सूचना के आधार पर विभाग की टीम कार्रवाई कर रही है। दियारा क्षेत्र में छापेमारी के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। फिलहाल मामले की जांच और आगे की कार्रवाई जारी है।0
0
Report
132 केवी ट्रांसफॉर्मर आने के बाद भालनी-जुनीबाली को जेरण GSS से नहीं जोड़ा गया
Jaipur, Rajasthan:बागोड़ा जालोर - जेरण GSS पर ट्रांसफार्मर आया, भालनी-जुनीबाली को नहीं जोड़ा: लो-वोल्टेज से किसान परेशान, एक सप्ताह में धरने की चेतावनी बागोड़ा (जालोर), जालोर बागोड़ा क्षेत्र के भालनी और जुनीबाली गांवों के किसान लंबे समय से बिजली के कम वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। पुनासा GSS से बिजली आपूर्ति होने के कारण खेतों में लगे सबमर्सिबल पंप और मोटरें जल रही हैं। इससे समय पर सिंचाई नहीं हो पा रही है, जिससे फसलों को नुकसान हो रहा है। किसानों ने बताया कि करीब दो साल पहले भी इसी समस्या को लेकर GSS धंबड़िया स्थित सहायक अभियंता कार्यालय के बाहर धरना दिया गया था। उस समय एसडीएम ने किसानों से वार्ता की थी। वार्ता में सहमति बनी थी कि जेरण GSS पर 132 केवी का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर आते ही भालनी और जुनीबाली गांवों को पुनासा GSS की बजाय जेरण GSS से जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया था। किसानों के अनुसार, जेरण GSS पर 132 केवी का ट्रांसफार्मर लगभग दो सप्ताह पहले ही आ चुका है। हालांकि, इसके बावजूद भालनी और जुनीबाली गांवों को अभी तक जेरण GSS से नहीं जोड़ा गया है। इस कारण किसानों की लो-वोल्टेज की समस्या अभी भी बनी हुई है। सोमवार को किसानों ने बागोड़ा उपखंड अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने दोनों गांवों को जल्द से जल्द जेरण 132 केवी GSS से जोड़ने की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन की प्रतियां ऊर्जा मंत्री, जालोर जिला कलेक्टर और बिजली विभाग के अधिकारियों को भी भेजी गई हैं。0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ में हनुमान अंश यूनिट का जलवा; नीम करौली पर आधारित मूवी सफल
Aligarh, Uttar Pradesh:एंकर हनुमान अंश फिल्म की यूनिट अलीगढ़ के डीडी सिनेमा हॉल पहुंची, अपार सफलता के बाद फिल्म की पूरी यूनिट दिखी गदगद; सिनेमा हॉल के बाहर लोगों ने फिल्म यूनिट टीम के साथ खींची फोटो वीओ: फिल्म के प्रोड्यूसर विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि बाबा नीम करौली को लेकर मूवी बनाने के बारे में एक रोचक घटना है। वह एक दिन उत्तराखंड की पहाड़ियों से गुजर रहे थे और उनकी गाड़ी अचानक खराब हो गई। भारी बारिश पड़ रही थी; कुछ समय बाद जब उन्होंने गाड़ी का शीशा खोला तो अपने आपको नीम करौली धाम के सामने पाया। यह घटना उनके लिए एक चमत्कार नहीं थी, इसके बाद वे बाबा नीम करौली के बारे में जानकारी करते रहे और फिर ऐसा विचार आया कि इनके ऊपर एक मूवी बनाई जाए। वीओ: वही हनुमान अंश फिल्म के बाबा नीम करौली का अभिनय निभाने वाले शोभीनव सत्या ने कहा कि बाबा की कृपा और आशीर्वाद से ही यह रोल मिला। बाबा तीन बातें बोलते थे— सभी से प्रेम करो, सभी को प्रसाद खिलाओ और भगवान राम का नाम लो; ये बातें प्रैक्टिकल हैं और इन्हें जीवन में उतारना चाहिए। इस फिल्म की सफलता से अधिक ये खुशी है कि लोग नीम करौली बाबा को पहचान रहे हैं। वीओ: इस फिल्म में अलीगढ़ शहर की एक युवती ने भी भूमिका बेहतरीन तरीके से निभाई है; यूनिट यहां आई तो निशा कुमारी मौजूद थीं। फिल्म के एक्टर और प्रोड्यूसर को देखकर वह उत्साहित थीं और कहती हैं कि यह मूवी मिलना उनके लिए जादू के समान है क्योंकि उन्होंने कुछ दिन पहले बाबा नीम करौली से अपने लिए काम मांगा था और वह मूवी मिली जो उनके ऊपर आधारित थी। बाइट: विशाल चतुर्वेदी (फिल्म प्रोड्यूसर) बाइट: शोभीनव सत्या (अभिनेता) बाइट: निशा कुमारी (अलीगढ़ की कलाकार)0
0
Report
निशा कुमारी, अलीगढ़ की कलाकार
Noida, Uttar Pradesh:निशा कुमारी (अलीगढ़ की कलाकार)0
0
Report
श्रावस्ती तालाब में मां और बेटी की मौत: जांच जारी
Shravasti, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में तालाब में मां और एक वर्षीय मासूम बेटी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला देर शाम अपनी एक साल की बेटी के साथ घर से निकली थी, जिसके बाद दोनों का कोई पता नहीं चला। सुबह तालाब में दोनों के शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला श्रावस्ती जिले के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के करन पुर गांव का है। बताया जा रहा है कि महिला कल देर शाम अपनी करीब एक वर्षीय बेटी के साथ घर से निकली थी। काफी समय बीतने के बाद जब महिला वापस घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान स्थानीय लोगों और परिजनों को तालाब में महिला और उसकी मासूम बेटी के होने की जानकारी मिली। इसके बाद लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को तालाब से बाहर निकाला। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी。 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। फिलहाल मां और मासूम बेटी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा。 फिलहल इस दर्दनाक घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस और फोरेंसिक टीम की जांच के बाद ही मां-बेटी की मौत की पूरी वजह सामने आ सकेगी। पुलिस की माने तो महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी और उसका इलाज चल रहा था。0
0
Report
Advertisement
हरदोई में गिट्टी-मौरंग विवाद: आठ लोगों पर चालान, वीडियो वायरल
Hardoi, Uttar Pradesh:सड़क पर गिट्टी-मौरंग बनी जंग की वजह! हरदोई में दो पक्षों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल, 8 का चालान हरदोई में मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के बरहुआ गांव में सड़क पर गिट्टी और मौरंग डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते महाभारत में बदल गया। शिवांग कुमार और रूपनारायण का धीरेंद्र कुमार व अरविंद कुमार से कहासुनी हुई। बात बढ़ी तो दोनों पक्षों के करीब आधा-आधा दर्जन लोग आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते जमकर मारपीट शुरू हो गई। 29 अगस्त की बताई जा रही इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से भिड़ते और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। सड़क पर हुए इस विवाद के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। किसी ग्रामीण ने पूरी घटना को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर पहुंचा तो मामला पुलिस के संज्ञान में आया। इसके बाद मल्लावां पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। मल्लावां कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह के मुताबिक, पुलिस ने शिवांग कुमार, रूपनारायण, धीरेंद्र कुमार और अरविंद कुमार समेत दोनों पक्षों के आठ लोगों का शांति भंग की धाराओं में चालान किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। कार्रवाई के बाद गांव में स्थिति सामान्य और नियंत्रण में है।0
0
Report
केशव प्रसाद मौर्य ने कौशांबी विस्फोट के घायलों के इलाज व जांच निर्देश दिए
Prayagraj, Uttar Pradesh:कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के घायलों को देखने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल में घायलों को देखने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, घायलों के परिजनों से मिलकर उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का दिया आश्वासन, डॉक्टरों से मुलाकात कर डिप्टी सीएम ने घायलों का यथासंभव चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने का दिया निर्देश, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पटाखा फैक्ट्री के भंडारण की भी जांच के दिए निर्देश। कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री के अंदर हुए विस्फोट के बाद आठ घायलों को इलाज के लिए प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल लाया गया था। जहां पर डॉक्टरों की टीम ने तीन को मृत घोषित कर दिया है, पांच घायलों का इलाज जारी है।जिसमें तीन घायलों की हालत डॉक्टरों ने बेहद गंभीर बताई है। वहीं पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के घायलों को देखने के लिए स्वरूप रانی नेहरू हॉस्पिटल यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी पहुंचे। यहां पर उन्होंने घायलों के परिजनों से मुलाकात की और अस्पताल में डॉक्टरों से भी वार्ता किया और जरूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जो विस्फोट की घटना हुई है वह बेहद हृदयविदारक है। उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच कराई जाएगी, अगर अवैध तरीके से पटाखे का भंडारण पाया जाता है तो उसमें भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जो इस हादसे में अपनी जान गवा चुके हैं उनको उचित मुआवजा और सरकारी सहायता उपलब्ध कराए जाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल के कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉक्टर एके वर्मा ने बताया कि विस्फोट की घटना में घायल हुए आठ लोगों को यहां पर इलाज के लिए दोपहर में लाया गया था। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी, पांच लोग घायल अवस्था में इलाजरत हैं। जिसमें तीन की हालत गंभीर है, उनका हर संभव चिकित्सकीय उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों का एक पैनल उपचार में लगा हुआ है, कोशिश है कि जो लोग घायल है उनको यथाशीघ्र स्वस्थ्य किया जा सके।0
0
Report
सोन नदी जल बंटवारे को ऐतिहासिक दिन: बिहार-झारखंड के लिए पानी की उपलब्धता
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोन नदी पर बिहार और झारखंड के बीच हुए जल बंटवारे समझौते को ऐतिहासिक दिन बताया और कहा कि यह समझौता बिहार और झारखंड दोनों के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा।0
0
Report
Advertisement
