गुना के हनुमान टेकरी मंदिर में फिर हुई बड़ी चोरी
Guna, Madhya Pradesh:गुना के कैंट थाना क्षेत्र में स्थित हनुमान टेकरी मंदिर में एक बार फिर चोरी की बड़ी वारदात हुई है। चोरों ने सिर्फ 6 मिनट में मंदिर में धावा बोलते हुए सुरक्षा में लगे एक गार्ड को बंधक बना लिया जबकि दूसरा गार्ड डर के मारे भाग निकला। चोरों ने आभूषण और अन्य जरूरी सामान के साथ-साथ डीबीआर भी चोरी कर ली। सूत्रों के अनुसार, इस वारदात में 6 चोर शामिल थे। हनुमान टेकरी मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और यहां पहले भी चोरी की वारदातें हो चुकी हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
