icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खोड़ा में सूर्य चौहान हत्याकांड: मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर, क्षेत्र छावनी बना

Noida, Uttar Pradesh:खोड़ा में सूर्य चौहान हत्याकांड को लेकर उबाल, क्षेत्र छावनी में तब्दील\n\nगाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में हुए चर्चित सूर्य चौहान हत्याकांड को कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन क्षेत्र में अब भी आक्रोश का माहौल बना हुआ है। बकरा ईद के दिन हुई सूर्य चौहान की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया, जबकि तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हालांकि मामले का एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।\nहत्याकांड के बाद प्रशासन ने अवैध निर्माण और अन्य अनियमितताओं पर भी सख्ती शुरू दी है। क्षेत्र में संचालित दो अवैध मदरसों को मानकों का पालन न करने पर नोटिस जारी किया गया है। वहीं सूर्य चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी के घर पर भी प्रशासन का शिकंजा कस गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी का मकान सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाया गया था। संबंधित विभाग ने अतिक्रमण हटाने के लिए 15 दिन का नोटिस जारी किया है। निर्धारित समय सीमा में कब्जा नहीं हटाने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।\nघटना के बाद से खोड़ा कॉलोनी के नवनीत विहार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस और प्रशासन किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क हैं। इलाके में लगातार पुलिस बल की तैनाती की गई है, जिससे पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील नजर आ रहा है।\nस्थानीय लोगों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होने तक उनका आंदोलन और विरोध जारी रहेगा। प्रशासन भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।\n\nWkt
0
0
Report

आगरा के सवाई गांव में पॉलीथिन मुक्त अभियान पर अनोखी शव यात्रा, जागरूकता तेज

Agra, Uttar Pradesh:आगरा के सवाई गांव में पॉलीथिन मुक्त अभियान पर अनोखी शव यात्रा एत्मादपुर क्षेत्र के ग्राम सवाई में पॉलीथिन मुक्त अभियान के तहत निकाली गई अनोखी शव यात्रा कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह व ग्राम प्रधान सुमित सैन रहे मौजूद ग्राम पंचायत से शुरू होकर श्मशान घाट तक निकाली गई प्रतीकात्मक पॉलीथिन शव यात्रा बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं ने लिया भाग पॉलीथिन के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को किया गया जागरूक विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह बोले— "पॉलीथिन मुक्त गांव, शहर और राज्य ही प्रदूषण मुक्त उत्तर प्रदेश की दिशा है" राज्य सरकार द्वारा पॉलीथिन मुक्त उत्तर प्रदेश के लिए लगातार किये जा रहे हैं प्रयास पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का दिया गया संदेश
0
0
Report
Advertisement

बलरामपुर में FD पर बिना जानकारी 19.80 लाख का लोन: पूर्व शाखा प्रबंधक गिरफ्तार

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जिले के श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र में एक बैंक ग्राहक की एफडी पर उसकी जानकारी के बिना 19.80 लाख रुपये का लोन स्वीकृत कर गबन करने के मामले में पुलिस ने पूर्व शाखा प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि बैंक मैनेजर और सहायक प्रबंधक ने मिलकर बैंक का लक्ष्य पूरा करने के लिए ग्राहक की 22 लाख रुपये की एफडी बनवाई और फिर उसी पर ऋण स्वीकृत कर दिया। मामला इंडियन बैंक की चमरुपुर महदेईया शाखा से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, उतरौला कोतवाली क्षेत्र के नया नगर बिशुनपुर निवासी जनार्दन सिंह ने जमीन बेचकर प्राप्त 22 लाख रुपये बैंक खाते में जमा किए थे। पीड़ित का आरोप है कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार पासवान और सहायक शाखा प्रबंधक निखिल कुमार पासवान ने दबाव बनाकर उसकी पूरी धनराशि की एफडी करा दी। कुछ समय बाद जनार्दन सिंह को जानकारी हुई कि उनकी एफडी पर बिना अनुमति और बिना जानकारी के 19.80 लाख रुपये का लोन स्वीकृत कर दिया गया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर श्रीदत्तगंज थाने में बीएनएस की धारा 316(5) और 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में सहायक शाखा प्रबंधक निखिल कुमार पासवान को पुलिस पहले ही 30 मई को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मुख्य आरोपी शाखा प्रबंधक की तलाश लगातार की जा रही थी。 पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अविरल शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दिनेश कुमार पासवान को गोरखपुर जिले के चिलुआताल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है。 पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने सहायक प्रबंधक के साथ मिलकर बैंक का लक्ष्य पूरा करने के उद्देश्य से खाताधारक की 22 लाख रुपये की एफडी कराई थी। उसने यह भी माना कि खाताधारक को जानकारी दिए बिना एफडी की करीब 90 प्रतिशत राशि यानी 19.80 लाख रुपये का लोन स्वीकृत कर उसके खाते में जमा कराया गया था। इस मामले ने बैंकिंग व्यवस्था में ग्राहकों की जमा पूंजी की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है और आवश्यक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बयान - पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार
0
0
Report
Advertisement

सीवान पुलिस ने बुलेट अंसारी हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Siwan, Bihar:सीवान पुलिस ने चर्चित बुलेट अंसारी हत्याकांड का खुलासा किया है। इस मामले में दो मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुरानी रंजिश में 23 मई को बुलेट अंसारी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मैरवा SDPO गौरी कुमारी ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी है। गौरतलब है कि 23 मई को नौतन थाना क्षेत्र के ठाकुर के रामपुर गांव में आरोपियों ने बुलेट अंसारी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 2 जून की शाम दो मुख्य आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी नौतन के रामपुर गांव के प्रशांत श्रीवास्तव और विकास पटेल है। प्रशांत के ऊपर वर्ष 2014 से लेकर 2026 तक हत्या के प्रयास, रंगदारी और आर्म्स एक्ट का मामले नौतन में दर्ज है। पुलिस दोनों के अपराधीक इतिहास को खंगाली रही है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

उदाकिशुनगंज में जमीन विवाद के चलते परिवार पर हमला, घायल

Madanpur, Bihar:मधेपुरा के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के अखरी पंचायत के वार्ड संख्या-11 में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। पड़ोसी पक्ष के 15-20 लोग लाठी, डंडा और लोहे की रॉड लेकर मो. मंसूर के घर पर पहुंच गए और घर में घुसकर महिलाओं समेत परिवार के लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी। घायल मो. मंसूर, मो. इम्ताज, अमीना खातून, मैब खातून, मो. सलीम, मो. अकरम, मो. अजाजुल, नजमी खातून और अफ्रीना खातून गंभीर रूप से घायल हैं और सदर अस्पताल मधेपुरा में भर्ती हैं। रिश्तेदारों के अनुसार मो. मंसूर का पड़ोसी मो. जियाउल और मो. हीरा के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपितों ने हमला किया और पूरे परिवार को निशाना बनाया। घटना की सूचना पर इलाके में तनाव है; थानाध्यक्ष ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है और लिखित आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

चांदनी चौक के 100 मीटर में अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन की कड़ी कार्रवाई

Khajuria Khurd, Bihar:शहर में अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन का बड़ा कदम, चांदनी चौक के आसपास 100 मीटर दायरे में चला अभियान वियो - कैमूर जिले के मोहनिया में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। मोहनिया डीएसपी गोपाल कृष्ण और एसडीम रत्ना प्रियदर्शनी ने संयुक्त रूप से शहर में अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में, विशेष रूप से चांदनी चौक के आसपास के 100 मीटर के दायरे में सड़क को अवरुद्ध करने वाले ठेलों और अवैध निर्माण को हटाने का कार्य किया गया। डीएसपी गोपाल कृष्ण ने स्पष्ट किया कि यह अभियान किसी व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं, बल्कि कानून के पालन और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए चलाया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों और दुकानदारों को सड़क से हटाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि सड़कों पर जाम न लगे। वहीं, एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने जानकारी दी कि अतिक्रमणकारियों पर अब तक 14 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो लगातार निगरानी रखेंगी। यदि फिर से उल्लंघन पाया जाता है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यातायात को सुगम बनाने के लिए स्थायी रूप से बाइक पार्किंग के लिए जगह चिह्नित की जा रही है, ताकि शहर को जाम से मुक्ति मिल सके। प्रशासन की इस सख्त पहल से अवैध अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया है। बाइट - गोपाल कृष्ण, एसडीपीओ मोहनिया बाइट - रत्ना प्रियदर्शनी, एसडीएम मोहनिया
0
0
Report
Advertisement

दिलचस्प खबर: सीएमएचओ का सुबह का निरीक्षण, बूंदी के हेल्थ सेंटरों में स्वच्छता का आकलन

Noida, Uttar Pradesh:स्वच्छ और स्वस्थ बूंदी अभियान को लेकर सीएमएचओ डॉ. ओ.पी. सामर का अलसुबह मैराथन निरीक्षण पीएचसी सुवासा, उप स्वास्थ्य केंद्र बाजड़ और एएनएमटीसी सेंटर तालेड़ा का किया औचक निरीक्षण स्वास्थ्य केंद्रों की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का लिया जायजा स्टोर में कंडम सामग्री मिलने पर कमेटी गठित करने के निर्देश जर्जर भवनों और छतों की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी से समन्वय के आदेश सफाई व्यवस्था में खामियां मिलने पर संबंधित प्रभारियों को चेतावनी दो दिवस में सुधार नहीं होने पर कार्रवाई के संकेत लंबे समय से बंद एएनएमटीसी सेंटर तालेड़ा की मरम्मत के निर्देश आमजन से स्वास्थ्य सेवाओं पर लिया फीडबैक सीएमएचओ बोले— स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी जिला कलेक्टर के विजन के तहत लगातार जारी रहेंगे औचक निरीक्षण
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top