Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dindori481880

डिंडोरी के गाड़ासरई में किराने की दुकान में भीषण आग, दमकल नहीं पहुँची

SMSandeep Mishra
Oct 07, 2025 10:45:40
Dindori, Madhya Pradesh
डिंडोरी जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरखपुर कस्बे में आज दोपहर उस वक्त अफरा तफ़री मच गई जब एक किराने की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया की दुकान के अंदर से आग की लपटें निकलने लगी और धुएँ का गुबार उठने लगा। जानकारी के मुताबिक दुकान में किराने का सामान के अलावा ज्वलनशील पदार्थ भी मौजूद था जिसके कारण आग भड़क उठी। आग लगने की खबर लगते ही स्थानीय लोगों का हुजूम लग गया और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिया गया है। सूचना के बाद भी दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंच पाया है जिससे लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AOAjay Ojha
Oct 07, 2025 12:54:01
0
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Oct 07, 2025 12:53:34
Malda, West Bengal:*খগেন মুর্মু হামলার ঘটনায় সিবিআই এন আই এ দিয়ে তদন্তের দাবী বিজেপি বিধায়ক শ্রীরূপা মিত্র চৌধুরীর* জাস্টিস ফর খগেন মুর্মু। কাশ্মীরে যে ভাবে পাথরবাজি হয়। সামসেরগঞ্জ বা মোথাবাড়িতে যেভাবে পাথরবাজি হয়েছে।ঠিক তেমন ভাবে পাথরবাজি হয়েছে উত্তরবঙ্গে খগেন মুর্মুর উপর।এর পিছনে জঙ্গীদের মদত রয়েছে। উল্লেখ করেন শ্রীরূপা। শাসক দলের প্রশ্রয়ে বাড়বাড়ন্ত হয়েছে এই এলাকায়।খগেন মুর্মু আক্রান্তের ঘটনার জন্য সিবিআই ও এনআইএ দিয়ে তদন্তের দাবী জানালেন বিজেপিটির ইংরেজবাজারের বিধায়ক শ্রীরূপা মিত্র চৌধুরী। এদিন প্রেস কর্নারে সাংবাদিক বৈঠক করে শিরোপা মিত্র চৌধুরী বলেন,উত্তর মালদার সংসদ খগের মুর্মুর মুখে আক্রমণ করেছে তৃণমূলের দুষ্কৃতীরা।এমন ভাবে তাকে অ্যাটাক করা হয়েছে কাশ्मীরাকে জঙ্গিদের মত হামলা করা হয়েছে।কাশ্মীর স্টাইলে পাথরবাজি করা হয়েছে পাথর দিয়ে পাথর বৃষ্টি হয়েছে।সামনে থেকে বড় পাথর দিয়ে তাকে মারা হয়েছে।এটা কোন সাধারণ জনতা ত্রানের জন্য এই ধরনের অ্যটাক করে না। তারা ভিড় করতে পারেন। কালকে যখন খগেন মুর্মু যাচ্ছিলেন তার সঙ্গে কোনো অস্ত্র ছিল না। একজন আদিবাসী নেতা সর্বসাধারণের কাছে পরিচিত মুখ।সেখানে যারা উনার উপর আক্রমণ করল।যে এরিয়াতেই তিনি যাচ্ছিলেন সেটা বিজেপির এলাকা। যে সমস্ত নাম শুভেন্দু অধিকারী দিয়েছে এরা কারা এই প্রশ্নটা আমাদের কাছে আসছে।মুখ্যমন্ত্রী উত্তরবঙ্গ সফরে রয়েছেন তিনি পুলিশ মন্ত্রী এখনো পর্যন্ত তাদের অ্যারেস্ট করেননি কেন। সেখানে পুলিশের উর্দি পড়ে যারা দাঁড়িয়ে ছিল ওরা কারা। তারা কি প্রকৃত পুলিশ না পুলিশের পোষাক পড়ে সেখানে কি করছিল। তাদেরকে ধরতে হবে তাদেরকে কেন অ্যারেস্ট করা হয়নি।কেন তারা দাঁড়িয়ে দাঁড়িয়ে দেখছিলেন। তারা পুলিশ হোক আর পুলিশের উর্দি পড়ে কোন দুষ্কৃতী হোক।কেন সেখানে তারা দাঁড়িয়ে ছিলেন।এই পাথর বাজির পেছনে মাস্টারমাইন্ড কে।কে ঢুকেছে কাকে প্ল্যান করা হয়েছে। সেখানে আমাদের রাজ্য সভাপতি যাবেন সেখানে খবরের মর্ম যাওয়ার আগে কোন কিছু প্রচার করেননি। এটা খবর কোন প্রোগ্রাম ছিল না এটা রাজ্য সভাপতPROGRAM ছিল। সেখানে জলমগ্ন মানুষদের সহায়তা করার জন্য গিয়েছিলেন। যারা এই ধরনের ঘটনা ঘটালো তাদের মাস্টারমাইন্ড কে? কারা এই ধরনের ঘটনা ঘটালো।খগেন মুর্মু দীর্ঘদিনের রাজনীতিবিদ তার সঙ্গে সকলের পরিচিত রয়েছে আমি তার পরিবারের পক্ষ থেকে এবং আমি তার কলিক হিসেবে সিবিআই তদন্তের দাবি করছি। আজকের সিবিআই এবং এন আই এর হাতে তদন্তভার তুলে দিতে হবে একজন সাংসদকে এভাবে মারার অধিকার কার আছে। মারার সাহসটা কোথা থেকে আসলো। এর পেছনে তৃণমূলের মাস্টারমাইন্ড কে আছে। দুষ্কৃতী বা কে আছে। কারন আমরা ওই এলাকায় বারবার দেখেছি তৃণমূল বিজেপির লড়াই হয়।এবং তাদের মাস্টারমাইন্ড চিহ্নিত তাদেরকে আমরা বিধানসভাতেও দেখেছি।আজকে তারা কোথায়। সেতা সঙ্গে আমরা জানতে চাই আপনি তো পুলিশ মন্ত্রী আপনার রাজ্যের খগেন মুর্মু কি কেউ নন।তিনি কি অন্য জায়গা থেকে এসেছেন। এইটাতে শুধু দুর্ঘটনা বলবেন এটাই কি আপনার মার্জিত রাজনীতি।মালদা জেলার তৃণমূল বিধায়ক প্রতিনিয়ত আমাদেরকে ফিজিক্যাল অ্যাটাকের ইঙ্গিত দিয়েছেন। এরপরও আপনি কোন অ্যাকশন নেননি। অর্থাৎ আপনি চান এই ধরনের গুন্ডাগারদি নিয়ে আপনি এই রাজ্যে চালাবেন। আমরা এর তীব্র প্রতিবাদ করছি। এই ধরনের ঘটনার জন্য দায়ী মাননীয় মুখ্যমন্ত্রী।
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Oct 07, 2025 12:52:33
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के जिला चिकित्सालय स्थित मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई में सोमवार देर रात मानसिक बीमार महिला पहुंच गईं। यहां एफबीएनसी वार्ड से नवजात शिशु को चुराने का प्रयास करते हुए वार्ड स्टाफ ने उन्हें पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को देखते हुए महिला को महिला सुरक्षा केन्द्र भेज दिया गया। जहां उसके परिजनों को बुलाया गया। स्टाफ ने बतायाकि उसके पास से कच्ची शराब से भरी दो थैलियां भी बरामद हुईं। यहां एक महिला एफबीएनसी वार्ड का गेट लगाकर नवजात को निकालने की कोशिश कर रही थी, जिसे सतर्क स्टाफ ने मौके पर ही रोक दिया। पीएमओ डॉ. आलोक यादव को सूचना दी गई, जिनके निर्देश पर चिकित्सालय प्रशासन ने पुलिस को बुलाया। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को लेकर महिला थाने ले गईं। स्थिति के अनुसार महिला को बाद में सुरक्षित केन्द्र सौंपा गया।
0
comment0
Report
PSPradeep Soni
Oct 07, 2025 12:52:23
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर जयपुर के चौमूं से खबर पाक्सो एक्ट के तहत पिता- पुत्र को किया गिरफ्तार नाबालिक से दुष्कर्म का मामला हुआ था दर्ज नाबालिक के गर्भवती होने के बाद करवाया गर्भपात जयपुर ग्रामीण के थाने में दर्ज हुआ था मामला पिता और पुत्र से पुलिस कर रही है पूछताछ जयपुर ग्रामीण के सामोद थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत एक पिता और उसके पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पुत्र ने नाबालिग से दुष्कर्म किया। इस गंभीर मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग गर्भवती हो गई और बाद में उसका गर्भपात करवाया गया।पुलिस जांच में पिता की भी गर्भपात करवाने में अहम भूमिका सामने आई हैं। पीड़िता की शिकायत पर मामला सामोद थाने में दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Oct 07, 2025 12:52:11
Sawai Madhopur, Rajasthan:एंकर-सवाई माधोपुर जिले के मित्रपुरा थाने में दर्ज मारपीट के मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लग रहे हैं इससे नाराज पीड़ित पक्ष एवं प्रजापति समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर मारपीट के दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। प्रजापति समाज विकास संस्थान ने ज्ञापन में बताया कि रतनपुरा कुम्हारों की झोपड़ी निवासी रामकरण प्रजापत 19 सितंबर को रात्रि 11-12 बजे अपने खेत पर सो रहा था। इस दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। इसकी रिपोर्ट 20 सितंबर को पीड़ित की ओर से मित्रपुरा थाने में दर्ज करवाई गई, जिस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। इसे लेकर ग्रामीणों ने 29 सितंबर को मित्रपुरा थाने पर भी धरना प्रदर्शन किया था, फिर भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। संस्थान के लोगों ने ज्ञापन में चेताया कि यदि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो आगामी दिनों में कलेक्टर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएग, जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में ग्राम पंचायत लाखनपुर के प्रशासक सियाराम मीना, ग्रामीण हजारीलाल, पप्पूलाल कुम्हार आदि मौजूद रहे।
0
comment0
Report
PKPravesh Kumar
Oct 07, 2025 12:51:57
Ayodhya, Uttar Pradesh:रामनगरी अयोध्या एक बार फिर रौशनी के महासागर में डूबने को तैयार है,19 अक्टूबर को होने वाले 9वे दीपोत्सव की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं और आज से इसका आधिकारिक श्रीगणेश हो गया है। मां सरयू के तट पर भूमि पूजन के साथ इस भव्य परंपरा का शुभारंभ किया गया। अयोध्या में इस बार नौवां दीपोत्सव मनाया जा रहा है। राम की पैड़ी के 56 घाटों पर 26 लाख से अधिक दिए प्रज्वलित किए जाएंगे। कमिश्नर राजेश कुमार के अनुसार, पिछले साल 25 लाख दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया था,जबकि इस बार 26 लाख 11 हज़ार 101 दीपों को प्रज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है।दीपोत्सव में लेज़र शो, ड्रोन शो और 3D प्रोजेक्शन मुख्य आकर्षण होंगे,साथ ही पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ग्रीन आतिशबाज़ी भी की जाएगी।साकेत महाविद्यालय से भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों पर आधारित शोभा यात्रा निकलेगी और रामकथा पार्क में रामलीला का मंचन श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम की लीलाओं से भावविभोर करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों का स्वागत करेंगे और राम कथा पार्क में उनके राज्याभिषेक का आयोजन होगा। इस बार लक्ष्मण किला घाट पहली बार सवा लाख दीपों से जगमगाएगा।वहीं घाट नंबर 10 के सामने हजारों दीपों से विशाल स्वास्तिक का निर्माण किया जा रहा है।घाटों पर दीप सज्जा के लिए मार्किंग का कार्य शुरू हो चुका है,जिसे अगले तीन दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।करीब 30 हज़ार स्वयंसेवक दीप प्रज्वलन का जिम्मा संभालेंगे। एक बार फिर अयोध्या तैयार है, भक्ति, प्रकाश और वैभव के संगम का साक्षी बनने के लिए。
0
comment0
Report
GJGaurav Joshi
Oct 07, 2025 12:51:43
Nainital, Uttarakhand:उत्तराखंड समेत मध्य हिमालय क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही भूकंप की घटनाओं से अब वैज्ञानिक भी चिंतित है। वाडिया इंस्टीट्यूट देहरादून के वरिष्ठ वैज्ञानिक व निर्देशक विनीत गहलोत ने बताया हिमालय भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील क्षेत्र है। उत्तराखंड का कुमाऊं और गढ़वाल दोनों क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से बेहद खतरनाक है। उत्तराखंड में पिछले 300 से 400 साल में कोई बड़ा भूकंप नहीं आया है। वर्ष 1344 में और 1505 में बड़ा भूकंप आया लेकिन इसके बाद कोई बड़ा भूकंप नहीं आया है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाला समय भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। कहा हिमालय क्षेत्र में भूकंप को लेकर लगातार अध्ययन चल रहे हैं जिनसे पता चला है जमीन के भीतर बड़ी मात्रा में एनर्जी एकत्र हो रही है। वैज्ञानिकों के अध्ययन में पता चला है कि भूकंप आने की प्रक्रिया भूगर्भ में चल रही हैं। भूकंप मापी यंत्रों से पता चला है कि बहुत तेजी के साथ भूगर्भ में एनर्जी एकत्र हो रही है। लिहाजा भूकंप की दृष्टि से नैनीताल विशेषकर पूरा उत्तराखंड बेहद संवेदनशील है। कहा इस बार आने वाले भूकंप की सीमा करीब 300 किलोमीटर के आसपास की होगी। हालांकि यह कहना मुश्किल है कि किस क्षेत्र में हानि अधिक होगी। अगर बड़ा भूकंप आया तो पहाड़ों की अपेक्षा मैदानी क्षेत्र विशेष कर देहरादून, कोटाबाग, नैनीताल क्षेत्र अब तक बेहद संवेदनशील है। विनीत गहलोत ने कहा राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील क्षेत्र को चिन्हित कर भूकंप की छोटी-छोटी घटनाओं की निगरानी शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Oct 07, 2025 12:50:37
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रukhाबाद : रंजिश में गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग ताबड़तोड़ फायरिंग से हिला पूरा गांव फायरिंग में दो युवक बाल-बाल बचे प्रधान पर मारपीट, फायरिंग का आरोप प्रधान पर रंजिश के चलते मारपीट का आरोप थाना कमालगंज क्षेत्र के गौसपुर का मामला जमकर पथराव और लाठी डंडे चले सलमान नाम के युवक की लगी गोली घायल अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती फर्रुक्खाबाद से इस वक्त एक चिंताजनक खबर सामने आई है... जहां आपसी रंजिश ने एक पूरे गांव की शांति को हिला कर रख दिया। थाना कमालगंज क्षेत्र के गौसपुर गांव में गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव दहशत में आ गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते लाठी-डंडे और फायरिंग शुरू हो गई। गौसपुर गांव में अचानक दो पक्षों में कहासुनी हुई और फिर गुस्से में हथियार निकल आए। कुछ ही मिनटों में ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। गोलियों की आवाज से पूरा गांव डर के साये में आ गया। इस दौरान दो युवक बाल-बाल बच गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह झगड़ा पहले से चली आ रही रंजिश का नतीजा था। आरोप है कि विरोधी पक्ष ने ग्राम प्रधान पर मारपीट और फायरिंग की। घटना के बाद गांव में पथराव हुआ और लाठी-डंडों से घायल हुए कई लोग। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि कोई नई घटना ना हो। ये मामला सिर्फ दो पक्षों की रंजिश का नहीं है, बल्कि सवाल उठाता है कि आखिर गांवों में बढ़ती हिंसा और आपसी दुश्मनी को खत्म करने की कोशिशें क्यों कारगर नहीं हो रहीं? गांवों में छोटे-छोटे विवाद जब कानून हाथ में लेने तक पहुंच जाते हैं, तो इसका असर पूरे समाज की शांति पर पड़ता है। प्रशासन और ग्रामीण समाज दोनों को मिलकर बातचीत और आपसी सुलह की दिशा में काम करना होगा, ताकि ऐसे हादसे दोबारा न हों। फर्रुखाबाद के गौसपुर से यह तस्वीरें एक बार फिर याद दिलाती हैं कि जब रंजिश हावी हो जाती है, तो इंसानियत पीछे छूट जाती है। सवाल यही है — आखिर आपसी समझ किस ओर खो रही है
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Oct 07, 2025 12:50:17
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में दो दिन पहले नाबालिक बच्चे की मारपीट कर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने नाबालिक बच्चे की बाइक उनके कार से टकराने पर उसकी मारपीट कर फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तारी के बाद मौका मुआयना कर जुलूस निकाला। दरअसल माधौगंज थाना क्षेत्र के गढ़ा इलाके में रहने वाले अर्पित गुर्जर दो दिन पहले कोचिंग पढ़ने मोटरसाइकिल जा रहा था, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई, जिसका बाद कार सवार सोनू धानुक और नंदू रजक ने नाबालिक के साथ विवाद कर मारपीट कर दी। परिवार के लोग आ गए और दोनों कार सवारों को वहां से भगा दिया। कुछ देर बाद बदमाश मोटर साइकिल पर लौटे और नाबालिक के ऊपर एक के बाद एक दनादन दो फायर किए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थी। नाबालिक बच्चे के परिजन माधौगंज थाने पहुंचे और बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी और शिकायत के आधार पर मामले दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। मुखबिर से मिली सूचना पर नाबालिक के ऊपर गोली चलाने वाले को गैस गोदाम के पीछे दबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मोटर साइकिल और देसी कट्टा भी बरामद किया। पुलिस ने इलाके में दशरथ फैलाने के उद्देश्य गोली चलाने वाले दोनों बदमाशों का मौका मुआयना कर जुलूस निकाला और आगे पूछताछ के लिए न्यायालय पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
Oct 07, 2025 12:49:55
Etawah, Uttar Pradesh:एंकरइंट्रो:-इटावा जनपद में रोडवेज बस डिपो के चालक और परिचालक की दबंगई सामने आई है बस हटाने को लेकर कहने पर बस में चढ़ने पर बस में केबिन बंद करके 2 किलो मीटर दूर ले जाकर छोड़ा है वहीं ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने पहुंचकर बस का चालान किया है। वी. ओ.:इटावा जनपद शहर के बेसिक शिक्षा कार्यालय के पास में ट्रैफिक पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात थे तभी औरैया डिपो की बस ड्राइवर की ऑटो चालक से कहासुनी हो गई जिसको बाद बस चालक ने बस खड़ी कर दी जिससे जाम जैसी स्थिति पैदा होने लगी तभी ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी देवेंद्र कुमार दुबे ने बस चालक को बस आगे बढ़ाने के लिए कहा लेकिन बस ड्राइवर ने बस को आगे नहीं बढ़ाया जिसके चलते देवेंद्र कुमार दुबे ने बस के अंदर केबिन में बैठे ड्राइवर से कहा जिसके बाद ड्राइवर और कंडकर ने बस की केबिन में ट्रैफिक पुलिसकर्मी को बंद कर दिया और बस लेकर मौके से भागने लगा जानकारी मिलते ही ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने बस को सिविल लाइन थाने के पास रुकवाया इसके बाद थाना अध्यक्ष ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचे और उसके बाद बस ड्राइवर और कंडक्टर माफी मांगने लगा बताया गया है कि करीब 2 किलोमीटर दूर तक केविन में बंद करने के बाद ट्रैफिक पुलिस कर्मी को रोडवेज बस ड्राइवर लेकर गया वही इस पूरे मामले में ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने औरैया डिपो की इस रोडवेज बस का₹2500 का चालान कर दिया और बस में रखी कंप्लेंट बुक में ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ कंप्लेंट भी दर्ज की है बाइट:-देवेंद्र कुमार दुबे - पीड़ित ट्रैफिक पुलिसकर्मी
1
comment0
Report
AKAshwani Kumar
Oct 07, 2025 12:49:25
Bhagalpur, Bihar:भागलपुर में अब दुकानों में बच्चे भी शातिर तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। बच्चे द्वारा चोरी का मामला सामने आया है।वीडियो देख आप भी कहेंगे यह संस्कारहीन बच्चा कितना शातिर है। मामला नवगछिया पुलिस जिला नारायणपुर प्रखंड के मधुरापुर बाजार का है। जहाँ एक ग्राहक के थैले से लगभग 23 हजार रुपए के गहने चोरी हो गयी। बाजार में साईं कॉम्प्लेक्स परिसर स्थित एक कॉस्मेटिक दुकान में बच्चे ने चोरी की वहाँ सीसीटीवी में मामला कैद हो गया। बच्चा नाबालिक है। फूटेज वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित ग्राहक की पहचान खगड़िया जिला के भरतखंड थाना क्षेत्र अंतर्गत लोनियाचक मथुरापुर निवासी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित ग्राहक सबसे पहले साई कॉम्प्लेक्स परिसर में स्थित ज्वेलरी दुकान से चांदी का दो जोड़ा पायल बिछिया और हनुमान जी का लॉकेट खरीद कर बगल के कॉस्मेटिक दुकान पर पहुंचा। इस दौरान लाल शर्ट पहने हुए एक बच्चा भी उनके साथ दुकान पहुंच गया। जब पीड़ित ग्राहक समान पसंद करने लगे तो इस दौरान बच्चे ने बड़े ही शातिर ढंग से थैली में हाथ डालकर जेवर का बैग निकाल कर फरार हो गया।
0
comment0
Report
JPJai Pal
Oct 07, 2025 12:48:35
Haldwani, Uttar Pradesh:वाराणसी में हनुमान चालीसा पर रोक लगाने की घटना के बाद लाउडस्पीकर से अजान होने पर विवाद गहरा गया है. हिंदू संगठनों ने मस्जिदों से तेज आवाज़ में बजने वाले लाउडस्पीकर को उतारने के लिए प्रशासन को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है. इसके बाद हमने वाराणसी के दालमंडी स्थित लंगड़ा हाफ़िज़ मस्जिद में होने वाले अजान पर पड़ताल शुरू की. हमारी पड़ताल में यह सामने आया कि इस मस्जिद से पहले ही लाउडस्पीकर उतारे जा चुके थे. लोगों ने बताया कि हिंदू संगठनों के विरोध के बाद प्रशासन ने लाउडस्पीकर उतरवा दिया था जिसके बाद अब अजान बिना लाउडस्पीकर के ही होता है. जब हमने मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों से بات की तो उन्होंने कहा लाउडस्पीकर से अजान होने के कई फायदे हैं मसलन यह रोज के दिनचर्या को शुरू करने के लिए अलर्ट करता है. उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोगों को इकट्ठा करने में भी अजान मददगार साबित होता है. अजान से ही सही समय का पता चल पाता है. लेकिन अब विरोध के कारण यह नहीं हो पा रहा है. एक मुस्लिम व्यक्ति ने कहा कि हिन्दू संगठन के लोग बेवजह के सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं मुस्लिमों ने इच्छा जताई है कि अजान लाउडस्पीकर से ही होने चाहिए. दालमंडी इलाके से लंगड़ा हाफ़िज़ मस्जिद के पास
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top