नालछा माता मन्दिर मे नवरात्रि की तैयारियां
Khajuriya, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के मंदसौर में नवरात्रि की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। प्रसिद्ध नालछा माता मंदिर में विशेष सजावट की जा रही है और नौ दिनों तक अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन होगा। अष्टमी और नवमी पर विशेष पूजा अनुष्ठान भी किए जाएंगे। मंदिर के पुजारी गोविंद ने बताया कि नवरात्रि के लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इस पवित्र अवसर पर प्रतिदिन विशेष पूजा और अनुष्ठान भी मंदिर परिसर में आयोजित किए जाएंगे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
