Back
धार के बागनगर में इनकम टैक्स अधिकारी बनकर 90 लाख लूट, पांच बदमाश फरार
KSKamal Solanki
Mar 13, 2026 07:47:41
Dhar, Madhya Pradesh
धार जिले के बाग नगर में दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। बदमाश खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर एक व्यापारी के घर में घुसे और करीब 90 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण व नगदी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार बाग नगर के ब्राह्मण मोहल्ले में रहने वाले राजकुमार मालवीय के घर शुक्रवार सुबह करीब 9:30 से 10 बजे के बीच एक स्कॉर्पियो वाहन से पांच बदमाश पहुंचे। इनमें से दो बदमाश पुलिस की वर्दी में थे, जबकि तीन सादे कपड़ों में थे। बताया जा रहा है कि एक बदमाश के कमर में पिस्टल भी लगी हुई थी। बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स विभाग का अधिकारी बताते हुए घर में प्रवेश किया और राजकुमार मालवीय, उनकी पत्नी कृष्णा मालवीय तथा घर में काम करने वाली महिला को डराया-धमकाया। उन्होंने शहर में अन्य स्थानों पर भी रेड डालने की बात कहते हुए घर की तलाशी के नाम पर अलमारी और लॉकर की चाबी मांगी। जब राजकुमार मालवीय ने इनकम टैक्स विभाग की पहचान पत्र (आईडी) दिखाने को कहा तो बदमाशों ने उन्हें धमकाया और तीनों को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने घर से करीब 40 से 50 तोला सोने के आभूषण, करीब चार से साढ़े चार लाख रुपये नगद और मोबाइल लूट लिया। वारदात के बाद आरोपी परिवार को कमरे में बंद कर घर के बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए। कुछ देर बाद पड़ोसियों की मदद से पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बाग थाना पुलिस ने ताला तुड़वाकर परिवार को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि भागते समय बदमाश घाट बोरी रोड पर एक मोबाइल भी फेंककर गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही बाग थाना पुलिस और कुक्षी एसडीओपी मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस सनसनीखेज लूट की वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस जाँच के बाद बयान देने की बात कह रही
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MSManish Sharma
FollowMar 13, 2026 08:39:040
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 13, 2026 08:38:420
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowMar 13, 2026 08:38:000
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 13, 2026 08:37:43Noida, Uttar Pradesh:GUWAHATI (ASSAM): PM NARENDRA MODI TO VISIT ASSAM, PREPARATIONS UNDERWAY
0
Report
WJWalmik Joshi
FollowMar 13, 2026 08:37:370
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 13, 2026 08:37:080
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 13, 2026 08:36:550
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowMar 13, 2026 08:36:150
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 13, 2026 08:36:010
Report
LSLaxmi Sharma
FollowMar 13, 2026 08:35:480
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 13, 2026 08:35:310
Report
NSNivedita Shukla
FollowMar 13, 2026 08:35:210
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 13, 2026 08:35:000
Report
ASAkash Sharma
FollowMar 13, 2026 08:34:490
Report