Back
फ्लाइंग किस विवाद में दो पक्षों की मारपीट, CCTV में कैद घटनाक्रम
KSKamal Solanki
Oct 14, 2025 02:17:57
Dhar, Madhya Pradesh
धार जिले के अमझेरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है — जहां एक फ्लाइंग किस से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते दो पक्षों की मारपीट में बदल गया। ये पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
अमझेरा थाना क्षेत्र के अम्बिका रोड पर रहने वाली 23 वर्षीय युवती घर के बाहर थी। तभी कुछ युवकों ने उसके प्रति अश्लील हरकत करते हुए फ्लाइंग किस किया और कथित रूप से हाथ पकड़ने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए — और बात झूमाझटकी से होती हुई लाठी-डंडों की मारपीट तक पहुंच गई।
पूरा घटनाक्रम पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 15 लोगों पर प्रकरण दर्ज किया है।
पहले पक्ष से शहनवाज, अलतमश, समीर, सुफियाना, एजाज और अन्य पर छेड़छाड़ और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज हुआ है।
वहीं दूसरे पक्ष से तबस्सुम खान, खलील खान और जावेद कुरैशी सहित छह लोगों पर मारपीट और रास्ता रोकने का केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने कहा
"सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर ली गई है। महिला के साथ छेड़छाड़ के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है......
अमझेरा पुलिस ने अब सीसीटीवी सबूतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
एक फ्लाइंग किस से शुरू हुआ यह विवाद समाज में अनुशासन और संयम पर एक बड़ा सवाल छोड़ गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HBHemang Barua
FollowOct 14, 2025 05:18:260
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowOct 14, 2025 05:17:560
Report
SPSatya Prakash
FollowOct 14, 2025 05:17:340
Report
MMMahendrakumar Mudholkar
FollowOct 14, 2025 05:17:260
Report
0
Report
MKMohammad Khan
FollowOct 14, 2025 05:16:550
Report
MKMohammad Khan
FollowOct 14, 2025 05:16:430
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowOct 14, 2025 05:08:092
Report
NKNished Kumar
FollowOct 14, 2025 05:07:580
Report
KJKamran Jalili
FollowOct 14, 2025 05:07:480
Report
NKNished Kumar
FollowOct 14, 2025 05:07:060
Report
PPPraveen Pandey
FollowOct 14, 2025 05:06:570
Report
VKVijay1 Kumar
FollowOct 14, 2025 05:06:350
Report
VKVijay1 Kumar
FollowOct 14, 2025 05:06:260
Report
AMAjay Mishra
FollowOct 14, 2025 05:06:160
Report