संजय नगर में हुए विवाद को लेकर दलित समाज के लोग पहुंचे SP कार्यालय, कार्रवाई की रखी मांग
Dewas, Madhya Pradesh:देवास के एसपी कार्यालय में बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग जमा हुए। वे संजय नगर में हुए एक विवाद में पुलिस की एकतरफा कार्रवाई से नाराज थे और इसे लेकर एएसपी को ज्ञापन सौंपा। समाज के एक युवक ने बताया कि संजय नगर में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था लेकिन पुलिस ने सिर्फ एक पक्ष की बात सुनकर कार्रवाई कर दी। उन्होंने मांग की कि सामने वाले पक्ष पर भी उचित कार्रवाई होनी चाहिए। इस मामले में एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदोरिया ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
