455001
MP में शिकायत पर मधुर स्वीट्स से खाद्य विभाग ने लिए पनीर के सैंपल
Dewas, Madhya Pradesh:उज्जैन रोड स्थित मधुर स्वीट्स से खाद्य विभाग ने लिए पनीर के सैंपल। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए टीम ने दुकान का निरीक्षण किया। खाद्य अधिकारी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खैरागढ़ के राजेश प्रजापति को बख्शी स्मृति सम्मान 2026
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ जिले के छुईखदान विकासखंड की शासकीय प्राथमिक शाला मरदकठेरा के प्रधान पाठक राजेश कुमार प्रजापति को शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचार और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्मृति सम्मान 2026 से सम्मानित किया जाएगा। 5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस के अवसर पर होने वाले राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में उन्हें यह पुरस्कार दिया जाएगा। राजेश प्रजापति पिछले करीब 18 वर्षों से शिक्षण कार्य कर रहे हैं और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए लगातार नए प्रयोग करते रहे हैं। खास बात यह है कि यह सम्मान ऐसे शिक्षक को मिल रहा है, जिन्होंने अपने हिस्से आए सम्मान और पुरस्कार की रकम तक बच्चों की पढ़ाई और स्कूल की जरूरतों पर खर्च कर दी। राजेश प्रजापति ने अपने शिक्षकीय कार्य में पढ़ाई को बच्चों के लिए आसान और रोचक बनाने पर खास जोर दिया। उन्होंने कम लागत और शून्य निवेश के जरिए कई शिक्षण सहायक सामग्री यानी TLM तैयार की, जिसे वे ‘कबाड़ से जुगाड़’ के जरिए तैयार किए गए नवाचार के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। इसके जरिए कठिन विषयों को बच्चों को आसान तरीके से समझाया जाता है। स्कूल में स्मार्ट क्लास, बस्तामुक्त कक्षा, पेंटिंग, चित्रकला, मूर्तिकला और गतिविधि आधारित शिक्षण जैसे प्रयोग किए जाते हैं, ताकि बच्चे केवल किताब पढ़ने तक सीमित न रहें, बल्कि गतिविधियों के जरिए सीखें।उनकी कोशिश सिर्फ कक्षा तक सीमित नहीं रही। स्कूल की शिक्षा व्यवस्था में सामुदायिक सहभागिता को भी जोड़ा गया। गांव के लोगों और जनप्रतिनिधियों को स्कूल की गतिविधियों में शामिल कर बच्चों की शिक्षा में सहयोग लेने की पहल की गई। वहीं डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कंप्यूटर और LED के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया गया। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी भी स्कूल में कराई गई। राजेश के काम की सबसे खास मिसाल उनके पुरस्कारों के इस्तेमाल से सामने आती है। 2017 में शिक्षक सम्मान के दौरान मिली 5 हजार रुपये की राशि उन्होंने स्कूल को समर्पित कर दी और अपनी ओर से 9 हजार रुपये जोड़कर LED खरीदी। इसी के जरिए बच्चों को नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई गई और स्कूल के दो बच्चों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में हुआ। इसके बाद उन्होंने अपने जन्मदिन पर खुद के पैसे से कंप्यूटर खरीदा और बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना शुरू किया।राजेश प्रजापति के अनुसार, 2008 से वे हर महीने अपने एक दिन का वेतन बच्चों की शैक्षणिक प्रगति के लिए खर्च कर रहे हैं। इस राशि का इस्तेमाल शिक्षण सामग्री, TLM, स्कूल में बेहतर शैक्षणिक माहौल और बच्चों की जरूरतों में किया जाता है। पिछले वर्ष 5 सितंबर 2025 को राजभवन रायपुर में मिले राज्य शिक्षक सम्मान की 21 हजार रुपये की राशि भी उन्होंने बच्चों के लिए खर्च कर दी। अपनी ओर से रकम जोड़कर स्कूल में दर्ज 115 बच्चों के लिए हाउस ड्रेस, लोअर और टी-शर्ट खरीदी गई, जिसकी कुल कीमत करीब 38 हजार 500 रुपये थी। राजेश प्रजापति को इससे पहले 2017 में शिक्षादूत सम्मान भी मिल चुका है और अब उन्हें बख्शी स्मृति सम्मान के लिए चुना गया है। उनके चयन को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी मुकुल साव का कहना है कि यह पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। खास तौर पर इसलिए भी कि साहित्य मनीषी पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी की कर्मस्थली खैरागढ़ रही है और इसी जिले के एक शिक्षक को उनकी स्मृति में सम्मान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राजेश प्रजापति ने नवाचारों के जरिए बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाई और स्कूल को व्यवस्थित एवं बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण काम किया है।राजेश प्रजापति की कहानी दरअसल एक ऐसे शिक्षक की कहानी है, जिसने पुरस्कार को मंजिल नहीं माना। बच्चों की सफलता को ही सबसे बड़ा सम्मान समझा और जो मिला, उसका बड़ा हिस्सा फिर उन्हीं बच्चों पर लगा दिया। अब उनके इसी काम को बख्शी स्मृति सम्मान के जरिए राज्य स्तर पर पहचान मिलने जा रही है.0
0
Report
डबरा में बारिश के कारण दो मंजिला मकान गिरा, दवा परिवार की मौत
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के डबरा में बड़ा हादसा बारिश के दौरान दो मंजिला कच्चा मकान गिरने से मलबे में दवा परिवार देर रात्रि जंगीपुर में जोगेंद्र रजक अपने परिवार के साथ दो मंजिला कच्चे मकान में सो रहा था इसी दौरान मकान गिर गया मालवे में उसका पूरा परिवार दब गया जिसमें 2 साल का मासूम आदित्य रजक एवं 33 वर्षीय पत्नी सीमा रजक की मकान के मलवे में दबने से इलाज के दौरान डबरा हॉस्पिटल में मौत हो गई वही जोगेंद्र रजक, रागिनी रजक एवं वैशाली रजक गंभीर रूप से घायल हुए जहां सिविल हॉस्पिटल डबरा में प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया घटना की सूचना लगते ही देर रात डबरा एसडीएम नवकिरण कौर एवं एसडीओपी सौरभ कुमार अस्पताल पहुंचे डबरा सिटी थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
रतलाम के सैलाना में दो नाबालिगों की मौत, मारपीट की आशंका
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के सैलाना थाना क्षेत्र में बीती रात दो नाबालिगों की मौत का मामला अब संदेह के घेरे में आ गया है। घटना के बाद मृतकों के परिजन और ग्रामीणों ने इसे हादसा नहीं, बल्कि मारपीट के बाद हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस शुरुआती जांच में इसे सड़क हादसा बता रही है। पुलिस के मुताबिक तीनों नाबालिग बाइक से जा रहे थे और एक घर के बाहर पशु बांधने के लिए बने शेड में जा घुसे। हादसे में दो नाबालिगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल बताया जा रहा है। दूसरी ओर घायल और मौके पर मौजूद अन्य लोगों के बयानों के आधार पर ग्रामीण अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। मामले को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण सैलाना थाने के बाहर जमा हैं। जिला पंचायत उपाध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण थाने पर मौजूद हैं और मारपीट के आधार पर हत्या की एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
राघव चड्ढा पर वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने और जुड़वाने की चर्चा
New Delhi, Delhi:प्रियंका कक्कड़, आप मुख्य प्रवक्ता TT राघव चड्ढा को बीजेपी से सवाल करना चाहिए वह हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, SIR कौन करा रहा है यह सब को पता है। अरविंद केजरीवाल ने तो SIR के खिलाफ आवाज उठाई थी बीजेपी के चुनाव आयोग के यह पूरी प्रक्रिया अधीन है आम आदमी पार्टी और पंजाब की सरकार का इससे कोई भी लेना देना नहीं है क्या पश्चिम बंगाल में जो वोट काटे हैं वह ममता बनर्जी ने कटवाए हैं, राघव चड्ढा बीजेपी से सवाल करे। पंजाब से ही 20 लाख लोगों के नाम काट दिए हैं। पंजाब से सांसद है राघव चढ़ा वह उन लोगों की आवाज नहीं उठा रहे जिनके नाम वोटर लिस्ट से काटे गए। अपने लिए उठा रहे हैं वह भी सही जगह सवाल नहीं उठा रहे हैं। हमें यह जानकारी मिली कि राघव चड्ढा दिल्ली में अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाना चाहते हैं। इसकी जाँच होनी चाहिए0
0
Report
बालूमाथ में मगध कोल परियोजना के 22 नंबर कांटा पर गोलीबारी, एक कर्मी घायल
Latehar, Jharkhand:बालूमाथ के मगध कोल परियोजना के 22 नंबर कांटा में अपराधियों ने चलाई गोली, कांटा में कार्यरत जय अम्बे कंपनी के कर्मचारी के पैर में मारी गोली, रिम्स रेफर, चार की संख्या में आए वर्दीधारी अपराधियों ने दिया घटना का अंजाम, VPR, सत्या रेड्डी, प्रभाकर रेड्डी समेत कंपनी के कर्मचारियों को धमकी भरे पर्चा फेक मैनेज करने का दिया चेतावनी । राहुल दुबे गैंग, अमन साहू, मयंक सिंह ने पर्चा फेक लिया घटना की जिम्मेवारी, घटना देर रात की बताई जा रही है गोलीबारी घटना में अरुण उरांव नामक व्यक्ति के पैर में गोली लगी है जो की कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर का पद पर कार्यरत है । घायल अवस्था मे उसे बालूमाथ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर डॉक्टर संजय सिद्धार्थ ने उसका इलाज किया यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया । वही पूरे इलाके को नाकाबंदी कर अपराधियों की धर पकड़ में जुटी बालूमाथ पुलिस, बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित मगध कोल परियोजना के 22 नंबर कांटा की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने मौके पर एक पर्चा छोड़ा. यह पर्चा राहुल दुबे-अमन साहू गैंग के नाम से बताया जा रहा है । पर्चे में कोयला खनन का काम कर रही वीपीआर कंपनी को धमकी देते हुए उसे मैनेज करने की बात कही गयी है. पुलिस अब पर्चे की सत्यता और घटना में शामिल अपराधियों की पहचान की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा पुलिस बल के साथ रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने मौके का जायजा लिया और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने घटनस्थल से एक जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद किया है. थाना प्रभारी ने पर्चा मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी अभियान तेज कर दिया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गोलीबारी के पीछे कौन लोग हैं और घटना को किस वजह से अंजाम दिया गया ।0
0
Report
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर प्रमोद तिवारी का बयान सामने आया
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: राम मंदिर ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, "एयर मार्शल जितेन्द्र मिश्रा का स्वागत है। वो एक सम्मानित अधिकारी हैं। मेरा मानना है कि सनातन धर्म में जगतगुरु शंकराचार्य की देखरेख में राम मंदिर ट्रस्ट अपना काम करे। शंकराचार्य के सुझाव को मानें, उनके देखरेख को मानें...यह सरकारी सेवानिवृत्त अधिकारियों के बूते के बाहर है।"0
0
Report
Advertisement
संजीव मुखिया के बयान से राजनीतिक हलचल
Noida, Uttar Pradesh:sanjeev mukhiya0
0
Report
बिजनौर में मस्जिद से लाउडस्पीकर हटाने पर मुस्लिम समुदाय की प्रतिक्रिया वायरल
Noida, Uttar Pradesh:बिजनौर में मस्जिद से लाउडस्पीकर हटाने पर बिजनौर के मुस्लिम लोगों की बाइट्स0
0
Report
जालंधर के बस्ती बावा खेल क्षेत्र की गद्दे फैक्ट्री में आग, दमकल पहुँच गईं
Noida, Uttar Pradesh:जालंधर, पंजाब: बस्ती बावा खेल इलाके में गद्दे की फैक्ट्री में आग लग गई। दमकल की गाड़ियाँ मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।0
0
Report
Advertisement
सोनभद्र में बारिश से रिहंद बाँध के 7 गेट खुले, कुल 94,960 क्यूसेक डिस्चार्ज
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में लगातार हो रही बारिश के बीच रिहंद बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के कैचमेंट एरिया से लगातार पानी की आवक के चलते रिहंद बांध के 7 गेट खोल दिए गए हैं। बांध के गेटों से करीब 77 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जबकि टर्बाइन के जरिए 17,960 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। यानी रिहंद बांध से कुल 94,960 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। हालात को देखते हुए बांध प्रशासन लगातार जलस्तर और पानी की आवक पर नजर बनाए हुए है।0
0
Report
बाड़मेर: कांग्रेस चौथी बार बोर्ड बनाने की उम्मीद, एकजुटता का दावा
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर में कांग्रेस को चौथी बार बोर्ड की उम्मीद, प्रभारी मांगीलाल बड़ेरा बोले ‘गुटबाजी नहीं, सभी नेता एकजुट’ बाड़मेर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने इस बार लगातार चौथी बार नगर परिषद में बोर्ड बनाने का दावा किया है। चुनाव प्रभारी मांगीलाल बड़ेरा का कहना है कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और पार्टी के सभी नेता मिलकर बोर्ड बनाने के लिए मैदान में जुटे हुए हैं। बड़ेरा के मुताबिक कांग्रेस के सामने इस चुनाव में कोई बड़ी चुनौती नहीं है। पार्टी कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में काम कर रहे हैं और जनता का समर्थन कांग्रेस के साथ है। उन्होंने साफ कहा कि पार्टी में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है और सभी नेता एक मंच पर हैं। कांग्रेस प्रभारी का यह दावा ऐसे समय आया है, जब निकाय चुनाव में टिकट वितरण से लेकर स्थानीय नेतृत्व और वार्ड स्तर की रणनीति तक को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में ‘गुटबाजी नहीं है’ वाला बयान अपने आप में चुनावी चर्चा का बड़ा हिस्सा बन गया है। कांग्रेस लगातार चौथी बार बोर्ड बनाने की उम्मीद कर रही है। पार्टी के सामने जहां अपने पुराने प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती है, वहीं स्थानीय स्तर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखना भी अहम होगा。 बाइट : मांगीलाल वडेरा , निकाय चुनाव प्रभारी बाड़मेर0
0
Report
बहराइच में चैन स्नैचिंग: मुठभेड़ में फुल्ली उर्फ तूफान गिरफ्तार, एक साथी फरार
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर, बहराइच में पुलिस मुठभेड़ में चैन स्नैचर हुआ लँगड़ा, थाना मटेरा क्षेत्र में एक ऑटो सवार महिला का मंगलसूत्र लूट कर शातिर फरार, कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी फुल्ली उर्फ तूफान उर्फ रकीब के रूप में लुटेरे की पहचान, आरोपी का एक साथी भागने में कामयाब, पुलिस कर रही तलाश. बहराइच में चैन स्नैचिंग की घटना का 24 घण्टे के अन्दर हुआ सफल अनावरण। बहराइच में पुलिस और शातिर अपराधियों के साथ हुई मुठभेड़। देर रात क्राइम ब्रांच की स्वॉट व थाना मटेरा थाने की पुलिस टीम की शातिर अपराधी से मुठभेड़। आरोपी के पैर में गोली। आरोपी का आधा दर्जन से अधिक मुक़दमों का आपराधिक इतिहास। कई मुकदमों में था वांछित। आरोपी का एक साथी मौके से फरार। सरगर्मी से तलाश। मौके पर पुलिस अधीक्षक बहराइच सहित अन्य अधिकारी मौजूद। मामला थाना मटेरा इलाके का है, जहाँ पुलिस को दिनांक 01.09.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि वादी गंगोत्री पत्नी सुरेन्द्र नि० सुआगाड़ा थाना कोतवाली जनपद लखीमपुर अपने फूफा हरिद्वार पिता शंकरपुर निवासी जंगलीनाथ थाना नानपारा के यहाँ से वापस घर आ रही थी तभी गुलालपुरवा टोल प्लाजा से पहले दो अज्ञात बाइक सवार द्वारा झपट्टा मारकर उनका मंगलसूत्र लेकर भाग गये। प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मटेरा पर मु0अ0सं0 138/2026 धारा 304(2) पंजीकृत कराया गया पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा तीन टीमों का गठन करते हुए घटना के शीघ्र अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे । पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी खंगाले गए जिनसे पुलिस को दोनों अपराधियों के बारे में बेहद अहम सुराग प्राप्त हुए ।पुलिस टीमें लगातार अपराधियों की तलाश कर रही थीं ,इसी क्रम मे आज दिनांक 02/03.09.2026 की रात्रि को क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम व थाना मटेरा पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर खास के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि दिनाक 02.09.2026 को 02 बदमाश चोरी की मोटरसाइकिल लिए हुए मटेरा से शंकर पुर नानपारा रोड़ पर बिलवा नहर मोड़ पर से जा रहे थे पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होने पुलिस टीम पर जानलेवा हमले की नियत से फायर कर दिया, आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा किए गए जवाबी फायर की कार्यवाही में एक अपराधी को गोली दाँये पैर में लगी और वह गिर गया जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया ।पूछताछ से पता चला की घायल अपराधी फुल्ली उर्फ तूफान उर्फ रकीब पुत्र मुग्गर निवासी अगपुरब शेख दाहिर थाना कोतवाली देहात का रहने वाला है ।जिसको उपचार हेतु सीएचसी रिसिया रवाना किया गया तथा उसका एक साथी असलम मोटरसाइकिल (UP40BF6651) से नानपारा की तरफ फरार हो गया। गिरफ्तार अभियुक्त फुल्ली उर्फ तूफान उर्फ रकीब के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर, एक चोरी की मोटरसाइकिल UP32GW4289 होंडा साइन व एक मंगलसूत्र पीलीधातु बरामद हुआ। फरार अभियुक्त असलम की तलाश पुलिस टीमों द्वारा की जा रही है, मौके पर पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव एव अन्य अधिकारीगण द्वारा पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। (बाईट,, एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव,)0
0
Report
Advertisement
सूरजपुर कलेक्ट्रेट भवन: भ्रष्टाचार के बावजूद खस्ताहाल छत-दीवारें, मरम्मत की आस
Surajpur, Chhattisgarh:जिले की सूरजपुर का संयुक्त जिला कलेक्टरेट भवन करोड़ों रुपए की लागत से निर्मित है। हालात यह हैं कि भवन की छतें छलनी हो चुकी हैं और दीवारों में दरारें उभर आई हैं, कई दफ़्तरों में लोहे की सरिया तक दिखने लगी है। बरसात का पानी टपकने और सीपेज के चलते फ़ाइलों को सुरक्षित रखने के लिए मेज़ों पर प्लास्टिक बिछाकर काम चलाया जा रहा है, तथा बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण कार्यालय में अँधेरा छाया रहता है और कामकाज ठप हो जाता है। महिलाकर्मी ने बताया कि शिकायतें लेकर आने वालों के बैठने तक की जगह नहीं बचती। छत का प्लास्टर और सीमेंट के टुकड़े गिरते रहते हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा बना रहता है। निर्माण एजेंसी पीडब्ल्यूडी के अधिकारी इसका ठोस जवाब नहीं दे पाए और कहने लगे कि परफ़ॉर्मेंस गारंटी की मियाद समाप्त हो चुकी है; अब सीपेज और मरम्मत के लिए नए सिरे से स्टेामेट तैयार किया जा रहा है और स्वीकृति मिलते ही मरम्मत होगी। सूरजपुर कलेक्ट्रेट भवन सरकारी धन की बर्बादी और घटिया निर्माण की मिसाल बनकर खड़ा है, जहाँ वर्षों बाद भी एक सुरक्षित छावनाह की कमी साफ दिखती है।0
0
Report
नरसिंहपुर में बीजेपी नेता अजीत उर्फ लकी कौरव गिरफ्तार; नकदी वसूली केस
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर एंकर-नरସिंहपुर जिले में बीजेपी नेता अजीत उर्फ लकी कौरव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी नेता और उसके साथियों पर एनटीपीसी के दो इंजीनियरों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने और उनसे नकदी समेत ऑनलाइन वसूली करने का संगीन आरोप है。 यह पूरी वारदात 30 अगस्त की बताई जा रही है। एनटीपीसी के इंजीनियर रोहित गौतम और सैय्यद नूरुद्दीन का आरोप है कि उन्हें रेलवे वाहन स्टैंड के पास एक ठिकाने पर बुलाया गया। वहाँ उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई, साथ ही जान से मारने की धमकी देकर कैश और फोन-पे के जरिए जबरन रकम ट्रांसफर करवाई गई。 इंजीनियरों की शिकायत के आधार पर गाडरवारा पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया। मुख्य आरोपी अजीत उर्फ लकी कौरव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है, जबकि वारदात में शामिल तीन अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। बाइट-अशोक चौहान, थाना प्रभारी, गाडरवारा0
0
Report
फरीदाबाद: बल्लभगढ़ निगम कार्यालय के बाहर सफाई कर्मचारियों ने कूड़ा फेंका
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग बल्लभगढ़ स्थित निगम कार्यालय में अधिकारियों के दफ्तर में सफाई कर्मचारियों ने फेंक कूड़ा अपनी मांग पूरी न होने के चलते सरकार और अधिकारियों से नाराज है सफाई कर्मचारी इससे पहले फरीदाबाद निगम कार्यालय में जॉइंट कमिश्नर और मेयर के दफ्तर पर भी सफाई कर्मचारियों ने फेका था कूड़ा बल्लभगढ़ के निगम कार्यालय में सफाई कर्मचारियों द्वारा कूड़ा फेंकने का वीडियो आया सामने0
0
Report
Advertisement
