475661
दतिया में हुई बाइक दुर्घटना में दो भाई गंभीर रूप से घायल
Datia, Madhya Pradesh:दतिया जिले के ग्राम कुम्हेडी के पास एक बाइक पेड़ से करीब 11:30 बजे टकरा गई थी। वहीं हादसे में बाइक सवार 2 भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के अनुसार दोनों महुवा गांव में एक अंतिम संस्कार में शामिल होकर अपने गांव बड़ोंनकला लौट रहे थे। घटना के बाद घायलों को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल दतिया में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद की तरफ से १५ सब्जी विक्रेताओं 10 10 हजार की दी मदद
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद जनपद शिकोहाबाद में एक सप्ताह पूर्व सब्जी मंडी स्थित दुकानों में आग लग गई थी। जिसमें 39 सब्जी विक्रेताओं की दुकानें जल कर राख हो गई थीं। दुकानों में रखा सामान और इलैक्ट्रानिक्स कांटे व अन्य सामान भी जल गया था। उनकी मदद के लिए नगर के समाजसेवी और चेयरमैन प्रतिनिधि के अलावा बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद के द्वारा भेजी गई आर्थिक मदद को पार्टी के जिलाध्यक्ष, पूर्व चेयरमैन व चेयरमैन प्रतिनिधि व पूर्व एमएलसी ने 1५चयनित किये गये सब्जी बिक्रेताओं को दस-दस हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। वहीं समाजसेविका शशि प्रभा द्वारा भी 11 अग्निपीड़ितों को आर्थिक मदद दी। अग्निपीड़ित सब्जी बिक्रेताओं को बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव और फिरोजाबाद सांसद अक्षय यादव के द्वारा 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेजी गई। जिसे पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, पूर्व एमएलसी डा. अशीम यादव, पूर्व चेयरमैन मुमताज बेगम, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि अब्दुल वाहिद और समाजसेविका शशी प्रभा ने पहले से ही चयनित किये गये 15 सब्जी बिक्रेताओं को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। वहीं समाजसेविका शशि प्रभा ने भी 11 अग्नि पीड़ितों को तीन-तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिन दुकानदारों का ज्यादा नुकसान हुआ था और वह धन अभाव के कारण अपना काम शुरू नहीं कर पा रहे थे, उनको चयनितकर उन्हें सहायता दी गई है। जिन लोगों का कम नुकसान हुआ था और उन्होंने काम शुरू कर लिया है, उन्हें इससे बाहर रखा गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार को अग्निकांड के पीड़ितों को अतिशीघ्र मुआवजा दिया जाए। सपा पार्टी सरकार से मांग करेगी कि उचित मुआवजा दिया जाए।0
0
Report
राजस्थान निकाय चुनावों में देरी पर कांग्रेस ने सरकार पर हमला तेज किया
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनावों में हो रही देरी को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस आए दिन चुनाव कराने की मांग उठाते हुए बीजेपी सरकार पर लोकतंत्र कमजोर करने के आरोप लगा रही है....चुनावों में देरी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने प्रदेशभर में अभियान भी छेड़ रखा है। एक तरफ पार्टी "संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ" अभियान चला रही है, वहीं हाल ही में "चुनाव कराओ, लोकतंत्र बचाओ" अभियान भी शुरू किया गया है। इसी क्रम में कांग्रेस नेता प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा कर राजनीतिक माहौल टटोलने में जुटे हैं। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने हाल ही में पाली, सिरोही, उदयपुर और प्रतापगढ़ सहित कई जिलों का दौरा किया। वहीं पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने भी बाड़मेर और जैसलमेर क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की....हालांकि, चुनावी तैयारी के बीच कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान भी खुलकर सामने आने लगी है। कई जिलों में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के सामने स्थानीय गुटबाजी को लेकर नाराजगी जाहिर की है...पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच लंबे समय से चली आ रही तनातनी पहले से चर्चा में रही है, लेकिन अब जिला स्तर पर भी नेताओं के बीच टकराव दिखाई देने लगा है...बीकानेर में गोविंद मेघवाल और डूडी गुट के बीच विवाद सुर्खियों में रहा, जबकि कोटा और बाड़मेर में भी गुटबाजी सामने आई हैं...ऐसे में माना जा रहा है कि यदि कांग्रेस समय रहते आपसी खींचतान पर नियंत्रण नहीं कर पाई, तो निकाय और पंचायत चुनावों में पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है。0
0
Report
लाडनूं-डीडवाना मेगा महामार्ग पर दर्दनाक हादसा, 8 घायल, एक महिला की मौत
Nagaur, Rajasthan:लाडनूं, डीडवाना लाडनूं के किशनगढ़-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर खानपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। जिसमें दो महिलाओं सहित 8 जने घायल हो गए वहीं एक महिला की मौत हो गई। चालक जितेंद्र चौधरी ने बताया कि नागौर जिले के श्री बालाजी निवासी परिवार खाटूश्यामजी के दर्शन कर वापस अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान खानपुर से आगे उनकी फॉर्चूनर गाड़ी की स्टेपनी निकल जाने से गाड़ी अनियंत्रित होने से पलट गई। हादसे में टीकूराम पुत्र दुदाराम, शारदा पत्नी ओमप्रकाश, ओमप्रकाश पुत्र गणेशराम, सुमित्रा पत्नी बेगाराम, राजूराम, सुखराम गोदारा, सुरेश पुत्र पूर्णाराम, राजेंद्र चौधरी पुत्र शिवलाल भामू तथा कमला गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही हारे का सहारा टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। वहीं लाडनूं सीओ जितेंद्र सिंह चारण तथा सीआई शंभूदयाल मीणा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सभी घायलों को तत्काल लाडनूं के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान गंभीर घायल महिला कमला ने दम तोड़ दिया। घायलों के प्राथमिक बयान के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
रानीवाड़ा के प्रतिष्ठा महोत्सव में पुष्प वर्षा और कलश यात्रा
Jalore, Rajasthan:जिला- जालौर लोकेशन- रानीवाड़ा हेलीकॉप्टर ने की पुष्प वर्षा भूतेश्वर महादेव मंदिर व ठाकुर जी मंदिर की प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धालु का सैलाब देखने को मिला महोत्सव के तहत हाथी घोड़े ऊंट से कलश यात्रा निकाली गई जिसमें मठाधीश लहरभारती महाराज ठाकुर मानवेंद्रसिंह देवड़ा देखरेख में कार्यक्रम आयोजित हुआ, कार्यक्रम में कई साधु संत श्रद्धालु प्रतिष्ठा में भाग लेने पहुंचे गांव के ग्रामीण व महिलाओं में भक्ति का संगम देखने को मिला, कलश यात्रा में झूमती नजर आई महिलाएं व पुरुष0
0
Report
स्पेशल सेल ने पाकिस्तान-नेपाल रास्ते हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़
Delhi, Delhi:स्पेशल सेल ने नॉर्थ इंडिया में ऑपरेट हो रहे एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एक देशी कट्टे की जांच करते हुए स्पेशल सेल 15 दिनों की जांच के बाद हथियार तस्करी के इस मॉड्यूल तक पहुंची, और इस सिंडिकेट से जुड़े 9 गुर्गो को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 23 अत्याधुनिक हथियार बरामद किए हैं। इन हथियारों में विदेशी पिस्तौल और सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल समेत 92 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। स्पेशल सेल की टीम को खुफिया जानकारी मिली थी कि शाहबाज अंसारी, जो एक NIA केस में पैरोल जंप कर फरार है, उसका चाचा रेहान अंसारी जेल के बाहर से एक बड़ा हथियार सिंडिकेट चला रहे हैं। वे पाकिस्तान से हथियार मंगवाते थे, जो नेपाल बॉर्डर के रास्ते भारत में लाए जाते और दिल्ली-एनसीआर व UP में सप्लाई होते थे। 15 दिनों के ऑपरेशन में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 18 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल, 2 देसी शॉटगन, 3 देसी कट्टे और हथियार ठीक करने के टूलकिट बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, वे नेपाल और पंजाब बॉर्डर के रास्ते हथियारों की सप्लाई करते थे। राहिल अंसारी दिल्ली में डीलिंग संभालता था, इमरान नेपाल बॉर्डर के जरिए हथियारों की तस्करी में माहिर था, और मो. अहमद मुंगेर से भी हथियार मंगवाकर दिल्ली-यूपी में सप्लाई करता था। सिंडिकेट मेड इन तुर्की जैसे विदेशी हथियार पाकिस्तान से लाते थे और नेपाल बॉर्डर के रास्ते स्मगल करते थे। गिरोह के सदस्य एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म जैसे सिग्नल या व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते थे ताकि चैट ट्रैक न हो सके। मुख्य सरगना शाहबाज अंसारी और रेहान अंसारी अभी भी फरार हैं और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।0
0
Report
गांव तरापोंंगी की कल्पना यादव ने 10वीं में प्रदेशभर में किया तीसरा स्थान
Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर से लगे एक छोटे से गांव तरापोंगी की कल्पना यादव ने 10 वीं बोर्ड में प्रदेशभर में तीसरा स्थान हासिल किया है.. कल्पना आगे चलकर आईएएस अफसर बनना चाहती है.. गांव के ही सरकारी स्कूल से पढ़ाई करने वाली कल्पना ने आज गांव के साथ अपने पूरे परिवार का नाम रौशन किया है.. कल्पना ने बताया कि रोजाना 4 से 5 घंटे पढ़ाई किया करती थी.. टारगेट 90 से अधिक प्रतिशत लाने का रखा था..कल्पना के पिता एक निजी प्लांट में काम करते हैं तो वहीं उसकी मां किसानी के साथ साथ ईंट भट्टे में काम करती है.. कल्पना ने अपने सफलता के पीछे माता पिता और गुरुजनों का श्रेय दिया..0
0
Report
Advertisement
सुरेश खन्ना: महिला सशक्तिकरण के लिए सत्र बुलाने और बंगाल चुनाव के संकेत
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा के सत्र पर कहा, "महिला सशक्तिकरण पर चर्चा होगी। उसी के लिए सत्र बुलाया गया है, महिला सशक्तिकरण बहुत आवश्यक है। जितनी भी बाधाएं हैं उन्हें दूर करना है, कोशिश है कि आधी आबादी का सशक्तिकरण हो..." पश्चिम बंगाल चुनाव पर उन्होंने कहा, "निश्चित रूप से भाजपा अच्छा प्रदर्शन कर रही है और पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने की ज्यादा संभावनाएं हैं।"0
0
Report
ग्वालियर के थाटीपुर में मां-बेटे के खिलाफ बैंक बंधक से धोखाधड़ी का मामला दर्ज
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के थाटीपुर क्षेत्र में मां-बेटे द्वारा बैंक में बंधक संपत्ति को स्वतंत्र बताकर बिक्री करने और फिर उसी मकान को दूसरी वित्तीय संस्था में गिरवी रख कर ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मां-बेटे के खिलाफ ठगी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। दरअसल ग्वालियर स्थित कैनरा बैंक की SME ब्रांच से जुड़ा यह पूरा मामला है। आरोप है कि आरोपी कृष्णकांत शर्मा और उनकी मां निशा शर्मा ने अलग-अलग खातों के जरिए करीब 21 लाख 55 हजार रुपए का लोन लिया था। इसके लिए थाटीपुर थाना क्षेत्र के गायत्री विहार स्थित मकान को बैंक में विधिवत बंधक रखा गया था। वर्ष 2022 में लोन खाता NPA घोषित होने के बाद बैंक ने वसूली प्रक्रिया शुरू की। इसी दौरान जांच में सामने आया कि आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए बंधक मकान को रेनू गुर्जर को बेच दिया। इतना ही नहीं, बाद में उसी संपत्ति को दूसरी वित्तीय संस्था में दोबारा गिरवी रख दिया गया। बैंक अधिकारियों ने मामले की शिकायत थाटीपुर थाना में कर बैंक प्रबंधन ने कोर्ट का रुख किया। कोर्ट ने दस्तावेजों की जांच के बाद शिकायत को सही पाया और पुलिस को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मां-बेटे के खिलाफ ठगी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी मां बेटे की तलाश शुरू कर दी है। बाइट- जयराज कुबेर- ASP ग्वालियर0
0
Report
जालौन दुर्घटना: बोलेरो ने अर्टिगा को टक्कर देकर आमने-सामने भिड़ंत; 2 युवक गंभीर
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में तेज रफ्तार दो कारों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, गलत दिशा से आ रही बोलेरो ने सामने से आ रही अर्टिगा को मारी टक्कर, नेशनल हाइवे पर हुए हादसे में दोनों गाड़ियों के बुरी तरह उड़े परखच्चे, हादसे में उन्नाव निवासी अर्टिगा कार सवार दो युवक गंभीर रूप से हुए घायल टूटे पैर, घायल युवकों को इलाज के लिए सीएचसी कालपी में कराया गया भर्ती, डॉक्टरों ने घायलों की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल उरई किया रेफर, हादसे के बाद बोलेरो सवार सभी लोग वहां छोड़कर मौके से हुए फरार, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच पड़ताल में जुटी, कालपी कोतवाली क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे स्थित गल्ला मंडी के पास का हादसा।0
0
Report
Advertisement
अमरोहा में राजभर का विपक्ष पर हमला, कहा अखिलेश अब सिर्फ ट्वीट तक सीमित
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में ओमप्रकाश राजभर का विपक्ष पर हमला, बोले—“अखिलेश अब सिर्फ ट्वीट तक सीमित, जनता ने नकारा” अमरोहा पहुंचे Suheldev भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अब उनके बोलने पर कोई पाबंदी नहीं लगाई जा सकती, वे चाहे ट्वीट करें या प्रेस वार्ता करें, लेकिन सरकार में उनकी वापसी संभव नहीं है क्योंकि जनता उनके काम को भली-भांति समझ चुकी है। राजभर ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में एक्सप्रेसवे का जाल बिछाया गया है, जिससे जिलों की कनेक्टिविटी मजबूत हुई है और विकास को नई गति मिली है। जमीन से जुड़े मामलों पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी जमीन पर कोर्ट के आदेश के तहत कार्रवाई हो रही है तो उसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं होती, कानून के अनुसार ही प्रक्रिया अपनाई जाती है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए राजभर ने 2011 की जनगणना का जिक्र किया और कहा कि उसी आधार पर महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने की योजना बनाई गई थी। उन्होंने कहा कि उस समय 68 करोड़ आबादी और 543 सीटों के आधार पर महिला आरक्षण की बात की जा रही थी, लेकिन कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में इसे लागू नहीं किया। अब जब महिला आरक्षण बिल की चर्चा हो रही है तो विपक्ष को डर सता रहा है कि इसका श्रेय मोदी सरकार को मिलेगा, इसी कारण वे इसका विरोध कर रहे हैं।0
0
Report
बरगद के नीचे भरोसा जगा रहा प्रशासन: बिरहोर कण्डा में लोक संवाद
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में बरगद की छांव तले बिरहोर कण्डा में सजा भरोसे का दरबार... जहाँ कभी नक्सल साये ने रोकी थी विकास की राह, वहीं आज डीसी-एसपी ने लोक संवाद से जगाया भरोसा। 85 किमी दूर बिरहोर कण्डा (डुमरी) गांव पहुंचा प्रशासन, लोगों की सुनीं समस्याएं, विकास और अधिकार दोनों का दिया भरोसा। जिला मुख्यालय से करीब 85 किलोमीटर दूर, कभी घोर नक्सल प्रभाव के कारण भय और उपेक्षा की पहचान बना गोमिया प्रखंड के सियारी पंचायत अंतर्गत बिरहोर कण्डा (डुमरी) बुधवार को उम्मीद और विश्वास के नए अध्याय का साक्षी बना। लोक संवाद के तहत उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक (एसपी) नाथू सिंह मीना जब पहाड़ पर बरगद की छांव तले पीवीजीटी बिरहोर परिवारों के बीच बैठे, तो यह सिर्फ जनता दरबार नहीं, बल्कि शासन के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की संवेदनशील पहल बन गई। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी ने यह संदेश दिया कि जो क्षेत्र कभी मुख्यधारा से दूर माना जाता था, वहां अब सरकार खुद पहुंच रही है। समस्याएं सुनी गईं, अधिकारों पर चर्चा हुई और विकास का भरोसा भी मिला। बरगद तले बैठ यह संवाद मानो दूरस्थ पहाड़ियों में विश्वास का नया बीज बो गया। ग्रामीणों ने क्रमवार आवास, पेयजल, सड़क, तालाब जीर्णोद्धार, शिक्षा तथा अन्य बुनियादी समस्याएं उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा के समक्ष रखीं।0
0
Report
ताज़ा मार्केट फीड अपडेट: अभी देखें क्या बदला?
Chhatarpur, Madhya Pradesh:0
0
Report
Advertisement
अयोध्या में योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में पूजा की
Noida, Uttar Pradesh:AYODHYA (UP): UP CM YOGI ADITYANATH OFFER PRAYERS AT SHRI RAM JANMABHOOMI TEMPLE/ VISUALS/ YOGI ADITYANATH (UP CM) SPEECH0
0
Report
बेंगलुरु के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और ओले गिरने की घटना
Noida, Uttar Pradesh:BENGALURU (KARNATAKA): HEAVY RAIN & HAILSTORM LASHES IN PARTS OF CITY/ VISUALS FROM SHANTI NAGAR0
0
Report
लखनऊ ठाकुरगंज में एडवोकेट के साथ मारपीट: जानलेवा हमले पर बाइट्स
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में एडवोकेट अरुणेंद्र सिंह के साथ हुई मारपीट और जानलेवा हमले मामले में पीड़ित वकील विजय भार्गव और अरुणेंद्र सिंह की बाइट।0
0
Report
Advertisement
