Back
NH 44 पर डिवाइडर विवाद से दर्दनाक बस-बाइक दुर्घटना: दतिया में दो मौतें
MGManoj Goswami
Nov 04, 2025 07:32:18
Datia, Madhya Pradesh
मनोज गोस्वामी दतिया एंकर- दतिया के NH 44 पर कल शाम एक यात्री बस ने डिवाइडर को पार करते बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बस बाइक को रगड़ती हुई चली गई, बाइक का पेट्रोल फैलने से बस में आग लग गई। इस भीषण दुर्घटना में बाइक पर सवार दतिया निवासी जगदीश यादव और ममता दुबे की मौत हो गई। दुर्घटना के मामले की जब तहकीकात की गई तो पाया गया कि बस तेज रफ्तार थी, वहीं 44 पर अघोषित डिवाइडर हैं। शहर के 3 किलोमीटर की दूरी पर लगभग दो दर्जन से अधिक डिवाइडर मौजूद हैं जिन्हें लोग इस्तेमाल करते हैं, जबकि नियमों के अनुसार ये डिवाइडर नहीं होने चाहिए थे और डिवाइडर कट की जगह सर्विस रोड डालनी थी। इस मामले में कई बार शहर वासियों द्वारा मांग उठाई गई, पर स्थानीय होटल, पेट्रोल पंप, रसूखदार व्यक्तियों की कोठियां व राजनीतिक कार्यालय के कारण राष्ट्रीय मार्ग के डिवाइडरों को काट दिया गया है। आप देख सकते हैं कि लोग बेपरवाह होकर राष्ट्रीय मार्ग को पार कर रहे हैं, उन्हें यह नहीं पता कि उनके पीछे से आने वाला वाहन क्या करेगा। कुछ दिन पहले दतिया कोतवाली धीरेंद्र मिश्रा का किसी स्थान दुर्घटना हुई थी, वही भी एक बाइक को बचाने के चक्कर में; इसके बाद इसी सप्ताह शहर के नामचीन ठेकेदार के भाई अनीश किलेदार का एक्सीडेंट हुआ और वह खत्म हो गए। इसी दूसरे सप्ताह यह तीसरी दुर्घटना है। जलती हुई यह बस ग्वालियर से दतिया आंदोलनकारी को लेकर आई थी और वह वापस अपने गंतव्य की ओर जा रही थी तब हादसा हुआ है। इस मामले में दतिया टी धीरेंद्र मिश्रा से औपचारिक बातचीत हुई तो उन्होंने जी मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि हम प्रशासन को पत्र लिखकर डिवाइडरों को बंद करेंगे। अब देखना होगा राष्ट्रीय मार्ग के अघोषित डिवाइड कब बंद होंगे या लोग इसी तरह काल के गाल में समाते जाएँगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADASHISH DWIVEDI
FollowNov 04, 2025 12:41:280
Report
RSRanajoy Singha
FollowNov 04, 2025 12:40:200
Report
ट्रेन ने मालगाड़ी को मारी टक्कर, 6 की मौत; सीएम विष्णु देव साय ने कलेक्टर से वीडियोकॉल पर लिया अपडेट
0
Report
ADAnup Das
FollowNov 04, 2025 12:37:17Krishnanagar, West Bengal:कृष्णनगर वार्ड 22 में SIR फॉर्म वितरित, BLO ने बताया आजसे शुरू
0
Report
ADAnup Das
FollowNov 04, 2025 12:36:29Krishnanagar, West Bengal:SIR এর ফরম বিলির কাজ শুরু। নদিয়ার ভারত বাংলাদেশ সীমান্তবর্তী নদিয়ার কৃষ্ণগঞ্জ থানার অন্তর্গত শিবনিবাস ১০৩ নম্বর বুথে এনিউমারেশন ফ্রম দেয়া শুরু হল। এই ফর্ম নিয়ে বি এল ওরা পুরো এলাকায় বাড়ি বাড়ি যাত্রা শুরু করে
0
Report
RSRAKESH SINGH
FollowNov 04, 2025 12:35:580
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowNov 04, 2025 12:35:180
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowNov 04, 2025 12:35:080
Report
NANasim Ahmad
FollowNov 04, 2025 12:34:530
Report
PKPushpender Kumar
FollowNov 04, 2025 12:33:570
Report
PKPushpender Kumar
FollowNov 04, 2025 12:33:230
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 04, 2025 12:32:370
Report
AMAjay Mehta
FollowNov 04, 2025 12:32:110
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowNov 04, 2025 12:31:580
Report
DIDamodar Inaniya
FollowNov 04, 2025 12:31:440
Report